27-06-2021, 09:26 AM | #1 |
Diligent Member
|
हे ईश्वर! तू कहीं अगर है...
■■■■■■■■■■■■ हे ईश्वर! तू कहीं अगर है, कड़ी धूप में छाया देना। धन-दौलत कुछ कम ही देना, किंतु निरोगी काया देना। हे ईश्वर! तू कहीं अगर है, माता जैसी ममता देना। ऊँच-नीच का भेद मिटाकर, मनुज मनुज में समता देना। हे ईश्वर! तू कहीं अगर है, प्रेम भरा बस गागर देना। बैर नहीं उपजे धरती पर, शीतलता का सागर देना। हे ईश्वर! तू कहीं अगर है, जीवन को पावन कर देना। कष्ट नहीं हो कभी किसी को, सबको यह अक्षय वर देना। कविता- आकाश महेशपुरी दिनांक- 26/06/2021 ■■■■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरनाथ जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मो- 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 27-06-2021 at 12:42 PM. |
Bookmarks |
|
|