22-12-2011, 04:09 PM | #1101 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मुंबई ! बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन साल के सर्वश्रेष्ठ महाराष्ट्रवासी का खिताब पाकर आनंद में हैं। बच्चन ने ट्विट किया, ‘‘और आज सारे विचारों के बाद एक अन्य अवार्ड - भारत के राष्ट्रपति से मुझे मिलने वाला महाराष्ट्रियन आफ द ईयर अवार्ड, ‘मानबिंदु’।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपने जीवन के तीन चौथाई हिस्से, 70 में 42 साल मैंने इस शहर और प्रदेश में गुजार दिए। आज मेरे जीवन में जो कुछ भी है मुंबई से है।’’ बच्चन को कल लोकमत मानबिंदु सम्मान से नवाजा गया, वहीं दिग्गज अदाकार दिलीप कुमार को लोकमत जीवन गौरव अवार्ड दिया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-12-2011, 07:13 PM | #1102 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भारत से रिश्तों को मजबूत करे अमेरिका : क्रेस्नर
वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष अमेरिकी विद्वान ने कहा है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली अरबों डॉलर की सहायता पाक नेतृत्व को उग्रवादियों के साथ सम्बंध तोड़ने के लिए सहमत नहीं कर सकी है और सुझाव दिया कि अमेरिका, पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य और असैनिक सहायता रोक उसके साथ कड़ाई से पेश आए तथा भारत के साथ सम्बंधों को मजबूत करे। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध विषय के व्याख्याता प्रोफेसर स्टीफन क्रेस्नर ने कहा कि सीधे तरीके से समझाने के सारे प्रयास विफल हो गए। एक कठोर विकल्प बचा है। यह रवैया न केवल अमेरिका की मदद करेगा, बल्कि पाकिस्तान समेत पूरे इलाके में हालात बेहतर हो सकते हैं। क्रेस्नर वर्ष 2005 से अप्रैल 2007 तक विदेश मंत्रालय में नीति योजना के निदेशक रह चुके हैं। वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर संस्थान में वरिष्ठ फेलो हैं। प्रतिष्ठित फॉरेन अफेयर्स पत्रिका के ताजा अंक में लिखे लेख में क्रेस्नर ने कहा कि पाकिस्तान के समस्या बढ़ाने वाले व्यवहार के बावजूद उसे सहायता देना जारी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-12-2011, 07:15 PM | #1103 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
तुर्की में 21 कुर्द विद्रोहियों की हत्या
अंकारा। देश के दक्षिण-पूर्व में सेना के एक बड़े हमले में 21 कुर्द विद्रोही मारे गए हैं। तुर्की के एक अधिकारी ने बताया कि विद्रोही तुर्की, खासकर दक्षिण पूर्व की स्वायत्ता के लिए संघर्ष कर रही कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी से सम्बंधित थे। वर्ष 1984 से जारी संघर्ष में अब तक दस हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। बस-ट्रक की टक्कर में 25 की मौत दक्षिण पूर्वी तुर्की में यात्रियों से भरी एक बस के ईंटों से लदे ट्रक से टकराने से 25 लोगों की आज मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। दियार्बकिर प्रांत के गवर्नर मुस्तफा तोप्राक ने कहा कि दियार्बकिर को पड़ोसी बातमन प्रांत से जोड़ती एक सड़क पर हुई इस दुर्घटना में 16 अन्य यात्री घायल हो गए। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-12-2011, 07:16 PM | #1104 |
Junior Member
Join Date: Dec 2011
Posts: 4
Rep Power: 0 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
bahut sundar.....
