26-04-2011, 03:42 PM | #11 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: जेल में सुरंग
सिद्धार्थनगर जिला जेल और उसमें बनी सुरंग (इनसैट में) सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश: भारत-नेपाल की खुली सीमा पर स्थित उत्*तर प्रदेश के जिले सिद्धार्थनगर के जिला कारागार से सुरंग बनाकर फरार हुए तीन बंदियों में से दो को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है, जबकि एक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जेल महानिरीक्षक (आईजी-जेल) ने इस घटना के दोषी सात बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किये गये बंदीरक्षकों में दो प्रधान बंदी रक्षक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छिपे जेल से फरार दो बंदियों को पुलिस टीम ने पकड़ लिया है, जबकि एक अन्य फरार है। पकड़े गये दो बंदियों में से एक नेपाल राष्ट्र का तेगबहादुर और दूसरा रमजान है। तीसरे की तलाश पुलिस टीम कर रही है। जेल अधीक्षक ने बताया कि आईजी (जेल) सुलखान सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में दोषी पाये गये 7 बन्दी रक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें से दो प्रधान बंदी रक्षक हैं, जबकि अन्य स्टाफ के सम्बन्ध में जेल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और एसडीएम सदर गहन जांच पड़ताल कर रहे है। जांच में दोषी पाये जाने वाले जेल अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध दंडात्*मक कार्रवाई की जाएगी। जेल में बंद तीन कैदी कारागार पुलिस और अधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर जेल के अन्दर से बाहर तक सुरंग खोद डाली और जेल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पता तक न चला। हद तब हो गयी, जब तीन बंदी उस सुरंग के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गये। तब जाकर जेल प्रशासन को होश आया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जेल से कैदियों के फरार होने की खबर से जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। जेल प्रशासन और जिला प्रशासन ने बहुत देर तक इस मामले को छिपाये रखा। लेकिन, कब तक छुपाते। घटना तो जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते हो ही चुकी थी। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित यह जनपद काफी संवेदनशील है। खुफिया विभाग की नजरें हर वक्त इस जनपद में हो रही हर एक गतिविधि पर लगी रहती है और यहां का स्थानीय प्रशासन इतना लापरवाह कि जेल में बंद कैदी सुरंग खोद कर फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। इससे साफ जाहिर है कि ड्यूटी पर तैनात किये जाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह थे। |
26-04-2011, 05:39 PM | #12 |
Senior Member
Join Date: Nov 2010
Location: AAP KE DIL MEN
Posts: 450
Rep Power: 16 |
Re: जेल में सुरंग
Quote:
सब कुछ सुस्त है,हम सभी सच में भगवन भरोशे चलतें है नहीं तो आप देखो कहा क्या क्या नहीं होता फिर भी हमारा प्रशाशन सोता रहता है, नेता मोटा होता रहता है और जनता गन्ने के तरह से चुसी जाती रहती है फिर भी हम सब खुस हैं क्यों की सब काम भगवान भरोसे है कैदी भी भागे भगवान भरोसे और सिपाही भी सोये कैदियों को भगवान भरोसे छोड़ के वाकई मामला कितना संगीन है मगर क्या करें जब तक इन्कलाब नहीं आएगा कुछ नहीं होगा यहाँ तो बस कुछ सनकी नोजवानो की जरुरत है जो बस इस भगवन भरोशे देश को सुधर के सही राह पे ला सकें तभी कुछ होगा नहीं तो इसी तरह अपराधी इन की साथ गांठ से भागते रहेंगे और अपराध बढ़ता रहेगा जागो जनता जागो नहीं तो बहोत देर हो जाएगी
__________________
तोडना टूटे दिलों का बुरा होता है जिसका कोई नहीं उस का तो खुदा होता है |
27-04-2011, 09:30 AM | #13 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: जेल में सुरंग
1000 fit surang wo bhi jail me ha ha h aapko pata hai itna lamba surang khodne me go bhi samaye laga ho magar isme se jo mati nikla wo kaha gaya socho ................bina kisi ke sahare ke kuch nahi hota isme jarur rajniti hai
|
01-05-2011, 03:01 PM | #14 |
Special Member
|
Re: जेल में सुरंग
अभय जी सुरंग मे गिर पडे इन जल्दी निकालो और ना निकले तो और मीठी दाल दो
__________________
Gaurav kumar Gaurav |
Bookmarks |
|
|