04-12-2012, 11:58 PM | #19021 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
लंदन। भारतीय मूल के उद्यमी लॉर्ड करण बिलिमोरिया को यूनिवर्सिटी आफ वेस्ट लंदन ने शिक्षा एवं कारोबारी क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। लॉर्ड बिलिमोरिया ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। डॉक्टरेट की मानद उपाधि विशेष होती है, लेकिन यूनिवर्सिटी आफ वेस्ट लंदन की ओर से दिया जाना मेरे लिए काफी खास है। यह अद्भुत सम्मान है। वह ‘कोबरा बीयर’ के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ। बिलिमोरिया सिडनी ससेक्स कॉलेज कैंब्रिज के मानद फेलो हैं और कैंब्रिज विश्वविद्यालय के सलाहकार बोर्ड में सदस्य भी हैं। उन्हें साल 2006 में हाउस आफ लार्ड के लिए चयनित किया गया था। वह ‘यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल’ के अध्यक्ष और भारतीय प्रधानमंत्री की वैश्विक सलाहकार परिषद के सदस्य भी हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
04-12-2012, 11:58 PM | #19022 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
‘पाषाण कला 2012’ सम्मेलन छह दिसंबर से
नई दिल्ली। अतीत और वर्तमान के बीच सांस्कृतिक संवाद के साधनों में से एक पाषाण कला के बारे में जागरूकता फैलाने तथा इसके संरक्षण के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और संस्कृति मंत्रालय पाषाण कला पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार छह से 13 दिसंबर 2012 तक आयोजित इस सम्मेलन में पाषाण कला अनुसंधान और प्रलेखन मामलों पर हाल में हुई प्रगति पर विचार विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच और इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ रॉक आॅर्ट आॅर्गेनाइजेशंस के गवर्नर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर जी बेडनेरिक करेंगे। इसके अलावा सात दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 तक भारतीय तथा वैश्विक पाषाण कला पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। भारतीय खंड में सौरा (ओडिशा), वर्ली (महाराष्ट्र) और राठवा (गुजरात) की पाषण कला की प्रतिकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
04-12-2012, 11:59 PM | #19023 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
दमिश्क के निकट हिंसा
सीरिया से कर्मचारियों को हटा रहा है संयुक्त राष्ट्र बेरूत। सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट विद्रोहियों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच भीषण संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह सुरक्षा के दयनीय हालात के कारण अपने कर्मचारियों को हटा रहा है। उधर, लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सीरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेहाद मकदीसी बेरूत से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने असद शासन के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर लिया है। पिछले कुछ सप्ताह से दमिश्क के आसपास भीषण लड़ाई चल रही हैं। जुलाई के बाद से यह सबसे भयावह स्थिति हैं। विद्रोही दमिश्क के उपनगरीय इलाकों से राजधानी के मुख्य क्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। असद के सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने में सफलता पाई है। संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय मानवीय समन्वयक राधोने नौसर ने कहा कि दमिश्क सहित पूरे सीरिया में सुरक्षा हालात बहुत कठिन हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के करीब 900 कर्मचारी कार्यरत हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-12-2012, 12:00 AM | #19024 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
विद्रोहियों ने मिग विमान गिराया
बेरूत। सीरिया के विद्रोहियों ने दमिश्क के नजदीक एक मिग लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यह विमान विद्रोहियों के गढ़ों पर बमबारी कर रहा था। इस घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है और सीरियाई अधिकारियो द्वारा तत्काल इस घटना की कोई पुष्टि नहीं की गयी है। विपक्षी कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क ने स्थानीय समन्वय समिति को खबर दी है कि ‘फ्री सीरियन आर्मी’ ने डुमैर और रहियाबेह के बीच लड़ाकू विमान को मार गिराया है। सीरियाई कार्यकर्ता उमर शकीर ने घटना की पुष्टि की । उन्होंने फोन पर बताया कि डुमैर के निकट विद्रोहियों ने एक मिग को मार गिराया है और अब वे पालयट की तलाश कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-12-2012, 12:00 AM | #19025 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
बान ने लगाया गोलान संधि के उल्लंघन का आरोप
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सीरिया सरकार पर आरोप लगाया है कि वह 1974 में हुई गोलान संधि का उल्लंघन कर रही है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बान ने एक रिपोर्ट में कहा कि संघर्ष विराम रेखा पर हाल की घटनाओं ने इसराइल और सीरिया के बीच तनाव भड़कने का संकेत दिया है। बान ने कहा कि मैं विपक्ष के सशस्त्र सदस्यों की मौजूदगी तथा सीरियाई सुरक्षा बलों की मौजूदा सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंतित हूं जिससे इसराइल और सीरिया के बीच बड़ा संघर्ष भड़क सकता है तथा इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-12-2012, 12:00 AM | #19026 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
ओबामा ने असद को चेतावनी दी
