25-05-2014, 05:23 PM | #101 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: बोलीवुड की मजेदार खबरें :.........
"TOP 21: ये हैं बॉलीवुड फिल्मों के सबसे बोल्ड और कॉन्ट्रोवर्शियल पोस्टर्स" :......... मुंबई : फिल्मः रागिनी MMS 2 डायरेक्टरः भूषण पटेल प्रोड्यूसरः एकता कपूर कास्टः सनी लियोनी, साहिल प्रेम, संध्या मृदुल म्यूजिकः हनी सिंह सनी लियोनी की ये फिल्म पोस्टर और ट्रेलर की वजह से चर्चा में आ चुकी है। हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि सनी ने अपनी छवि के उलट इस फिल्म में कोई बोल्ड सीन नहीं दिए हैं :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
19-06-2014, 04:11 PM | #102 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: क्राइम न्यूज :.........
बेटे की लाश पर सोता रहा बाप, रंगरेलियां मनाती रही बहू :......... लखनऊ/रायबरेली : यदि आस-पास वहशी इंसान हो तो जिदंगी का कितना क्रूर रंग देखने को मिल सकता है, इसकी मिसाल पिछले दिनों रायबरेली से सामने आई। यहां एक बूढ़ा बाप 6 महीने तक अपने बेटे की लाश के ऊपर चारपाई डाले रातों को करवटें बदलता रहा। इस बुजुर्ग और मजबूर इंसान को यह नहीं मालूम था कि जिस इकलौते बेटे को वह लापता मान रहा है वह उसकी तख्त के नीचे जमीन में गड़ा हुआ है। यही नहीं उस पिता की गैर मौजूदगी में उसके बेटे की हत्या करने वाले उसी तख़्त पर नाजायज संबंध बनाते रहे। जब बीती बरसात में घर में पानी भरा तो पूरा मामाल उजागर हुआ साथ ही सामने आई शर्मसार करने वाले रिश्ते और इंसानियत। इस घटना की नींव पिछले साल फ़रवरी में पड़ी, जब रायबरेली के भदोखर थानाक्षेत्र के बेलहिया गांव के रहने वाले चन्द्रपाल यादव ने थाने में अपने 22 वर्षीय बेटे राम कुमार यादव की गुमशुदगी दर्ज कराई। वह 14 जनवरी 2013 से लापता है, जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। तत्कालीन थानाध्यक्ष ने एफआईआर नंबर-34 में गुमुशदुगी दर्ज कर राम कुमार को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता न चला। बुजुर्ग दंपति चन्द्रपाल और उनकी पत्नी जनक दुलारी यादव अपने बुढापे के एक मात्र सहारा राम कुमार को खोजने के लिए जिले के एसपी राजेश कुमार पाण्डेय के सामने भी पेश हुए और अपनी आपबीती सुनाई। एसपी ने उनको विश्वास दिलाया कि जल्द ही उनके पुत्र को ढूंढ लिया जाएगा औए एसओ भदोखर को निर्देशित किया कि गुमशुदा राम कुमार को ढूंढने का हर सम्भव प्रयास करें। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को भी थानाध्यक्ष भदोखर के साथ सहयोग करने के लिए कहा गया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद भी उसका कुछ पता न चला :......... साभार :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. Last edited by Dr.Shree Vijay; 19-06-2014 at 04:13 PM. |
19-06-2014, 04:16 PM | #103 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: क्राइम न्यूज :.........
