![]() |
#13141 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() वाशिंगटन। चुनावी अभियान के तहत चंदा जुटाने में लगातार तीसरे महीने अपने प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी से पीछे छूट रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के खेमे की ओर से समर्थकों को भेजे गए पत्र में और अधिक चंदा देने की मांग की गई है। ई-मेल के जरिए भेजे गए संदेश में यह भी कहा गया है कि यदि यह कदम नहीं उठाया गया तो प्रचार अभियान के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। इस पत्र में यह भी कहा गया है कि तीन महीने से हमें धन की कमी हो रही है। यदि हमने कदम नहीं उठाया तो हम मुश्किल में पड़ जाएंगे। आंकड़ों में सामने आया है कि रोमनी ने जुलाई में 10.13 करोड़ डॉलर जुटाए, जबकि ओबामा केवल 7.5 करोड़ डॉलर ही जुटा पाए। इस खुलासे के चंद घंटे बाद ही ओबामा की ओर से समर्थकों से और अधिक चंदा प्रदान करने की मांग कर दी गई। ओबामा की प्रचार टीम का कहना है कि धन जुटाने के मामले में इस अंतर को पाटने की जरूरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2008 के चुनाव में अपने प्रचार अभियान के तहत 75 करोड़ डॉलर जुटाए थे। पॉलिटिको की खबर के अनुसार अप्रैल 2011 से लेकर अब तक ओबामा ने 60 करोड़ डॉलर जुटाए हैं, जबकि रोमनी को अभी 30 करोड़ डालर का आंकड़ा छूना है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13142 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
नाबालिग दलित बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार
टीकमगढ़ (म.प्र.)। जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीट दूर हनुमान सागर में तीन युवकों द्वारा एक नाबालिग दलित लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ तीन माह तक सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना प्रभारी के.सी. पाली ने बताया कि तीन माह पहले हनुमान सागर के तीन युवकों पंकज अहिरवार, जगदीश अहिरवार तथा भगवान अहिरवार ने खेत से वापस आ रही एक 16 वर्षीय दलित लड़की का अपहरण कर एक सूने मकान में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीनों युवक जब भी मौका मिलता, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। पाली ने बताया कि इस मामले का खुलासा कल उस समय हुआ जब लड़की के परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता चला। लड़की के बताए घटनाक्रम के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13143 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिये शीतला सहाय स्मृति पुरस्कार स्थापित
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में निदान एवं शोध कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक लाख रुपये के शीतला सहायक स्मृति-पुरस्कार की स्थापना की है। यह वार्षिक पुरस्कार प्रदेश में कैंसर चिकित्सा की सर्जरी करने वाले ऐसे सर्जन को दिया जायेगा, जिसने विशेष उपलब्धि के साथ ही और शोध कार्य किया हो। कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में विकिरण चिकित्सा एवं कीमोथेरेपी द्वारा कैंसर चिकित्सा करने वाले ऐसे चिकित्सक भी इस पुरस्कार के पात्र होंगे, जिन्होंने उत्कृष्ट व शोध कार्य किया हो। इसके अलावा कैंसर की रोकथाम के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा इस संबंध में जागरुकता बढाने वाले गैर-चिकित्सकीय व्यक्ति अथवा संस्था को भी यह पुरस्कार दिया जा सकता है। पुरस्कार के संबंध में विवरण मध्यप्रदेश शासन के राज्यपत्र में प्रकाशित किया गया है। पुरस्कार के लिये प्रतिवर्ष जनवरी में संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा नामांकन आमंत्रित किये जायेंगे। आवेदन-पत्र में आवेदक का नाम, पता, संस्था का नाम, पुरस्कार के लिये किये गये कार्यों का विस्तृत विवरण आदि उल्लेखित होगा। चयनित व्यक्ति को प्रतिवर्ष 15 अगस्त को यह पुरस्कार दिया जायेगा। नामांकन प्राप्त होने के बाद इसका परीक्षण संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा किया जायेगा और इसे निर्णायक मण्डल के सामने रखा जायेगा। निर्णायक मण्डल चयन के लिये अंक प्रणाली बनाएगा और पुरस्कार के लिये कारणों सहित अनुशंसा करेगा। अनुशंसा पर पुरस्कार चयन के लिये राज्य शासन द्वारा अंतिम निर्णाय समन्वय में मुख्यमंत्री से अनुमोदन प्राप्त कर लिया जायेगा। निर्णायक मण्डल में कैंसर की रोकथाम व चिकित्सा के क्षेत्र में प्राप्त दो व्यक्ति होंगे। इनमें से एक को राज्य शासन द्वारा अध्यक्ष नामांकित किया जायेगा तथा संचालक चिकित्सा शिक्षा निर्णायक मण्डल के सदस्य सचिव होंगे। पुरस्कार के चयन के संबंध में कोई अपील या अभ्यावेदन तथा प्रक्रिया से हटकर प्राप्त होने वाली अनुशंसा स्वीकार योग्य नहीं होगी। निर्णायक मण्डल की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री का निर्णय अंतिम होगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13144 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
