26-10-2013, 11:35 AM | #11 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
|
26-10-2013, 11:36 AM | #12 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
फोटोरॉग (photorogue.com): यह एक अनोखी फ्री सर्विस है जिसके तहत आप अपनी जरूरत के फोटोग्राफ की फरमाइश कर सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर जाकर उस इमेज का ब्यौरा लिखें जिसकी आपको जरूरत है। फोटोरॉग की टीम खुद वह फोटोग्राफ अरेंज करके उपलब्ध कराएगी।है न कमाल की कॉन्सेप्ट। अपनी दौड़-धूप का जिम्मा किसी और को दे दीजिए! आप चाहें तो वेबसाइट की गैलरी में ऐसे तमाम फोटोग्राफ्स को देख और डाउनलोड कर सकते हैं जिनकी फरमाइश दूसरों ने की थी। लोग किस-किस तरह के फोटोग्राफ्स का आग्रह करते हैं वह देखना भी दिलचस्प है, जैसे- महंगा लैपटॉप लिए धूप मैं बैठकर काम करती युवती, पेट्रोल के महंगे दाम दिखाने वाली तस्वीर और दूध पीने के कारण मुंह पर बनी सफेद मूंछ वाली लड़की। साइट पर ये सब और ऐसी ही हजारों दूसरी इमेजेज़ उपलब्ध हैं।
|
26-10-2013, 11:36 AM | #13 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
बीमारियों से निपटिए, वेब डॉक्टर है ना
इंटरनेट ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिंतित लोगों के लिए जानकारी का खज़ाना खोल दिया है। ऐसी कई वेबसाइटें मौजूद हैं जो आपको अपने लक्षणों के आधार पर बीमारियों के बारे में जानने की सुविधा देती हैं और उनके इलाज की प्रक्रिया को समझने की भी। वे आपको संभावित जटिलताओं से आगाह करती हैं और मेडिकल लाइन में होने वाली नई खोजों के बारे में खबर देती रहती हैं।इन्हीं की बदौलत आज का नागरिक स्वास्थ्य के मामले में कुछ साल पहले की तुलना में ज्यादा सतर्क और जागरूक है।---> |
26-10-2013, 11:36 AM | #14 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
वेबएमडी (webmd.com): सेहत के बारे में जानकारी का अद्भुत खजाना है यह वेबसाइट, जहां सैंकड़ों किस्मों की बीमारियों और तकलीफों के बारे में सूचनाओं का भंडार मिलेगा। चिकित्सा जगत की खबरें, ताजा आविष्कारों और खोजों का ब्यौरा, ड्रग्स और सप्लीमेंट्स के बारे में जानकारी, विटामिनों और दूसरे जरूरी तत्वों पर सूचनाएँ वगैरह पानी हैं तो उसके लिए यह सही जगह है। गर्भवती महिलाओं से जुड़े मुद्दों, डायटिंग और हेल्दी लिविंग पर यहां अलग सेक्शन हैं। और हां, अगर आपके अपने पालतू जानवर की सेहत को लेकर परेशान हैं, तो यहां उसके बारे में भी बहुत कुछ पढ़ने और जानने को मिलेगा।
|
26-10-2013, 11:36 AM | #15 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
मेडीसिननेट (medicinenet.com): बीमारियों और अस्थायी समस्याओं का ब्यौरा तो यहाँ है ही, दवाओं के बारे में भी उपयोगी जानकारी मौजूद है। सिम्पटम चेकर लक्षणों के आधार पर बीमारी का पता लगाने में मदद करता है।अगर आप अपने अनुमान को और जाँचना चाहते हैं, या लक्षणों के बारे में पूरी तरह पक्का यकीन नहीं कर पा रहे तो यहां मौजूद सैंकड़ों चित्रों को देखकर सही-सही नतीजा निकाल सकते हैं। इन चित्रों में अलग-अलग बीमारियों में शरीर पर पड़ने वाले असर को देखा जा सकता है। किसी बीमारी के इलाज में कैसे टेस्ट होते हैं और उनके लिए कैसे तैयार हुआ जाए, इसकी जानकारी भी यहां मिलेगी। मेडिकल टर्म्स की डिक्शनरी भी देखी जा सकती है।
|
26-10-2013, 11:36 AM | #16 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
मेयोक्लिनिक (mayoclinic.com): मेयो क्लिनिक पर सरल भाषा में स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी मौजूद है। इस वेबसाइट पर मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों के लिए भी एक अलग सेक्शन है, जिस पर वे अपनी जानकारी को लगातार अपडेट कर सकते हैं।मरीजों के लिए बीमारियों का ब्यौरा ए से लेकर जैड तक नामों के आधार पर बाँट कर पेश किया गया है। लक्षणों की जाँच में मदद करने के लिए सिम्पटम चेकर भी है। एक्सपर्ट डॉक्टरों के ब्लॉग्स में ताजातरीन हेल्थ इश्यूज़ पर अच्छी जानकारी दी गई है।
