07-08-2012, 09:02 PM | #13121 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के दिलदार नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दिलदार नगर थाने के निरहू का पूरवा गांव में कल प्रमोद ने अपनी पत्नी शुभ लक्ष्मी के चरित्र पर कथित रुप से संदेह करते हुए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे पति ने पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को पेट्रोल डालकर जला डालने की भी कोशिश की, मगर ऐन मौके पर वहां पहुंच गये स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:19 PM | #13122 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
लंबे समय तक दुष्कर्म की शिकार युवती गर्भवती हुई
सतना। सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज व्यक्त के खिलाफ युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोलगवां थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में रहने वाली ।9 वर्षीय युवती के साथ उसकी सगी बडी बहन का जेठ यज्ञमान सिंह पटेल .30. लंबे समय डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। हाल ही में युवती ने गर्भवती होने के बाद इसकी जानकारी परिजनो को दी। इस पर उसके परिजनों ने आज आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:21 PM | #13123 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
गुरुद्वारा गोलीबारी : दस अगस्त तक आधे झुके रहेंगे अमेरिकी ध्वज
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आदेश जारी किया है कि विस्कोंसिन स्थित गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी के पीड़ितों के सम्मान में अमेरिका की सभी सरकारी इमारतों पर और विदेशों में अमेरिकी मिशनों की इमारतों पर लगे अमेरिकी ध्वज दस अगस्त तक आधे झुके रहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि विस्कोंसिन में हुई विवेकहीन हिंसा के शिकार हुए लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मैं व्हाइट हाउस और सभी सरकारी इमारतों, मैदानों, सैन्य चौकियों, नौसेना केंद्रों, सभी अमेरिकी अधिकार क्षेत्रों, कोलंबिया जिले की संघीय सरकार के नौसैनिक पोतों समेत पूरे अमेरिका में अमेरिकी ध्वज को दस अगस्त तक रोजाना सूर्यास्त तक आधा झुकाए रखने का आदेश देता हूं। ओबामा के इस बयान में कहा गया है कि मैं यह भी आदेश देता हूं कि सभी अमेरिकी दूतावासों, राजदूतों के आवासोंं, वाणिज्य दूतावास कार्यालयों और सभी अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों, नौसैनिक पोतों और केंद्रों समेत विदेश में स्थित सभी अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर भी अमेरिकी ध्वज इसी तरह झुका दिए जाएं। पांच अगस्त को विस्कोंसिन के एक गुरुद्वारे में एक बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में रविवार की प्रार्थना के लिए इकट्ठे हुए लोगों में से छह की मौत हो गई और तीन बुरी तरह घायल हो गए। गोलीबारी के पीड़ितों के प्रति सम्मान जताने के अमेरिका के इस कदम का वहां रहने वाले सिख समुदाय ने स्वागत किया है। वाशिंगटन स्थित ‘सिख काउंसिल आॅन रिलीजन एंड एजुकेशन’ के अध्यक्ष राजवंत सिंह ने कहा कि हमारे देश के नेता का यह अच्छा प्रयास है। इससे निश्चय ही दुनिया में यह संदेश जाएगा कि यह देश घृणा और पूर्वाग्रह से ग्रस्त इस बर्बर हिंसक घटना में मारे गए सिख पीड़ितों के लिए शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस तथा अमेरिकी सरकार की अन्य इमारतों पर अमेरिकी ध्वज को आधा झुकाकर फहराने का आदेश इस हिंसा के पीड़ितों को सम्मान जताने का एक बेहतर तरीका है। यह प्रयास न केवल पीड़ितों के प्रति सम्मान जताता है, बल्कि यह इस देश की सामूहिक भावना को भी दर्शाता है। सिंह ने कहा कि इससे एक कड़ा संदेश जाता है कि अमेरिका में हुई यह त्रासद घटना केवल सिखों के लिए त्रासद घटना नहीं है। हम उन पुलिस अधिकारियों के लिए भी प्रार्थना करते हैं जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:21 PM | #13124 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दूसरे व्यक्ति की संलिप्तता से एफबीआई का इंकार
