08-07-2012, 05:49 AM | #11601 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मास्को। रूस में काले सागर के निकटवर्ती क्रास्नोदार क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस प्रवक्ता इगोर झेल्याबिन ने कहा कि क्रीमिस्क जिले में 34 लोगों की मौत हुई है जबकि नोवोरोसिस्क और गेलेन्दझिक में 11 और शव बरामद किए गए हैं। इस इलाके में अव्यवस्था फ्लैने के भय को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:50 AM | #11602 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सरकार विरोधी रैली में शामिल हुए इमरान की पार्टी के कार्यकर्ता
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के लिए नाटो आपूर्ति मार्गों को फिर से खोले जाने के पाकिस्तान सरकार के फैसले के खिलाफ कट्टरपंथी संगठन जमात उद दावा और दिफा ए पाकिस्तान (डीपीसी) द्वारा बुलाई गई विरोध रैली में क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। जमात उद दावा और डीपीसी द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित रैली में इमरान की पार्टी तहरीके इंसाफ के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में प्रदर्शनों का नेतृत्व पाकिस्तान तहरीके इंसाफ के नेता तारिक नइमुल्ला ने किया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक नइमुल्ला की उपस्थिति से पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार को अमेरिकी ड्रोन हमले का मुद्दा उठाना चाहिए जो उनके मुताबिक पाकिस्तान की संप्रभुता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:50 AM | #11603 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
इराक में आत्मघाती हमले में सात की मौत
बगदाद। इराक के पश्चिमी शहर रमादी शहर में सरकार समर्थक लड़ाके के घर पर किए गए आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हो गई। इराक में निशाना बनाकर हत्या किए जाने की यह ताजा घटना है। इराक से अमेरिकी सैनिकों के हटने के बाद से हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है। ज्यादातर हमलों के लिए अलकायदा से संबद्ध आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। रमादी में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक हमलावर एक स्थानीय सुन्नी लड़ाके के घर में घुसा। उस वक्त घर में परिवार के लोग जुटे हुए थे। उसने विस्फोट किया जिसमें उसकी और परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। हमले में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। रमादी में एक अस्पताल कर्मी ने मृत्यु की पुष्टि की।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:50 AM | #11604 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
संकट आने पर हरमुज जलडमरूमध्य बंद करेगा ईरान
तेहरान। ईरान ने अपने हितों को गंभीर खतरा पैदा होने की स्थिति में हरमुज जलडमरूमध्य को बंद करने की योजना बनाई है। ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर ने यह दावा किया है। आईएसएनए समाचार एजेंसी के मुताबिक जनरल हसन फिरोजाबादी ने बताया कि होरमुज जलडमरूमध्य को बंद करने की हमारी योजना है, क्योंकि सैन्य कमांडरों के पास किसी हालात से निपटने के लिए अवश्य ही योजना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन ईरान तब तक इस रास्ते को बंद नहीं करेगा, जब तक उसके हितों को गंभीर खतरा नहीं पैदा हो जाता। इस रास्ते दुनिया का 40 प्रतिशत तेल गुजरता है। कई कमांडरों और अधिकारियों ने कहा है कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर सैन्य हमले की स्थिति में इस जलडमरूमध्य को बंद करने का विकल्प अपने पास सुरक्षित रखा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:51 AM | #11605 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कर्नाटक में शेट्टर की ताजपोशी तय
चार साल के शासन में शेट्टर होंगे तीसरे मुख्यमंत्री नई दिल्ली। भाजपा आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को हटा कर उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के करीबी जगदीश शेट्टर को आसीन करने का शुक्रवार को फैसला किया। गौड़ा के शीघ्र इस्तीफा देने की संभावना है। कर्नाटक में भाजपा के पिछले चार साल के शासन में शेट्टर तीसरे मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा कोर समूह की बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गौड़ा आज शाम यहां आकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने हालांकि बैठक के फैसले के बारे मे कुछ बताने से इन्कार कर दिया। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के निवास पर हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि रविवार को पार्टी के शीर्ष नीति निर्धारक इकाई भाजपा संसदीय बोर्ड अब गौड़ा की जगह शेट्टर को मुख्यमंत्री बनाने के बारे में अंतिम फैसला करेगा। शेट्टर को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री घोषित करने के बाद वरिष्ठ पार्टी नेताओं अरुण जेटली और राजनाथ सिंह के पर्यवेक्षक के रूप में बेंगलूरू जाने की संभावना है। बताया जाता है कि शेट्टर 16 जुलाई से पहले ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे। येदियुरप्पा के समर्थन में भाजपा के आधे से भी अधिक विधायकों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया था। ये लोग चाहते थे कि येदियुरप्पा फिर से सत्तासीन हों, लेकिन जब पार्टी नेतृत्व ने इससे इंकार किया तो येदियुरप्पा ने लिंगायत समुदाय के एक अन्य नेता शेट्टर को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की, जिसे आलाकमान ने मान लिया। कर्नाटक में भाजपा के पिछले चार साल के शासन में शेट्टर तीसरे मुख्यमंत्री होंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:51 AM | #11606 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
माओवादियों ने छह घंटे तक रोकी मालगाड़ी
लातेहार। माओवादियों ने लातेहार जिले के हेरेगारा में एक मालगाड़ी को रोक दिया, जिससे तड़के इस रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने यहां बताया कि माओवादियों द्वारा माल गाड़ी रोके जाने के बाद रांची बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया, लेकिन माओवादी वहां से भाग गए। बाद में ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं। माओवादियों ने पिछले सप्ताह अपने 24 घंटे के बंद के दौरान हेहेगारा रेलवे स्टेशन एक विस्फोट कर कुछ ट्रकों और एक इमारत को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:52 AM | #11607 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दानियों के नाम सार्वजनिक करने के आयोग के आदेश पर रोक
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने वालों के नामों की सूची सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने सीआईसी के छह जून के आदेश पर दस दिसम्बर तक रोक लगाते हुए इस सम्बंध में केन्द्र की आयोग के आदेश के खिलाफ दाखिल अपील पर गौर करते हुए आयोग और सूचना का अधिकार के आवेदक असीम तकयार को कल एक नोटिस जारी करके चार हफ्ते के अन्दर जवाब देने के लिए कहा। सीआईसी ने वर्ष 2009 से 2011 के बीच प्रधानमंत्री राष्टñीय राहत कोष में दान देने वालों और इसके लाभान्वितों की जानकारी के लिए दायर तकयार की याचिका पर गत माह की छह तारीख को इससे सम्बंधित सूचना दस कार्य दिवस के भीतर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए थे। सीआईसी ने कहा कि हमारा मानना है कि दानी ने अगर अपने दान को गोपनीय और गुप्त रखने की इच्छा जाहिर नहीं की हो तो इस सम्बंध में समय-समय पर सूची सार्वजनिक करनी चहिए। कम से कम संस्थागत दानियों की सूची तो अवश्य सार्वजनिक की जानी चाहिए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:52 AM | #11608 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अब नौकरियां भी बताएगी फेसबुक
ह्यूस्टन। दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक जल्द ही विभिन्न जगहों पर नौकरियों के लिए रिक्त पदों की जानकारी देने वाली वेबसाइट बन जाएगी और इसके लिए वह वर्तमान कंपनियों के साथ गठजोड़ कर रही है। अज्ञात सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि ‘ब्रांचआउट, जॉबविटे और वर्क4लैब्स’ ये कम से कम तीन ऐसी कंपनियां हैं जो फेसबुक के इस नए प्लेटफार्म के साथ हाथ मिला रही हैं। लिंकडेन के उदय और उसके सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में तेजी से बढ़ते कदम को देखते हुए फेसबुक भी इस संघर्ष में शामिल हो गई है। नौकरियों के पोस्ट न्यूज फीड के रूप में दिखाई देंगे या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। हालिया अनुमानों के मुताबिक, नौकरियों की जानकारी देने का बाजार 4.3 अरब डॉलर का है और हरेक कंपनी इसमें अपना हिस्सा बनाना चाह रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:53 AM | #11609 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अमेरिका ने अफगानिस्तान को दिया विशेष दर्जा
