29-12-2012, 02:09 AM | #11 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
इस वर्ष नेताओं की बयानबाजी ने कई बवाल मचाए और कुछ विवाद तो अदालतों के दरवाजे तक जा पहुंचे। अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे कुछ नेताओं को राहत मिली तो कुछ को नये झमेलों से दो चार होना पड़ा। फरवरी में तत्कालीन विधि मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुस्लिमों को आरक्षण संबंधी टिप्पणी की तो निर्वाचन आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया। लेकिन आयोग की आपत्ति के बावजूद खुर्शीद ने फर्रूखाबाद में एक चुनावी रैली में कहा था कि वह मुस्लिमों के लिए आरक्षण के मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेंगे, फिर भले ही वह (निर्वाचन आयोग) उन्हें फांसी पर क्यों न लटका दे। इस पर एक अपूर्व कदम उठाते हुए निर्वाचन आयोग ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को पत्र लिखकर खुर्शीद द्वारा कथित रूप से निर्वाचन आयोग के खिलाफ की जा रही बयानबाजी के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। राष्ट्रपति ने यह पत्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यालय को भेजा और खुर्शीद को सिंह के समक्ष सफाई देनी पड़ी। बाद में निर्वाचन आयोग के साथ टकराव को समाप्त करने का प्रयास करते हुए खुर्शीद ने घटना पर अफसोस जाहिर किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मानहानि का मुकदमा ठोंका। सिंह ने गडकरी पर उनकी पार्टी के सांसद अजय संचेती के साथ कारोबारी संबंध रखने और संचेती को कोयला ब्लॉक के आवंटन के एवज में उनसे 500 करोड़ रूपये लेने का आरोप लगाया था। बहरहाल, मामले में सिंह को अदालत से जमानत मिल चुकी है। गडकरी की अपनी कंपनी को लेकर भी उन पर भ्रष्टाचार के खूब आरोप लगे और उनकी ही पार्टी के कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष पद से उनके इस्तीफे की मांग कर डाली। गडकरी की वजह से भाजपा के लिए भी असहज स्थिति पैदा हुई लेकिन गडकरी पद पर बरकरार हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बयानों ने उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का निशाना बनाया। उन्होंने कथित तौर पर मुंबई में रह रहे बिहार के लोगों को घुसपैठिये कहा और उन्हें बाहर निकाल देने की धमकी दी जिसके बाद अदालत ने दिल्ली पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। राज के बयान को लेकर एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बयान राष्ट्रविरोधी और उकसाने वाला था। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भाजपा के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजेन्दर गुप्ता के बयानों को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। शीला ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने 15 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान उनके खिलाफ ‘असभ्य’ भाषा का उपयोग किया। अदालत ने शीला के वकील को चेतावनी दी कि या तो शीला खुद अदालत में पेश हों या फिर मामला खारिज कर दिया जाएगा। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अंबुमणि रामदास पर अपने पद का दुरूपयोग कर इंदौर के एक मेडिकल कालेज को छात्रों के प्रवेश की अनुमति देने का आरोप लगा जबकि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त अकादमिक अवसंरचनाएं नहीं थीं। सीबीआई ने रामदास के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर कर वित्त मंत्री पी चिदंबरम को टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में आरोपी बनाए जाने की मांग की। लेकिन याचिका खारिज कर दी गई। चिदंबरम को चार जनवरी को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी ने क्लीन चिट देते हुएकहा कि वह पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा द्वारा किए गए निर्णयों से किसी भी तरह का आर्थिक लाभ लेने के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल नहीं थे। टू जी स्पेक्ट्रम मामले में मुख्य आरोपी ए राजा के खिलाफ सुनवाई चल रही है लेकिन 15 माह तक जेल में रहने के बाद इस साल उन्हें अदालत से जमानत मिली और वह रिहा हो गए। साल के आखिर में एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं में अनियमितताओं के मामले में कांग्रेस के सांसद सुरेश कलमाड़ी के खिलाफ अपने पद का कथित तौर पर दुरूपयोग कर सरकारी खजाने को 90 करोड़ का चूना लगाने के लिए आरोप तय करने का आदेश दे दिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र एवं सांसद अभिजीत मुखर्जी ने राजधानी दिल्ली में पैरा मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों में शामिल महिलाओं को ‘अत्यधिक रंगी पुती’ कह कर खासा विवाद खड़ा कर दिया और आलोचनाओं में घिर गए। बाद में उन्होंने माफी मांगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 29-12-2012 at 02:12 AM. |
