17-06-2012, 10:04 AM | #10681 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
लंदन। फादर्स डे के मौके पर कराए गए एक आनलाइन सर्वेक्षण में मैथ्यू मैककोनौगी को हालीवुड का सर्वाधिक सेक्सी पिता चुना गया है। दो बच्चों के पिता 42 वर्षीय मैककोनौगी ने नौ जून को अपनी प्रेमिका कैमिला एलवेस से शादी की है। सर्वेक्षण में शामिल 21 प्रतिशत लोगों ने मैककोनौगी के पक्ष में मत दिया। अभिनेता बै्रड पिट को सर्वेक्षण में दूसरा स्थान मिला वहीं जॉनी डेप को तीसरा स्थान मिला। उल्लेखनीय है कि 17 जून को फादर्स डे मनाया जाता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:05 AM | #10682 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पाकिस्तान ने बिना कारण बताए फ्लैग मीटिंग रद्द की : सेना
जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को होने वाली फ्लैग मीटिंग को पाकिस्तानी सेना ने बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया। यह बैठक जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के आर-पार गोलीबारी और संघर्ष-विराम के उल्लंघन के मुद्दे पर बातचीत के लिए होने वाली थी। रक्षा मंत्रालय में जन संपर्क अधिकारी कर्नल आर. के. पलटा ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को संघर्ष-विराम उल्लंघन और पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आर-पार होने वाली फ्लैग मीटिंग को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फ्लैग मीटिंग को रद्द करने का न तो कोई कारण बताया और न ही इस बैठक की अगली तारीख के बारे में कुछ कहा। यह बैठक शनिवार को दिन में 11 बजे पुंछ में भारत-पाक सीमा पर चक्कन दा बाग स्थित यात्रा और व्यापार स्थल पर होने वाली थी। भारत इस बैठक में भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सेना की भारी गोलीबारी और संघर्ष-विराम उल्लंघन पर अपना विरोध दर्ज करवाने वाला था। पाकिस्तानी सेना ने 13 जून को कृष्णा घाटी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के इर्द-गिर्द भारी हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसमें एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए। उन्होंने 14 जून को भी उसी इलाके में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। पलटा ने कहा कि हॉटलाइन के जरिए पाकिस्तान को यह संदेश दिया गया है कि माहौल को ठीक करने के लिए वह संयम बरते।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:06 AM | #10683 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दक्षिण एशिया में स्थिरता के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान जरूरी: पाकिस्तानी जनरल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक प्रमुख जनरल ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे का समाधान होने तक दक्षिण एशिया में स्थिरता दूर का ख्वाब बनी रहेगी। ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ कमिटी के प्रमुख जनरल खालिद शमीम वायने ने कहा कि मेरा यह कहना है कि जब तक क्षेत्रीय विवादों, खासकर कश्मीर मसले का समाधान नहीं होता तब तक स्थिरता दूर का ख्वाब बना रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमें कश्मीर विवाद का उचित समाधान निकालने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। यह क्षेत्र के सभी लोगों की बेहतरी के लिए जरूरी है। वायने यहां के ‘नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी’ में क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता पर बोल रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल बहाल हुई बातचीत की प्रक्रिया में कश्मीर मुद्दा शामिल है। वायने ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच के तल्ख रिश्तों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इस्लामाबाद अपने सिद्धांतों पर अड़ा रहेगा और किसी के दबाव में नहीं आएगा। अमेरिका की ओर से आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान से अधिक प्रयास करने के लिए कहे जाने के संदर्भ में वायने ने कहा कि हम व्यापक रूप से चरमपंथ और आतंकवाद से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता और सुरक्षा बलों ने आतंकवाद की चुनौती को स्वीकार किया है। हमारे सैनिक और निर्दोष नागरिक आतंकवाद की लड़ाई में अपनी कुर्बानी दे रहे हैं। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी का यह बयान अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों की आई तल्खी की पृष्ठभूमि में आया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:06 AM | #10684 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