बेटे की लाश पर सोता रहा बाप, रंगरेलियां मनाती रही बहू :......... लखनऊ/रायबरेली : अब यह मामला ब्लाइंड केस की तरह पुलिस के सामने चुनौती की तरह था, लेकिन बीती जून में जैसे भगवान ने चंद्रपाल की पुकार सुन ली। जून में बरसात होने के कारण चन्द्रपाल यादव का घर टपकने लगा और कमरे में जगह-जगह पानी भर गया। घर के अन्दर कमरे की कच्ची जमीन फूल गई, जिसे चन्द्रपाल ने फूली जमीन की गीली मिट्टी को फावड़े से साफ करना चाहा। इसी दौरान उसे अपने ही कमरे में अपने एक शरीर के पांव के पंजे का कुछ हिस्सा दिखाई पड़ा थोड़ा और खोदने के बाद उसे एक शव मिला, जो लगभग कंकाल बन चुका था। चन्द्रपाल ने उस शव को पहचान लिया, वह उसके अपने लाडले राम कुमार का ही था। चंद्रपाल ने उसे अपने आस-पास के लोगों को इकठ्ठा कर पूरी बात बताई और एक एसपी रायबरेली राजेश कुमार पाण्डेय के पास पहुंचा और उन्हें इस घटना की जानकारी दी। उसने अपने जिस बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवा उसे ढूंढने का प्रयास कर रहा था, उसकी लाश उसी कमरे में गड़ी हुई मिली है, जहां वह सोता है। एसपी ने तत्काल पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक टीम के साथ चन्द्रपाल के घर रवाना किया। जहां आगे खुदाई कर नर कंकाल को निकाला गया। वहीं उस गड्ढे में एक दुपट्टा भी मिला। नर कंकाल का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रामकुमार की गला दबा कर हत्या की गई थी :......... साभार :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
19-06-2014, 04:17 PM | #104 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: क्राइम न्यूज :.........
बेटे की लाश पर सोता रहा बाप, रंगरेलियां मनाती रही बहू :......... लखनऊ/रायबरेली : अब पुलिस को हत्या का कारण ढूंढना था, लेकिन कोई कारण नहीं मिल रहा था। बीच-बीच में पुलिस को कभी-कभी मृतक के पिता पर ही शक होता रहा कि उसने ही तो अपने बेटे की हत्या नही की, लेकिन पुलिस के सामने पिता द्वारा पुत्र की हत्या का कोई कारण नहीं था। दुश्मनी या जमीन-जायदाद का भी कोई प्रकरण सामने नहीं आया, जिससे हत्या की वजह बन सके। पुलिस की सारी तफ्तीश अब राम कुमार के शव के पास मिले दुपट्टे की तरफ मुड़ गई। पुलिस ने इसी आधार पर अपनी छानबीन प्रारम्भ की तो पता हुआ कि घटना के कुछ समय पहले एक रेखा नाम की महिला जो बिहार की रहने वाली है, मृतक के घर रह रही थी। रेखा घटना के कुछ दिन बाद अपने भाई के पास अम्बाला चली गई। पुलिस को अम्बाला में भी उसका कहीं पता-ठिकाना न चल सका। रेखा की खोज के दौरान पुलिस को जो कहानी पता चली वह काफी चौंका देने वाली थी। पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक चन्द्रपाल यादव के एक रिश्तेदार दिनेश कुमार जो रायबरेली के ही थाना डलमऊ के ठाकुर द्वार का रहने वाला है और अम्बाला में अपने साले सन्तोष के साथ रहता था। वहीं रेखा और उसका भाई जो बिहार के निवासी हैं, अम्बाला में ही रहकर मजदूरी करते थे। रेखा और दिनेश के परिवार की आपस में जान-पहचान हो गई। कुछ दिन बाद दिनेश ने रेखा के भाई से प्रस्ताव रखा कि उसके साले संतोष के मामा के लड़के राम कुमार से वह रेखा की शादी कराना चाहता है। रेखा का भाई इस बात पर राजी हो गया और दिनेश ने अपने साले सन्तोष के साथ रेखा और उसके भाई को अम्बाला से रायबरेली भेज दिया।रेखा और राम कुमार की शादी भी तय हो गई :......... साभार :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
19-06-2014, 04:18 PM | #105 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: क्राइम न्यूज :.........