|
26-10-2013, 11:37 AM | #17 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
एवरीडेहेल्थ (everydayhealth.com):बीमारियों, लक्षणों और दवाओं संबंधी जानकारी के अलावा इस वेबसाइट में दो चीज़ें आपका ध्यान खींचती हैं- हेल्थ टूल्स और कम्युनिटी। हेल्थ टूल्स के तहत ऐसे कई ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मौजूद हैं, जो आपको अपना सही वज़न, शरीर की बनावट, शरीर में मोटापे की स्थिति, भोजन में कैलोरियों की स्थिति जैसी चीजें मापने की सुविधा देते हैं। नतीजे अनुकूल न होने पर आपको सतर्क भी किया जाता है। इसी तरह कम्युनिटी सेक्शन में लोग अपने अनुभवों, तकलीफों, लक्षणों, सफलता की कहानियों आदि पर एक-दूसरे से चर्चा करते हैं और अपने संदेश छोड़ते हैं। समान बीमारियों या लक्षणों से पीड़ित लोगों के लिए इस तरह का कम्युनिकेशन बहुत मायने रखता है।
|
26-10-2013, 11:37 AM | #18 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
रॉन्गडायग्नोसिस (wrongdiagnosis.com): अपने नाम के उलट, लक्षणों के आधार पर बीमारी के बारे में अंदाजा लगाने के लिए यह एक बेहतरीन वेबसाइट है। यहां लक्षणों का विशाल डेटाबेस मौजूद है जो बताता है कि वे किन-किन बीमारियों से संबंधित हैं। कुछ लक्षण एक से अधिक बीमारियों में दिखते हैं तो उनका ब्यौरा भी यहां मिलेगा। ऐसे मामलों में सही बीमारी का पता लगाने के लिए अन्य लक्षणों की मदद ली जा सकती है। आपकी समस्या आसान करने के लिए मल्टीपल सिम्प्टम चेकर और एसेसमेंट क्वेश्चनेयर जैसी सुविधाएँ भी मौजूद हैं।
|
26-10-2013, 11:38 AM | #19 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
किसी भी कंप्यूटर के जन्म कुंडली को देखने का सबसे अच्छा तरीका।
अगर आप अपने कंप्यूटर के बारे में पूरी जानकारी चाहते है या फिर आप कोई पुराना कंप्यूटर खरीदना चाहते हैं तो उसकी सारी जानकारी जेसे रेम कितना है, प्रोसेसर कौन सा है इस तरह की सारी जानकारी आप अपने या किसी भी कंप्यूटर में देख सकते है। कंप्यूटर की जन्म कुंडली देखने के लिए अलग अलग बहुत से तरीके हैं जिनके द्वारा आप किसी भी कंप्यूटर की पूरी जन्म कुंडली देख सकते हैं ।और बहुत सारे सॉफ्टवेर भी आते हैं जिनके द्वारा आप किसी कंप्यूटर की पूरी जानकारी देख सकते हैं।लेकिन एक और तरीका है जिसके द्वारा आप को अपने कंप्यूटर या किसी भी कंप्यूटर की बहुत सारी जानकारी एक ही विंडो में मिल जाएगी। सबसे पहले रन बॉक्स को खोले और फिर उसमे dxdiag टाइप करें और फिर ओके दबा दें । ओके दबाने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा जिसमे आप के कंप्यूटर की पूरी जानकारी होगी । |
26-10-2013, 11:39 AM | #20 |
Member
Join Date: Oct 2013
Location: In
Posts: 204
Rep Power: 12 |
Re: तकनीकी जानकारी, अँतर्जाल से
कंप्यूटर में ऑटो स्टार्ट "Messenger" को बंद करने का तरीका
जब हम अपना कंप्यूटर स्टार्ट करते है तो कंप्यूटर के स्टार्ट होने के साथ ही हमारे कंप्यूटर में इंस्टाल मसेंजर भी अपने आप स्टार्ट हो जाते है जिस कि वजह से हमारा कंप्यूटर स्टार्ट होने में बहुत अधिक वक्त लेता है । तो आईये इस समस्या से छुटकारा पाने कि कोशिश कि जाये .................. 1. सबसे पहले क्लिक कीजिये Start->Settings ->Control Panel 2. फिर "Administrative Tools" को क्लिक कीजिये । 3. उसके बाद "Services" पर डबल क्लिक कीजिये । 4. अब खुले हुवे विंडो में निचे कि तरफ Scroll कीजिये वहा आप को " Messenger " लिखा हुवा दिखाई देगा । 5. " Messenger " को राईट क्लिक कीजिये और उसके Properties को क्लिक कीजिये। 6. अब जो विंडो खुलेगा उसमे STOP बटन को क्लिक कीजिये ,उसके बाद Startup type को डिसेबल कर दीजिए । 7. Apply और फिर Ok हो गया आप का काम,अब जब आप अपना कंप्यूटर रिबूट करेंगे तो आप के बिना खोले कोई मसेंजर नहीं खुलेगा । |
Bookmarks |
Tags |
mamta007 |
|
|