06-01-2012, 04:12 AM | #1811 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
तोक्यो। ट्यूना मछली को देखकर किसके मुंह में पानी न आ जाए, लेकिन जनाब इस खास ट्यूना के लिए कहीं आपकी जेब में सुराख न पड़ जाए । जी हां, नए साल में जापान में एक ट्यूना मछली सवा सात लाख अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुई। पूर्वोत्तर जापान में पकड़ में आई इस समुद्री मछली को आज तोक्यो के सुकीजी मछली बाजार में साल की पहली नीलामी में रिकॉर्ड 5.64 करोड़ येन यानी करीब 7.36 लाख अमेरिकी डॉलर में बेचा गया। पिछले साल एक नीलामी में 269 किलोग्राम की एक ट्यूना 3.24 करोड़ येन में बिकी थी। सुकीजी बाजार के एक अधिकारी ने बताया कि नीलामी के बाद मछली प्रति किलोग्राम 2,10,000 येन की हो गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:12 AM | #1812 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कैदियों में झड़प, 31 मरे
ब्रावो (मैक्सिको)। मैक्सिको में तमाउलिपस के अलतामीरा स्थित एक जेल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई झड़प में 31 कैदियों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। आधिकारियों ने बताया कि अलतामीरा स्थित एक जेल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच चाकू और घरेलू हथियारों से झड़प शुरूहो गई। जेल कर्मचारी कई घंटों बाद स्थिति को नियंत्रित कर पाए। गौरतलब है कि तमाउलिपस में अक्टूबर 2011 में एक अन्य जेल में हुई झड़प में 20 कैदियों की मौत हो गई थी, जबकि जुलाई 2011 में चियोदाद जुआरेज स्थित एक जेल में 17 कैदियों की मौत हो गई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:13 AM | #1813 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सरबजीत की रिहाई की पूरी उम्मीद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 1990 में बम हमला मामले में कथित रूप से लिप्त होने के लिए मौत की सजा काट रहे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को उम्मीद है कि उसकी ताजा दया याचिका पर राष्टñपति आसिफ अली जरदारी उसके पक्ष में फैसला लेंगे। सरबजीत के वकील अवैस शेख ने आज कहा कि ताजा दया याचिका पर जरदारी ने खास ध्यान दिया है। इस बार सरबजीत की रिहाई की पूरी उम्मीद है। वकील ने दावा किया कि सरबजीत की रिहाई से भारत-पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:14 AM | #1814 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दीपिका को नए साल से बहुत उम्मीदें
मुंबई। दीपिका पादुकोण आज 26 वर्ष की हो गई। अभी तीन फिल्मों में काम कर रही दीपिका नए साल में और सफलता हासिल करना चाहती है। इस साल वह सैफ अली खान के साथ ‘कॉकटेल’, रणबीर कपूर के साथ ‘ये जवानी है दिवानी’ और ‘रेस 2’ में नजर आएंगी। अदाकारा ने कहा कि सफलता पूरी तरह से बॉक्स आफिस से जुड़ी है, इसलिए मैं सफल फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। सफलता से मेरा मतलब ऐसी व्यावसायिक फिल्मों से है जो मनोरंजक भी हों। दर्शकों द्वारा नकार दी जाने वाली फिल्मों से मजा नहीं आता है। मैं ‘ओम शांति ओम’ या ‘लव आजकल’ जैसी फिल्मों के जरिए संतुलन बनाए रखना चाहती हूं, जो अच्छी फिल्म भी थी और उसे प्रशंसकों का भी प्यार मिला।’’ पिछला साल दीपिका के लिए ठीक-ठाक ही कहा जा सकता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:19 AM | #1815 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नई रक्षा नीति आज घोषित करेगा अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिका आज अपनी नई रक्षा रणनीति की घोषणा करेगा, जो आगामी वर्षों में पेंटागन की बजट कटौती को निर्देशित करेगी। उम्मीद है कि इससे एक ही समय में दो लड़ाइयों में बल को सक्षम बनाए रखने की दशक पुरानी नीति का अंत होगा। राष्ट्रपति बराक ओबामा नई नीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए पेंटागन में दिखेंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार यह कदम राष्ट्रपति, अमेरिका के नागरिक एवं सैन्य नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम द्वारा अमेरिकी रक्षा रणनीति की समग्र समीक्षा के बाद आया है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि रक्षा रणनीति में संभवत: एक युद्ध लड़ने और जीतने की नीति अपनाई जाएगी, बजाय इसके कि कहीं भी आक्रामक कार्रवाइयों के लिए सक्षम हुआ जाए। यह बजट प्राथमिकताओं और आगे बढ़ने के फैसलों को दिशा-निर्देशित करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा कि रक्षा रणनीति की समीक्षा इस बात को मान्यता प्रदान करती है कि एक दशक के युद्ध के बाद अमेरिका नई चुनौतियों और अवसरों के साथ निर्णायक मोड़ पर है, जो इसकी रक्षा प्राथमिकताओं को फिर से एक आकार देने का आह्वान करते हैं। कार्नी ने कहा कि बजट वृद्धि बाधाओं के तहत इन चुनौतियों से निपटने के लिए राष्ट्रपति ने अपनी टीम को स्पष्ट कर दिया कि हमें अपने रक्षा खर्च पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है, ताकि सुनिश्चित हो सके कि खर्च कटौती लक्षित है और शीर्ष प्राथमिकताएं हासिल हो सकें।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:20 AM | #1816 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अमेरिका ने आतंकवाद निरोधक ब्यूरो गठित किया
