03-01-2012, 04:46 AM | #1651 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हांगकांग। चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में हाल ही में बर्डफ्लू का नया विषाणु मिला है जिसका संक्रमण इंसानों में एक-दूसरे के जरिए नहीं फैलता है। यह संक्रमण केवल पक्षियों के संपर्क में आने से ही फैलता है। रोग बचाव एवं नियंत्रण केंद्र ने सोमवार को एक बयान में बताया कि बर्डफ्लू वायरस से मरने वाले बस चालक के शरीर में पाए गए विषाणु 90 प्रतिशत तक एच5एन1 विषाणु के समान हैं। यह विषाणु पहले बत्तखों में पाए गए थे। इससे पता चलता है कि इस व्यक्ति की मौत पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से हुई है। बयान में बताया गया कि यह विषाणु इंसानों से इंसानों के बीच नहीं फैल रहा है। गौरतलब है कि चीन के शेनझेन शहर में 39 वर्षीय बस चालक को बर्डफ्लू संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान चालक की 31 दिसंबर को मौत हो गई थी। वह कुछ ही समय पहले हांगकांग से यहां आया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 04:46 AM | #1652 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पहले 3 डी टीवी का प्रायोगिक प्रसारण शुरू किया
बीजिंग। चीन ने अपने पहले त्रिविमिय (3डी) टेलीविजन चैनल का प्रायोगिक प्रसारण नए साल पर शुरू कर दिया है। देश के तेजी से बढ़ते टेलीविजन उद्योग के लिए इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इस चाइना 3डी टीवी ट्रायल चैनल को संयुक्त रु प से चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) तथा बीजिंग, जियानजिन, शांगहाए, जियांगसू व शेनझेन के पांच स्थानीय टीवी स्टेशन चला रहे हैं। लोग 3डी टीवी सैट तथा एचडी डिजीटल टीवी सैट टॉप बॉक्स की मदद से 3डी प्रभाव वाले कार्यक्रम देख सकते हैं। यह चैनल हर दिन लगभग 13.5 घंटे का प्रसारण कर रहा है। इस चैनल को औपचारिक रूप से आगामी वसंतोत्सव के दौरान शुरू किया जाएगा। चीन का नया साल 23 जनवरी को शुरू होगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 04:47 AM | #1653 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
इंसानी कोशिकाओं को फिर पैदा करेगी नई क्रीम
लंदन। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी क्रीम विकसित करने का दावा किया है जो इंसानी त्वचा की कोशिकाओं को फिर से पैदा होने के लिए मजबूर करेगी। क्रीम त्वचा को हमेशा जवां रखने में मदद करेगी। दुनिया की दिग्गज कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की एक अनुसंधान टीम ने दावा किया कि इस क्रीम से झुर्रियों का सफाया हो जाएगा। उत्पाद के इस साल तक बाजार में लांच होने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम रसायन तैयार किया है जो त्वचा में घुसकर उसकी कोशिकाओं के पैदा होने की रफ्तार को तेज कर देता है। अनुसंधानकर्ताओं ने खोज में रसायन से त्वचा की लोच, मोटाई और चिकनेपन में भी बेहतर परिणाम पाए । अनुसंधान दल के नेतृत्वकर्ता बू्रनो बर्नार्ड ने कहा कि हम अब त्वचा के गहरे स्तर पर प्रभाव कर सकने में सक्षम हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 04:50 AM | #1654 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
इस साल विशालतम शहरों में शामिल हो जाएगा मास्को
मास्को। रूस की राजधानी मास्को 2012 में क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया के विशालतम शहरों में शुमार हो जाएगा क्योंकि इस साल शहर के दायरे को विस्तार दिया जा रहा है। मास्को का क्षेत्रफल 2.4 गुना बढ़ जाएगा और ऐसे में वह दुनिया के सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाले चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा। नए साल में मास्को का कुल क्षेत्रफल 2,531 वर्गकिलोमीटर हो जाएगा। फिलहाल इसका क्षेत्रफल 1,091 वर्ग किलोमीटर है। आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर का क्षेत्रफल 12,144 वर्ग किलोमीटर और कांगो के शहर किंसासा का क्षेत्रफल 10,550 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के मामले में मास्को अंकारा, इस्तांबुल, तेहरान, बोगोटा और लंदन को भी पीछे छोड़ देगा। मास्को की इस उपलब्धि के बाद लंदन दुनिया के 10 विशालतम शहरों की सूची से बाहर हो जाएगा। लंदन का कुल क्षेत्रफल 1,590 वर्गकिलोमीटर है। जनसंख्या के मामले में मास्को की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। इस