20-12-2012, 07:11 PM | #19651 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के फिर से मुुख्यमंत्री बनने की तस्वीर साफ होने के बीच वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की दावेदारी मजबूत हुई है। मोदी के हैट्रिक की ओर बढने के बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी ने कहा कि गुजरात में मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी जीत ने साबित कर दिया है कि वह अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के सही दावेदार हैं। जब जेठमलानी से पूछा गया कि क्या इस जीत ने मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को मजबूत किया है तो उन्होंने अपने जवाब में कहा कि ‘निश्चित तौर पर’ । भाजपा की राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी ने भी खुलकर मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सही दावेदार बताया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:11 PM | #19652 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव में हार स्वीकार की
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। भाजपा में सभी लोगों ने मिलकर चुनाव लड़ा। लेकिन लोगों ने हमारे पक्ष में मत नहीं दिया। हम इसे स्वीकार करते हैं।’’ इससे पहले, मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हार स्वीकार कर ली थी। धमूल ने कहा, ‘‘जो भी फैसला लोग करेंगे, वह अच्छा है। यह अच्छा होता अगर लोग हमें समर्थन करते और अगर वे ऐसा नहीं करते तब भी ठीक है। मैं जनता के फैसले का स्वागत करूंगा।’’ जब प्रारंभिक रूझानों में भाजपा की बढत दिखायी गई थी तब धूमल ने जीत का विश्वास व्यक्त किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या गुटबाजी के कारण भाजपा को नुकसान हो रहा है, धूमल ने कहा, ‘‘मैं संगठन के बारे में मीडिया में बात नहीं करता।’’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:11 PM | #19653 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
विधेयक छीनने की घटना पर सपा सांसद ने जताया है खेद
नई दिल्ली। सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण संबंधी विधेयक को कल लोकसभा में केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी द्वारा पेश किए जाने के दौरान उनके हाथ से विधेयक की प्रति छीनने वाले समाजवादी पार्टी के सदस्य यशवीर सिंह ने इस घटना पर खेद जताया है। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने आज सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही सदस्यों को सूचित किया कि लोकतंत्र की नींव को हिला देने वाली इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सपा सदस्य ने अपना खेद प्रकट किया है। मीरा कुमार ने कहा कि अप्रिय घटना के चलते कल सदन को अचानक स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘इसने लोकतंत्र की नींव को हिला दिया। मुद्दों पर सदन में बहस होनी चाहिए।’’ लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि सदस्य ने खेद जताया है और उम्मीद है कि सभी सदस्य सदन में मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यशवीर सिंह ने कल विधेयक को पेश किए जाने के दौरान नारायणसामी से इसकी प्रति छीन ली थी। इस घटना से सदन में अफरा तफरी मच गयी और सदन के बाहर कांग्रेस तथा संप्रग सरकार को बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। सपा सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति जनजातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण का विरोध कर रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:12 PM | #19654 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को सबक देने वाली सजा के पक्ष में सरकार
