17-07-2012, 03:15 AM | #12301 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सोल। उत्तर कोरिया के शीर्ष सैन्य प्रमुख री योंग हो को बीमारी की वजह से सभी पदों से हटा दिया गया है। सरकारी मीडिया ने आज अचानक इस बात की घोषणा की है, जिसके कारण विभिन्न तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। किम जोंग उन के पिता के शासनकाल में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। महत्वपूर्ण है कि हाल के दिनों में सैन्य प्रमुख काफी स्वस्थ नजर आ रहे थे और अचानक उनकी विदाई से अटकल लग रही है कि किम अब अपने तरीके से देश को आगे ले जाना चाहते हैं। दोनों के बीच अनबन की भी कोई बात सामने नहीं आई है, क्योंकि पिछले सप्ताह शीर्ष स्तरीय सार्वजनिक कार्यक्रम में भी वह नजर आए थे। सरकारी कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वर्कर्स पार्टी की बैठक के दौरान 69 वर्षीय री को शीर्ष सैन्य और राजनीतिक पदों से हटाने का फैसला किया गया। सत्तारूढ़ दल की निर्णय लेने सम्बंधी इकाई की एक बैठक में री योंग हो को उनकी बीमारी की वजह से उनके सभी पदों से हटाने का फैसला किया गया। इन पदों में राजनीतिक ब्यूरो के प्रेसीडियम का सदस्य पद, वर्कर्स पार्टी आफ कोरिया की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो का सदस्य पद और पार्टी केंद्रीय सैन्य आयोग का उपाध्यक्ष पद शामिल है। वर्कर्स पार्टी आॅफ कोरिया उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी है। बहरहाल, अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि री का स्थान कौन संभालेंगे या भविष्य के लिए उनकी क्या भूमिका होगी। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप में उत्तर कोरियाई विशेषज्ञ डेनियल पिंकस्टन का कहना है कि केवल स्वास्थ्य के आधार पर ही उन्हें नहीं हटाया जा सकता है, इसके पीछे वजह कुछ और हो सकती है। हो सकता है कि इसके जरिए संदेश दिया जा रहा हो कि किम जोंग उन को चुनौती देने वालों का हाल री के समान ही होगा। प्रशासन में अहम हस्ती माने जाने वाले री वर्ष 2009 में सेना प्रमुख बने थे। उन्हें हाल ही उत्तर कोरिया के नए नेता किम जोंग उन के साथ देखा गया था। किम जोंग उन दिसंबर में अपने पिता किम जोंग इल के देहांत के बाद सत्ता में आए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:15 AM | #12302 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
रूस, बेलारूस पर रोमानियाई, अमेरिकी निरीक्षक करेंगे हवाई गश्त
मास्को। रोमानिया और अमेरिका के निरीक्षक सोमवार से रूस और बेलारूस के आसमान में निगरानी उड़ान भरेंगे। रूस के रक्षा मंत्रालय की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि इस अभियान को रोमानिया के 30 टर्बोप्राप विमान के जरिए खुला आसमान संधि प्रारूप के तहत अंजाम दिया जाएगा। यह निगरानी 20 जुलाई तक चलेगी। विमान मास्को के समीप कुबिनका एयरफील्ड से उड़ान भरेगा। उड़ान द्वारा तय की जाने वाली अधिकतम दूरी 5500 किमी होगी। मंत्रालय ने कहा कि विमान में लगे उपकरणों की जरूरी अंतर्राष्ट्रीय जांच हो चुकी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:16 AM | #12303 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मतभेदों का समाधान निकाला जा रहा है: ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दोहरे इस्तेमाल वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से भारत को लंबे समय से उपेक्षित रखे जाने की व्यवस्था के अंत का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है कि अमेरिका का रक्षा विभाग इसका समाधान निकालने के लिए काम कर रहा है। ओबामा के मुताबिक इस तरह की प्रौद्योगिकी भारत को दो जाने वाली है और पेंटागन इस संदर्भ में काम कर रहा है। इस तकनीक में सैन्य और असैन्य दोनों तरह के इस्तेमाल की सामग्री होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह स्वीकार किया कि भारत को इस तरह की प्रौद्योगिकी मुहैया कराने के लाभ हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साझा मूल्यों और हितों को देखते हुए मुझे विश्वास है कि हम किसी भी तरह के मतभेद के बावजूद साथ काम करना जारी रख सकते हैं। ओबामा की ओर से यह भरोसा उस पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें दोहरे इस्तेमाल की प्रौद्योगिकी को लेकर दोनों देशों में मतभेद रहा है। इस प्रौद्योगिकी से भारत को वर्षों से उपेक्षित रखा गया है। दोहरे इस्तेमाल की तकनीक से उपेक्षित रखे जाने के कारण भारत का रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रम प्रभावित हुआ। अमेरिका के कुछ हलकों में इस तरह की चिंता रही है कि इस तकनीक का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों खासकर परमाणु हथियार विकसित करने के कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:16 AM | #12304 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पुतिन ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण, अधिकारियों को फटकारा
मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिना किसी पूर्व घोषणा के रूस के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाने पर फटकार भी लगाई। पुतिन ने कल क्रिम्स के दक्षिणी शहर की यात्रा की थी। मीडिया का मानना है कि क्षेत्र में आपदा को लेकर अपर्याप्त चेतावनी दी गई थी। सात जुलाई को क्रास्नोदार क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित 172 लोगों में से कई लोगों की मृत्यु हो गई थी और लगभग 30,000 लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा था। पुतिन ने बैठक के आरंभ में पूछा कि क्या जांच समिति से कोई यहां उपस्थित है? मैं अवश्य ही उनके अधिकारियों से बात करना चाहूंगा और उन्हें जरूरी आदेश देना चाहूंगा। समाचार रिपोर्ट्स ने स्थानीय लोगों का हवाला देते हुए बताया था कि आपातकालीन सहायता के लिए आवेदन करने वालों से एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था, जिसमें बाढ़ की पूर्व सूचना मिलने की बात कही गई थी। कुछ सांसदों ने क्षेत्र के गवर्नर एलेक्जेंडर काशेव को बर्खास्त करने की भी मांग की है, जो क्षेत्र के प्रभावशाली गवर्नर माने जाते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:17 AM | #12305 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
लंदन कला महोत्सव में गाएंगे बालमुरलीकृष्ण
लंदन। अगले माह होने वाले लंदन अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव में कर्नाटक संगीत के दिग्गज गायक एम. बालमुरलीकृष्ण सहित कई भारतीय कलाकारों की कला का प्रदर्शन होगा। लंदन स्थित संस्था ध्रुव आर्ट्स द्वारा आयोजित यह महोत्सव 10 से 12 अगस्त तक चलेगा। आयोजकों द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार रेडब्रिज टाउन हॉल में यह महोत्सव पूर्वी लंदन और अन्य जगहों की विभिन्न संस्कृतियों के जश्न में आयोजित होगा। इसके आयोजन में संगीतकार एवं वायलिनवादक ज्योत्सना श्रीकांत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ज्योत्सना ध्रुव आर्ट्स की सह संस्थापक हैं। ज्योत्सना ने कहा कि मैं लंदन कला महोत्सव को लेकर काफी उत्साहित हूं। दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत के सर्वोत्तम प्रदर्शन की इच्छा से हुई शुरुआत का विस्तार विभिन्न देशों की कला एवं संगीत तक हो गया है। महोत्सव में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों में श्यामल एवं हरिहरन, प्रकाश सोनटाके, कर्नाटिका बंधु, धु्र्रव एनसेम्बल, सुमा सुधीन्द्र और रवीन्द्रांजलि बैले शामिल हैं। महोत्सव के प्रायोजकों और समर्थकों में भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) और नेहरू सेंटर शामिल हैं। नेहरू सेंटर की निदेशक संगीता बहादुर ने कहा कि हम लंदन अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव से संबद्ध होने के कारण प्रसन्न हैं। इसके आयोजक धु्रव आर्ट्स ने आठ साल पहले अपनी स्थापना के बाद से लंदन के सांस्कृतिक दृश्य में प्रभावशाली योगदान दिया है। धु्रव आर्ट्स की स्थापना 2004 में लंदन में दक्षिण एशियाई संगीत, नृत्य, कथावाचन और दृश्य कलाओं को प्रोत्साहन देने के मकसद से हुई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:18 AM | #12306 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मध्य प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने प्रदेश में भाजपा के सत्ता और संगठन से जुड़े दो व्यवसाइयों के यहां पड़े आयकर छापों और भ्रष्टाचार के मामले में सदन में चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी के बीच भारी हंगामा किया, जिसके चलते अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पहले आधे घंटे और बाद में मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। प्रश्नोत्तर काल की समाप्ति के तुरंत बाद कांग्रेस के आरिफ अकील ने यह मामला उठाते हुए कहा कि हाल ही मध्यप्रदेश में दो व्यवसाइयों के यहां पड़े आयकर छापों में करोड़ों रुपए की सम्पत्ति मिली है और इसमें उनके सत्ता एवं संगठन से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। विपक्ष के नेता अजय सिंह का भी कहना था कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भी उन्होंने प्रदेश में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और रायल्टी चोरी का जिक्र किया था। जिन दो व्यवसाइयों के यहां छापे डाले गए उनमें एक भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष तथा क्रिस्प का चेयरमेन मनोनीत किया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:19 AM | #12307 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
विपक्ष का असम विधानसभा से वाकआउट
गुवाहाटी। असम में युवती से छेड़छाड़ के मुद्दे पर विधानसभा में अध्यक्ष द्वारा कार्यस्थगन प्रस्ताव को नामंजूर किए जाने के बाद एआईयूडीएफ, असम गण परिषद तथा भाजपा के सदस्यों ने सोमवार को सदन से वाकआउट किया। विपक्ष के नेता एआईयूडीएफ के सिराजुद्दीन अजमल ने यह कहते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव की मांग की कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह खत्म हो गई है और महिलाओं की जिंदगी दांव पर लगी है। एआईयूडीएफ सदस्यों ने अध्यक्ष प्रणव गोगोई द्वारा कार्य स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही बाधित की। अध्यक्ष ने यह कहते हुए प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया कि मामला अदालत के विचाराधीन है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:19 AM | #12308 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
