17-06-2012, 09:37 AM | #10661 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नई दिल्ली। दो बार की चैम्पियन साइना नेहवाल जकार्ता में कोरिया की जि हुन सुंग को सीधे सेटों में पराजित कर लगातार चौथी बार इंडोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने लगातार 2009 और 2010 में खिताब जीते थे । वह पिछले साल ही खिताब हासिल नहीं कर पायी थी। उन्हें महिला एकल के सेमीफाइनल में कोरिया की गैर वरीय हुन सुंग को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उसे 50 मिनट में 22.20, 21.18 से चित कर दिया। अब आज फाइनल में साइना की भिड़ंत चौथी वरीय चीन की जुएरूई लि से होगी जिसने दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और हमवतन यिहान वांग को पराजित किया । साइना के लिये तीसरे इंडोनेशियाई खिताब की राह इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि लि के खिलाफ उनका रिकार्ड इतना अच्छा नहीं है । ली ने पिछली पांच भिड़ंत में साइना को चार बार शिकस्त दी थी जबकि यह भारतीय केवल एक बार ही जीत दर्ज कर पायी है । भारत के लिये दिन हालांकि मिश्रित परिणाम वाला रहा क्योंकि इससे पहले ओलंपिक खेलों की भारतीय टीम के बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप सेमीफाइनल की बाधा पार करने में असफल रहे और टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 09:37 AM | #10662 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को उद्योगपति अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी की न्यायिक हिरासत 21 जून तक बढ़ा दी। अभिषेक वर्मा को स्विट्जरलैंड की एक कंपनी से धनराशि लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कथित रूप से कम्पनी को उस काली सूची से बाहर रखने के नाम पर धनराशि ली थी, जिसकी प्रक्रिया भारत सरकार ने शुरू की थी। वर्मा और उनकी नवविवाहित रोमालियाई पत्नी एंसिया नियास्कू को विशेष सीबीआई न्यायाधीश तलवंत सिंह के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। सीबीआई ने कहा कि उनकी उन ई-मेल और अन्य दस्तावेज से आमना-सामना कराना है जो उन्हें जांच के दौरान मिले थे। न्ययाधीश ने कहा कि दोनों आरोपियों को 21 जून तक सीबीआई की हिरासत में भेजा जाता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 09:38 AM | #10663 | |
Diligent Member
|
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
Quote:
|
|
17-06-2012, 09:43 AM | #10664 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अंतरिक्ष के लिए उड़ी चीन की पहली महिला, अंतरिक्षयान का सफल प्रक्षेपण
बीजिंग। चीन की पायलट लियू यांग शेनझोउ-9 अंतरिक्षयान से दो पुरुष सहयात्रियों के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गईं। अंतरिक्ष जाने वाली वह चीन की पहली महिला अंतरिक्षयात्री हैं। चीन द्वारा पहली बार मानव सहित अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में पृथ्वी का चक्कर लगा रहे स्टेशन ‘तिआंगोंग-1’ के साथ जुड़ने के लिए भेजा गया है। शेनझोउ-9 अंतरिक्षयान जिउकुआन सेटेलाइट लांच सेन्टर’ से प्रक्षेपित किया गया। यह प्रक्षेपण केंद्र गांसू प्रांत में है। प्रक्षेपण के कुछ बाद यह उम्मीद के मुताबिक कक्षा में स्थापित हो गया। कड़ी प्रतिस्पर्द्धा के बाद उड़ान के लिए चुने जाने के बाद राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लियू यांग ने कहा था, जब मैं पायलट थी, आसमान में उड़ती थी। अब मैं अंतरिक्ष यात्री हूं, अंतरिक्ष में उड़ूंगी। यह ज्यादा ऊंची और अच्छी उड़ान होगी। लियू के साथ उनके दो पुरुष सहयात्री जिंग हेंगपिंग और लियू वांग भी इस मिशन पर रवाना हुए हैं। इस अभियान के सफल होने के बाद चीन अमेरिका और रूस के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा देश बन जाएगा। लियू के रवाना होने के साथ ही चीन अंतरिक्ष में किसी महिला को भेजने वाला तीसरा देश बन गया है। इससे पहले रूस और अमेरिका महिला को अंतरिक्ष में भेज चुके हैं। चीन इससे पहले तीन बार मानव सहित अंतरिक्ष यानों का प्रक्षेपण कर चुका है। पहला प्रक्षेपण 2003 में किया गया था और इसके बाद 2005 एवं 2008 में भी किया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 09:44 AM | #10665 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अश्लील चुटकुले छापने वाली पत्रिका पर गुजरात के स्कूलों में प्रतिबंध
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने कहा कि उसने राज्य के 35 हजार सरकारी स्कूलों में एक पत्रिका की आपूर्ति के लिए एक प्रकाशन फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस पत्रिका में कथित तौर पर अश्लील चुटकुले छापे गए। गुजरात के शिक्षा राज्य मंत्री रमन वोरा ने बताया कि राज्य के प्रत्येक स्कूल में वितरित की गई ‘पजल मैगजीन’ के मई 2012 अंक में चार पृष्ठों पर केवल अश्लील चुटकुले छापे गए थे। यह पत्रिका सर्व शिक्षा अभियान के तहत वितरित की गई थी। सरकार ने प्रकाशन फर्म को इस बात के लिए भी नोटिस दिया है कि उसने राज्य सरकार की मंजूरी के बिना पत्रिका को वितरित किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 09:44 AM | #10666 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वृद्धों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ना दुभाग्यपूर्ण : न्यायमूर्ति लोकुर
