![]() |
#1 |
Special Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() भारत में इस समय प्राचीन और नवीन ऐसी कई इमारतें और वास्तु कला के अनोखे अजूबे हैं जिन्हें दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल है. लालकिला, इंडिया गेट, केरल के मंदिर, सूर्य मंदिर, ताजमहल, अक्षरधाम मंदिर आदि ने ना सिर्फ भारत की सांस्कृतिक विरासत को हरा भरा किया बल्कि इससे देश में वास्तु कला और भवन निर्माण कला को भी एक शिखर तक पहुंचाया है. देश की शान कहे जाने वाले ताजमहल ने तो पहले से ही विश्व के सात नए अजूबों के तौर पर अपनी पहचान का लोहा मनवाया है और अब देश की एक और इमारत ने हमारा सर गर्व से ऊंचा किया है. भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर को 21 वीं सदी के सात अजूबों में शामिल किया गया है. ![]() भारतीय शिल्प कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी पहचान मिलने से देश को बहुत फायदा पहुंचेगा. देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. लेकिन इससे दायित्व भी बढ़ेगा, खासकर दिल्लीवासियों और दिल्ली सरकार का. अक्षरधाम मंदिर यमुना के तट पर स्थित है जहां से इसे गंदे पानी, दूषित हवा और प्रदूषण का हमेशा खतरा रहता है और ऊपर से आम लोगों की अनदेखी भी परेशानी की वजह बन सकती है. अक्सर अक्षरधाम जाने वाले आम दर्शक बाहर से ही घूम कर आ जाते हैं. वह मंदिर के अंदर नौका यात्रा और सिनेमा का मजा लेना नहीं चाहते क्यूंकि टिकट का अधिक मूल्य उन्हें फिजूलखर्ची लगती है. पर सबको समझना चाहिए कि इतनी बड़ी इमारत के रखरखाव के लिए अगर आपको कुछ् रुपयों का मूल्य चुकाना पड़े तो कोई बड़ी बात भी नहीं. इस मामले में दिल्ली सरकार का स्कूली बच्चों को अक्षरधाम की यात्रा करवाने का फैसला बहुत ही अच्छा है जिससे बच्चे अपनी संस्कृति से रूबरू हो सकें. आशा है आने वाले दिनों में अच्छे रखरखाव और बेहतर शिल्प कला के लिए देश से और भी इमारतें विश्व पटल पर अपना परचम लहराएंगी और देश में पर्यटन को नई जिंदगी मिलेगी. http://webcache.googleusercontent.co...&ct=clnk&gl=in
__________________
Disclaimer......! "The Forum has given me all the entries are not my personal opinion .....! Copy and paste all of the amazing ..." Last edited by rafik; 07-08-2014 at 01:26 PM. |
![]() |
![]() |
![]() |
#2 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बहुत अच्छी जानकारी. बहुत सी बातें आम जनता को मालूम नहीं हैं.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
![]() |
![]() |
![]() |
#3 |
Banned
Join Date: Aug 2014
Posts: 1
Rep Power: 0 ![]() |
![]()
ye jankar bahut achha laga
|
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
|
|