09-06-2012, 12:20 PM | #131 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
ओलिंपिक ट्रायथलॉन में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 55-55 प्रतिद्वंद्वी हिस्सा लेते हैं। हालांकि सिडनी ओलिंपिक में पुरुष वर्ग में 52 और महिला वर्ग में 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 2004 एथेंस ओलिंपिक में दोनों वर्गों को मिलाकर कुल खिलाड़ियों की संख्या सिडनी की ही तरह 100 रही लेकिन इस बार 50 पुरुष और 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। बीजिंग ओलिंपिक में दोनों वर्गों में प्रतिभागियों की संख्या 55-55 कर दी गई। लंदन में भी 55-55 खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:21 PM | #132 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
ट्रायथलॉन के लिए कोई टिकट नहीं
लंदन ओलिंपिक में ट्रायथलॉन उन गिनी-चुनी स्पर्धाओं में शामिल है जिसे देखने के लिए दर्शकों को कोई टिकट नहीं खरीदना होगा। हायड पार्क में यह खेल आयोजित होना है और दर्शक चार अगस्त को महिला ट्रायथलॉन और 7 अगस्त को पुरुष ट्रायथलॉन का मुफ्त में मजा ले सकते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:31 PM | #133 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
व्हाइटफील्ड और स्नोसिल के नाम ओलिंपिक रिकॉर्ड
पुरुष वर्ग में ट्रायथलॉन का ओलिंपिक रिकॉर्ड कनाडा के सिमोन व्हाइटफील्ड के नाम है। उन्होंने 2000 सिडनी ओलिंपिक में एक घंटा, 48 मिनट और 24.02 सेकेंड का समय निकाला था। वहीं महिला वर्ग का ओलिंपिक रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया की एम्मा स्नोसिल के नाम है। उन्होंने 2008, बीजिंग ओलिंपिक में एक घंटा, 58 मिनट और 27.66 सेकेंड का समय निकाला था। ओलिंपिक के प्रदर्शन को वर्ल्ड रिकॉर्ड की होड़ में शामिल नहीं किया जाता है क्योंकि ट्रायथलॉन की अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाएं अलग-अलग चरणों में अलग-अलग दूरी की होती हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:33 PM | #134 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
नंबर गेम
1920 के दशक में फ्रांस में ट्रायथलॉन की शुरुआत हुई थी। इससे पहले तीन खेलों वाली स्पर्धा का जिक्र 1902 में मिलता है। हालांकि उसमें रनिंग, साइक्लिंग और कैनोइंग शामिल थे। 25 सितंबर 1974 को अमेरिकी शहर सैनिडएगो के मिसन बे नाम के जगह पर पहली बार आधुनिक ट्रायथलॉन का आयोजन हुआ था। इसमें 46 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 1980 के दशक में अमेरिकी के जिम कर्ल ने 1.5 किलोमीटर स्वीमिंग, 40 किलोमीटर साइक्लिंग और 10 किलोमीटर रनिंग वाले ट्रायथलॉन का इजाद किया। यही ओलिंपिक में शामिल हुआ। 04 पदक जीते हैं आस्ट्रेलिया ने एक स्वर्ण सहित ओलिंपिक ट्रायथलॉन में अब तक। न्यूजीलैंड और स्विट्जरलैंड के नाम तीन-तीन पदक हैं। कनाडा और जर्मनी ने दो-दो पदक जीते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:35 PM | #135 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
पानी में हैंडबॉल अर्थात वाटरपोलो
1900 में आयोजित ओलिंपिक में पहली बार शामिल हुआ था वाटरपोलो, तब से लगातार इस खेल महाकुंभ का हिस्सा वेन्यू - ओलिंपिक पार्क तिथि - 29 जुलाई-12 अगस्त पुरुष वर्ग - 12 टीमें महिला वर्ग - 8 टीमें वाटरपोलो। नाम से प्रतीत होता है मानो पानी में पोलो जैसा खेल, लेकिन संरचना और नियमों के हिसाब से यह काफी हद तक हैंडबॉल से मिलता-जुलता है। वाटरपोलो को पहली बार वर्ष 1900 में आयोजित पेरिस ओलिंपिक में शामिल किया गया था। तब से लगातार यह ओलिंपिक का हिस्सा है। इस खेल में हंगरी, इटली और ब्रिटेन का दबदबा रहा है। हंगरी ने इटली और ब्रिटेन द्वारा जीते स्वर्ण पदकों की कुल संख्या से भी ज्यादा स्वर्ण जीते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:36 PM | #136 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
इवेंट इंट्रोडक्शन