वाशिंगटन। अलकायदा और अन्य आतंकवादी समूहों से लगातार खतरे का सामना करने वाले अमेरिका ने आतंकवाद निरोधक एक नया ब्यूरो स्थापित किया है। यह ब्यूरो विदेशों में आतंकवाद से मुकाबले के अमेरिकी प्रयासों का नेतृत्व करने के साथ ही देश में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा स्थापित आतंकवाद निरोधक ब्यूरो का वर्तमान कार्यालय आतंकवाद निरोधक समन्वयक की जिम्मेदारियां संभालेगा। विदेश मंत्रालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आतंकवाद निरोधक समन्वय डेनियल बेंजामिन ने कहा कि नए ब्यूरो का कार्य अमेरिका सरकार के विदेशों में आतंकवाद निरोधक प्रयासों में मंत्रालय का नेतृत्व करके अमेरिका की विदेशी आतंकवादी खतरों से सुरक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि ब्यूरो की कई जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने बताया कि ब्यूरो मंत्रालय नेतृत्व, राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारियों और अन्य अमेरिकी एजेंसियों के साथ समन्वय करके आतंकवाद का समर्थन करने वाले नेटवर्क को भंग करके उसे हराने के लिए आतंकवाद निरोधक रणनीतियां, नीतियां, अभियान और कार्यक्रम बनाने के साथ ही उन्हें लागू करेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:21 AM | #1817 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हरेन पांड्या हत्या मामले में न्यायालय ने सीबीआई की अपील स्वीकार की
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री हरेन पांड्या की हत्या के मामले में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा 12 दोषियों को बरी किए जाने को चुनौती देने वाली गुजरात सरकार और सीबीआई की याचिका को गुरुवार को स्वीकार कर लिया। न्यायमूर्ति पी. सतशिवम और न्यायमूर्ति जे. चेलामेश्वर की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार करते हुए दोषियों को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया। अतिरिक्त महान्यायवादी हारीन रावल सीबीआई की तरफ से न्यायालय में उपस्थित हुए वहीं वरिष्ठ वकील एल. नागेश्वर राव और अधिवक्ता हेमांतिका वाही गुजरात सरकार की तरफ से पेश हुए। यह अपील जांच एजेंसी और राज्य पुलिस ने गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा 29 अगस्त 2010 को आरोपियों को बरी किए जाने पर सवाल उठाते हुए दायर की थी और इसे त्रुटिपूर्ण करार दिया था। उच्च न्यायालय ने हत्या के आरोप से 12 दोषियों को बरी करते हुए निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा था, जिसमें इनपर आपराधिक षड्यंत्र रचने और हत्या के प्रयास और आतंकवाद निरोधक कानून के तहत अपराधों के लिए दोषी ठहराने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी नजदीक रह चुके पांड्या की अहमदाबाद में 26 मार्च 2003 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:26 AM | #1818 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
संस्कृत वर्तमान ज्ञान प्रणाली को समृद्ध बनाने में सक्षम : मनमोहन
नई दिल्ली। संस्कृत को भारत की आत्मा बताते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि अगर हम इस अतिप्राचीन भाषा की टूटी हुई कड़ियों को जोड़ने और बहुविषयक पहल को आगे बढ़ाने का काम करते हैं तो संस्कृत में वर्तमान ज्ञान प्रणाली और भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने की अद्भुत क्षमता है। डॉ. सिंह ने कहा कि संस्कृत को दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत भाषाओं में से एक माना जाता है, लेकिन इस भाषा के बारे में ऐसी गलत धारणा बन गई है कि यह केवल धार्मिक श्लोकों और रीतियों से जुड़ी हुई है। ऐसी धारणा कौटिल्य, चरक, आर्यभट्ट, सुश्रुत, वराहमिहिर, ब्रह्मगुप्त, भास्कराचार्य और अन्य कवियों, चिंतकों, लेखकों एवं संतों के कार्यों को नजरअंदाज़ करने और इस महान भाषा के प्रति अन्याय है। पंद्रहवें संस्कृत सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्कृत ने न केवल दुनिया को कुछ महत्वपूर्ण काव्य, ग्रन्थ आदि दिए हैं, बल्कि गणित, वनस्पति विज्ञान, चिकित्सा, कला और मानविकी के क्षेत्र में यह ज्ञान का खजाना है। अगर हम इस अतिप्राचीन भाषा की टूटी हुई कड़ियों को जोड़ने और बहुविषयक पहल को आगे बढ़ाते हैं तो संस्कृत में वर्तमान ज्ञान प्रणाली और भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने की