14-05-2015, 08:38 PM | #1 |
Member
Join Date: Sep 2013
Location: New delhi
Posts: 200
Rep Power: 14 |
अच्छी ज़िंदगी के लिए क्या चाहिए........बंसी
तन की तंदुरुस्ती मन का सुकून चाहिए तन की तंदुरुस्ती के लिए क्या क्या ना करते हैं हम मन के सुकून के लिए अक्सर कुछ भी तो करते नहीं तन की तंदुरुस्ती के लिए तन से मैल निकालते रहते हैं हम मगर मन के सुकून के लिए मन से मैल निकालते नहीं निकले नहीं मैल तन से तो तन को आराम मिलता नहीं मन से मैल निकालेंगे नहीं तो मन का सुकून मिलेगा नहीं तन की तंदुरुस्ती के लिए स्वच्छ आहार चाहिए मन के सुकून के लिए स्वच्छ विचार चाहिए तन की तंदुरुस्ती के लिए वियायाम चाहिए मन के सुकून के लिए मन का मनन चाहिए तन बीमार हो तो डॉक्टर की सलाह से दवा दारू चाहिए बीमार मन के लिए संत की सलाह से बदलाव चाहिए तन तंदुरुस्त नहीं तो मन का सुकून मिल सकता नहीं मन का सुकून नहीं तो तन की तंदुरुस्ती किसी काम की नहीं तन की तंदुरुस्ती का ध्यान ज़रूर रखना दोस्तो मगर मन के सुकून के लिए भी कुछ न कुछ करना दोस्तो ‘बंसी ‘अच्छी ज़िंदगी के लिया क्या चाहिए तन की तंदुरुस्ती मन का सुकून चाहिए बंसी(मधुर) |
Bookmarks |
|
|