वाशिंगटन। विस्कोंसिन स्थित गुरुद्वारे में गोलीबारी के सिलसिले में एक संदिग्ध की तस्वीर जारी करने के बाद एफबीआई ने इस घटना में दूसरे संदिग्ध का हाथ होने से इंकार करते हुए कहा कि इस वारदात को अकेले बंदूकधारी वैड माइकल पेज ने ही अंजाम दिया। एफबीआई ने यह स्पष्ट करने से पहले, दूसरे कथित संदिग्ध के साथ बातचीत की थी। संघीय जांच ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के साथ बातचीत की गई और ऐसा नहीं प्रतीत हुआ कि ओक क्रीक में हुई गोलीबारी से उसका कोई सम्बंध है। एफबीआई ने कहा कि मामले की जांच जारी है और गोलीबारी एकमात्र बंदूकधारी ने की जिसकी पहचान वैड माइकल पेज के तौर पर हुई। इस व्यक्ति को ओक क्रीक के ही एक पुलिस अधिकारी ने गोली मारी और उसकी मौत हो गई। इससे पहले एफबीआई ने कहा था कि वह उस संदिग्ध का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जो गोलीबारी के बाद आया और लोगों से मदद मांगते हुए अपनी तस्वीर जारी की। स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस घटना की घरेलू आतंकवाद के संभावित मामले की तरह जांच जारी है। पांच अगस्त को विस्कोंसिन स्थित एक गुरुद्वारे में एक बंदूकधारी ने अंदर जा कर अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे छह व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:21 PM | #13125 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
श्वेतों को सर्वोच्च मानने वाले आंदोलन से जुड़ा था हमलावर
न्यूयॉर्क। अमेरिका के विस्कोन्सिन स्थित गुरुद्वारे में गोलीबारी करने वाला 40 वर्षीय पूर्व सैनिक ऐसे आयोजनों में हिस्सा ले चुका था जिनमें नफरत फैलाई जाती थी। हमलावर श्वेतों को सर्वोच्च मानने वाले आंदोलन और ऐसे रॉक बैंड से जुड़ा था जिसके तेज, हिंसक संगीत में यहूदियों और श्वेतों की हत्या की बात होती थी। पांच अगस्त को ओक क्रीक गुरुद्वारे की पार्किंग में वेड माइकल पेज नाम के इस हमलावर को पुलिस अधिकारी ने मार गिराया। गुरुद्वारे में जब लोग प्रात: काल की प्रार्थना की तैयारी में जुटे थे, तब पेज ने अंधाधुंध गोलीबारी कर छह लोगों की हत्या कर दी थी और पुलिस अधिकारी को भी घायल कर दिया था। लोगों और कई संगठनों से पेज के बारे में जो पता चला है, उससे मालूम होता है कि वह एक ‘कुंठित नव नाजी’ था। वह श्वेत सत्ता से जुड़े एक नस्ली बैंड ‘एंड एपैथी’ का नेता था। सदर्न पावर्टी लॉ सेंटर के खुफिया अभियान की निदेशिका हीदी बीरिक ने ‘मिल्वाउकी विस्कोन्सिन जर्नल’ को जानकारी दी है कि 2000 में जब पेज ने नस्ली संगठन ‘नेशनल एलांयस’ से सामान खरीदने का प्रयास किया था तब से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि पेज ‘श्वेतों को सर्वाेच्च मानने वाले आंदोलन’ का अनुयायी था। उन्होंने बताया कि उनके केंद्र पर घृणा से पनपे अपराधों पर अध्ययन हो रहा है। उनके केंद्र के पास इस बात के सबूत थे कि पेज ने ‘हेट इवेंट्स’ यानी ऐसी बैठकों में हिस्सा लिया था जिनमें नफरत फैलाई जाती थी। पेज ने 2010 में रिकॉर्ड कंपनी ‘लेबल 56’ की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक साक्षात्कार में कहा था कि उसका संगीत बताता है कि कैसे तानाशाही से मानव जीवन का मूल्य कम हो गया है। ‘सदर्न पावर्टी लॉ सेंटर’ के मार्क पोतोक ने भी न्यूयार्क टाइम्स की एक खबर में कहा कि जिस तरह के रॉक बैंडों से पेज जुड़ा था, उनके संगीत की प्रवृति हिंसक है और वे यहूदियों, अश्वेतों, समलैंगिकों की हत्या की बात करते हैं। लेबल 56 की बेवसाइट पर पोस्ट किए गए साक्षात्कार में पेज ने श्वेत सर्वोच्चता के वार्षिक महोत्सव ‘हैमरफेस्ट’ में जाने की बात कही थी। उसने ‘ब्लू आइड डेविल्स’ जैसे विभिन्न नव नाजी संगीत बैंड्स से भी जुड़े होने की बात कही थी। इस बैंड के एक गीत की पंक्ति है- ‘नाओ आई विल फाइट फॉर माई रेस एंड नेशन...’