|
26-05-2012, 02:59 AM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
फूलों के बीज का थैला
मनुष्य को हमेशा यही सोचना चाहिए कि वह अपने लिए तो सब कुछ करता ही है, लेकिन समाज और देश के लिए भी उसका जो कर्तव्य है उसे भी वह भलीभांति कैसे निभाए। अक्सर हम यही सोचते हैं कि हमारे अकेले के करने से क्या दुनिया बदल जाएगी। लेकिन ऐेसा नहीं है। हम अपने स्तर पर जो भी प्रयास कर सकते हैं जरूर करें। हो सकता है उसका लाभ सीधे तौर पर हमें कभी भी न मिले, लेकिन आने वाली पीढ़ी उसका लाभ जरूर उठा सकती है। तय मानिए जिस दिन से आप ऐसा सोचने लगेंगे, आपको एक सुखद शांति मिलेगी कि आपके कामों का लाभ किसी और को मिल रहा है। प्रसिद्ध रूसी विचारक मैडम लावत्स्की अपनी हर यात्रा में एक थैला रखती थीं, जिसमें कई तरह के फूलों के बीज होते थे। वह जगह-जगह उन बीजों को जमीन पर बिखेरती रहती थीं। लोगों को उनकी यह आदत बड़ी बेतुकी लगती थी। लोग समझ नहीं पाते थे कि इस तरह बीज बिखेरते रहने से क्या होगा। उन्हें आश्चर्य होता था कि मैडम लावत्स्की जैसी समझदार महिला सब कुछ जानते हुए भी ऐसा क्यों कर रही हैं। पर लोगों को उनसे इस बारे में पूछने का साहस ही नहीं होता था, लेकिन एक दिन एक व्यक्ति ने पूछ ही लिया। मैडम, अगर बुरा न मानें, तो कृपया बताएं कि आप इस तरह क्यों फूलों के बीज बिखराती रहती हैं? मैडम ने सहज होकर कहा- वह इसलिए कि बीज सही जगह अंकुरित हो जाएं और जगह-जगह फूल खिलें। उस व्यक्ति ने इस पर फिर सवाल किया-आपकी बात तो सही है पर क्या आप यह दोबारा देखने जाएंगी कि बीज अंकुरित हुए या नहीं। फूल खिले कि नहीं। इस पर मैडम ने कहा-इससे क्या फर्क पड़ता है कि मैं उन रास्तों पर दोबारा जाऊं या नहीं। मैं अपने लिए फूल नहीं खिलाना चाह रही। मैं तो बस, बीज डाल रही हूं, ताकि चारों तरफ फूल खिलें और धरती का शृंगार हो जाए। धरती सुंदर हो जाए। फिर जो इन फूलों को देखेगा, उनकी आंखों से भी मैं ही देखूंगी। फूल हों या अच्छे विचार, उन्हें फैलाने के काम में हर किसी को योगदान करना चाहिए। अगर प्रयासों में ईमानदारी है, तो सफलता मिलेगी ही।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
26-05-2012, 03:04 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
खुद करें अपनी मार्केटिंग
लोग आपको तब तक आदर नहीं देंगे, जब तक आप स्वयं को आदर नहीं देंगे। लोग आपकी कीमत तब तक नहीं समझेंगे, जब तक आप अपनी कीमत नहीं समझेंगे। लोग आपकी प्रतिभा को तब तक नहीं पहचानेंगे, जब तक आप अपनी प्रतिभा नहीं पहचानेंगे। मीडिया के वर्तमान युग में मार्केटिंग सफलता में अहम भूमिका निभाने लगी है। आप स्वयं को और अपनी प्रतिभा को किस तरह से पेश करते हैं, यह आज के दौर में बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। कुछ लोग कहते हैं कि यदि आपके अंदर योग्यता और प्रतिभा है, तो वह एक दिन अवश्य ही पहचानी जाएगी। यह एक श्रेष्ठ विचार है, परन्तु वर्तमान युग में हर किसी की प्रतिभा अपने आप पहचान ली जाए, यह संभव भी नहीं है। लाखों लोग प्रतिभावान हैं, परन्तु