बेटे की लाश पर सोता रहा बाप, रंगरेलियां मनाती रही बहू :......... लखनऊ/रायबरेली : रेखा का भाई उसको रायबरेली छोड़कर वापस अम्बाला चला गया। इस दौरान दिनेश के साले सन्तोष का नाजायज संबंध रेखा से हो गए थे। यही वजह थी कि संतोष की पत्नी ने रेखा को अपने घर पर रखे जाने से एतराज किया था। अब रेखा राम कुमार के घर रहने लगी और संतोष का आना-जाना राम कुमार के घर बढ़ गया, जब भी रेखा व संतोष को अवसर मिलता इन दोनों में नाजायज संबंध कायम होते रहे। एक दिन राम कुमार यादव ने अपनी होने वाली पत्नी रेखा को संतोष के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया तो होने वाली शादी से इंकार कर दिया। संतोष पहले से शादीशुदा था, जिसकी एक बेटी भी है वह भी रेखा को अपना नहीं सकता था। रेखा के सामने अब समस्या थी कि वह किसके साथ जाए। साथ ही बदनामी का भी डर था यदि राम कुमार ने यह बात किसी को बता दी तो भविष्य में उसकी शादी कहीं भी होना मुश्किल हो जाएगी। रेखा और संतोष के साथ मिलकर राम कुमार की हत्या की योजना बना डाली।योजना के अनुसार बीती 14 जनवरी को जब चंद्रपाल खेतों पर सोने के लिए गया और रामकुमार की मां बरामदे में सो रही थी, उसी वक़्त संतोष राम कुमार के घर पहुंचा और रेखा ने दरवाजा खोलकर उसे अन्दर बुला लिया तथा दोनों ने मिलकर नीद में सो रहे राम कुमार के गले में दुपट्टा फंसाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को उसी कमरे में तख्त हटाकर लगभग डेढ़ फीट का गढ्ढा खोदकर गाड़ दी। इसके बाद घर में रखा लगभग 3-4 किलो नमक लाश के ऊपर डाल दिया कि दुर्गन्ध ना आए और लाश जल्दी गल जाए। चंद्रपाल लौटकर उसी जगह तख्त पर पर विस्तर लगाकर सोने लगा, जिसके नीचे उसी के अपने बेटे राम कुमार की लाश दबी थी।इसके बाद जब रेखा और संतोष को यकीन हो गया कि चन्द्रपाल अपने बेटे को लापता मानकर उसकी तलाश कर रहे हैं, उसकी हत्या हो जाने की आशंका किसी को नहीं है तो रेखा भी अपने भाई के पास अम्बाला चली। उधर संतोष भी अपने बहनोई दिनेश के पास अम्बाला चला गया। इन 6-7 दिनों में संतोष राम कुमार ढूंढने के बहाने चन्दपाल के घर पर ही रहा और राम कुमार के शव के उपर लगे तख़्त पर ही दोनों का नाजायज संबंध बनता रहा। जब दोनों अम्बाला गए तो संतोष को अब यह डर लगने लगा कि जब इसका राज खुलेगा तो रेखा सारी बाते पुलिस को बता सकती है। उसने चालाकी से रेखा की शादी भोपाल में रामपाल यादव से करवा दी :......... साभार :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
14-07-2014, 12:28 PM | #106 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: बोलीवुड की मजेदार खबरें :.........