। लेखक और आंतकवाद निरोधक मामलों के विश्लेषक जे एम बर्जर ने कहा कि पेज निश्चित रूप से श्वेतों को सर्वोच्च मानने वाले आंदोलन से जुड़ा था। माना जाता है कि 1992 से 1998 तक अमेरिकी सेना में काम करने के बाद पेज ने 2006 से 2010 तक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम किया था। जर्नल ‘सेंटिनेल’ में वेड पेज के परिवार के एक बयान को उद्धृत किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उसका परिवार भी रविवार को हुयी घटना से दुखी है। पेज के पड़ोसी डेविड ब्राउन ने बताया है कि पेज एकांत पसंद व्यक्ति था और वह ज्यादा मित्रवत व्यवहार नहीं रखता था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:22 PM | #13126 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भारत ने अमेरिका से मांगा सुरक्षा पर आश्वासन
नई दिल्ली। भारत ने विस्कोंसिन गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना के मद्देनजर अमेरिका से वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा का आश्वासन मांगा है। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने बीती रात अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस ‘जघन्य अपराध’ पर अमेरिका को भारत की चिंताओं से अवगत करा दिया है। कृष्णा ने कहा कि मैंने विदेश मंत्री क्लिंटन से बात की जो दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं और मैंने उन्हें धार्मिक स्थल पर हुए हमले तथा इसमें लोगों की जान जाने को लेकर हमारी चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन द्वारा भारतीय समुदाय को आश्वासन दिया जाना चाहिए कि उनके हितों की सुरक्षा की जाएगी। मंत्री ने कहा कि उन्होंने हिलेरी को यह भी सुझाव दिया कि अमेरिका में किसी भी धर्म को मानने वालों के प्रार्थना स्थलों को पूर्ण सुरक्षा दी जानी चाहिए। कृष्णा ने कहा कि दोनों ही बातों पर मैंने विदेश मंत्री क्लिंटन को कुछ करने की इच्छा से कहीं ज्यादा पाया। वह उतनी ही व्यथित हैं जितने कि भारत में हम। उन्होंने कहा कि एफबीआई पहले ही कार्रवाई शुरू कर चुकी है और हिलेरी प्रारंभिक रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही हैं। रिपोर्ट मिल जाने पर वे भारत सरकार को इससे अवगत कराएंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका स्थित भारतीय राजदूत निरुपमा राव भी व्हाइट हाउस और विदेश विभाग के संपर्क में हैं। पांच अगस्त को अमेरिका के विस्कोंसिन गुरुद्वारे में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर छह लोगों को मार डाला था। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे। बाद में बंदूकधारी को एक पुलिस अधिकारी ने मार गिराया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:23 PM | #13127 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी में मारे गए छह लोगों में से चार भारतीय
वाशिंगटन। विस्कोंसिन स्थित गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी में मारे गए छह लोगों में से चार व्यक्ति भारतीय नागरिक थे। इनमें से एक व्यक्ति हाल ही में भारत से यहां आया था। भारतीय दूतावास ने गोलीबारी में मारे गए लोगों के नामों की घोषणा कर दी है, लेकिन यह पुष्टि नहीं की है कि इनमें से कौन भारतीय थे। इस हादसे में मारे गए लोगों में सीता सिंह (41 वर्षीय पुरुष), रंजीत सिंह (49 वर्षीय पुरुष), सतवंत सिंह कलेका (62 वर्षीय पुरुष), प्रकाश सिंह (39 वर्षीय पुरुष), परमजीत कौर (41 वर्षीय महिला) और शोबैक सिंह (84 वर्षीय पुरुष) शामिल हैं। दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच, दो वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों, वाशिंगटन के भारतीय दूतावास में सामुदायिक मामलों के मंत्री दत्ता पडसालगीकर और शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास में वाणिज्य दूत एन.