नई दिल्ली।बर्बर सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद सरकार ने आज कहा कि वह आरोपियों को ऐसी सजा देने पर बल दे रही है जो अन्य के लिए सबक हो। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने यहां संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘तीन बेटियों का पिता होने के नाते मैं सबक सिखाने वाली सजा देने के पक्ष में हूं। हम इस पर बल दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह के मामलों से ज्यादा कड़ाई से निबटेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना को जल्द भुला दिया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे कैसे भुला सकते हैं...यह मेरी बेटियों के साथ भी हो सकता है।’’ दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कल गृहमंत्री से मुलाकात की थी जिसमें यह फैसला किया गया कि राजधानी में सार्वजनिक बसों से रंगीन शीशे और पर्दे हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गृह मंत्री शिंदे और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कड़े शब्दों वाला पत्र लिखने के बाद यह बैठक हुई थी। सोनिया ने अपने पत्र में लिखा कि यह ‘शर्म की बात’ है कि दुखदायी नियमितता के साथ ये घटनाएं होती हैं। बीते रविवार की रात चलती बस में छह आरोपियों ने एक लड़की का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था जिसको लेकर जनता में भारी गुस्सा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:12 PM | #19655 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
अमेरिकी सुंदरी ओलीविया बनी मिस यूनिवर्स, शीर्ष 16 में रहीं शिल्पा
लॉस वेगास। अमेरिका की 20 वर्षीय सुंदरी ओलीविया कलपो इस साल की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में विजेता रही हैं। भारत की शिल्पा सिंह ने इस प्रतियोगिता के शीर्ष-16 में अपना स्थान बनाया। कई वर्षों बाद मिस यूनिवर्स का खिताब किसी अमेरिकी ने जीता है। इससे पहले साल 1997 में अमेरिकी बाला बु्रक ली मिस यूनिवर्स बनी थीं। लॉस वेगास के प्लैनेट हॉलीवुड कैसिनो में दुनिया के 88 देशों की सुंदरियों को मात देकर ओलीविया ने यह खिताब अपने नाम किया। फिलीपीन की जेनी तुगोनोन दूसरे और वेनेजुएला की इरीन एसर तीसरे स्थान पर रहीं। समाचार पत्र ‘बोस्टन ग्लोब’ के अनुसार , इस खिताब के विजेता का ऐलान होने से कुछ देर पहले ओलीविया से पूछा गया कि जिंदगी में अपने किसी काम या व्यवहार को लेकर अफसोस है तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी बात यहां से शुरू करती हूं कि जिंदगी में आप अच्छे और बुरे दोनों अनुभवों का सामना करते हैं, लेकिन दोनों से सीखते हैं। यही जीवन है।’’ इस बार की मिस यूनिवर्स खिताब में भारत को निराशा हाथ लगी। बिहार के समस्तीपुर में पैदा हुईं शिल्पा सिर्फ शीर्ष 16 प्रतियोगियों में स्थान बना पाईं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:12 PM | #19656 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर 14 जनवरी को होगा हाकी इंडिया लीग का उद्घाटन
नई दिल्ली। पांच टीमों की हाकी इंडिया लीग का उद्घाटन समारोह 14 जनवरी को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर होगा । पहला मैच सरदार सिंह की कप्तानी वाले दिल्ली वेवराइडर्स और जैमी ड्वायेर की जेपी पंजाब वारियर्स टीम के बीच खेला जायेगा । चौदह जनवरी से 10 फरवरी तक चलने वाली लीग में 28 दिनों में 34 मैच खेले जायेंगे जो दिल्ली के अलावा जालंधर, लखनउ, मुंबई और रांची में होंगे । दूसरा मैच जालंधर के सुरजीत सिंह हाकी स्टेडियम मेें होगा जब पंजाब की टीम रांची राइनोज से भिड़ेगी । मुंबई मैजिशियंस को पहला मैच 16 जनवरी को दिल्ली वेवराइडर्स से खेलना है । वहीं उत्तर प्रदेश विजार्ड्स टीम पहला मैच 17 जनवरी को पंजाब वारियर्स से खेलेगी । दिल्ली, जालंधर, मुंबई और रांची में मैच फ्लडलाइट में खेले जायेंगे जबकि लखनउ में दिन