![]() |
#11 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() ---> वेस्ट इंडियन पेसर जेसन होल्डर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 लाख डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा। ---> श्रीलंकाई स्पिन अकिला धनंजय। चेन्नई ने 2 लाख डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा। ---> ऑस्ट्रेलिया के बेन लाफलिन को बेस प्राइज 2 लाख डॉलर पर चेन्नई ने खरीदा। ---> साउथ अफ्रीकन ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस का बेस प्राइज 20 हजार डॉलर। मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई ने लगाई बोली। सुपरकिंग्स ने 625,000 डॉलर में खरीदा। ---> डर्क नेनेस को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 लाख डॉलर में खरीदा। बेस प्राइज 2 लाख से तीन लाख ज्यादा पर बिके।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#12 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
मुंबई इंडियंस
---> न्यूजीलैंड के जेकब ओरम को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 50,000 डॉलर पर खरीदा। ---> ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर कोल्टर नील को मुंबई इंडियंस ने 450,000 डॉलर में खरीदा। ---> ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख डॉलर में खरीदा। इस ऑक्शन में अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी बने मैक्सवेल ---> ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूग्स को मुंबई इंडियंस ने बेस 1 लाख डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा ---> रिकी पोंटिंग को उनके बेस प्राइज 400000 डॉलर्स में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#13 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
कोलकाता नाइटराइडर्स
---> केकेआर की दिन की दूसरी खरीद। साउथ अफ्रीकन ऑलराउंडर रेयान मैकलेरन को 50,000 डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा। ---> श्रीलंकन स्पिनर सचित्रा सेनानायके का बेस प्राइज 50 हजार डॉलर। चेन्नई ने लगाई पहली बोली। मुंबई भी मुकाबले में। कोलकाता नाइटराइडर ने मारी बाजी। केकेआर ने सचित्रा को 625,000 डॉलर में खरीदा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#14 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
दिल्ली डेयरडेविल्स
---> श्रीलंका के जीवन मेंडिस को दिल्ली ने 50 हजार डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा। ---> न्यूजीलैंड के जेसी राइडर को 260,000 डॉलर में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। ---> साउथ अफ्रीका के जोहान बोथा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 450,000 डॉलर में खरीदा। पिछले साल बोथा को राजस्थान ने 950,000 डॉलर्स में खरीदा था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#15 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल की एक टीम राजस्थान रॉयल्स पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम पर फॉरेन एक्सचेंज मैनटीनेंस एक्ट (फेमा) के उल्लंघन का आरोप है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंदरा इस टीम के को-ओनर हैं।
यह फैसला इंडियन प्रीमियर लीग के छठे एडिशन के लिए नए खिलाड़ियों की जमात बनने के एक दिन बाद आया है। रविवार को सभी 9 फ्रेंचाइजियों ने 101 खिलाड़ियों के 'ढेर' में से 37 नगीनों को चुन लिया। हालांकि, जो खिलाड़ी बिके नहीं वे किसी भी मामले में कम नहीं, फिर भी वे इस क्रिकेटिया माया नगरी के समीकरण में फिट नहीं बैठे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजियों में काफी खींचतान दिखी। खासकर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी हर कंगारू को अपने दल में शामिल करने के लिए बेताब दिखीं। इसी दीवानगी ने साल के सबसे महंगे क्रिकेटर का ताज ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पहना दिया। जब चेन्नई के फाइव स्टार होटल में खिलाड़ियों के लिए बोली लग रही थी, तब मैक्सवेल दूर ऑस्ट्रेलिया में वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों की खबर ले रहे थे। आईपीएल ऑक्शन की बेचैनी ने उन्हें बैटिंग में तो फ्लॉप कर दिया, लेकिन जैसे ही वे 5.33 करोड़ रुपए में बिके, वैसे ही उन्होंने गेंद से धमाल दिखाना शुरू कर दिया। मैक्सवेल ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ रविवार को हुए वनडे में 4 विकेट चटकाए। उनकी इसी गेंदबाजी ने मैच को पलट दिया और कंगारुओं ने वेस्ट इंडीज को पर्थ के वाका मैदान पर 54 रनों से रौंद दिया। मैक्सवेल की इसी खूबी ने उन्हें आईपीएल-6 का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#16 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