जे. गंगटे ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय अधिकारियों, एफबीआई और सामुदायिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अमेरिका में भारतीय राजदूत निरुपमा राव को फोन किया। राव ने बादल को आश्वासन दिया कि ओक क्रीक में हुए इस हादसे के पीड़ितों के लिए दूतावास सभी संभव सहयोग करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पैट्रिक वेनटरेला ने कहा कि हम, मारे गए लोगों तथा घायलों, उनके परिवार वालों और सिख समुदाय के साथ हैं। खास कर एक पूजा स्थल पर ऐसी घटना होना बेहद दुखद है। अमेरिकी समाज में धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक सहिष्णुता मूलभूत आधार हैं। एक अन्य बयान में इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस (आईएनओसी-यूएसए) ने विस्कोंसिन में हुए इस नृशंस कृत्य की ‘जोरदार निंदा’ की है। आईएनओसी के अध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने कहा कि ओक क्रीक गुरुद्वारे में हुई हिंसा निंदनीय है और हमारे जैसे सभ्य समाज में इसका कोई स्थान नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आदेश जारी किया है कि गोलीबारी के पीड़ितों के सम्मान में अमेरिका की सभी सरकारी इमारतों पर और विदेशों में अमेरिकी मिशनों की इमारतों पर लगे अमेरिकी ध्वज दस अगस्त तक आधे झुके रहेंगे। गोलीबारी के पीड़ितों के प्रति सम्मान जताने के अमेरिका के इस कदम का यहां रहने वाले सिख समुदाय ने स्वागत किया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:23 PM | #13128 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अमेरिका में अब मस्जिद में लगाई आग
वाशिंगटन। विस्कोन्सिन स्थित गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद अमेरिका में एक मस्जिद में एक माह के अंतराल में दूसरी बार आग लगी और वह जल कर नष्ट हो गई। आशंका है कि आग जानबूझकर लगाई गई। एफबीआई ने बताया कि मिसौरी स्थित इस्लामिक सेंटर आॅफ जोपलिन सोमवार को आग लगने से जल कर नष्ट हो गया। जब इसमें आग लगी तब यह खाली था और कोई हताहत नहीं हुआ। ब्यूरो आफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (एटीएफ), जैस्पर काउंटी शेरिफ विभाग और मिसौरी के दमकल विभाग के साथ मिलकर एफबीआई मामले की जांच कर रहा है। एफबीआई के विशेष प्रभारी एजेंट माइकल कैस्टे ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। अगर आग जानबूझकर लगाई गई है तो इसकी तह तक जांच की जाएगी। इस घटना के बाद काउंसिल आॅन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन्स (सीएआईआर) ने देश भर में मुस्लिम संस्थानों और अन्य धर्मों के पूजा घरों की सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान किया है। इसी केंद्र में चार जुलाई को भी आग लगी थी और हाल ही में इसके बारे में जानकारी देने वाले को एफबीआई तथा एटीएफ ने 15,000 डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:24 PM | #13129 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नायक की तरह महिलाओं, बच्चों की जान बचाई कालेका ने
न्यूयॉर्क। विस्कोंसिन स्थित गुरुद्वारे में जब पूर्व अमेरिकी सैनिक ने अंधाधुंध गोलीबारी की तो गुरुद्वारे के 65 वर्षीय मुख्य ग्रंथी ने दर्जनों महिलाओं और बच्चों की जान बचाने के लिए हमलावर से अपनी कृपाण के सहारे लोहा लिया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी सदवंत सिंह कालेका का यह संघर्ष ज्यादा देर तक नहीं चल सका क्योंकि हमलावर माइकल पेज ने अपनी नौ मिलीमीटर पिस्तौल से कालेका की निदर्यतापूर्वक हत्या कर दी। मीडिया की खबरों के अनुसार, कालेका के पराक्रम की वजह से ही हमलावर की गतिविधि धीमी पड़ गई जिससे महिलाओं और बच्चों को हमलावर के सामने से बच कर कमरों में छिपने का समय मिल गया। हमले के समय लंगर की तैयारी कर रहे महिलाएं