में मैच होंगे । सेमीफाइनल मैच नौ फरवरी को खेले जायेंगे जबकि फाइनल और तीसरे चौथे स्थान का प्लेआफ मुकाबला 10 फरवरी हो होगा । इनके वेन्यू अभी तय नहीं हुए हैं । सभी मैचों का स्टार स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण होगा । हाकी लीग का कार्यक्रम : 14 जनवरी : दिल्ली वेवराइडर्स बनाम जेपी पंजाब वारियर्स :, रात 8 बजे , दिल्ली 15 जनवरी : विश्राम 16 जनवरी : जेपी पंजाब वारियर्स बनाम रांची राइनोज : शाम छह बजे, जालंधर दिल्ली वेवराइडर्स बनाम मुंबई मेजिशियंस : रात आठ बजे, दिल्ली 17 जनवरी : जेपी पंजाब वारियर्स बनाम उप्र विजार्ड्स : रात आठ बजे से, जालंधर 18 जनवरी : रांची राइनोज बनाम मुंबई मेजिशियंस : रात आठ बजे से, रांची 19 जनवरी : उप्र विजार्ड्स बनाम दिल्ली वेवराइडर्स : सुबह 11 . 30 से, लखनउ 20 जनवरी : उप्र विजार्ड्स बनाम रांची राइनोज : दोपहर तीन बजे से, लखनउ मुंबई मेजिशियंस बनाम जेपी पंजाब वारियर्स : रात आठ बजे से, मुंबई 21 जनवरी : मुंबई मेजिशियंस बनाम दिल्ली वेवराइडर्स: रात आठ बजे से, मुंबई 22 जनवरी : जेपी पंजाब वारियर्स बनाम उप्र विजार्ड्स : रात आठ बजे से, जालंधर 23 जनवरी : रांची राइनोज बनाम दिल्ली वेवराइडर्स : रात आठ बजे से, रांची 24 जनवरी : रांची राइनोज बनाम उप्र विजार्ड्स : शाम छह बजे से, रांची जेपी पंजाब वारियर्स बनाम मुंबई मेजिशियंस : राज आठ बजे से, जालंधर 25 जनवरी : विश्राम 26 जनवरी : उप्र विजार्ड्स बनाम रांची राइनोज : दोपहर तीन बजे से , लखनउ दिल्ली वेवराइडर्स बनाम मुंबई मेजिशियंस : शाम छह बजे से, दिल्ली 27 जनवरी : उप्र विजार्ड्स बनाम जेपी पंजाब वारियर्स: दोपहर तीन बजे से , लखनउ 28 जनवरी : रांची राइनोज बनाम मुंबई मेजिशियंस : रात आठ बजे से, रांची 29 जनवरी : दिल्ली वेवराइडर्स बनाम जेपी पंजाब वारियर्स: रात आठ बजे से, दिल्ली 30 जनवरी : मुंबई मेजिशियंस बनाम उप्र विजार्ड्स : शाम छह बजे से, मुंबई दिल्ली वेवराइडर्स बनाम रांची राइनोज : रात आठ बजे से, दिल्ली 31 जनवरी : मुंबई मेजिशियंस बनाम जेपी पंजाब वारियर्स : रात आठ बजे से, मुंबई एक फरवरी: दिल्ली वेवराइडर्स बनाम रांची राइनोज : रात आठ बजे से, रांची दो फरवरी : उप्र विजार्ड्स बनाम मुंबई मेजिशियंस : दोपहर तीन बजे से, लखनउ रांची राइनोज बनाम जेपी पंजाब वारियर्स : रात आठ बजे से, रांची तीन फरवरी : उप्र विजार्ड्स बनाम दिल्ली वेवराइडर्स : दोपहर तीन बजे से, लखनउ चार फरवरी : जेपी पंजाब वारियर्स बनाम रांची राइनोज : रात आठ बजे से, जालंधर पांच फरवरी : जेपी पंजाब वारियर्स बनाम दिल्ली वेवराइडर्स :शाम छह बजे से, जालंधर मुंबई मेजिशियंस बनाम उप्र विजार्ड्स : रात आठ बजे से, मुंबई छह फरवरी : विश्राम सात फरवरी : दिल्ली वेवराइडर्स बनाम उप्र विजार्ड्स, शाम छह बजे से, दिल्ली मुंबई मेजिशियंस बनाम रांची राइनोज, रात आठ बजे से, मुंबई आठ फरवरी : विश्राम नौ फरवरी : पहला सेमीफाइनल, शाम पांच बजे से दूसरा सेमीफाइनल, रात आठ बजे से 10 फरवरी : तीसरे चौथे स्थान का प्लेआफ, शाम पांच बजे से फाइनल, रात आठ बजे से ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:13 PM | #19657 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
थाईलैंड और लाओस के प्रधानमंत्रियों ने महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की
