11-04-2011, 08:04 AM | #21 |
VIP Member
|
Re: प्रादेशिक लोकगीत
अपना बन्ना फूल गुलाबी, बन्नो चम्पे की कली
इनकी मनोहर जोड़ी लागे कितनी भली अपना बन्ना फूल गुलाबी, बन्नो चम्पे की कली बहना के घर में ये पहली ख़ुशी है पहली ख़ुशी बड़ी देर से मिली है सपना पूरा हुआ, मन की आशा फली इनकी मनोहर जोड़ी लागे कितनी भली अपना बन्ना फूल गुलाबी, बन्नो चम्पे की कली दिन रंग भरे आएँगे, होगी हर रात दिवाली संग ले के चली अपने घर, अब दिया जलाने वाली प्यारे भैया ने पाई दुल्हन साँचे में ढली इनकी मनोहर जोड़ी लागे कितनी भली अपना बन्ना फूल गुलाबी, बन्नो चम्पे की कली
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
11-04-2011, 08:06 AM | #22 |
VIP Member
|
Re: प्रादेशिक लोकगीत
केसरिया बन्ना बागों में आया रे, केसरिया बन्ना बागों में आया रे
आवो री सज धज कर आवो री, सखियन सब आवो री, माला पहनावो री केसरिया बन्ना बागों में आया रे ।। ये मेरे हाथ फूलों की डाली, ये मेरे हाथ फूलों की डाली मैं जो मालन बन कर आई, बागों में ऐसी छाई केसरिया बन्ना बागों में आया रे ये मेरे हाथ चौमुखी दियना, ये मेरे हाथ चौमुखी दियना मैं तो ज्योति बन कर आई, महलों में ऐसी छाई केसरिया बन्ना बागों में आया रे ये मेरे हाथ पानों के बीडे, ये मेरे हाथ पानों के बीडे, मैं जो लाली बन कर आई, रंगों में ऐसी छाई केसरिया बन्ना बागों में आया रे, केसरिया बन्ना बागों में आया रे आवो री सज धज कर आवो री, सखियन सब आवो री, माला पहनावो री केसरिया बन्ना बागों में आया रे ।।
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
18-04-2011, 11:41 PM | #23 |
VIP Member
|
Re: प्रादेशिक लोकगीत
अँगना में रौरा मचाइल चिरैयाँ सत-बहिनी !
बिरछन पे चिक-चिक, किरैयन में किच-किच,चोंचें नचाइ पियरी पियरी ! चिरैयाँ सत-बहिनी ! एकहि गाँव बियाहिल सातो बहिनी,मइके अकेल छोट भइया, 'बिटियन की सुध लै आवहु रे बिटवा' कहि के पठाय दिहिल मइया ! 'माई पठाइल रे भइया, मगन भइ गइलीं चिरैंयाँ सत-बहिनी !' सात बहिन घर आइत-जाइत, मुख सुखला, थक भइला, साँझ परिल तो माँगि बिदा भइया आपुन घर गइला! अगिल भोर पनघट पर हँसि-हँसि बतियइली सत-बहिनी ! हमका दिहिन भैया सतरँग लहंगा, हम पाये पियरी चुनरिया, सेंदुर-बिछिया हमका मिलिगा, हम बाँहन भर चुरियाँ ! भोजन पानी कौने कीन्हेल अब बूझैं सत-बहिनी ! का पकवान खिलावा री जिजिया? मीठ दही तू दिहली ? री छोटी तू चिवरा बतासा चलती बार न किहली ? तू-तू करि-करि सबै रिसावैं गरियावैं सत-बहिनी ! भूखा-पियासा गयेल मोर भइया , कोउ न रसोई जिमउली , दधि-रोचन का सगुन न कीन्हेल कहि -कहि सातों रोइली , उदबेगिल सब दोष लगावैं रोइ-रोइ सत-बहिनी ! 'तुम ना खबाएल जेठी?', 'तू का किहिल कनइठी?' इक दूसर सों कहलीं एकल हमार भइया, कोऊ तओ न पुछली सब पछताइतत रहिलीं ! साँझ सकारे नित चिचिहाव मचावें गुरगुचियाँ सत-बहिनी!
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
14-06-2011, 08:10 PM | #24 |
VIP Member
|
Re: प्रादेशिक लोकगीत
अरे बरसन लागे बुंदिया चला भागा पिया,
अरे घूंघटा भीगे तो भिजन दे अरे अंखिया ले चल बचाई पिया, अरे नथ भीजे तो भीजन दे...अरे होंठवां ले चल बचाई पिया अरे चोलीया भीजे तो भीजन दे अरे जुबना ले चल बचाइ पिया. अरे लहंगा भीजे तो भीजन दे...अरे जंघिया ले चल बचाइ पिया
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
14-06-2011, 08:32 PM | #25 |
VIP Member
|
Re: प्रादेशिक लोकगीत
अजी बाबा जी (फ़ेरों का गीत)
अजी बाबा जी अजी ताऊ जी हमारे आप वर ढूँढो सास हो जैसी गऊ माता ससुर हों दिल्ली के दादा जी। पति हों बाल ब्रह्मचारी जो राखै प्राणों से प्यारी जी गड़ा दो केले के खम्बे जी दिला दो वेद से फेरे जी। ( इस गीत में इसी प्रकार पिता ,चाचा, जीजा ,बड़े भाई से यह गीत सम्बोधित होकर आगे बढ़ता है) फेरों के गीत-2 हम तो हो गए हैरान लाड्डो तेरे लिए… गोकुल भी ढूँड्या लाड्डो मथुरा भी ढूँड्या ढूँड्या- ढूँड्या शेरपुर लाड्डो तेरे लिए… सारे कॉलिज के लड़के भी ढूँड्डे ढूँड्या- ढूँड्या ये लल्लू लाड्डो तेरे लिए… बिन्दी भी देंगे लाड्डो टिक्का भी देंगे देंगे- देंगे ये झूमर लाड्डो तेरे लिए…
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
14-06-2011, 11:33 PM | #26 | |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: Rudrapur
Posts: 373
Rep Power: 17 |
Re: प्रादेशिक लोकगीत
Quote:
सिकंदर भाई, फेरों के समय तो थोड़े खतरनाक वाले गीत चलते हैं, सुने होंगे.......? |
|
15-06-2011, 12:18 PM | #27 |
Member
Join Date: Dec 2010
Location: lucknow
Posts: 53
Rep Power: 14 |
Re: प्रादेशिक लोकगीत
सिकंदर जी किस क्षेत्र के गीत हैं ये और कहाँ कब गाये जाते हैं मैंने तो कभी नहीं सुने इस प्रकार के गीत
|
Bookmarks |
Tags |
गीत, लोकगीत |
|
|