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को चेतावनी दी है कि वह रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की ‘दुखद गलती’ नहीं करें। ओबामा ने कहा कि लोगों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करने पर असद को ‘नतीजे’ भुगतने होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीरियाई शासन को जारी अपनी सबसे कड़ी चेतावनी में कहा कि आज, मैं असद और उनके नेतृत्व के तहत काम करने वाले सब लोगों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि विश्व देख रहा है। रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल पूरी तरह अस्वीकार्य है और अस्वीकार्य होगा। और यदि आप इन हथियारों के इस्तेमाल की दुखद भूल करते हैं तो इसके गंभीर नतीजे होंगे और आप जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। ओबामा ने कहा कि हमने हथियारों को फैलने से रोकने का काम किया है, चाहे वह लीबिया में परमाणु सामग्री हो या सीरिया में रासायनिक हथियार हों। हम सीरियाई लोगों की वैध आकांक्षाओं का समर्थन करेंगे ... विपक्ष से बातचीत जारी रखेंगे, उन्हें मानवीय सहायता उपलब्ध कराएंगे और सीरिया में असद मुक्त शासन के लिए काम करेंगे। इससे पूर्व व्हाइट हाउस ने असद शासन द्वारा रासायनिक हथियारों के संभावित इस्तेमाल पर चिंता जताई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-12-2012, 12:01 AM | #19027 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
‘व्यापक’ अफगान-पाक संवाद के पक्ष में अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया ‘सकारात्मक बातचीत’ का स्वागत करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच ‘व्यापक संवाद’ की जरूरत है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हमने दोनों देशों के बीच सहयोग का स्वागत किया हैं। हम उनके बीच व्यापक संवाद देखना चाहते हैं। निश्चित तौर पर हमारी और पाकिस्तान की भूमिका एक जैसी है। हम अफगान नीत सुलह प्रक्रिया देखना चाहते हैं। मेरा मानना है कि हम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आगे ऐसा संवाद देखेंगे जिसका अंतिम लक्ष्य बहुत सकारात्मक होगा। एक सवाल के जवाब में टोनर ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच संवाद की प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाना चाहता है। अमेरिका का यह बयान पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और उनके अफगान समकक्ष जालम रसूल के बीच इस्लामाबाद में हुई मुलाकात के बाद आया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-12-2012, 12:01 AM | #19028 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
अमेरिका-रूस से सीखें भारत और पाक : सैम
वाशिंगटन। अमेरिका के एक पूर्व सीनेटर ने कहा है कि परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर रूस और अमेरिका के अनुभवों से भारत एवं पाकिस्तान जैसे देशों को सीख लेने की जरूरत है। पूर्व सीनेटर सैम नन ने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरा मानना है कि भारत और पाकिस्तान सोवियत संघ एवं अमेरिका से सीख ले सकते हैं। मैं नहीं सोचता कि हमें भाषण देना चाहिए, बल्कि मेरा मानना है कि इस मामले में व्यापक स्तर पर संवाद होना चाहिए। हाल ही में चीन से लौटे नन ने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण पर बीजिंग के साथ बातचीत अभी शुरू हुई है। नन अमेरिका में परमाणु निरस्त्रीकरण से जुड़े कांग्रेस के विधेयक को बनाने वालों में हैं। उन्होंने कहा कि मैं चीन में एक सप्ताह रहकर लौटा हूं। चीन के साथ अभी बातचीत की शुरुआत हुई है। भारत और पाकिस्तान बड़ी चुनौती हैं। मेरा मानना है कि इसे दुनिया का सबसे खतरनाक क्षेत्र कहा जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-12-2012, 12:03 AM | #19029 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
परमाणु हथियारों पर जमी हैं आतंकी निगाहें: ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा है कि आतंकवादियों की निगाहें घातक हथियारों पर जमी हुई हैं और यह दुनिया के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। ओबामा ने कहा कि आपको कई सफलताएं मिली हैं। हजारों मिसाइलों को नष्ट किया गया और कई हथियारों को हटाया गया। हम अब करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने यहां ‘नन-लुगर कोआपरेटिव थ्रेट रिडक्सन’ नामक संगोष्ठी में कहा कि अभी बहुत सारे परमाणु, रसायनिक, जैविक हथियार हैं जो बिना पर्याप्त सुरक्षा के रखे गए हैं। अब भी कई आतंकवादी और आपराधिक संगठन इन हथियारों को अपने हाथ में लेने का प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर वे इन हथियारों को हासिल कर लेंगे तो इनका इस्तेमाल करेंगे। इनमें हजारों निर्दोष लोग मारे जा सकते हैं और संभव है कि इससे वैश्विक संकट खड़ा हो जाए। ऐसे में मेरा यह मानना है कि परमाणु आतंकवाद वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। ओबामा ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बनने के कारण हम परमाणु आतंकवाद को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। जब तक मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं, तब तक मेरी सुरक्षा प्राथमिकताओं में यह सबसे ऊपर रहेगा। इसको लेकर संगठनों और सरकार के स्तर पर प्रयास जारी रखेंगे। हमें अपने लोगों के लिए और नई तकनीक में हमे निवेश करते रहना है। हमें रूस सहित सभी के साथ साझेदारी जारी रखनी होगी। रूस के संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमें रूस के साथ समान साझेदार के रूप में काम करना है। दोनों देशों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-12-2012, 12:08 AM | #19030 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
इसराइल ने बस्तियों की योजना पर किया पुनर्विचार
यरूशलम। इसराइल ने पूर्वी यरूशलम में 1,600 नई बस्तियां बसाने की अपनी योजना की समीक्षा की है। इस योजना को लेकर अमेरिका ने आपत्ति जताई थी। इसराइली गृह मंत्रालय की प्रवक्ता एफरात ओबाच ने कहा कि अगले दो सप्ताह तक गृह मंत्रालय की यरूशलम से सम्बंधित जिला समिति दो साल पहले घोषित कार्यक्रम को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर चर्चा करेगी। चर्चा के बाद समिति यह फैसला करेगी कि किन आपत्तियों को स्वीकार किया जाए और उनके मुताबिक बदलाव किए जाएं। इसराइल ने मार्च, 2010 में रमात श्लोमो परियोजना का ऐलान किया था। इसके तहत पूर्वी यरूशलम में 1,600 नई बस्तियां बसाने की बात की गई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|