23-03-2017, 07:47 PM | #12881 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली - धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी और तीन बजे कैशियर के सामने पहुँची, मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया..! आधे घण्टे बाद आया और कम्प्यूटर पर बैठ कर बोला *" सॉरी मैम पैसे नहीं हैं...! "* आपकी कसम मुँह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग सी लग गई, *सारे दिन* *रोई...परेशान हुई.* *घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पाँव तोड़े और आखिर मैं यह जवाब...? पैसे नहीं है...!* पति गुस्सा करता हुआ बोला : - और तुम पागलों जैसी यूँ ही आ गईं..? उनका कुछ नहीं कर पाईं...? मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो कम से कम एक बेलन उनपर तोड़ आती उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता. पत्नी बहुत ही धीरज से बोली : - *"बेलन तो* *आज एक और टूटेगा...!* *पैसा* *बैंक में नहीं .....*, *तुम्हारे खाते में नहीं था..! |
25-03-2017, 08:30 PM | #12882 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक शराबी बिना जलाए बीड़ी पी रहा था।
दूसरा शराबी: यार, बीड़ी से धुआं क्यों नहीं निकल रहा? पहला शराबी: कर दी न पागलों वाली बात, यह सी.एन.जी. बीड़ी है। |
26-03-2017, 10:46 PM | #12883 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
ऑपरेशन के लिए बेहोशी का टीका लगाने से पहले, डॉक्टर ने महिला पूछा: आपकी उम्र? महिला ने कहा: 28 साल
डॉक्टर ने कहा: सुश्री, आप को यकीन है नां कि आप यही उम्र है क्योंकि मैं आपके उम्र के हिसाब से आपके बेहोशी की दवा की मात्रा निर्धारित करनी है।महिला ने कहा: 30 साल! डॉक्टर ने फिर कहा: आप देख लीजिये, दवाई की कम या अधिक मात्रा से रोगी या तो ऑपरेशन के दौरान ही होश में आ जाता है या फिर कोमे में भी जा सकता है। महिला: 38 साल! डॉक्टर ने फिर कहा: आप उम्र गलत बताएंगी तो दवाई की कमोबेश मात्रा का सीधा सीधा असर गुर्दे पर पड़ता है और वह फेल भी हो सकते हैं। महिला ने चीखते हुए कहा 49 साल, और अब भले ऑपरेशन थिएटर से मेरी लाश ही क्यों नां बाहर निकले, मैं इससे अधिक उम्र बिल्कुल नहीं बढ़ाऊँगी |
26-03-2017, 10:46 PM | #12884 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
*बैंक का नया नियम --*
बैंक में बैठी खूबसूरत कैशियर को भी अगर आपने 20 सेकंड से ज्यादा देर तक देखा तो आपके खाते में से ₹150 काट लिए जाएंगे *---आरबीआई* |
26-03-2017, 11:09 PM | #12885 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
टीचर: तुम पक्षियों के बारे में सब जानते हो?
पप्पू: जी सर। टीचर: अच्छा तो यह बताओ कि कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता? पप्पू: पिंजरे में बंद पक्षी। |
27-03-2017, 08:19 PM | #12886 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पप्पू: पापा, घर में आज भी लौकी की सब्जी बनी है, मैं खाना खाने बाहर जा रहा हूं।
पिता: मेरे जूते कहां हैं? एक बार ला तो जरा। पप्पू: पापा, मैं तो मजाक कर रहा था। वैसे भी लौकी की सब्जी सेहत के लिए लाभदायक होती है। पिता: ज्यादा ज्ञान मत दे। जल्दी मेरे जूते ला, मैं भी तेरे साथ चलूंगा। |
28-03-2017, 07:43 PM | #12887 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पप्पू: चल तुझे शराब पिलाता हूं।
गप्पू: नहीं यार, मैंने पीना छोड़ दिया। पप्पू: कब छोड़ा? गप्पू: एक बार शराब के कारण रात में मैंने अपने फोन को आधा घंटा उसी की फ्लैश लाइट में ढूंढा। उसी दिन से मैंने शराब से तौबा कर ली। |
29-03-2017, 10:34 PM | #12888 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
सोनू के रिपोर्ट कार्ड पर पिता जी ने अंगूठा लगा दिया।
सोनू: पापा, आप तो पढ़े लिखे हैं फिर साइन करने की जगह अंगूठा क्यों लगाया है? पिता: हरामखोर तेरे मार्क्स देखकर टीचर को पता नहीं लगना चाहिए कि तेरा बाप पढ़ा लिखा है। |
31-03-2017, 10:32 PM | #12889 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक महिला स्कूटी लेके सब्जीमंडी गयी
महिला – मुझे सारे सड़े सड़े अमरुद दे दो ठेलेवाला – सारे सड़े हुए ? महिला – हां सारे खराब अमरुद दे दो ठेलेवाले ने सारे सड़े अमरूद एक पॉलीथिन में भर दिये महिला – अब इस पॉलिथीन को साइड में रखो और साफ़ अमरुद में से 1 किलो दे दो कौन कहता है महिलाओ में दिमाग नहीं होता |
31-03-2017, 10:33 PM | #12890 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
संता– अगर माँ के चरणों में “जन्नत” होती है
तो नानी के चरणों में क्या होती है… ??? . बंता- सिम्पल है भाई, नानी के चरणों में “जन्नत-2” होती है !! |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|