चंद लोग ही शिखर पर जगह बना पाते हैं। आपकी प्रतिभा और आपके गुण आपके भीतर ही दबे रह जाते हैं, यदि आप उन्हें पेश नहीं करते हैं, उन्हें प्रदर्शित नहीं करते हैं। हमें कई ऐसे लोग मिलते हैं, जो चमत्कारिक तेजी से शीर्ष पर पहुंच जाते हैं और अपने समकक्ष लोगों को काफी पीछे छोड़ देते हैं। ऐसे लोग अपने विशिष्ट गुणों के साथ जीत का कॉमनसेंस भी इस्तेमाल करते हैं अर्थात सफलता के लिए जीनियस होने से कहीं ज्यादा है, कॉमनसेंस का होना। यदि आप एक सफल गायक बनना चाहते हैं, तो आपको अपने शानदार बायोडाटा, प्रशंसा पत्र, विशिष्ट फोटोग्राफ और अपने गीतों का आडियो सीडी या कैसेट विभिन्न कंपनियों और निर्देशकों को भेजना होगा। आपको अपनी मार्केटिंग खुद करनी होगी। अपने गुणों को सर्वश्रेष्ठ रूप से प्रस्तुत करना होगा। यदि आप सोच रहे हैं कि बिना मार्केटिंग किए घर बैठे ही एक न एक दिन आपकी प्रतिभा को कोई पहचान लेगा, तो आप गलत सोच रहे हैं। जमाना मार्केटिंग का है और इसमें आपको पारंगत होना ही होगा, तभी आप अपनी प्रतिभा के दम पर वह मुकाम हासिल कर पाएंगे, जिसके सपने आपने देखे या देख रहे हैं। आज से ही यह उपक्रम शुरू कर दें कि आपको अपने दम पर ही कामयाब होना है और आपको अपनी मार्केटिंग खुद ही करनी है। तय मानें, आप जरूर जीत जाएंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 10:57 PM | #3 | |
Diligent Member
|
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
Quote:
|
|
27-05-2012, 11:06 PM | #4 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
तनाव को छुपाएं नहीं
अक्सर लोग तनाव के कारणों को अपने भीतर ही छुपा लेते हैं। वे यह नहीं चाहते कि दूसरे भी उनकी वजह से बिना कारण ही तनावग्रस्त हो जाएं। वे अक्सर यह भी नहीं चाहते कि दूसरे उनको कमजोर समझें या दूसरों को उनकी अंदरूनी बातों का पता चल जाए। ऐसे लोगों को धीरे-धीरे अपने ही तनाव से घुटन सी होने लगती है, क्योंकि उन्हें तनाव को बाहर निकालने का रास्ता नहीं मिलता। ऐसे में तनाव अंदर ही अंदर बढ़ता चला जाता है। इसका नतीजा यह होता है कि वे या तो आत्मघाती कदम उठा लेते हैं या कोई भी गलत निर्णय कर बैठते हैं। ज्यादा बेहतर यही होगा कि आप अपनी पत्नी से, परिवार के सदस्यों से या करीबी मित्रों से समस्या बांट लें। तय मानिए, जैसे ही आप बात करना शुरू करते हैं, तनाव घटने लगता है। फिर जैसे-जैसे तनाव कम होता है, आपके दिमाग में समाधान आने लगते हैं। दरअसल तनाव सोचने की सकारात्मक प्रक्रिया पर ही विराम लगा देता है। जब आप दूसरों से अपनी समस्या के लेकर चर्चा करते हैं, तो उनकी सलाह से कभी-कभी आपको एकदम नए हल मिल जाते हैं। समाधान ढूंढने की मानसिकता आपके अंदर ही पैदा हो जाती है। ऐसे कई तथ्य हैं, जो अनजाने में आपने नजरअंदाज कर दिए थे, इससे वे आपके सामने आ जाते हैं। इसे एक उदाहरण से समझा जा सकता है। किसी मरीज को शरीर के किसी हिस्से में इंफेक्शन हो जाने से वहां मवाद बन जाता है। असहनीय दर्द होना शुरू हो जाता है। सूजन आ जाती है। धीरे-धीरे वह सूजन बढ़ती चली जाती