काबुल। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वाशिंगटन ने अफगानिस्तान को एक बड़ा गैर नाटो सहयोगी देश नामित कर उसे विशेष दर्जा प्रदान किया है। अमेरिका यहां से 2014 में अपनी सेना हटाने की तैयारी कर रहा है। हिलेरी ने काबुल की यात्रा के दौरान कहा कि अफगानिस्तान को दिया गया यह विशेष दर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग का एक दीर्घकालीन ढांचा मुहैया कराता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने काबुल में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ वार्ता की है। हिलेरी ने बैठक के बाद कहा कि हम इसे अफगानिस्तान के भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता के मजबूत प्रतीक के रूप में देखते हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि तत्काल प्रभाव से लागू यह नया दर्जा इस देश के लिए अमेरिकी साजो सामान की खरीद फरोख्त को आसान बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे हटने पर, वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे इस विशेष तरजीह को जारी रखें। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन की ओर से यह पहला ऐसा दर्जा है जो अफगानिस्तान को उन विशेष देशों के समूह में शामिल कर देगा, जो अमेरिका के साथ विशेषाधिकार प्राप्त सम्बंधों का फायदा उठा रहे हैं। इस दर्जे को हासिल करने वाले अन्य देशों में पाकिस्तान, इसरायल, मिस्र, जापान, जार्डन, कोरिया, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड है। इस तरह का दर्जा सदस्य देशों को रक्षा सामग्रियां प्रदान करने में वरीयता देता है तथा अमेरिकी सैन्य उपकरणों को प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है। गैर नाटो सदस्य देश अफगानिस्तान को अमेरिकी सरकार के ऋण गारंटी कार्यक्रम का भी लाभ प्राप्त करेंगे। लेकिन उन्हें सुरक्षा गारंटी का फायदा प्राप्त नहीं होगा, जो नाटो के सदस्य देशों को प्राप्त है। हिलेरी क्लिंटन बगैर घोषणा किए काबुल के दौरे पर पहुंची। यह दौरा टोक्यो में होने वाले प्रमुख सम्मेलन से पहले किया गया है। इस सम्मेलन में अफगानिस्तान असैन्य सहायता के लिए अरबों डॉलर की मदद की उम्मीद कर रहा है। हिलेरी टोक्यो में आयोजित होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जाने के दौरान काबुल में रूकीं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शीर्ष अमेरिकी राजनयिक का काबुल में राष्ट्रपति भवन में अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ नाश्ते पर बातचीत का कार्यक्रम है। टोक्यो में रविवार को होने वाले इस सम्मेलन में करजई अपने अधिकारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में हिलेरी के अलावा संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख बान की मून भी मौजूद होंगे। सम्मेलन में अफगानिस्तान को असैनिक सहायता के लिए चार अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा की जा सकती है। विश्वबैंक ने अनुमान लगाया है कि सहायता पर निर्भर अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को असैन्य सहायता के लिए सालाना 3.9 अरब डॉलर राशि की जरूरत होगी। इस बात की आशंका है कि 2014 में नाटो बलों के अफगानिस्तान से हटने के बाद उसे दी जाने वाली मदद से हाथ खींचा जा सकता है। लेकिन 70 देशों की इस बैठक में ‘पारस्परिक जवाबदेही’ के सिद्धान्त पर बल दिया जाएगा। इसके तहत काबुल के प्रगति करने खासतौर पर पारदर्शिता की दिशा में प्रगति करने पर सशर्त सहायता का भुगतान जारी रहेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-07-2012, 05:54 AM | #11610 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हिलेरी टोक्यो में हिना से करेंगी मुलाकात
पेरिस। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को टोक्यो में पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार से मुलाकात करेंगी। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान में तैनात उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सेना के लिए आपूर्ति मार्ग खोलने के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हाल में हुए एक समझौते के बाद क्लिंटन पहली बार खार से मुलाकात करेंगी। क्लिंटन ने गत नवम्बर में हुए नाटो हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की घटना पर खेद व्यक्त किया था जिसके बाद पाकिस्तान ने पिछले सात महीनों से बंद पडेþ आपूर्ति मार्ग को खोलने का फैसला किया था। अधिकारी ने बताया कि क्लिंटन टोक्यो में अफगानिस्तान के मुद्दे पर होने वाली कांफ्रेंस के इतर खार से मुलाकात करके कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|