14-07-2015, 09:15 PM | #11371 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
राजू को दुआ दी "सदा मुस्कुराते रहो'- आज वह पागलखाने में है। मोनू को दुआ दी "सब तेरे इशारे पर चलें'- आज वह ट्रैफिक हवलदार है। रामू को दुआ दी "तुम्हारी जिंदगी में फूल खिलते रहें'- आज वह स्कूल में माली है। बबलू को दुआ दी "सदा चमकते रहो'- आज उसके सिर पर एक भी बाल नहीं हैं। पिंकी को दुआ दी "दूसरों के दुःख-दर्द दूर करो'- आज वह हॉस्पिटल में नर्स है उसका इरादा अब आप सबके लिए दुआ करने का है, अगर कुछ खास दुआ करनी हो तो बता दीजिए! |
14-07-2015, 09:16 PM | #11372 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पापा बोले- 'बेटी, पार्टी में जरूर जाओ, पर अंधेरा होने से पहले घर जरूर लौट आना।
बेटी ने कहा- 'ओह पापा! अब मैं कोई बच्ची थोडे ही हूं। पापा बोले- 'बेटी, इसलिए तो कह रहा हूं। |
14-07-2015, 09:23 PM | #11373 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पड़ोसी : बच्चे को क्यों पीट रहे हो?
कंजूस मेवालाल : नालायक से कहा था, एक सीढ़ी छोड़कर चढ़ना, चप्पल कम घिसेगी। ये दो सीढ़ी छोड़कर चढ़ा और पायजामा फाड़ लाया। |
14-07-2015, 09:24 PM | #11374 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
महिला : हवन करवाना है।
पंडित : क्या बेटी की शादी नहीं हो रही है? महिला : नहीं, आजकल फेसबुक पर उसकी फोटो पर लाइक और कमेंट्स नहीं आ रहे हैं। |
14-07-2015, 09:25 PM | #11375 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
गर्लफ्रेंड : मैं जब तुम्हें इंतजार करवाती हूं मिलने के लिए तो तुम्हें बुरा तो नहीं लगता?
बॉयफ्रेंड : नहीं मुझे तो वैसे भी 2g में यू-ट्यूब पर वीडियो चलाने की आदत है। |
14-07-2015, 09:25 PM | #11376 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
इंग्लिश टीचर (गोलू से) : गोलू बताओ वॉवल्स (ए, ई, आई, ओ, यू) की खोज किसने की?
गोलू : ‘गोलमाल' में तुषार कपूर ने। |
14-07-2015, 09:27 PM | #11377 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक डॉक्टर की रात को अचानक नींद खुली तो उसने देखा कि उसका बाथरूम पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। उसने अपनी पत्नी से कहा, ‘मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं।’ पत्नी ने टोका, ‘तुम प्लम्बर को रात को तीन बजे तो मत बुलाओ।’
डॉक्टर : मैं तो बुलाऊंगा, हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाए। उसने प्लम्बर को फोन किया, शिकायत की और उसे रात को ही आने को कहा। प्लम्बर ने सुबह आने का कहा, तो डॉक्टर ने फिर से वही बात कही, ‘अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं, तो तुम क्यों नहीं आ सकते?’ रात को 3:30 बजे प्लम्बर आंखों को मलता हुआ पहुंचा। डॉक्टर ने उसे ब्लॉक बाथरूम दिखाया। प्लम्बर बाहर गया तो उसने देखा कि वहां कुछ गोलियां पड़ी थीं। उसने दो गोलियां उठाईं, टॉयलेट में डालीं और डॉक्टर से कहा, ‘हर आधे घंटे के बाद एक-एक बाल्टी पानी डालते रहना। अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे कॉल करना। हो सकता है कि एण्डोस्कोपी करना पड़े। लाइए मेरी फीस 2000 रुपए।’ |
14-07-2015, 09:29 PM | #11378 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
कंजूस मेवालाल अपने दोनों जवान लड़कों के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था। टीटी को आता देख उसने दोनों लड़कों को सीट के नीचे छुपाया और उन पर चादर डालकर, आराम से बैठ गया।
टीटी : हां भाईसाहब टिकट दिखाओ। मेवालाल : लो बाबूजी। टीटी : अरे भाईसाहब यह तो आधा टिकट है। मेवालाल : आधा मतलब? टीटी : एक बटा दो। मेवालाल : मतलब? टीटी : एक ऊपर, दो नीचे। मेवालाल ने तुरंत चादर खींची और बोला, ‘देखो, मैं एक ऊपर ये दो नीचे!’ |
15-07-2015, 08:32 PM | #11379 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
रात को घर में एक चोर घुसा। कमरे का दरवाजा खोला, तो पास के कमरे में ही एक बूढ़ी औरत सो रही थी। खटपट से उसकी आंख खुल गई।
चोर ने घबरा कर देखा तो वह लेटे लेटे बोली '' बेटा, तुम देखने से किसी अच्छे घर के लगते हो, लगता है किसी परेशानी से मजबूर होकर इस रास्ते पर लग गए हो। चलो कोई बात नहीं। अलमारी के तीसरे बक्से में एक तिजोरी है। इसमें का सारा माल तुम चुपचाप ले जाना। मगर पहले मेरे पास आकर बैठो, मैंने अभी-अभी एक ख्वाब देखा है। वह सुनकर जरा मुझे इसका मतलब तो बता दो।" चोर उस बूढ़ी औरत की रहमदिली से बड़ा अभिभूत हुआ और चुपचाप उसके पास जाकर बैठ गया। बुढ़िया ने अपना सपना सुनाना शुरु किया ''बेटा, मैंने देखा कि मैं एक रेगिस्तान में खो गइ हूं। ऐसे में एक चील मेरे पास आई और उसने 3 बार जोर जोर से बोला अभिलाष! अभिलाष! अभिलाष !!! बस फिर ख्वाब खत्म हो गया और मेरी आंख खुल गई। जरा बताओ तो इसका क्या मतलब हुई?'' चोर सोच में पड़ गया। इतने में बराबर वाले कमरे से बुढ़िया का नौजवान बेटा अभिलाष अपना नाम ज़ोर ज़ोर से सुनकर उठ गया और अंदर आकर चोर की जमकर धुनाई कर दी। बुढ़िया बोली ''बस करो अब यह अपने किए की सजा भुगत चुका।" चोर बोला, "नहीं- नहीं ! मुझे और कूटो , स्सालों!....ताकि मुझे आगे याद रहे कि मैं चोर हूं, सपनों का मतलब बताने वाला नहीं।' |
15-07-2015, 08:40 PM | #11380 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
अचानक रात को 2 बजे पत्नी ने पति को नींद से जगाया
. पत्नी : " फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थीं " ?? . पति : " माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम " !! . पत्नी : " फिल्म "दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे" में काजोल का क्या नाम था " ?? . पति : " सिमरन " !! . पत्नी : 2004 के टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने कितने रन बनाये थे? . पति : 89 रन वो भी मात्र 38 बालों पर. . पत्नी : " सामने वाले फ्लैट में आई कविता को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है " ?? . पति : " दो महीने " . " लेकिन तुम ये सब क्यूँ पूछ रही हो " ?? . पत्नी : " आज मेरा बर्थडे था " |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|