बस हादसे में 32 श्रद्धालुओं की मौत
उस्मानाबाद। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में शनिवार तड़के श्रद्धालुओं को लेकर शिरडी जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से 32 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यहां बताया कि आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से शुक्रवार रात शिरडी के सार्इं बाबा के लिए करीब 50 श्रद्धालुओं का जत्था एक निजी बस से रवाना हुआ था। तड़के करीब तीन बजे उस्मानाबाद जिले में नालदुर्ग के पास यह बस अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 32 लोगों के मारे जाने और 15 अन्य के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को उस्मानाबाद और शोलापुर के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:07 AM | #10685 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पार्क स्ट्रीट भवन में लगी आग
कोलकाता। कोलकाता के व्यस्त पार्क स्ट्रीट इलाके में शनिवार सुबह एक भवन में आग लग गई। पार्क स्ट्रीट के करनानी मैनसन में यह आग सुबह छह बजकर 10 मिनट के करीब लगी। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि हमने दस दमकलों को वहां रवाना किया और अग्निशमनकर्मियों ने पांच लोगों को बचाया है। आग लगने के ठीक-ठीक कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:07 AM | #10686 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अमेरिका में नौनिहालों की परवरिश पर खर्च होते हैं 1.2 करोड़ रुपए
वाशिंगटन। अमेरिका में अपने दिल के टुकडे की परवरिश करने के लिए मध्यम वर्गीय माता-पिता को 1.29 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ते हैं। अमेरिका के कृषि मंत्रालय की हाल ही में प्रकाशित हुई रिपोर्ट में इस तय का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि एक बच्चे की 17 वर्षों तक परवरिश करने के लिए औसतन 234 हजार 900 डॉलर की आवश्यकता पड़ती है जो कि 1.2 करोड़ रुपए बैठता है। इसमें से अधिकतर खर्च भोजन, घर और दूसरे किस्म की आवश्यकताओं पर होता है। इसमें बच्चों की उच्च शिक्षा पर होने वाला खर्च शामिल नहीं है। इस औसत खर्च में अगर मुद्रास्फ्ती िमें आ रही तेजी को भी शामिल कर लिया जाता है तो इसमें तीन फीसदी की अतिरिक्त वृद्धि हो जाती है। अर्कंसास निवासी मेलिसा हटसैल (40) के लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है क्योंकि तीन से 15 वर्ष के बीच की उम्र के उनके छह लड़के हैं और परिवार की कुल आय महज 50 हजार डॉलर है। मेलिसा बताती हैं कि उन्हें एक बेहद कड़ा बजट बनाकर घर का खर्च चलाना पड़ता है और बच्चों को मांगे हुए कपडेþ पहनाने पड़ते हैं तथा ट्यूशन भी घर में ही देना पड़ता है। शायद इन खर्चों की मार से उनके तीन बच्चों के पिता 49 वर्षीय जेफ रसेल के अनुसार वाकई बच्चों को पालने का खर्च अनाप-शनाप है फिर भी बच्चों का पिता होने का सुख सब खर्चों से परे है। मेलिसा जैसे परिवारों को खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों की वजह से खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि परिवहन, बाल रखरखाव, शिक्षा, भोजन, आवास, कपडेþ, स्वास्थ्य और दूसरी सेवाओं की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। रिपोर्ट यह बताती है कि अधिक कमाने वाले माता-पिता अपने बच्चों के लालन-पालन में अधिक खर्च करते है। इसमें बताया गया है कि तीस लाख रुपयों की आय वाले परिवार अपने बच्चों पर 90 लाख रुपए खर्च करते हैं जबकि तीस लाख से पचास लाख की आय वाले परिवार 1.2 करोड़ रुपयों तक का खर्च करने में सक्षम होते हैं। स्थानीय निर्माण परियोजनओं में काम करने वाले रसेल को भय है कि देश में इतनी तेज गति से आसमान छूती जा रही कीमतों की वजह से उनकी 16 वर्षीय बेटी कभी भी कॉलेज नहीं जा पाएगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:08 AM | #10687 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