यह था खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजियों का पैमाना
आईपीएल की नीलामी के लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपने-अपने एडवाइजर्स से सलाह-मशविरा करने के बाद ही आई थीं। किस खिलाड़ी को लेना है और किस को छोड़ना है, यह रणनीति मालिकों ने पहले से ही तैयार कर रखी थी। नीलामी के पैटर्न को देख कर यह बात साफ है कि खिलाड़ियों को चुनने के लिए उनके रिकॉर्ड के साथ-साथ संभावनाओं और पोटेंशियल पर भी खास ध्यान दिया गया। फ्रेंचाइजियों ने तीन बातों को दिमाग में रख कर अपनी प्लानिंग की थी। यह तीन फैक्टर्स थे- हार्ड हिटर - खिलाड़ी कम गेंदों में अधिक से अधिक रन बनाने की ताकत रखता हो। ऑलराउंडर - विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही किफायती गेंदबाजी करने में भी माहिर हो। ऐसा ऑलराउंडर जो कि जरूरत के समय विकेट भी निकाल सके। कंसिस्टेंसी - टेलेंट के साथ ही खिलाड़ी के प्रदर्शन में कितनी निरंतरता है, यह भी फ्रेंचाइजियों का एक पैमाना था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#17 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
ग्लेन मैक्सवेल - 1 मिलियन डॉलर (मुंबई इंडियन्स)
ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पर्थ में हुए वनडे में उन्होंने ताबड़तोड़ 51 रन बनाए थे। टी-20 में उनका बैटिंग स्ट्राइक-रेट 144.19 का है। हार्डहिटर होने के साथ ही मैक्सवेल एक उपयोगी ऑफ स्पिनर भी हैं। पर्थ में वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे में उन्होंने 4 विकेट चटका कर अपनी उपयोगिता साबित भी की। गेम चेंजर परफॉर्मेंस हाल ही में संपन्न हुई बिग बैश लीग में उनकी एक पारी उनके सेलेक्शन का आधार हो सकती है। मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए मैक्सवेल ने 21 दिसंबर 2012 को आतिशी तरीके से 82 रन बनाए थे। सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ उस मैच में उनका सामना ब्रेट ली और सुनील नारायण जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों से था। मैक्सवेल ने महज 50 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए थे। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। महज 17 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद मेलबर्न की टीम मुश्किल में थी। ऐसे में मैक्सवेल ने ब्रेड हॉज के साथ मिल कर पारी को संभाला। उन्होंने 9वें ओवर में हाथ खोलते हुए जीवन मेंडिस के खिलाफ लगातार चौके और छक्के लगाए थे। इसके बाद हेनरीक्स की गेंदबाजी पर भी उन्होंने लगातार दो चौके लगाए। महज 49 मिनट के खेल में उन्होंने अपनी टीम को 17 रन के स्कोर से उठा कर 148 तक पहुंचा दिया था। इसी के दन पर मेलबर्न की टीम 177 रन का स्कोर खड़ा कर पायी। इस ब्लास्टिंग हाफ सेंचुरी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#18 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
अजंथा मेंडिस - 725,000 डॉलर (पुणे वारियर्स)
श्रीलंका के इस स्पिनर को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं। टी-20 में 8 रन देकर 6 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड लिए हुए मेंडिस का नाम दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में शुमार है। उनकी स्पिन गेंदबाजी को समझने में हर टीम के बल्लेबाज फेल हो जाते हैं। यही वजह है कि महज 29 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल कर वे 56 विकेट ले चुके हैं। 