08-12-2010, 05:38 PM | #1401 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
प्रेमिका ने बुरा-सा मुँह बना कर कहा- मुझे घटिया तोहफे लेने की आदत नहीं हैं। तुम ये घटिया तोहफा किसी दूसरे को दे दो। |
08-12-2010, 05:39 PM | #1402 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
शेयरों में डूबे धन का हिसाब-किताब लगाते पति से मोटी-सी पत्नी ने पूछा, 'सुनो, मैं बहुत मोटी हो गई हूँ, सोचती हूँ कुछ डायटिंग कर लूँ।
पति- नहीं! तुम ऐसा कभी मत करना, तुम ही तो मेरी ऐसी पूँजी हो जो पहले से दोगुनी हो गई है। |
08-12-2010, 05:40 PM | #1403 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
चलने की बीमारी (चुटकुले)
प्रेमी- 'प्रिये, आज मुझे नींद में चलने की बीमारी के कारण भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ी।' प्रेमिका- 'क्यों? क्या हुआ।' प्रेमी- 'रात को मैं नींद में चलते-चलते जुहू तट पर पहुँच गया और सुबह जब लोगों ने जगाया तो मुझे बड़ी शर्म आई।' प्रेमिका- 'तो क्या हुआ। तुम नाइट सूट तो पहने ही होंगे ना।' प्रेमी- 'तुम्हें पता नहीं कि मुझे सोते समय कपड़े पहनने की आदत नहीं है।' |
08-12-2010, 05:42 PM | #1404 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
पिता (युवा बेटी से)- 'बेटी! पिकनिक पर जरूर जाओ, पर अंधेरा होने से पहले घर जरूर लौट आना।'
युवा बेटी- 'ओह पापा...! अब मैं कोई बच्ची थोड़े ही हूँ।' पिता- यह तो मैं भी जानता हूँ। इसलिए तो कह रहा हूँ।' |
08-12-2010, 05:42 PM | #1405 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
वकील (आरोपी से)- बंदूक पर तुम्हारी उंगलियों के निशान पाएँ गए हैं, खून तुमने ही किया है।
आरोपी- ये झूठ है! ऐसा हो ही नहीं सकता है। वकील- क्यों नहीं हो सकता? आरोपी- क्योंकि खून करते वक्त तो मैंने दस्ताने पहन रखे थे। |
08-12-2010, 05:44 PM | #1406 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
रमन- यार! तुमने ये कान में बाली पहनना कब से शुरू किया?
चमन- जब से मेरी पत्नी मायके से वापिस आई है। रमन- तो क्या! वो मायके से तुम्हारे लिए बाली लेकर आई है? चमन- नहीं, ये बाली उसने मेरे बिस्तर से बरामद की है। |
08-12-2010, 05:45 PM | #1407 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
सिनेमा हॉल में एक युवती को अपने प्रेमी से अलग सीट मिली तो उसने अपने प्रेमी को अपने पास वाली सीट पर बुलाने के खयाल से अपनी बगल में बैठे युवक से पूछा- क्या आप अकेले है?
नौजवान ने धीरे से जवाब दिया- इस समय न पूछो, मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हूँ। |
08-12-2010, 05:47 PM | #1408 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
पति-पत्नी की बस यात्रा (चुटकुले)
पति-पत्नी बस में यात्रा कर रहे थे। पास ही एक युवती खड़ी थी। तभी युवती ने पति को एक थप्पड़ मारा और कहा- 'तुमने मुझे चुटकी काटी?' पति अपनी पत्नी की तरफ देखकर बोला- 'मैंने चिकोटी नहीं काटी। पत्नी- 'जानती हूँ, तुम्हें मजा चखाने के लिए मैंने ही उसे चिकोटी काटी थी।' |
08-12-2010, 05:50 PM | #1409 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
एक युवती का बचपन से ही कोई रोमांस नहीं हुआ था। एक दिन उसने बड़ा रोमांचक सपना देखा- वह एक वन में घूमने जा रही है, तभी एक सुंदर तरुण झाड़ी के पीछे से निकलकर उस पर झपटा। वह भागी लेकिन एक घने पेड़ की मधुर छाया में तरुण ने उसे पकड़ ही लिया।
युवती हकबकाई- तु....तुम क्या करने जा रहे हो? युवक शैतानी से मुस्कराकर बोला- तुम बताओ। यह तुम्हारा सपना है। युवती बोली- इस मादक प्रेम का परिणाम क्या है? युवक- 'आत्मसमर्पण' जिसका पहला छोर विवाह है और दूसरा मातृत्व। |
08-12-2010, 05:51 PM | #1410 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,261
Rep Power: 34 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
पति ने खीज कर पत्नी से कहा- तुम्हारे भद्दे पहनावे को देखकर तो यही लगता है कि तुम्हें अमेरिका में पैदा होना चाहिए था।
पत्नी ने सहज भाव से जवाब दिया- हो सकता है कि भगवान मुझे अमेरिका में ही गिराना चाह रहे हों, लेकिन पृथ्वी के घूमने के कारण मैं भारत में गिर गई और तुम्हारी पत्नी बनने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|