|
22-12-2011, 07:17 PM | #1105 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
छह समुदायों को एसटी दर्जा देने सम्बंधी विधेयक को संसद की मंजूरी
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि वह नहीं चाहती है कि देश में आरक्षण के लिए एक ही जाति को विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दर्जा प्राप्त हो और इसके लिए वह राज्यों के साथ विचार-विमर्श के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाएगी। जनजातीय मामलों के मंत्री किशोर चंद्र देव ने राज्यसभा में अनुसूचित जनजातियां: आदेश (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा के जवाब में यह बात कही। चर्चा के बाद सदन ने इस विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। लोकसभा में यह पहले ही पारित हो चुका है। विभिन्न जातियों का दर्जा तय करने के लिए एक व्यापक विधेयक लाने की विभिन्न दलों की मांग पर मंत्री ने कहा कि हम अभी ऐसा करने की स्थिति में नहीं हैं। इसके लिए मंडल आयोग जैसा कोई आयोग गठित करने के विपक्ष के सुझाव पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस पर विचार करेगी। देव ने यह भी स्पष्टीकरण दिया कि मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह विधेयक नहीं लाया गया है। संविधान संशोधन विधेयक के जरिए मणिपुर के छह समुदायों- इनपुई, रोंगमई, लियांगमई, जेमे, थंगल और मेट को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव है। साथ ही अरूणाचल प्रदेश के अनुरोध पर अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल ‘गालंग’ समुदाय की जगह ‘गालो’ को सूचीबद्ध किया जाएगा। गालंग शब्द गालो का विकृत रूपान्तर है। देव ने कहा कि किस समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाना है और किसे नहीं, इसका फैसला सरकार नहीं कर सकती, बल्कि इसके लिए कुछ मानक हैं। इसके लिए समुदायों की अपनी अलग संस्कृति होनी चाहिए, भौगोलिक दृष्टि से वह अलग-थलग हों, मुख्यधारा से लगभग कटे हुए हों और पिछड़े हों। राज्य सरकारें इन तथ्यों से अच्छी तरह अवगत होती हैं कि उनके यहां कौन सा समुदाय इस तरह का है। कई सदस्यों की अपने राज्यों के विभिन्न समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि इसके लिए सिफारिश राज्य सरकारों की ओर से आनी चाहिए। उनकी ओर से मिली तथ्यों और आंकड़ों पर आधारित सिफारिश भारत के महापंजीयक के पास भेजी जाती है। वहां से अनुमोदन मिलने के पास सरकार वह सिफारिश राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पास भेजती है और तब प्रस्ताव मंत्रालय के पास आता है। मंत्री ने कहा कि महापंजीयक द्वारा आपत्ति जताने के बाद प्रस्ताव एक बार फिर राज्य सरकारों के पास भेजा जाता है। विभिन्न राज्यों से अलग-अलग समुदायों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की सिफारिशें मिली हैं। कुछ पर विचार जारी है और कुछ को महापंजीयक की आपत्ति जताने के बाद वापस राज्यों के पास भेजा गया है। बहरहाल, उन्होंने माना कि समुदायों के उच्चारण में कुछ विसंगतियां हो सकती हैं, लेकिन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। देव ने कहा कि कर्नाटक में मेघा समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग की जा रही थी। इसे मंजूरी दे दी गई है, लेकिन इस सम्बंध में अभी प्रक्रिया जारी है। मंत्री ने समुदायों को अनुसूचित जाति में राष्ट्रीय आधार पर शामिल किए जाने की मांग से सहमति जताई, लेकिन यह भी कहा कि यह राज्यों का मामला है। समुदायों को श्रेणीबद्ध वे ही करते हैं। इस बारे में केन्द्र राज्यों के साथ विचार-विमर्श करेगी और एक राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया जाएगा। इससे पहले विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के एस. एस. अहलूवालिया ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कई समुदाय ऐसे हैं जिन्हें एक राज्य में अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है और दूसरे में नहीं। वर्ष 1950 से कई राज्यों के अलग-अलग समुदाय खुद को इसी आधार पर अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-12-2011, 07:20 PM | #1106 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
एक साथ सुनाई देंगे सोनू निगम और टिम बर्ग
नयी दिल्ली ! बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम और स्वीडन के डीजे और रीमिक्सर टिम बर्ग एक साथ ग्लोबल हिट नंबर ‘लेवल्स’ पर काम कर रहे हैं। टिम बर्ग को संगीत की दुनिया में अविसि के नाम के जाना जाता है। दोनों के एक साथ काम करने पर सोनू निगम की आवाज और अविसि के इलेक्ट्रॉनिक डांस का अद्भुत मिश्रण देखने और सुनने को मिलेगा। सोनू निगम का कहना है, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक बहुत लोकप्रिय श्रेणी है। इसलिए जब यूनिवर्सल म्यूजिक ने मुझसे अविसि के साथ काम करने को कहा तो मुझे हां कहना ही था। वह दुनिया के सबसे अच्छे ईडीएम डीजे में से एक हैं। महज 24 वर्ष के उम्र मेंं उन्होंने काफी सफलता पायी है। लेवल्स एक ग्लोबल हिट है। मैं हमारी इस संगत हो लेकर बहुत उत्साहित हूं।’’ अविसि का कहना है कि मैंने हाल ही में अपना भारत का टूर समाप्त किया है। मुझे बहुत मजा आया। टूर के दौरान मैने बॉलीवुड के गाने सुने और तभी दोनों संगीतों को साथ मिलाने का ख्याल आया। मैं जल्दी ही इसे पूरा करना चाहता हूं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-12-2011, 07:21 PM | #1107 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कटनी में पुरातत्व महत्व के नौ सिक्के बरामद