ब्रिटिश महारानी ने चन्नी सिंह को सम्मानित किया
लंदन। पश्चिम जगत में ‘भंगड़ा के पितामह’ कहे जाने वाले चन्नी सिंह को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने ‘आर्डर आफ ब्रिटिश अंपायर’ से सम्मानित किया है। चन्नी सिंह का पूरा नाम हरचरणजीत सिंह रपल है। वह पंजाब के सलार गांव में पैदा हुए और मरलकोटला एवं जालंधर में उनकी पढ़ाई हुई। वर्ष 1975 में उन्होंने ब्रिटेन का रुख किया और यहां पंजाबी संगीत और खासकर भंगड़ा को बढ़ावा देना शुरू किया। उन्होंने लंदन में ‘अलाप’ नामक एक संगीत समूह भी बना रखा है। महारानी की ओर से सम्मानित लोगों की इस साल की सूची जारी की गई। इसमें चन्नी सिंह को भंगड़ा संगीत के प्रति उनकी सेवा, परमार्थ कार्य और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। बेंगलूरू से पढ़ाई करने वाले डॉक्टर वेंकेटस्वामी नारायण को भी यह सम्मान दिया गया है। वह लंकाशायर में प्रैक्टिस करते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:08 AM | #10688 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सऊदी शहजादे का इंतकाल
रियाद। सऊदी अरब के शहजादे और यहां सबसे लंबे वक्त तक गृहमंत्री रहे नैयफ बिन अब्दुल अजीज का शनिवार को इंतकाल हो गया। सरकारी चैनल ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी है। वह यहां के शाह अब्दुल्ला के सौतेले भाई थे और 79 साल के थे। चैनल ने कहा कि शहजादा नैयफ उपचार के लिए हाल ही में विदेश गए थे। उनका निधन सऊदी से बाहर हुआ है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:09 AM | #10689 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मैं अपने फिल्मी जीवन से संतुष्ट हूं: मनोज बाजपेयी
जयपुर। फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 21 जून को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘गैंग्स आफ वासेपुर’ में अपने किरदार को बेहद ‘खराब’ बताया और परिजनों एवं बच्चों से उम्मीद की है कि वे अलग-अलग समय पर फिल्म देखें। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म मेंं अपनी भूमिका से बेहद संतुष्ट होने की भी बात कही। ‘गैंग्स आफ वासेपुर’ फिल्म के निर्माता, निर्देशक अनुराग कश्यप और मनोज आज यहां संवाददाताओं से रूबरू हुए। मनोज ने कहा कि कोयला खदान पर केंद्रित इस फिल्म में वह आपराधिक व्यक्तित्व वाले सरदार खान के रूप में नजर आएंगे। सरदार खान पहले अपराध जगत में सक्रिय रहता है, लेकिन बाद में इसे छोड़कर एक अच्छे नागरिक के रूप में घर लौट जाता है। उन्होंने अपने 19 साल के फिल्मी जीवन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह फिल्म बच्चों और परिवार को पसंद आएगी। मनोज ने कहा कि लेकिन मेरी गुजारिश है कि बच्चे अपने माता-पिता, भाई-बहन या बड़ों के साथ फिल्म नहीं देख कर अलग-अलग देखें, तो बड़ा मजा आएगा। इसका मुख्य कारण उन्होंने माफिया क्षेत्र में बोली जाने वाली रोजमर्रा की भाषा को बताया। अनुराग कश्यप ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने इसे ए प्रमाण पत्र दिया है और करीब साढ़े पांच घंटे की फिल्म का पहला भाग 21 जून को ओर दूसरा भाग कुछ दिनों बाद प्रदर्शित होगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-06-2012, 10:14 AM | #10690 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
‘झलक दिखला जा’ में थिरकेंगे केबीसी से लोकप्रिय हुए सुशील कुमार
मुंबई। छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पांचवें सीजन में पांच करोड़ रुपए जीत कर रिकार्ड बनाने वाले सुशील कुमार को अब टीवी पर ‘झलक दिखला जा 5’ में अन्य प्रतिभागियों के साथ कदम ताल मिलाते देखा जा सकेगा। वह इस डांस रियलिटी शो में 13वें प्रतिभागी के तौर पर शिरकत करेंगे। इससे पहले शो में जज की भूमिका निभाने जा रहे करण जौहर, रेमो डिसूजा और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा था कि 13वां प्रतिभागी सभी को हैरान कर देगा और आम आदमी होगा, जिसने रातों रात लोकप्रियता हासिल की। सूत्रों ने बताया कि सुशील कुमार शो के 13वें प्रतिभागी के तौर पर भाग लेंगे। इस शो के अन्य प्रतिभागियों में पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनत जयसूर्या, गजल गायक तलत अजीज, बाल कलाकार दर्शील सफारी, भोजपुरी कलाकार रवि किशन आदि हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|