02-06-2016, 09:34 PM | #12511 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बीवी -- हां सबकुछ तोड़ दो ..दिखता नहीं क्या जब बीवी से कप टूटे ये कप यहां किसने रखा ?? |
02-06-2016, 09:34 PM | #12512 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
आप बीवी के दिमाग को जानना चाहते हैं ना..
तो देखिए जरा---- चावल में पानी ज्यादा हुआ तो... - "चावल नया था," रोटियां कड़क हो गईं तो... "कमबख्त ने अच्छा आटा पीस कर ही नहीं दिया," चाय ज्यादा मीठी हो गई... - "शक्कर ही मोटी थी" चाय पतली हो गई तो ... "दूध में पानी ज्यादा था," शादी या किसी Function में जाते समय... - "कौन सी साड़ी पहनूं ?" "मेरे पास अच्छी साड़ी ही नहीं है !" घर पर जल्दी आ गए तो... -"आज जल्दी कैसे आ गए ?" लेट हो गए तो.... - "इतने वक़्त तक कहां थे ?" कोई चीज सस्ती मिल जाए तो... - "तुमको सभी फंसा देते हैं" ... महंगी लाई तो... -"तुमको किसने कहा था लाने को ?" खाने की तारीफ़ कर दो तो... - "मैं तो रोज ऐसा ही खाना बनाती हूं ." खाने को गलत कहा तो... - "तुमको तो मेरी कदर ही नहीं".... कोई काम करो तो... - "एक काम कभी ढंग से करते नहीं..". और न किया तो... - "तुम्हारे भरोसे रहे तो कोई काम नहीं होने वाला.".. नुस्खा यह है कि.. 1 )खुद का ध्यान रखें, 2) शांत रहने का प्रयास करें. 3) डरना नहीं, 4) ईश्वर आपके साथ है... सभी विवाहित पुरुषों को प्रेषित |
02-06-2016, 09:42 PM | #12513 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
भिखारी ने एक घर में आवाज लगाई!
भिखारी- माई कुछ दे दे! अंदर से महिला चिल्लाते हुए निकली। महिला- दिखते तो हट्टे-कट्टे हो, भीख मांगते शर्म नहीं आती। भिखारी- बहन जी दिखती तो आप भी दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी सुंदर हो, लेकिन गृहणीं बन के रह गई हैं। महिला- रुक लाती हूं कुछ तेरे लिए कुछ अच्छा सा, जाना मत |
02-06-2016, 09:42 PM | #12514 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बारहवीं में टॉप करने वाले और पास करने वालों को निकट भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, पत्रकार इत्यादि बनने कि शुभकामनाएं...
तथा, इस परीक्षा में फेल हो गए छात्रों को भी शिक्षामंत्री, मुख्यमंत्री या कोई और नेता बनने की अग्रिम बधाई। |
02-06-2016, 09:47 PM | #12515 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पहले दो लोग झगड़ते थे तो तीसरा छुड़वाने आ जाता था...आजकल तीसरा वीडियो बनाने लगता है।
यही है डिजिटल इंडिया। |
02-06-2016, 10:08 PM | #12516 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बार एक आदमी ने अपने नेता जी से कहा –
“सर मुझे भी कोई काम दिलवा दो” नेता बोला – ” ठीक है मेरे सेक्रेटरी बन जाओ। एक लाख रुपये महीने मिलेंगे” आदमी बोला – “सर मुझे इतनी बड़ी नहीं कोई छोटी सी दिलवा दो.” नेता बोला – “चल तो फिर पार्टी का मैनेजर बना देता हूँ 75000 रुपए महीना.” आदमी फिर बोला – “सर ये भी बहुत ज़्यादा है मुझे तो कोई दस बीस-हज़ार तक की ही दिलवा दो “ नेता बोला – “यार वो तो मुश्किल है… उसके लिए तो तगड़ी पढ़ाई और ऊँची डिग्री चाहिए!!!” |
03-06-2016, 10:04 PM | #12517 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
हिंदी की परीक्षा में “भाखड़ा नांगल डैम” पर निबंध लिखने को आया। परीक्षा दे रहे एक छात्र ने इस निबंध को किस तरह लिखा आप भी पढ़िए। भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है। सतलज नदी पंजाब में है। पंजाब सरदारों का देश है। सरदार पटेल भी एक सरदार थे। उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। लोहा टाटा में बनता है। टाटा हाथ से किया जाता है। कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू भी कानून जानते थे। उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था। गुलाब 3 किस्म के होते हैं। पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है। गुलाबरी बहुत मीठा होता है। मीठी तो चीनी भी होती है। चीनी अक्सर चींटी खाती है। हाथी की चींटी से सख्त नफरत है। लंदन का हाथी बहुत विख्यात है। लंदन जर्मनी के पास है। जर्मनी का वार बहुत फेमस है। वार 8 तरह के होते हैं- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और वर्ल्डवार। वर्ल्ड वार बहुत खतरनाक होते हैं। खतरनाक तो शेर भी होता है। 40 सेर का एक मन होता है। मन बहुत चंचल होता है। चंचल मेरे पीछे बैठती है। चंचल मधुबाला की छोटी बहन है। मधुबाला ने फिल्म शक्ति में काम किया है। शक्ति मुठ्ठी में होती है। पंजाबी पंजाब में रहते हैं। पंजाब में भाखड़ा नांगल डैम है।
|
04-06-2016, 09:23 PM | #12518 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
शर्मिला (अपनी सहेली से)- तुम्हारे पति हमेशा ही घर समय पर कैसे पहुंचते हैं?
शीला- मैंने एक आसान-सा नियम बनाया हुआ है...। शर्मिला- वो कौन सा नियम है जरा मुझे भी तो बता! सहेली-मैंने अपने पति को चमका कर रखा है कि रोमांस ठीक रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा, चाहे तुम घर पहुंचो या नहीं। |
04-06-2016, 09:24 PM | #12519 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
शादी की पहली रात को भोलू समझ नहीं पा रहा था कि बीवी से किस तरह बातचीत शुरू की जाए तो भोलू उससे चोरी के बारे में बातें करने लगा।
भोलू- तुम जानती हो कि जो चोरी करता है वह बाद में पछताता है? पति की ये बातें सुनकर पत्नी रोमांटिक अंदाज में बोली- और तुमने शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थीं मेरा दिल चुराया था उनके बारे में क्या ख्याल है? भोलू- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है वह बाद में बहुत पछताता है। |
04-06-2016, 09:34 PM | #12520 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
शीना अपनी सहेली मीना से- वो पड़ोस वाली मिश्रा आंटी मुझे बहुत तंग करती हैं...
जब भी किसी की शादी में मिलती हैं और मेरे गाल खींचकर कहती हैं "अब तुम्हारी बारी"। फिर मैंने उनकी आदत खत्म करवा दी... मीना-वो कैसे अब कोई मर जाता है, तो मैं उनके गाल खींचकर कहती हूं कि आंटी "अब तुम्हारी बारी"। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|