"कभी 140 Kg था अर्जुन का वजन, फिल्मों के लिए घटाया 60 Kg" : मुंबई : फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर 29 साल के हो गए हैं। अर्जुन फिल्म इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे हैं। उनका जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने इस साल '2 स्टेट्स' में काम किया था, जो इस साल की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। इसी साल उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गुंडे' भी की थी, जो सुपरहिट रही थी। अपनी एक्टिंग की दम पर अर्जुन बॉलीवुड में पहचान बना चुके हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरत होगी कि कभी अर्जुन फिल्मों में काम करने के लायक ही नहीं थे। दरअसल, अपने अट्रैक्टिव लुक से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अर्जुन का वजन कभी 140 किलो था। इन दिनों उनका वजन 75 किलो के आस-पास है। यानी आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि अर्जुन ने फिल्मों में काम करने के लिए कितनी मेहनत की होगी। कैसे घटाया इतना वजन? अर्जुन ने अपना वजन लगभग 60 किलो तक कम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने वजन कम करने के सारे राज खोले थे। उन्होंने बताया था कि वो एक महीने में करीब 10 तक वजन कम किया करते थे। हालांकि, इस दौरान उनका वेट बढ़ता-घटता रहता था। अर्जुन ने वजन कम करने के लिए क्रॉस फिट एक्सरसाइज करनी शुरू की, जो कि छोटी मसल्स पर फोकस करती है। यह एक्सरसाइज 20 मिनट की होती है। इस ऋतिक रोशन भी करते हैं। सही आहार जरूरीः पुराने दिनों में अर्जुन तीन बर्गर एक साथ ही खा जाते थे, हालांकि बाद में उन्होंने अपनी डाइट पर काफी काम किया और जंक फूड खाना काफी कम कर दिया। दिन की शुरुआतः अर्जुन के दिन की शुरुआत टोस्ट, 4-6 अंडे और वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीकर होती है। लंच का मेन्यूः रोटी, सब्जी, दाल और चिकन। रोटी अगर बाजरा की हो तो सबसे अच्छी बात है, क्योंकि उसमें फाइबर तत्व होते हैं जिससे पेट आसानी से भर जाता है। डिनर का मेन्यूः प्रोटीन लेना ज्यादा पसंद करते हैं, जैसे मछली या चिकन। मीठा खाने से परहेज करते हैं :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. Last edited by Dr.Shree Vijay; 14-07-2014 at 12:36 PM. |
19-08-2014, 08:34 PM | #107 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: बोलीवुड की मजेदार खबरें :.........
"दही हांडी उत्सव, जब शाहरुख बने गोविंदा, ऋतिक ने किया डांस" : मुंबई : जन्माष्टमी के त्योहार को यूं तो पूरा देश सेलिब्रेट करता है, लेकिन इस त्योहार की धूम मायानगरी मुंबई में कुछ ज्यादा दिखाई देती है। यहां कई फीट ऊंची दही हांडी को जगह-जगह फोड़ा जाता है। दही हांडी उत्सव उस वक्त ज्यादा मजेदार बन जाता है, जब बी-टाउन सेलेब्स इसमें शामिल हो जाते हैं। दही हांडी को फोड़ने के लिए कई बार स्टार्स गोविंदा बनकर इसमें शामिल हो जाते हैं। हालांकि, ज्यादातर स्टार्स इस इवेंट में पहुंचकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं साथ ही मटकी फोड़ने वाले गोविंदा का जोश भी बढ़ाते हैं। शाहरुख खान, ऋतिक रोशन से लेकर जीतेंद्र, प्रेम चोपड़ा, बिपाशा बसु ऐसे कई सेलेब्स हैं जो इस इवेंट का हिस्सा बनते रहे हैं। कई मौके पर तो सेलेब्स इस उत्सव में परफॉर्म भी करते हैं। अर्जुन रामपाल ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें दही हांड़ी फोड़ने में काफी मजा आता है। वहीं ऋतिक, शाहरुख, अक्षय अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। शादी से पहले ईशा और अहाना ने दही हांडी उत्सव में डांस किया है। जीतेंद्र तो हर साल इस उत्सव में शामिल होते हैं :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
21-08-2014, 06:11 PM | #108 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: क्राइम न्यूज :.........