लड़की से बदसलूकी मामले का मुख्य आरोपी भुवनेश्वर में : गोगोई
अमरज्योति कालिता पर एक लाख रुपए का इनाम गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि यहां पिछले हफ्ते लड़की से छेड़छाड़ की खबरों में छाई रही घटना का मुख्य आरोपी भुवनेश्वर में है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। गोगोई ने असम विधानसभा के बाहर कहा कि अमरज्योति कालिता के मोबाइल फोन को ट्रैक करने पर उसके भुवनेश्वर में होने का पता चला है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। हमारी पुलिस ओडिशा पुलिस के संपर्क में है और हमें उसे जल्दी पकड़े जाने की उम्मीद है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है। मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए असम तथा पड़ोसी राज्यों में तलाशी अभियान जारी है। गुवाहाटी में पिछले हफ्ते सोमवार की रात लड़की से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं नौ अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:20 AM | #12309 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
रमन के बयान को लेकर राजनीति तेज
कांग्रेस ने इसे बेतुका बयान कहा रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के कथित विवादित बयान के बाद राज्य में राजनीति तेज हो गई है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे बेतुकी बयानबाजी कहा है। वहीं, मुख्यमंत्री के मुताबिक उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल ने कहा कि 13 जुलाई को देश के 45वें विज्ञान केंद्र के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा था कि ‘बेटा गलती करता है तो बाप की ठुकाई होनी चाहिए।’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान रमन सिंह की बौखलाहट, मानसिक असंतुलन और वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है। अपराधी, अपराधी होता है और उसकी सजा किसी और नहीं दी जा सकती है। पटेल ने कहा है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को नसीहत दी थी कि वे फिल्म शोले के जय और वीरू की तरह काम करें। मुख्यमंत्री इसी तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने ‘देख लंूगा, छोडूंगा नहीं’ जैसी बातें कहकर राजनीतिक मर्यादा का उलंघन किया है। मुख्यमंत्री आज किसानों के हित का चिंतन छोड़कर मीडिया के साथ मुकदमे बाजी और धमकियां देने में लगे हुए हैं। पटेल ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि रमन सिंह को वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है और इसी हार का खौफ उन पर हावी हो गया है। अब उन्हें अपनी गद्दी बचाने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-07-2012, 03:20 AM | #12310 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मैला ढोने वालों की दुर्दशा पर चर्चा
आमिर ने प्रधानमंत्री, वासनिक से की मुलाकात नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने देश में मैला ढोने की कुप्रथा पर बातचीत के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय सामाजिक कल्याण मंत्री मुकुल वासनिक से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात में आमिर ने मैला ढोने वालों की दुर्दशा पर चर्चा की। 47 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह प्राथमिकता के आधार पर मामले को देखेंगे। आमिर ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि हमारे देश में आज भी मौजूद इस कुप्रथा को जल्दी समाप्त किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया कि वह मामले को देखेंगे और उन्होंने मुझे मुकुल वासनिक के पास भेजा जो सामाजिक कल्याण मंत्रालय देखते हैं। इससे पहले आमिर ने आठ जुलाई को प्रसारित अपने शो ‘सत्यमेव जयते’ के एपिसोड में इस मुद्दे को उठाया था और प्रधानमंत्री से मिलने की बात कही थी। वासनिक ने भी आमिर को आश्वासन दिया कि सरकार समस्या को तेजी से समाप्त करने तथा मैला ढोने वालों के पुनर्वास की दिशा में काम कर रही है। आमिर ने कहा कि मुकुल वासनिक ने मुझे आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे। मंत्रालय पहले से इस मुद्दे पर काम कर रहा है और उनका कहना है कि वे इसे जल्दी समाप्त करेंगे। वासनिक ने कहा कि हमें खुशी है कि आमिर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और मेरा मानना है कि इस देश में सभी को समानता के साथ जीने का हक है। भारत सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए काम कर रही है और प्रधानमंत्री ने भी इस ओर अपना ध्यान लगाया है। सामाजिक मुद्दों को सक्रियता से उठा रहे आमिर ने राजनीति में शामिल होने की संभावना से इन्कार कर दिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|