है। साथ ही दर्द भी बढ़ने लगता है। ऐसे में दवा भी किसी प्रकार का असर नहीं करती। डॉक्टर उस सूजन में छोटा चीरा लगाते हैं। जैसे ही दबाव को निकलने की जगह मिलती है, तेजी से मवाद और इंफेक्शन उस जगह से बाहर आने लगता है। मरीज को चमत्कारिक आराम मिलने लगता है। इसके साथ ही दवाएं भी असर करने लगती हैं। कहने का सार यही है कि दबाव एवं तनाव को बाहर निकलने का रास्ता दे दीजिए। अपनी समस्या को बांटिए। अपने अंदर कभी भी दबा कर मत रखिए। तय मानिए, आप खुद को काफी हल्का महसूस करेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
27-05-2012, 11:10 PM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
न्याय का सम्मान
जो सच है, उसके विपरीत कभी न झुकना ही सच्ची इंसानियत कहलाती है। मनुष्य का पेशा कोई भी हो, जहां तक संभव हो, उसके साथ न्याय जरूर करना चाहिए, क्योंकि पेशे के साथ न्याय करके ही मनुष्य न केवल समाज में ऊंचा उठ सकता है, बल्कि उस पेशे से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी वह एक नायाब उदाहरण बन सकता है। जो कर्तव्य है, उसका बगैर किसी के दबाव में आए सही ढंग से पालन करने पर मनुष्य को समाज में ख्याति ही मिलती है, यह तय है। माधव राव मराठा राज्य के पेशवा थे और राम शास्त्री प्रधान न्यायाधीश। न्यायाधीश की नियुक्ति पेशवा करते थे, लेकिन राम शास्त्री के कामकाज में वह कभी हस्तक्षेप नहीं करते थे। एक बार मराठा राज्य के वफादार और पेशवा के करीबी सरदार बिसाजी पंत लेले ने अंग्रेजों का जहाज लूट लिया। फिरंगियों ने इसकी शिकायत राम शास्त्री से की। उन्होंने लेले को न्यायालय के सामने हाजिर होने का आदेश दिया, लेकिन लेले हाजिर नहीं हुए। तब शास्त्री ने आदेश दिया कि उन्हें गिरफ्तार कर हाजिर किया जाए। इससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। कई सरदारों ने राम शास्त्री की शिकायत माधव राव से की। माधव राव ने राम शास्त्री को बुलवाया और पूछा - आपने लेले को इतना कठोर दंड क्यों दिया? शास्त्री ने कहा - श्रीमंत, अदालत के सामने सब बराबर होते हैं। लेले ने जो अपराध किया है, उसी का दंड उन्हें दिया गया है। माधव राव ने पूछा - क्या यह मराठा राज्य के हित में होगा कि फिरंगियों की शिकायत पर हम अपने ही सरदार को दंडित करें? शास्त्री ने कहा - आपको लेले को क्षमा करने का अधिकार है, लेकिन उस समय न्याय की कुर्सी पर राम शास्त्री नहीं, कोई दूसरा बैठा होगा। माधव राव ने कहा - शास्त्री आप ऐसा न कहें। आप के रहते ही तो मराठा राज्य पूरी तरह सुरक्षित है। शास्त्री बोले - ठीक है कि लेले को फिरंगियों की शिकायत पर दंडित किया गया है, लेकिन राज्य में यदि न्याय के प्रति विश्वास नहीं रहेगा और न्यायालय की अवमानना होगी, तो शासन व्यवस्था को चरमराते देर नहीं लगेगी। माधव राव इस जवाब को सुन निरुत्तर हो गए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-05-2012, 11:00 PM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
खुशनुमा और सकारात्मक बनें