कटनी (मप्र) ! जिले के रीठी थाना क्षेत्र में ग्राम डांग में पुरातात्विक महत्व के चांदी के नौ सिक्के जब्त किये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि ग्राम डांग में कमलेश पटेल जब मकान बनवाने के लिये नींव खुदवा रहा था, तभी उसे चांदी के कुछ सिक्के मिले। मगर उसने पुलिस को सूचना देने की अपेक्षा यह सिक्के खुद रख लिये। उन्होंने बताया कि मुखबिर से इस बात की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने ये सिक्के जब्त कर लिये। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर ये सिक्के मिले हैं उस स्थान को संरक्षित कर दिया गया है। साथ ही जबलपुर स्थित पुरातत्व कार्यालय को सिक्कों और स्थान की प्रामाणिकता के बारे में जांच करने को कहा गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-12-2011, 07:21 PM | #1108 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अगले साल अप्रैल में पहला भारतीय सुपरहीरो पेश करेंगे स्टान ली
नयी दिल्ली ! सुपरमैन, एक्समैन जैसे विश्व के लोकप्रिय कामिक्स हीरो दे चुके कामिक दिग्गज स्टान ली ने पहले भारतीय सुपरहीरो के रूप में मुंबई के एक किशोर को पेश करने की तैयारी में हैं। ली ने स्थानीय कलाकारों और लेखकों के साथ मिलकर हीरो ‘चकरा-द इनविंसीबल’ तैयार किया है, जिसे भारत में अप्रैल 2012 में लांच करने की उम्मीद है। कंपनी की जानकारी के अनुसार, भारत में इस सुपरहीरो को ‘लिक्विड कामिक्स’ द्वारा वितरित किया जाएगा। लिक्विड की वेबसाइट ‘ग्राफिक्स इंडिया’ के जरिये अप्रैल 2012 में पहला अंक जारी किया जाएगा और आगे का वितरण इस कंपनी की वेबसाइट के डिजिटल कामिक्स प्लेटफार्म के जरिये होगा। ली ने एक बयान में कहा कि वह लिक्विड कामिक्स में अपने दोस्तों और बेहतर कलाकारों के साथ मिलकर काम करने पर उत्साहित हैं और नया सुपरहीरो 'चकरा-द इनविंसिबल' लांच करने की तैयारी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-12-2011, 07:24 PM | #1109 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नितिन हत्याकांड में किशोर को 13 साल की सजा
मेलबर्न। भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या के मामले में एक आस्ट्रेलियाई किशोर को अदालत ने आज 13 साल की सजा सुनाई है। इस हत्या से दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों पर असर पड़ा था। किशोर के नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान जारी नहीं की गई है। अप्रैल में उसने नितिन गर्ग हत्याकांड में हत्या तथा सशस्त्र लूटपाट के प्रयास के आरोपों में अपना गुनाह कबूल कर लिया था। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले गर्ग की पिछले साल जनवरी में मेलबर्न में यराविले के क्रूकशनक पार्क में धारदार हथियार से उस समय हत्या कर दी गई, जब वह काम पर जा रहा था। उसके पेट में चाकू घोंप दिया गया था। विक्टोरिया स्टेट सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पॉल कोगहलान ने किशोर को 13 साल कैद की सजा सुनाई। इसमें उसे आठ साल बिना पैरोल के बिताने पड़ेंगे। न्यायाधीश कोगहलान ने कहा कि यह अवसर का फायदा उठाते हुए किया गया अपराध है। इस मामले में सजा देने को काफी मुश्किल बताते हुए न्यायाधीश ने कहा कि इन परिस्थितियों में यहां पर कोई भी विजेता नहीं है। न्यायाधीश ने कहा कि एक सक्षम युवक की हत्या हो गई, जबकि एक किशोर की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। सजा सुनाए गए किशोर ने जिस समय गर्ग पर हमला किया था, उस समय उसकी उम्र साढे पंद्रह साल थी और वह स्नातक कर चुका था। भारतीयों पर सिलसिलेवार हमलों के बाद हुई हत्या की यह घटना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में छा गई थी और आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय छात्रों के मन में डर पैदा हो गया था। इसे लेकर भारत में रोष उत्पन्न हो गया था और पुलिस प्रशासन पर इस मामले को सुलझाने का जबरदस्त दबाव था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-12-2011, 07:25 PM | #1110 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
उत्तर-पूर्व पाक में संघर्ष, 30 आतंकवादी मरे
इस्लामाबाद। उत्तर-पूर्व पाकिस्तान के आशांत ओरकजई कबिलाई इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुए संघर्ष में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गए। ओरकजई एजेंसी के गोगा कमर इलाके में यह संघर्ष कल उस समय शुरू हुआ, जब स्वचालित हथियारों से सुसज्जित सशस्त्र आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से जबावी हमला किया, जिसमें 30 आतंकवादी मारे गए और उनके पांच ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस संघर्ष के दौरान 18 सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने बाद में इस इलाके की घेराबंदी कर दी और एक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक अलग घटना में आतंकवादियों ने कल दक्षिण वजीरिस्तान में करिकोट कबाइली इलाके में दवा की एक दुकान में कम क्षमता वाला बम विस्फोट किया। विस्फोट में यह दुकान नष्ट हो गई, लेकिन इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|