और बच्चे हमलावर के ठीक सामने थे, पर कालेका के साहस भरे प्रयास के चलते हमलावर पेज धीमा पड़ गया। कालेका को अब पूरा विस्कोंसिन एक नायक मान रहा है। उनके बेटे अमरदीप कालेका ने कहा कि जिस जगह के निर्माण के लिए वह समर्पित थे, उसे बचाने के लिए उन्होंने साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जितनी देर कालेका ने संघर्ष किया, उससे महिलाओं को छिपने का समय मिल गया। कालेका के रिश्तेदारों ने बताया कि उन्हें ओक क्रीक के गुरुद्वारे का संस्थापक माना जाता था। जब कालेका और पेज के बीच संघर्ष हुआ, तब तक पेज पार्किंग में एक व्यक्ति की जान ले चुका था। इसके बाद उसने छह सिख श्रद्धालुओं की हत्या कर दी। इसके बाद चली मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी बुरी तरह जख्मी हो गया। कालेका और उनका परिवार 1982 में भारत से अमेरिका गया था। उन्होंने वहां सफल व्यवसाय स्थापित किया और ओक क्रीक गुरुद्वारे के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-08-2012, 09:25 PM | #13130 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
गुरुद्वारे में हुई घटना के बाद आत्म परीक्षण की जरूरत: ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अगर यह बात सामने आती है कि विस्कोंसिन के गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी को अंजाम देने वाले हमलावर ने नस्ली द्वेष के कारण ऐसा किया तो अमेरिकियों को गहरा धक्का लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के बाद हर अमेरिकी को आत्म परीक्षण करना चाहिए कि देश में फैल रही हिंसा को कम कैसे किया जाए। प्रात: काल की प्रार्थना की तैयारी कर रहे सिखों के प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी की घटना के दो दिन बाद व्हाइट हाउस में ओबामा ने कहा कि जो भी कुछ हुआ है उससे हम सब दुखी हैं। गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी और बाद में हमलावर को भी मार गिराया गया था। अमेरिका में ऐसी हिंसक घटनाएं बार-बार होेने पर चिंता जताते हुए ओबामा ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सबको पता है कि ऐसी दुखद घटनाएं लगातार हो रही हैं, हमें आत्मपरीक्षण करना होगा कि देश में फैल रही हिंसा को कम कैसे किया जाए। ओबामा ने कहा कि अगर यह बात सामने आई कि हमलावर ने नस्ली द्वेष के कारण ऐसा किया तो सभी अमेरिकियों को गहरा धक्का लगेगा। उन्होंने कहा कि रविवार को हुई घटना से वह अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जैसा कि पिछली कुछ खबरों में संकेत मिला, अगर यह बात सामने आती है कि हमलावर गुरुद्वारे में जाने वाले लोगों की नस्ल के खिलाफ था तो सारे अमेरिकियों को इससे धक्का लगेगा। मुझे लगता है कि हमारे लिए बहुत जरूरी है कि इस बात की पुन: पुष्टि की जाए कि चाहे हम जैसे दिखें, जहां से आए हों, चाहे जिसे पूजते हों, हम एक हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब तक हमें नहीं पता कि हमलावर ने किस भावना से इस भयंकर हमले को अंजाम दिया। इसी बीच एफबीआई ने साफ कर दिया कि इस हमले में वेड माइकल पेज के अलावा कोई अन्य शख्स शामिल नहीं है। 40 साल का पेज अमेरिकी सेना के मनोविज्ञान अभियान का विशेषज्ञ रहा है। एफबीआई ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने के पीछे पेज के उद्देश्य की जांच हो रही है। लोगों और कई संगठनों से पेज के बारे में पता चला है कि पेज ऐसे आयोजनों में हिस्सा ले चुका था जिनमें नफरत फैलाई जाती थी। हमलावर श्वेतों को सर्वोच्च मानने वाले आंदोलन से जुड़ा था। वह एक ‘कुंठित नव नाजी’ था और श्वेत सत्ता से जुड़े एक नस्ली बैंड ‘एंड एपैथी’ का नेता था। दो सप्ताह पहले भी कोलोराडो के औरारा में एक थियेटर में फिल्म के प्रदर्शन के दौरान एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 12 लोगों की जान ले ली थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|