14-03-2022, 10:53 AM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- प्यार का यूँ न दे सिला कोई
■■■■■■■■■■■■■■ एक पत्थर सा है मिला कोई फिर भी शिकवा न है गिला कोई आग जैसी जुबान रखता है फूल जैसा भले खिला कोई खुद को राजा समझ रहे हो पर है सलामत कहाँ किला कोई जिंदगी ही मुहाल हो जाये प्यार का यूँ न दे सिला कोई एक भूखा उदास बैठा है यार रोटी उसे खिला कोई ज़ाम 'आकाश' गर दवाई है फिर तो जी भर मुझे पिला कोई ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी दिनांक-13/03/2022 ■■■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरनाथ जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मो- 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 14-03-2022 at 11:03 AM. |
Bookmarks |
|
|