अद्भुत क्षमता है। वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को संस्कृत की देन बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सभ्यता की तरह संस्कृत किसी एक जाति, धर्म या सम्प्रदाय की भाषा नहीं है। बल्कि यह ऐसी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है जो शूद्र एवं नस्ली सोच से उपर उठकर खुले, सहिष्णु एवं सभी को गले लगाने के व्यापक विचार का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार संस्कृत के विकास और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ और राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ को इस काम का दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से लचीला एवं अनौपचारिक कोर्स पेश किए गए हैं। पारंपरिक पाठशालाओं के माध्यम से व्यवसायिक शिक्षा कोर्स के रूप में संस्कृत पढ़ाई जा रही है, ताकि इसे रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि मौखिक वैदिक शिक्षा को संरक्षित करने और इसका विकास करने का कार्य भी किया जा रहा है। संस्कृत भाषा पढ़ाने वाले आधुनिक स्कूलों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। संस्कृत भाषा में समाचार पत्र एवं पत्रिका प्रकाशित करने वालों को भी आर्थिक मदद दी जा रही है। आधुनिक भारतीय भाषाओं के शब्दकोष के लिए संस्कृत पर निर्भरता को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्कृत से सम्बंधित बेहतर अनुवाद तंत्र और कम्प्यूटर साफ्टवेयर तैयार करने की जरूरत है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:27 AM | #1819 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
संस्कृत को लोकप्रिय बनाने की जरूरत : सिब्बल
संस्कृत को भारत की विविधता में एकता का प्रतीक बताते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि संस्कृत के समृद्ध साहित्य और भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए इसे वर्तमान परिदृश्य से जोड़ते हुए आसान रूप में पेश किए जाने की जरूरत है। सिब्बल ने कहा कि संस्कृत ज्ञान का अथाह समुद्र है, जिसमें छिपे मोतियों को सामने लाने की जरूरत है। इस दिशा में यह ‘अमृत मंथन’ विश्व को ज्ञान की अमूल्य धरोहर से रूबरू कराने में मददगार होगा। हम सभी ज्योतिष विज्ञान, खगोल शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, चिकित्सा, शिल्प, वास्तुशास्त्र, प्राणी विज्ञान आदि के क्षेत्र संस्कृत भाषा के योगदान को स्वीकार करते हैं। हालांकि संस्कृत के समृद्ध साहित्य और भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए इसे वर्तमान परिदृश्य से जोड़ते हुए आसान रूप में पेश किए जाने की जरूरत है, ताकि यह अंग्रेजी के समान सुग्राह्य बने। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि प्राचीन ज्ञान के छिपे हुए भंडार को छात्रों के समक्ष पेश करने की जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत अध्ययन संघ और राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान ने संयुक्त रूप से 15वें विश्व संस्कृत सम्मेलन का आयोजन किया है जो पांच से 10 जनवरी तक चलेगा। समारोह का उद्घाटन प्रधनमंत्री मनमोहन सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने की। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के कुलपति प्रो. राधाबल्लभ त्रिपाठी और अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत अध्ययन संघ के अध्यक्ष वी. कुटुम्ब शास्त्री ने भी समारोह को संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान 18 विषयों के तहत चर्चा की जाएगी। इन विषयों में वेद, बहुभाषा अध्ययन, ग्रंथ एवं पुराण, व्याकरण, कविता एवं नाटक, संस्कृत एवं क्षेत्रीय भाषा, वैज्ञानिक साहित्य, बौद्ध अध्ययन, जैन अध्ययन, दर्शन, धर्म का इतिहास, पुरालेख एवं कला इतिहास, संस्कृत प्रौद्योगिकी, आधुनिक संस्कृत लेखन, पंडित परिषद, संस्कृत कवि आदि शामिल हैं। सम्मेलन के दौरान संस्कृत में कई प्रकाशनों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-01-2012, 04:27 AM | #1820 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कुंबले के खिलाफ एफआईआर की मांग संबंधी याचिका दायर
बेंगलूरु। क्रिकेटर अनिल कुंबले की पत्नी के पहले पति ने गुरुवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके पुलिस को कुंबले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की। उसने आरोप लगाया है कि कुंबले ने उसके जाली दस्तखत करके अपनी सौतेली बेटी का पासपोर्ट बनवाया है। अपनी पूर्व पत्नी चेतना के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे जागीरदार ने याचिका में कहा है कि कुंबले ने उनके नाम का सहारा लेकर पासपोर्ट संबंधी दस्तावेजों पर जाली दस्तखत किए हैं जबकि पिता की जगह उनका नाम लिखा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|