17-02-2013, 03:07 PM | #131 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
परमार काल में हिंगलाजगढ़ दुर्ग सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण था और परमारों ने इसे मजबूत बनाने का काम किया। 1281 में हाड़ा शासक हालू ने इस किले पर कब्जा कर लिया और बाद में यह किला चंद्रावत शासकों के अधीन आ गया। 1773 में महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने लक्ष्मण सिंह चंद्रावत को पराजित कर किले पर आधिपत्य जमा लिया। |
17-02-2013, 03:07 PM | #132 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
होलकर काल में इस किले की कई इमारतों का नवीनीकरण किया गया, जिसमें हिंगलाज माता मंदिर, राम मंदिर और शिव मंदिर प्रमुख हैं। हालांकि इस किले पर कई राजवंशों ने आधिपत्य जमाया, लेकिन किसी ने भी इसे अपनी स्थायी राजधनी नहीं बनाया। बल्कि इस किले का उपयोग छुपने या अपनी ताकत बढ़ाने की जगह के रूप में अधिक किया। |
17-02-2013, 03:08 PM | #133 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
हिंगलाजगढ़ दुर्ग का निर्माण सामरिक महत्व के अनुसार किया गया था। इसमें चार पाटनपोल, सूरजपोल, कटरापोल और मंडलेश्वरी पोल के नाम से चार दरवाजे हैं। पहले तीन दरवाजे पूर्वमुखी और मंडलेश्वरी दरवाजा पश्चिम मुखी है। किले में पानी की पूर्ति के लिए सूरजकुंड नामक जलाशय भी बनवाया गया था। |
17-02-2013, 03:08 PM | #134 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
ऐतिहासिक महत्व के हिंगलाजगढ़ दुर्ग का पुनरुत्थान होगा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में इसका सर्वे किया। पुरातत्व विभाग अहमदाबाद से आए कंजरवेशन आर्किटेक्ट आशीष वी. ट्रमादिया, पुरातत्व अधीक्षक अहमदाबाद वी. नायर, पुरातत्वविद् शाश्वत नायडू एवं भानपुरा पुरातत्व संग्रहालय के जे.पी. शर्मा ने हिंगलाजगढ़ किले का सर्वे किया। |
26-03-2013, 06:49 PM | #135 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
अनूठा मंदिर...
इंदौर। आज से लगभग 1200 साल पहले इस मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। किसने और क्यों बनवाया इसके बारे में तो कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।इसके बनाए जाने की सटीक तारीख भी नहीं पता। लेकिन इस मंदिर के बारे में जो बात मालूम है, वो बहुत ही रोचक है। गणेश जी का यह मंदिर अपनेआप में बेहद अनूठा है। इस मंदिर में भक्त और भगवान के बीच संवाद की अनूठी व्यवस्था है। पहले जहां भक्तगण अपनी परेशानियों और मुरादों के लिए भगवान को पत्र लिखते थे, वहीं बदलते जमाने में संचार के साधनों में भी बदलाव आ गया है। भक्त अब चौबीसों घंटे भगवान के संपर्क में रहते हैं।यह संभव हुआ है मोबाइल फोन के कारण। अब मंदिर के पुजारी को एक-एक पत्र भगवान को पढ़कर नहीं सुनाना पड़ता। बस जैसे ही मोबाइल की घंटी घनघनाती है, पुजारी जी उसे भगवान के कान में लगा देते हैं।
|
26-03-2013, 06:50 PM | #136 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
1200 वर्ष पुराने इस मंदिर में जहां भगवान गणेश हफ्ते के सातों दिन और चौबीसों घंटे मोबाइल फोन के जरिए अपने भक्तों के संपर्क में रहते हैं।इंदौर के जूना चिंतामण गणेश भक्तों की मुराद पूरी करने के लिए हर वक्त मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहते हैं।
|
26-03-2013, 06:51 PM | #137 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
जूना चिंतामण गणेश मंदिर करीब 1200 वर्ष पुराना है। यहां के पुजारी ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से जूना गणेश मंदिर में प्रतिदिन डाकिया डाक लेकर आता है, जिसमें कुछ में मुरादें तो कुछ में समस्या और किसी में समस्या हल हो जाने के धन्यवाद की बातें कही गई होती है।
|
26-03-2013, 06:51 PM | #138 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
यह सिलसिला अब भी जारी है। बस अब इस रुटीन में थोड़ा बदलाव आ गया है। मोबाइल फोन की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब पत्रों के साथ ही भक्तों के फोन भी भगवान के पास आने लगे हैं। जब भी किसी भक्त का फोन आता है तो मंदिर के पुजारी फोन भगवान के कान में लगा देते हैं और भक्त अपनी तमाम समस्या भगवान गणेश को सुना देते हैं।
|
26-03-2013, 06:52 PM | #139 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
भगवान के दरबार में आने वाले भक्तों का भी यही मानना है कि जूना चिंतामण गणेश वाकई में मोबाइल फोन पर या पत्र के जरिए मांगी गई हर मुराद पूरी करते हैं।
|
26-03-2013, 06:53 PM | #140 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक समाचार
भगवान गणेश के लिए फोन न सिर्फ भारत के हर कोने से बल्कि विदेशों से भी आते हैं। जिन भक्तों की फरियाद बड़ी होती है वे भक्त चिठ्ी के जरिए अपनी बात कहते हैं। भक्तों का विश्वास है कि इन माध्यमों से भी भगवान गणेश उनकी हर मुराद पूरी करते हैं।
|
Bookmarks |
|
|