अगर आप रोज सुबह सकारात्मक मूड में ऑफिस जाते हैं, तो आपकी छवि ऐसे व्यक्ति की बन जाएगी, जिस पर तनाव, मुश्किलों और समस्याओं का असर उस तरह नहीं होता, जिस तरह एक बतख की पीठ पर पानी का। इससे आपकी छवि ऐसे व्यक्ति के रूप में बन जाएगी, जो हमेशा नियंत्रण में रहता है और शांत, आरामदेह, आत्मविश्वास से परिपूर्ण और बहुत परिपक्व है। यह सब किसी एक गाने की धुन से भी हो सकता है, जिसकी सीटी बजाते हुए आप अपनी डेस्क तक पहुंचते हैं। हर समय खुशनुमा रहें। बाहर बारिश हो रही है, काले बादल छाए हुए हैं और जाड़े की दोपहर बहुत उदासी भरी है। बिजनेस मंदा है, ब्याज दरें एक बार फिर ऊपर चढ़ गई हैं, बॉस खराब मूड में है अथवा हर कर्मचारी मुंह लटकाए बैठा है। इसके बावजूद आप अपनी मुस्कान को मिटने न दें। ठीक है, यह बुरा दिन है; लेकिन यह गुजर जाएगा और सूरज आसमान में दोबारा लौट आएगा। आपकी स्थिति चाहे जो हो, चीजें हमेशा बेहतर होंगी। खुशनुमा और सकारात्मक नजरिया कायम रखना एक कला है। पहले तो आपको इस पर यकीन करने की जरूरत नहीं है - बस, इसे कर दें। नाटक करें। अभिनय करें, लेकिन करें। कुछ समय बाद आप पाएंगे कि आप नाटक नहीं कर रहे, आप तो वाकई खुशनुमा महसूस कर रहे हैं। यह एक चाल है। आप किसी दूसरे से नहीं खुद से चाल चल रहे हैं। मुस्कुराने से आपके हार्मोन प्रवाहित होते हैं। ये हार्मोन आपको बेहतर महसूस करवाएंगे। जब आप बेहतर महसूस करेंगे, तो आप ज्यादा मुस्कुराएंगे। इससे और हार्मोन पैदा होंगे। इसके लिए सिर्फ पहले कुछ दिन मुस्कुराने का नाटक करना पड़ेगा। इसके बाद तो ऐसा चक्र शुरू हो जाएगा कि आपको हर वक्त बेहतर महसूस होने लगेगा। जब आपको खुशनुमा और सकारात्मक व्यक्ति के रूप में देखा जाने लगेगा, तो लोग आपके साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहेंगे। खुशनुमा व्यक्ति जैसा शक्तिशाली चुंबक दूसरा नहीं होता। खुशनुमा बनने और सकारात्मक बनने में गुजारा गया हर पल आपकी जिंदगी में एक पल जोड़ देता है। बेहतर ही चुनें। अब चुनाव सिर्फ आपके हाथ में है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 29-05-2012 at 11:06 PM. |
29-05-2012, 11:05 PM | #7 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
मेहनत की कमाई
कहते हैं, मेहनत ही इंसान को आगे ले जाती है। बगैर मेहनत अगर कोई यह सोचे कि उसे अपार संपदा मिल जाएगी, तो यह ख्याल ही अपने आप में गलत है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि मनुष्य मेहनत तो करता है, लेकिन उसे उसका वांछित प्रतिफल नहीं मिलता। ऐसे में वह अपने उद्देश्य से भटक भी सकता है। वह अपनी मेहनत को ऐसे काम में लगा देता है, जो न तो उचित होता है और न ही उसके लिए हितकारी। ऐसे में बेहतर यही होता है कि हम उचित मार्गदर्शन के साथ अपना काम करें। एक छोटी सी कथा है, ज़रा नज़र करें - किसी शहर में दो चोर रहते थे। वे बेहद चालाक थे। लोग उन्हें पकड़ने की कोशिश करते, पर वे कभी हाथ नहीं आते। उनकी एक विचित्र आदत थी। वे चोरी का माल दो हिस्सों में बांटते थे। एक हिस्सा वे स्वयं रखते और दूसरा भगवान को चढ़ा देते थे। एक रात