असम हिंसा की सीबीआई जांच की सिफारिश
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने कहा है कि उनकी सरकार ने बीटीएडी और धुबरी जिलों में संघर्ष की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश कर दी है। गोगोई के अनुसार इन जिलों में आतंरिक और बाहरी ताकतें काम कर रही हैं। मैंने घटनाओं की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है तथा अब यह केन्द्र पर है कि वह इसे गठित करने के लिए अंतिम निर्णय करे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि जांच से इस हिंसा के पीछे की ताकतों का पता चल जाएगा। बांग्लादेशी घुसपैठियों के राहत शिविरों में होने की शिकायतों पर गोगोई ने कहा कि हमें रिपोर्टें मिली हैं कि अन्य राज्यों तथा बीटीएडी के समीप के इलाकों के लोग शिविरों में गैर कानूनी ढंग से शरण ले रहे हैं। उनकी पूर्व जानकारियों की पुष्टि की जाएगी और हम बाहरी लोगों के पुनर्वास को स्वीकृति नहीं देंगे। केवल वास्तविक भारतीय नागरिकों का ही पुनर्वास किया जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13145 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
हिंसा पीड़ितों ने जाम किया रास्ता
असम हिंसा में मरने वालों की संख्या 65 हुई गुवाहाटी। निचले असम के जिलों में हिंसा की ताजा घटना में चार और लोगों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मंगलवार को कोकराझार-धुबरी सीमा पर बेलटोली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को बाधित कर दिया। अब तक असम में जारी जातीय हिंसा में मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। बुरी तरह प्रभावित कोकराझार जिले में सोमवार देर रात रानीबुली गांव में लोगों के एक समूह पर कुछ लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन व्यक्ति मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। दो घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असम के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) एल. आर. बिश्नोई ने यहां बताया कि मृतक धुबरी जिले के लखीगंज का रहने वाला था। कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इन तीन व्यक्तियों के मारे जाने पर 500 लोगों के एक समूह ने बेलटोली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को बंद कर दिया। कोकराझार जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है, जबकि इसके पड़ोसी चिरांग जिले में भी चौबीस घंटे का कर्फ्यू जारी है। यहां आज सुबह एक और शव बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह शव राजपारा इलाके में एक खेत से बरामद किया गया है। चिरांग में कुछ घरों में आग लगा दी गई, लेकिन पुलिस के समय रहते कार्रवाई करने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस के महानिरीक्षक (बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया जिला) एस. एन. सिंह ने बताया कि किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इन इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बोडो कबिलाईयों और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच हुई हिंसा से प्रभावित तीन जिलों कोकराझार, चिरांग और धुबरी में आज सुबह भी सेना ने फ्लैग मार्च किया। इस बीच, चिरांग में छतीपुर एलपी स्कूल के राहत शिविर में पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा पिछले पांच दिनों से बीमार था। इसके साथ ही राहत शिविरों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 14 हो गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13146 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
शक्तिशाली बम मिला
गोलपारा। राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के पास स्थित गोलपारा जिले में पुलिस ने एक थैले में रखा शक्तिशाली बम बरामद किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के पास स्थित हल्दापारा इलाके में गश्त पर निकले सुरक्षा बलों को यह बम मिला। यहां से कुछ ही दूर के इलाके में 31 जुलाई को एक बम फटने से एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे। खुफिया सूचनाओं के अनुसार, उल्फा के सात आतंकियों का समूह स्वतंत्रता दिवस तक ऐसी वारदात को अंजाम देने के लिए इस जिले में दाखिल हो गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13147 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
वांछित माओवादी गिरफ्तार