साल शहर की आबादी में सिर्फ ढाई लाख का इजाफा होगा और एक 11,750,000 हो जाएगी। दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची में मास्को सातवें स्थान पर बना रहेगा। इस सूची में शंघाई, मुंबई, साओ पाओलो, इस्तांबुल, कराची और नई दिल्ली उससे ऊपर हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 05:04 AM | #1655 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई, लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूगर्भ वैज्ञानिकों ने यहां यह जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार दो बजकर नौ मिनट पर दर्ज किए गए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 05:04 AM | #1656 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
न्यूजीलैंड में फिर भूकंप
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता पांच दर्ज की गई। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार 22 बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए। पिछले साल फरवरी में भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 181 लोगों की मौत हो गई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 05:05 AM | #1657 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
2012 ‘जोखिमों से भरा’-सरकोजी
पेरिस ! फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने मतदाताओं से कहा है कि वर्ष 2012 ‘जोखिमों से भरा’ है और देश का भविष्य अधर में लटका रहेगा। फ्रांस में आज अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई जब कुछ पुर्वानुमानों में सारकोजी के मुख्य विपक्षी और सोशलिस्ट उम्मीदवार फ्रैंकोइस होलांडे को राष्ट्रपति पद की दावेदारी में उनसे आगे दिखाया गया। फ्रांस में चार महीने के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 05:05 AM | #1658 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
उदारवादी इस्लामिक पार्टी सरकार से बाहर
अल्जीयर्स ! अल्जीरिया के सत्तारूढ गठबंधन से एक उदारवादी इस्लामिक पार्टी ने खुद को अलग कर दिया और कहा कि 2012 प्रतिस्पर्धा का वर्ष है न कि गठबंधनों का। मूवमेंट फॉर ए पीसफुल सोसायटी (एमएसपी) की यह घोषणा अप्रैल में होने वाले चुनावों से पहले आयी है। एमएसपी का निर्णय अन्य अरब देशों में इस्लामिक जीत के लहर को भुनाने के तौर पर देखा जा रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 05:06 AM | #1659 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
काले बालों वाली महिलाएं ज्यादा भाती हैं मर्दों को
लंदन ! ऐसा मानना रहा है कि पुरूष सुनहरे बालों वाली महिलाओं के दीवाने होते हैं, लेकिन इससे इतर एक नये अध्ययन में दावा किया गया है कि मर्द काले बाल पर ज्यादा रीझते हैं। यूनिवर्सिटी आफ वेस्टमिंस्टर की एक टीम ने भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ता वीरेन स्वामी की अगुवाई में एक अध्ययन को अंजाम दिया, जिसमें एक महिला के बालों को बारी-बारी से काले, सुनहरे और लाल रंगों में रंगकर लंदन के नाइट क्लबों में भेजा गया और यह देखा गया कि हर बार कैसे मर्द उनका रूख करते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने मर्दों से उस महिला को तीनों रूपों के बारे में पूछा गया। हालांकि महिला ने सबसे ज्यादा बार सुनहरे बाल बाले अंदाज में बातचीत की थी लेकिन मर्दों ने काले बालों वाले रूप में उसे सबसे ज्यादा आकर्षक और तेज पाया। स्वामी ने बताया कि इससे जाहिर होता है कि फैशन में अब बदलाव आया है। कई दशक पहले तक सुनहरे बाल खूबसूरती का पैमाना हुआ करते थे और अब इसकी जगह काले बाल ने ले ली है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2012, 05:07 AM | #1660 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पोर्नोग्राफी के खिलाफ सख्त कानून बनाएगा बांग्लादेश
ढाका ! बांग्लादेश ने देश में अश्लीलता के प्रसार को रोकने के मकसद से सख्त पोर्नोग्राफी विरोधी कानून बनाने का फैसला किया गया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के मीडिया सलाहकार अबुल कलाम आजाद ने बताया, ‘‘कैबिनेट ने कानून के एक मसौदे को मंजूरी दी है। इसके तहत पोर्नोग्राफी के दोषी पाए गए व्यक्तियों को 10 साल कैद की सजा हो सकेगी।’’ उन्होंने कहा कि ‘पोर्नोग्राफी नियंत्रण कानून-2011’ में पांच लाख टका (छह हजार डॉलर से अधिक) के जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|