गया। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र थाईलैंड और लाओस के प्रधानमंत्रियों ने आज अपने अपने शिष्टमंडलों के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में आकर महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की और अन्य बौद्ध धर्मस्थलों के दर्शन किये। थाईलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा निजी कार्यक्रम के तहत नयी दिल्ली से विशेष विमान से बोधगया पहुंची और वहां उन्होंने 57 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की। अपने मंत्रिपरिषद के छह सदस्यों सहित शिष्टमंडल के साथ आयी यिंगलक ने बकरौर स्थित बौद्ध धार्मिक स्थल वट निरंजना और बोधगया में रायल थाई मंदिर का भ्रमण किया। महाबोधि मंदिर परिसर में संवाददाताओं से थाई प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यहां मैं पहली बार आई हूं। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा।’’ वहीं दो मंत्रियों सहित 120 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ निजी यात्रा पर आये लाओस के प्रधानमंत्री टी थाम्मावोंग ने भी महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की। वह पूजा अर्चना के बाद नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये, जबकि थाई शिष्टमंडल का भी दोपहर बाद लौटने का कार्यक्रम है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत जिलाधिकारी वंदना प्रेयसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार, बोधगया मंदिर प्रबंधक कमेटी :बीटीएमसी: एन दोरजे ने किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:13 PM | #19658 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
देश का पहला गौ-अभ्यारण्य शाजापुर जिले में स्थापित होगा
भोपाल। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की तहसील सुसनेर के ग्राम सालरिया में कामधेनु गौ-अभ्यारण्य इसी माह शुरु हो जाएगा। यह अभ्यारण्य भोपाल से लगभग 200 और उज्जैन से लगभग 114 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अभयारण्य में गाय के गोबर और गौ-मूत्र से कीटनाशक का निर्माण, गौ-वंश के लिये चारागाहों का विकास, लावारिस और दान में प्राप्त और पुलिस द्वारा जब्त गायों के लिये आवास, आहार की सुनिश्चिता तथा गौ-वंश के निर्भय एवं स्वतंत्र विचरण के लिये पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। गौ-वंश के लिये प्राकृतिक और स्वाभाविक वातावरण का निर्माण भी अभ्यारण्य का प्रमुख लक्ष्य है। मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर शुरु होने जा रहे इस गौ-अभयारण्य में गाय से प्राप्त होने वाले गोबर, गौ-मूत्र, पंचगव्य अदि के इस्तेमाल पर शोध, अन्वेषण और अनुसंधान किया जाएगा। गाय के प्रति समाज की आस्था को देखते हुए अभ्यारण्य को सुंदर स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। तीन चरण में इसका समग्र रुप से विकास कराया जाण्गा। विभिन्न विभाग यहां अपनी गतिविधियां संचालित करेंगे। अभयारण्य में गौ-वंश के लिये जल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इसके लिय तालाबों का निर्माण करवाया जाएगा। ग्राम सालरिया की 472,63 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस अभ्यारण्य की कुल अनुमानित लागत डेढ करोड़ से अधिक है। यह राशि पहले चरण में अभ्यारण्य के अधोसंरचना विकास पर खर्च की जाएगी। अभ्यारण्य में गत वर्ष 2011-12 से विभिन्न निर्माण कार्य करवाये गये हैं। पहले चरण में लगभग पांच हजार गौ-वंश के रहने की व्यवस्था के लिये शेड-निर्माण, पशु अवरोधक खंती, चारागोदाम, पानी की टंकी, कूप-निर्माण पम्प-हाउस, सम्प वेल, पाइप-लाइन और कार्यालय अदि की व्यवस्था की गई है। भविष्य में प्रतिवर्ष एक हजार गौ-वंश के रहने के लिये शेड निर्मित होंगे। अभ्यारण्य में प्रतिवर्ष 60 हजार हेक्टेयर भूमि पर उन्नत चारागाह विकसित किया जाएगा। चारागाह विकास और हरे चारे के उत्पादन का कार्य चरणबद्ध रुप से होगा। अभ्यारण्य में विद्युत की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। दूसरे चरण में जैविक खाद निर्माण, गौ-वंश में नस्ल-सुधार का कार्य और पंचगव्य एवं गौ-मूत्र से औषधि निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अपराम्परागत उर्जा स्रोतों जैसे गोबर गैस से विद्युत उत्पादन का कार्य भी इसी चरण में होगा। दीर्घजीवी और पक्षियों को आकर्षित करने वाले वृक्ष भी दूसरे चरण में लगाये जाएंगे। बड़े स्तर पर गाय के दूध से बनने वाले घी का निर्माण तथा उसके विपणन का कार्य भी यहां होगा। तीसरे चरण में देश में उपलब्ध 34 गौ-वंशीय नस्लों के संरक्षण का कार्य होगा। पंजीकृत गौ-शालाओं के लिये विभिन्न प्रकार की जैविक खाद और गौ-मूत्र से बनने वाली औषधि के निर्माण, बेहतर पशु-पालन चारागाह विकास आदि विषयों पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:13 PM | #19659 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