लंदन ओलिंपिक में वाटरपोलो की स्पर्द्धाएं पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित होंगी। इस खेल में एक टीम में सात खिलाड़ी (एक गोलकीपर सहित) होते हैं। एक मैच चार पीरियड (क्वार्टर) में आयोजित होता है। हर पीरियड आठ-आठ मिनट के होते हैं। गोलकीपर एक नंबर लिखी हुई लाल कैप पहनता है। गोल के बाद, टाइम आउट के समय, हर क्वार्टर की शुरुआत में, फाउल या इंजरी के वक्त खिलाड़ियों को बदला जा सकता है। हॉकी की तरह जब गेंद खेल में नहीं होती है ,घड़ी को रोक दिया जाता है। इसी वजह से आठ मिनट का क्वार्टर पूरा होने में आम-तौर पर 12 मिनट लग जाते हैं। वाटरपोलो में हैंडआई कॉर्डिनेशन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। यह खूबी अच्छी और महान टीमों में अंतर पैदा करती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:36 PM | #137 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
हंगरी के नाम सर्वाधिक स्वर्ण
ओलिंपिक वाटरपोलो में हंगरी की टीम सबसे सफल रही है। हंगरी ने अब तक नौ स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर ग्रेट ब्रिटेन ने चार स्वर्ण जीते हैं। इटली ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक अपने नाम किए हैं। यूगोस्लाविया और सेवियत संघ (अब मौजूद नहीं) ने सात-सात पदक जीते हैं। अमेरिका ने कुल पदक तो 12 जीते हैं, लेकिन इसमें स्वर्ण सिर्फ एक ही है। जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, हॉलैंड और आॅस्ट्रेलिया ने भी एक-एक पदक जीते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:37 PM | #138 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
ब्लड इन द वाटर मैच
1956 मेलबर्न ओलिंपिक में हंगरी और सोवियत संघ के बीच खेला गया मैच ब्लड इन द वाटर यानी पानी में खून वाले मैच के तौर पर याद किया जाता है। यह मैच 6 दिसंबर 1956 को खेला गया था। उस समय हंगरी में सोवियत संघ की घुसपैठ के खिलाफ आंदोलन चल रहा था। लिहाजा दोनों देशों के बीच सम्बंध काफी तनावपूर्ण थे और इसका असर मैच के दौरान भी दिखा। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच में बार-बार फाउल कर रहे थे और एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे। हद तो तब हो गई तब सोवियत खिलाड़ी वेलेंटिन प्रकोपोव ने हंगरी के इरिवन जाडोर की आंख के नीचे हमला कर दिया। इससे उनकी आंखों से खून निकलने लगा। इसके बाद स्टैंड में मौजूद हंगरी के दर्शकों ने हंगामा कर दिया और मैच निर्धारित समय से एक मिनट पहले रोक देना पड़ा। उस समय हंगरी की टीम 4-0 से आगे थी। इसमें से दो गोल जाडोर ने किए थे। हंगरी को विजेता घोषित कर दिया गया और उसने फाइनल में यूगोस्लाविया को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:37 PM | #139 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
पुरुष वर्ग में 12 और महिला वर्ग में आठ टीमें
लंदन ओलिंपिक में पुरुष वर्ग में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं महिला वर्ग में आठ टीमें शामिल होंगी। लंदन ओलिंपिक का ड्रॉ जारी कर दिया गया है। पुरुष वर्ग में ग्रुप ए में ग्रीस, इटली, कजाकिस्तान, स्पेन, आस्ट्रेलिया और क्रोएशिया की टीमें शामिल हैं। ग्रुप बी में हंगरी, मोंटेनिग्रो, रोमानिया, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका और सर्बिया की टीमें हैं। महिला वर्ग के ग्रुप ए में हंगरी, स्पेन, चीन और अमेरिका की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में इटली, ग्रेट ब्रिटेन, रूस और आस्ट्रेलिया की टीमें हैं। ग्रेट ब्रिटेन को मेजबान होने के नाते दोनों वर्गों में सीधा प्रवेश मिला है। अन्य टीमें क्वालीफाई करके आई हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:40 PM | #140 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
नंबर गेम
1900 ओलिंपिक में फ्रांस की चार टीमों ने हिस्सा लिया था। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक दिए गए थे। दोनों कांस्य फ्रांस को मिले थे। 1904 ओलिंपिक में वाटरपोलो में सिर्फ अमेरिका ने हिस्सा लिया था। अमेरिका की तीन टीमों ने इसमें शिरकत किया और स्वर्ण, रजत और कांस्य पर कब्जा जमाया। 2000 सिडनी ओलिंपिक में पहली बार महिला वाटरपोलो को शामिल किया गया। आस्ट्रेलिया, इटली और हॉलैंड ने इसमें एक-एक स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। 2005 से लेकर 2009 के बीच फीना द्वारा संशोधित नियमों के आधार पर होता है अब ओलिंपिक में वाटरपोलो खेल का आयोजन।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
london olympics, olympic games, olympics |
|
|