29-12-2012, 02:42 AM | #12 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
2012 के टॉप टेन चर्चित चेहरे
इस वर्ष कुछ चेहरे अचानक सुर्खियों का हिस्सा बन गए। इनके नाम की चर्चा पहले भी होती रहती थी, लेकिन इस वर्ष कुछ असाधारण गतिविधियों अथवा उपलब्धियों के कारण इनके नाम की खास चर्चा हुई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-12-2012, 02:43 AM | #13 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अखिलेश यादव मार्च में राज्य के 33वें मुख्यमंत्री बने। वह देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। आस्ट्रेलिया से पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त अखिलेश की सुनियोजित चुनाव प्रचार नीति की वजह से 403 सदस्यीय विधानसभा में सपा को 224 सीटें मिलीं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-12-2012, 02:45 AM | #14 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
अरविंद केजरीवाल
पिछले साल प्रख्यात गांधीवादी समाज सेवक अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में उनके सहायक रहे अरविंद केजरीवाल ने इस साल अक्तूबर में न केवल अपनी राजनीतिक पार्टी गठित की बल्कि भ्रष्टाचार के समूल खात्मे के ऐलान के साथ ही सरकार से जुड़े लोगों पर धुआंधार आरोप लगाए। महंगाई के खिलाफ भी केजरीवाल ने जबरदस्त मुहिम छेड़ी, धरने आंदोलन किए और जेल भी गए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-12-2012, 02:46 AM | #15 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
रॉबर्ट वाड्रा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा इस साल अपने कारोबार को लेकर सुर्खियों में रहे और केजरीवाल ने उन पर सत्ता से नजदीकी की वजह से अनावश्यक लाभ हासिल करने का आरोप लगाया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-12-2012, 02:48 AM | #16 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
अशोक खेमका
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका भी चर्चा में रहे जिन्होंने वाड्रा के डीएलएफ के साथ सौदों की जांच का आदेश दिया जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया। खेमका ने उनका तबादले के बाद प्रमुख रियल्टी समूह डीएलएफ को वाड्रा की तीन एकड़ जमीन की बिक्री को रद्द कर दिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-12-2012, 02:49 AM | #17 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
जनरल वी. के. सिंह
इस साल मई में सेवानिवृत्त हुए तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने अपनी उम्र संबंधी विवाद को लेकर सरकार को उच्चतम न्यायालय में खींचा। हालांकि वह 10 फरवरी को यह लड़ाई हार गये और उन्हें अपनी याचिका वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने अपने सेना के कुछ अधिकारियों पर भी आरोप लगाए जिनकी जांच चल रही है। जनरल सिंह 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें मिली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा साल के आखिर में वापस लेने का फैसला भी हो गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-12-2012, 02:55 AM | #18 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
असीम त्रिवेदी
कानपुर के कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को राजद्रोह के आरोप में आठ सितंबर को गिरफ्तार किया गया और जनाक्रोश के बीच उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हें 12 सितंबर को रिहा किया गया। बंबई उच्च न्यायालय ने त्रिवेदी को ‘तुच्छ’ आधार पर तथा ‘बिना सोचे समझे’ गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि उसकी कार्रवाई से असीम की बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन हुआ है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-12-2012, 03:01 AM | #19 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
जी माधवन नायर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर तथा तीन अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों को इसरो द्वारा नियुक्त समिति ने एंट्रिक्स देवास सौदे मामले में दोषी पाया। इन चारों सरकारी पद ग्रहण करने से वंचित भी कर दिया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-12-2012, 03:02 AM | #20 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: 2012 : क्या खोया, क्या पाया
दिनेश त्रिवेदी
तृणमूल कांग्रेस के नेता दिनेश त्रिवेदी ने रेल बजट में रेलगाड़ियों का भाड़ा बढ़ाने का प्रस्ताव क्या दिया कि उनकी पार्टी ने भाड़ा वापस लेने की मांग के साथ साथ उनके भी इस्तीफे की मांग कर डाली। आखिरकार त्रिवेदी को इस्तीफा देना ही पड़ा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|