हमें निचले स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा में सुधार करना होगा : उषा
मुंबई। भारत की ‘उड़नपरी’ पी टी उषा ने कहा कि प्रदर्शन में सुधार और प्रतिस्पर्द्धा को बढावा देने के लिये एथलेटिक्स में ज्यादा भागीदारी की जरूरत है। उषा ने यहां एक खेल प्रतियोगिता के दौरान कहा, ‘‘हमारे देश में समस्या यह है कि यहां किसी तरह की प्रतिस्पर्द्धा नहीं है। अन्य देशों में कई धावक हैं और उन्हें खुद में सुधार लाने के लिये दूसरे देशों में नहीं जाना पड़ता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जेसी जोसेफ अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दो साल में वह टिंटु लुका को चुनौती देने लगेगी। यह सिर्फ उनके लिये ही नहीं बल्कि देश के लिये भी अच्छा है। ’’ उषा ने कहा, ‘‘अभी टिंटु 800 मीटर में अकेली धाविका है। उसके लिये अभी तक किसी तरह की चुनौती नहीं है। आप कीनिया को लीजिए वहां 200 धावक है। उनमें आपस में प्रतिस्पर्द्धा है। हमें भी सुधार के लिये ऐसी प्रतिस्पर्द्धा की जरूरत है। इससे मदद मिलेगी। निचले स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा महत्वपूर्ण होती है। ’’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-12-2012, 07:14 PM | #19660 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
चार बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर गए
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों के कर्मचारियों का एक वर्ग बैंकिंग कानून :संशोधन: विधेयक के विरोध में आज हड़ताल पर चला गया जिससे कुछ बैंकों में सामान्य बैंकिंग कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। आल इंडिया बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन :एआईबीईए:, बैंक एंप्लाईज फेडरेशन आफ इंडिया :बीईएफआई:, आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन :एआईबीओए: और नेशनल यूनियन आफ बैंक एंप्लाईज :एनयूबीई: से चार बैंक यूनियनों के कर्मचारी हड़ताल में भाग ले रहे हैं। उन बैंकों में परिचालन अधिक प्रभावित हुआ है जहां इन यूनियनों की मजबूत उपस्थिति है। बैंकों को वायदा कारोबार करने की अनुमति देने संबंधी विवादास्पद प्रावधानों को सरकार द्वारा हटाने के बाद कल बैंकिंग कानून :संशोधन: विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। विधेयक को आज राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना है। इस विधेयक से बैंकिंग क्षेत्र में विदेशी निवेश के लिए और नए निजी बैंकों की स्थापना का रास्ता साफ हो जाएगा। विधेयक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में निजी निवेशकों के मताधिकार की सीमा मौजूदा एक प्रतिशत से बढाकर 10 प्रतिशत करने का प्रावधान है जिसका बैंक यूनियनें भारी विरोध कर रही हैं। एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि बैंकिंग कानून में संशोधन से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का हित प्रभावित होगा। इसके अलावा, हड़ताल कर रही यूनियनें बैंकों के विलय की योजनाओं और इस क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के भी खिलाफ हैं। यूनियनों का दावा है कि विभिन्न सरकारी बैंकों के करीब सात लाख कर्मचारी हड़ताल में भाग ले रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|