वे चोरी के लिए निकले। इधर-उधर भटकने पर भी उन्हें चोरी का अवसर नहीं मिला। वे बैठकर बातें कर रहे थे कि तभी एक महात्मा उधर से निकले। महात्मा ने शांत भाव से पूछा - तुम दोनों कौन हो और यहां क्या कर रहे हो? एक चोर ने कहा - महाराज हम लोग चोर हैं। आज हम चोरी न कर पाए, इसलिए सुबह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस पर महात्मा ने कहा - तुम लोग जो करते हो, वह उचित है या अनुचित, क्या इस पर कभी सोचा भी है? चोर बोले - हम जो करते हैं, वह उचित ही होगा, क्योंकि चोरी करके हम जो भी वस्तु हासिल करते हैं, उसका एक हिस्सा भगवान को चढ़ा देते हैं। भगवान अवश्य ही हमसे प्रसन्न होंगे। यदि वह हमसे नाराज होते, तो हमें अपने कार्य में सफलता क्यों मिलती। यह सुनकर महात्मा ने अपने झोले से एक जीवित मुर्गा निकाला और उन्हें देते हुए कहा - आज तुम चोरी न कर सके। इस कारण तुम निराश लग रहे हो। यह रख लो। इसके दो भाग कर देना। एक भाग स्वयं रख लेना और दूसरा भगवान को चढ़ा देना। चोरों को इसका कोई जवाब न सूझा। कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने कहा - हम समझ गए आप क्या कहना चाहते हैं। अब हम मेहनत की कमाई खाएंगे और उसका एक हिस्सा प्रभु के चरणों में अर्पित करेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-05-2012, 02:28 AM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
खुद को पूरी तरह पहचानें
अगर आप नियमों के खिलाड़ी बनने वाले हैं, तो आपको अपने बारे में बिल्कुल निष्पक्ष रहना होगा। बहुत से लोग ऐसा नहीं कर पाते। वे पूरी तरह से खुद पर स्पॉटलाइट नहीं घुमा सकते हैं, जितनी बारीकी से लोग उन्हें देखते हैं। मामला सिर्फ इतना ही नहीं है कि दूसरे हमें कैसे देखते हैं। मामला यह भी है कि हम खुद को कैसे देखते हैं। हम सभी के दिमाग में अपनी एक छवि होती है। हम कैसे दिखते हैं, हम कैसे बोलते हैं, हमें कौन सी चीज चलाती है, हम कैसे काम करते हैं। किन्तु यह छवि कितनी वास्तविक है? हम सोंचते हैं कि हम रचनात्मक और अजीब तरीके से काम करते हैं, जबकि दूसरे सोचते हैं कि हम अव्यवस्थित हैं। इनमें से कौन सी बात सच है? वास्तविकता क्या है? अपनी शक्तियों और कमजोरियों को समझने के लिए आपको पहले तो अपनी भूमिका समझनी होगी। अगर आपको शक है, तो सूची बना लें। जिन्हें आप अपनी शक्तियां और कमजोरियां मानते हैं, उन्हें कागज़ पर लिख लें। यह सूची किसी करीबी मित्र को दिखाएं, जिसके साथ आप काम नहीं करते हों या जिनके साथ आपके व्यावसायिक सम्बन्ध नहीं हों। उससे निष्पक्ष मूल्यांकन करने को कहें। फिर इसे किसी ऐसे विश्वस्त व्यक्ति को दिखाएं, जिसके साथ आप काम करते हैं। आप सच्चाई के कितने करीब हैं? क्या इस बारे में दोनों के मूल्यांकन में फर्क है? तय मानिए, उनमें काफी फर्क होगा। ऐसा इसलिए कि दोस्ती की आपकी विशेष योग्यताएं कामकाजी रिश्तों की आपकी योग्यताओं से अलग होती है। कई लोग सोचते हैं कि उनकी शक्तियों और कमजोरियों को पहचानने का मतलब है कि उन्हें बुरी चीजों से छुटकारा पाना चाहिए और सिर्फ अच्छी चीजों के साथ ही काम करना चाहिए। यह सच नहीं है। यह इलाज भी नहीं है। यह तो असल दुनिया है। हम सभी में कमजोरियां होती हैं। गोपनीय रहस्य तो उनके साथ काम करना सीखना है। आदर्श बनने की कोशिश क्यों करें? यह तो अयथार्थवादी और गैरजरूरी है। आप अपनी कमजोरियों का बेहतर इस्तेमाल भी तो कर सकते हैं और तब वे शक्तियां बन जाएंगी, है न? तो इस बारे में आज से ही, बल्कि अभी से सोचना शुरू कर दें।