हैदराबाद। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर ने वृद्धों के खिलाफ उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को गंभीरता के साथ निपटा जाए। न्यायमूर्ति लोकुर ने कहा कि यद्यपि वृद्धों के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं फिर भी समाज एक या दूसरे कारण की वजह से उन्हें अनदेखा कर देता है। वह यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित अपनी तरह के पहली वरिष्ठ नागरिक लोक अदालत खंडपीठ के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 09:47 AM | #10667 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
आतंकवाद निरोधक अभियानों पर पुरस्कारों से संबंधित जानकारी देने से इन्कार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियानों को लेकर पुलिसकर्मियों को मिले पुरस्कारों तथा प्रोन्नतियों के बारे में सूचना की मांग करने वाले एक आरटीआई आवेदन को राज्य सरकार ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ऐसा खुलासा राज्य के हित के लिए ‘खतरा’ हो सकता है। मानवाधिकार संगठन जम्मू एवं कश्मीर कोएलिएश आफ सिविल सोसायटी (जेकेसीसीएस) ने यहां जारी एक बयान में कहा कि वर्ष 1989 से लेकर 2012 के बीच आतंकवाद निरोधक अभियानों को लेकर राज्य के पुलिसकर्मियों को मिले पुरस्कार और प्रोन्नतियों से संबंधित सूचना जम्मू कश्मीर आरटीआई अधिनियम 2009 की धारा आठ लगाते हुए देने से इन्कार कर दिया गया। जेकेसीसीएस ने इस सूचना के लिए 26 अप्रैल को गृह विभाग को आवेदन दिया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 09:48 AM | #10668 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
महिला का बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में गुरूद्वारे का सेवादार गिरफ्तार
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में एक गुरूद्वारे के सेवादार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने तथा उसका बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत की थी कि आरोपी तड़के उसके कमरे में घुस गया, उसने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उसका बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला ने पठानकोट जेल में अपने विचाराधीन कैदी बेटे से मिलने के बाद गुरूद्वारा में रातभर ठहरने का फैसला किया था। जब यह महिला चिल्लाई, तब दूसरे कमरों से श्रद्धालु दौड़कर आए और उन्होंने उसे बचाया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 09:48 AM | #10669 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नैना देवी आनंदपुर साहिब रोपवे परियोजना शीघ्र होगी पूरी
शिमला। पंजाब और हिमाचल प्रदेश ने बहुत समय से लंबित श्रीनैनादेवी-आनंदपुर साहिब रोपवे परियोजना को यथाशीघ्र पूरा करने का फैसला किया। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिवों-राकेश सिंह और सुदीप्त रॉय की बैठक में यह निर्णय किया गया। सौ करोड़ रुपए की यह परियोजना करीब तीन दशक से अटकी हैं। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, क्योंकि यह परियोजना हिंदुओं और सिखों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। दोनों ने फैसला किया कि 13 जुलाई को चंडीगढ़ में होने वाली उत्तर क्षेत्र अंतर-राज्य परिषद की बैठक में इस परियोजना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 09:49 AM | #10670 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भाजपा नेता की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद। जिले के पिलखुवा क्षेत्र में तीन सप्ताह पूर्व हुई भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर चतर सिंह की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल व कारतूस और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार यादव ने बताया कि 22 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पशु चिकित्सालय पर भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर चतर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें सात बदमाश शामिल थे। बुधवार की शाम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्याकांड का एक आरोपी कहीं बाहर जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इरफान पुत्र गुल मोहम्मद निवासी धौलड़ी थाना जानी मेरठ बताया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा कारतूस व चार मोबाइल बरामद किए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|