2008 में डेब्यू करने वाले मेंडिस ने अपने छोटे से करियर में 2 बार मैच में 5 विकेट और 4 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड उनका टेस्ट और वनडे में भी है। गेम चेंजर परफॉर्मेंस वैसे तो मेंडिस ने हर प्लेटफॉर्म पर अपनी स्पिन बॉलिंग से प्रभावित किया है, लेकिन 18 सितंबर 2012 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हंबनतोता में हुए इंटरनेशनल टी-20 में अजंथा ने महज 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इससे पहले वे 8 अगस्त 2011 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भी महज 16 रन देकर 6 विकेट चटका चुके हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के उस पहले ग्रुप मुकाबले में मेंडिस ने जिम्बाब्वे को 17.3 ओवरों में 100 रन के योग पर ऑल आउट करने में अहम रोल निभाया था। मैच में दो बार वे हैट्रिक के करीब भी पहुंचे थे, लेकिन इस कारनामे को नहीं कर पाए। कातिलाना गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था। टी-20 वर्ल्ड कप में वे 15 विकेट चटका कर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#19 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
केन रिचर्डसन - 700,000 डॉलर (पुणे वारियर्स)
22 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर पर सहारा पुणे वारियर्स ने अपना दूसरा सबसे महंगा दांव लगाया। महज 20 टी-20 खेले रिचर्डसन इस साल की नीलामी के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। रिचर्डसन को 3.73 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत मिलना सभी को हैरान करता है। महज 20 मैचों में उन्होंने कुल 22 विकेट चटकाए हैं। कम विकेट होने के बावजूद उनका इकॉन्मी रेट प्रभावशाली रहा है। टी-20 के खेल में किफायती गेंदबाजी की अहमियत ज्यादा रहती है। बॉलिंग में 7.60 की इकॉन्मी रेट, 18.5 का स्ट्राइक रेट और 23.45 का एवरेज फ्रेंचाइजियों को उनकी ओर आकर्षित कर गया। गेम चेंजर परफॉर्मेंस 20 दिसंबर 2012 को एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए रिचर्डसन ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस दिया था। सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में उन्होंने 177 रन के स्कोर का बचाव करते हुए महज 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। उसी मैच में शॉन टेट ने भी 3 विकेट लिए थे, लेकिन रिचर्डसन का बेहतर इकॉन्मी रेट उन्हें मैच का स्टार बना गया। उनकी कातिलाना गेंदबाजी के बूते एडिलेड की टीम ने 51 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की थी। मैच के 17वें ओवर में रिचर्डसन हैट्रिक के करीब पहुंच कर चूक गए थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#20 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
अभिषेक नायर - 675,000 डॉलर (पुणे वारियर्स)
सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय क्रिकेटर रहे अभिषेक नायर। सहारा पुणे वारियर्स ने उन्हें 3.60 करोड़ रुपए की कीमत देकर खरीदा। मुंबई के इस स्टार ऑलराउंडर ने रणजी से लेकर टी-20 तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। अब तक खेले 52 टी-20 मैचों में वे 126.61 की स्ट्राइक रेट से 785 रन और 8.84 की इकॉन्मी रेट से 9 विकेट ले चुके हैं। इस रणजी सीजन में उन्होंने 96.60 की बेहतरीन औसत से 966 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 8 अर्धशतक शामिल रहे। 2008-10 तक वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वे अब भी तीसरे नंबर पर हैं। अभिषेक ने जहां मुंबई के लिए 18 छक्के लगाए हैं, वहीं सनथ जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 39 और हरभजन सिंह ने 22 छक्के लगाए हैं। गेम चेंजर परफॉर्मेंस रणजी ट्रॉफी 2012-13 के ग्रुप मुकाबले में बंगाल के खिलाफ हुए मैच में अभिषेक नायर ने अपना बेस्ट ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया था। 1-4 दिसंबर 2012 को खेले गए उस मैच में उन्होंने पहली पारी में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रन बनाए थे। दूसरी इनिंग में भी वे 5 चौकों और 1 छक्के लगाते हुए 73 रन बना कर नाबाद रहे। मैच की चौथी पारी में उन्होंने महज 13 रन देकर 6 विकेट लेने का कारनामा किया था। उन्होंने कप्तान मनोज तिवारी समेत 6 बल्लेबाजों को आउट कर अपनी टीम के लिए मैच बचाया था।

Bookmarks |
|
|