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-05-2012, 02:32 AM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
एक संत की सीख
एक बार संत तिरुवल्लुवर अपने शिष्यों के साथ कहीं चले जा रहे थे। रास्ते में आने-जाने वाले लोग उनका अभिवादन कर रहे थे। तभी एक शराबी झूमता हुआ उनके सामने आया और तनकर खड़ा हो गया। उसने संत से कहा - आप लोगों से यह क्यों कहते फिरते हैं कि शराब घृणित और खराब चीज है, मत पिया करो। क्या अंगूर खराब होते हैं? क्या चावल बुरी चीज है? अगर ये दोनों चीजें अच्छी हैं, तो इनसे बनने वाली शराब कैसे बुरी हो गई? शराबी के इस सवाल पर लोग उसे हैरत से देखने लगे और सोचने लगे कि संत तिरुवल्लुवर इस पर क्या जवाब देते हैं। संत तिरुवल्लुवर मुस्कराकर बोले - भाई,अगर तुम पर मुट्ठी भर-भरकर कोई मिट्टी फैंके या कटोरा भर कर पानी डाल दे, तो क्या इससे तुम्हें चोट लगेगी? शराबी ने न में सिर हिलाया, तो संत तिरुवल्लुवर ने फिर कहा - लेकिन इस मिट्टी में पानी मिलाकर उसकी ईंट बनाकर तुम पर फेंकी जाए तब...? शराबी ने कहा - उससे तो मैं घायल हो जाऊंगा। मुझे बड़ी चोट लग सकती है। संत तिरुवल्लुवर ने समझाते हुए कहा - इसी प्रकार अंगूर और चावल भी अपने आप में बुरे नहीं हैं, मगर यदि इन्हें मिलाकर शराब बनाकर सेवन किया जाए, तो यह मनुष्य के लिए नुकसानदेह है। यह स्वास्थ्य को खराब करती है। इससे व्यक्ति की सोचने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण तो परिवार नष्ट हो जाते हैं। संत की इस बात का उस शराबी पर गहरा असर पड़ा और उसने उस दिन से शराब से तौबा कर ली। यही नहीं, वह दूसरों को भी शराब छोड़ने की सलाह देने लगा। वह संत तिरुवल्लुवर के सत्संग में नियमित रूप से आने लगा। उसका जीवन बदल गया। इस कथा से तीन बातें स्पष्ट होती हैं - पहली कभी भी इन्सान को कोई भी तर्क देने से पहले हजार बार सोचना चाहिए कि वह जो बात कर रहा है, उसमें अखिर कितना दम है। दूसरा - नशा कोई भी हो, वह बुरा होता है। अपने स्वार्थ की खातिर नशे को अच्छा बताना समाज को ही गलत दिशा दिखाना होता है। और तीसरी - जब भी हमें संत कोई उपदेश दें, तो हमें उस पर गौर अवश्य करना चाहिए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-05-2012, 03:42 PM | #10 |
Administrator
|
Re: डार्क सेंट की पाठशाला
बहुत ही बढ़िया और ज्ञानवर्धक सूत्र है. इस पाड्शाला में तो रोज़ हाजिरी लगानी पड़ेगी.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
Bookmarks |
Tags |
dark saint ki pathshala, hindi stories, inspirational stories, short hindi stories |
|
|