कोरापुट। बीजू जनता दल के विधायक झीना हिकाका के अपहरण के बाद उनकी खोज में जुटे सुरक्षा बलों ने एक माओवादी को ओडिशा के कोरापुट जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आदिवासी विधायक हिकाका के अपहरण के बाद भीमा हुइजा नामक यह व्यक्ति नारायणपटना और बंधुगांव में सड़कों पर अवरोध पैदा करने में संलिप्त था। कोरापुट के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार के अनुसार, हुइजा मउदीवसाला पंचायत में अतिवादियों का नेतृत्व करता है और पिछले लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। हुइजा के बारे में सूचना मिलने पर जिले के स्वयंसेवी बल और कोबरा दोनों के साझे खोजी अभियान में रविवार रात को उसे पकड़ा। इस उग्रवादी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान हुइजा ने बंधुगांवो इलाके के चांगुदिबाल्सा गांव में दो लोगों की हत्या की बात स्वीकारी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13148 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
चीन में प्रवासी कामगारों को मिलता है कम वेतन
बीजिंग। चीन की अर्थव्यवस्था की ताकत कहे जाने वाले 2.3 करोड़ प्रवासी कामगारों को कम वेतन मिलता है। यहां के राष्ट्रीय जनसंख्या एवं परिवार नियोजन आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ फीसदी प्रवासी कामगार ग्रामीण इलाकों से आते हैं और उनकी औसत उम्र 28 साल है। रिपोर्ट के अनुसार हर कामगार को औसतन 397 डॉलर मासिक मिलते हैं। यह यहां की जीवन शैली के लिहाज से बहुत कम है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13149 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
दो दूरसंचार उपग्रहों का प्रक्षेपण विफल
मास्को। रूस में दो दूरसंचार उपग्रहों का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण तकनीकी खराबी के कारण नाकाम हो गया है। रूस की संघीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि प्रक्षेपण की वजह तकनीकी खराबी है। इससे पहले संकेत मिले थे कि उपग्रहों में किसी तरह की दिक्कत नहीं है और वे आसानी से अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित हो जाएंगे। एजेंसी के प्रवक्ता एलेक्सी कुजनेत्सोव ने कहा कि ये दो उपग्रह रूस का एमडी-2 और इंडोनेशिया का टेलकॉम-3 थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#13150 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
कांडा के खिलाफ पुलिस को नहीं मिले सबूत
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। कांडा अपनी एक पूर्व महिला कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी हैं। साथ ही पुलिस ने कांडा के दो कर्मचारियों को जांच में मदद के लिए नोटिस जारी किया है। कांडा की अब बंद हो चुकी एयरलाइंस एमडीएलआर की पूर्व एयर होस्टेस 23 वर्षीय गीतिका शर्मा ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में गीतिका ने कांडा और एमडीएलआर की अधिकारी अरूणा चड्ढा पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। परिवार ने मामले की सीबीआई जांच कराने को कहा है और वह चाहता है कि पूर्व मंत्री की जल्द गिरफ्तारी हो। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) पी. करूणाकरण ने बताया कि हमने चड्ढा और एक अन्य सहयोगी अंकित अहलुवालिया को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। अहलुवालिया का नाम जांच के दौरान सामने आया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कांडा और चड्ढा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे कांडा को नोटिस नहीं जारी कर रहे, करूणाकरण ने कहा कि अभी तक उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। जब सबूत सामने आएंगे, तब जरूरत के अनुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि एकत्र किए गए सबूत और सुसाइड नोट के आधार पर जांच जारी है। सुसाइड नोट रविवार को मौके से बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गीतिका का मोबाइल फोन, लैपटाप और कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं। इसके अलावा पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गीतिका के भाई अंकित ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और वे मामले की सीबीआई से जांच कराना चाहते हैं। अंकित ने कहा कि मेरी बहन ने रविवार रात सवा एक बजे मुझे फोन करके कहा कि कांडा और चड्ढा उसे पागल बना देंगे। उसने बस यही लाइन कही। वह इस बात को लेकर भयभीत थी कि कांडा उसे नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांडा चाहता था कि गीतिका एक बांड पर हस्ताक्षर करे। इसके जरिए उसे अपने एमबीए के लिए स्पांसरशिप मिल जाएगी, लेकिन उसे कंपनी में बिना वेतन के काम करना होगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|