एबीपी न्यूज़ पर वाया अभिसार शर्मा बेशर्मी अपने चरम पर ! :......... एबीपी न्यूज़ पर वाया अभिसार शर्मा प्रधानमंत्री भाषण को लेकर नंबर देने के नाम पर बेशर्मी अपने चरम पर है. पैनालिस्ट से अभिसार ज़बरदस्ती नंबर देने कह रह रहे हैं और यही ज़बरदस्ती दिबांग के साथ ये कहते हुये की कि ऐसा नहीं चलेगा- आपको नंबर देने होंगें..वो मना करते रहे लेकिन अभिसार की ज़बरदस्ती ज़ारी रही.. लिहाजा दिबांग ने कहा 10 में से 11 और इतना कहने के साथ ही स्क्रीन पर फ़्लैश होने लग गया- दिबांग 10 में से 10..अभिसार ने भी उसे दुहराना शुरू कर दिया. आँख के सामने चैनल ने ये फर्जीगिरी की और वो भी दिबांग जैसे ऐसे पैनेलिस्ट की बात को लेकर जो खुद भी एक ज़माने में स्टार एंकर रहा है..आप सोचिये कि पीठ पीछे किसी बात को चैनल कैसे तोड़-मरोड़कर पेश करते होंगें :......... (स्रोत-एफबी) साभार :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
23-08-2014, 11:39 PM | #109 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: क्राइम न्यूज :.........
टीचर ने पिटाई के बाद किया निर्वस्त्र, छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान :......... महिला पुलिसकर्मी को घटना के बारे में बताती मृतका की सहेली : कानपुर : यूपी के कानपुर में टीचर की सजा से नाराज छठवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि उसके बैग में मोबाइल मिला था, इससे गुस्साई गेम्स टीचर ने उसकी पिटाई की और निर्वस्त्र कर दिया। इस अपमान से छात्रा आहत हो गई। शुक्रवार की देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे आक्रोशित परिजनों और अन्य अभिभावकों ने स्कूल का घेराव किया। बाद में पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना के बाद से आरोपी टीचर फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर इलाके की है। मनोज की बेटी परी (बदला हुआ नाम) पूर्णादेवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार वह स्कूल गई थी। चेकिंग के दौरान उसके बैग से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इससे गुस्साए गेम्स टीचर ने उसकी स्केल से पिटाई की। उसने छात्रा की ड्रेस भी उतरवा ली। उसे दो घंटे बिना कपड़ों के खड़ा रखा। पूरी क्लास के सामने उसकी बेइज्जती की। पिटाई और अपमान से आहत छात्रा ने अपनी जान दे दी :......... साभार :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
23-08-2014, 11:42 PM | #110 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: क्राइम न्यूज :.........
टीचर ने पिटाई के बाद किया निर्वस्त्र, छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान :......... स्कूल की प्रिंसिपल : मां के सुनाई थी आपबीती : मृतका की मां रामकली ने बताया कि शुक्रवार को जब वह स्कूल से लौटी, तब बहुत उदास थी। उसकी आंखें लाल थी। पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। उसने कहा था कि गेम्स टीचर ने उसकी खूब पिटाई की। उसके सारे कपड़े उतरावा लिए। बिन कपड़ों के वह सबके सामने दो घंटे तक खड़ी रही। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी इस घटना से काफी डरी हुई थी। वह खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रही थी। भाई ने कहा- पुलिस ने दी गिरफ्तार करने की धमकी : मृतका के भाई विनय के अनुसार, वे लोग स्कूल के प्रिंसिपल से गेम्स टीचर की शिकायत करने गए थे। इसपर प्रिंसिपल के गार्ड ने बदसलूकी की। धक्का देकर उन लोगों को वहां से भगा दिया गया। प्रिंसिपल ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भी प्रिंसिपल के पक्ष में आ गए। वे पीड़ित परिवार को ही गिरफ्तार करने की धमकी देने लगी। बाद में सीसामऊ के सीओ श्रीपाल यादव ने मामले को संभाला। उन्होंने मामले की तहरीर लिखकर देने की बात कही :......... साभार :.........
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
Bookmarks |
Tags |
इलेक्शन का reaction, क्राइम न्यूज, गाँधी वध क्योँ ?, ज्ञान विज्ञानं, ट्रेजेडी क्वीन, बोलीवुड, भीगा भीगा तन, live news, seen unseen, tollywood |
|
|