10-11-2010, 10:52 AM | #11 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Last edited by arvind; 10-11-2010 at 11:09 AM. |
10-11-2010, 11:12 AM | #12 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
मै लूट गया, बर्बाद हो गया.... ,
मेरे सूत्र के साथ इमोश्नल अत्याचार हुआ है..... , मैंने तो "फोरम की चटनी" बनाई थी, ये "प्रविष्टि का मुरब्बा" कौन चेप गया...... बहूहूहूहु...... । |
10-11-2010, 11:57 AM | #13 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
आप सूत्र पर सूत्र बनाए जा रहे है और आपका सूत्र फ्लाप पे फ्लाप होता जा रहा है। इतनी मेहनत से बनाई गयी सूत्रो और प्रविष्टियों पर कोई ध्यान नहीं देता है, सोचिए उस समय आपको कितना बुरा लगता होगा। मेरे साथ भी ऐसा ही होता था। इस विषय पर मैंने बहुत ही गहन अध्ययन किया और फिर मैंने तैयार किया बीस सूत्री नुस्खा, जिसे आपका सूत्र जबरदस्त हिट होगा।
चेतावनी: इन नुस्खों का प्रयोग सूत्रधार/प्रविष्टिकर्ता अपने रिस्क पर करें। किसी भी प्रकार के सामाजिक, आर्थिक, अथवा मानसिक नुकसान के लिये लेखक किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं है। आपको इन नुस्खों पर भरोसा नहीं तो लेखक को पत्र लिखें या मिलें. नाम गुप्त रखे जाने की सौ फीसद गारंटी । |
10-11-2010, 11:59 AM | #14 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
1. टिप्पणी करना छोड़ें अगर आप हर जगह यहां वहां टिप्पणी करते हैं तो सावधान। अपने आप को सर्वश्रेष्ठ समझें। आपको सब ज्ञान है। अब जब आप सर्वज्ञानी हैं तो दूसरों की अज्ञान से भरी बातें न तो आप पढ़ें और न ही टिप्पणी करें। दूसरों के सूत्रो/प्रविष्टियों को पढ़ने लायक ही न मानें और यदा कदा इस बात की घोषणा भी करते रहें। इससे लोग आपको सर्वज्ञानी मानने लगेंगे और लाइन लगा कर आपके यहां हिट्स पर हीट्स मिलने लगेंगे। हमारे यहां बाबाओं और स्वामियों के यहां जो भीड़ लगती है वो तो आपने देखी ही होगी। |
10-11-2010, 12:01 PM | #15 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
2. हवा बाजी करें अपने सूत्रो/प्रविष्टियों पर हवा बाजी करें। जमीन से जुड़े लोगों को आजकल पिछड़ा माना जाता है। हवाबाजी से लोग अवाक हो कर आपको देखते रह जायेंगे और आप पूरे फोरम का मंच लूट कर ले जायेंगे। |
10-11-2010, 12:03 PM | #16 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
3. टैक्नोराटी? वो के होवे है आपका सूत्र इन टोटकों से ऊपर है। आप अच्छा लिखेंगे तो आपको नारद की भी जरूरत नहीं। लोग अपने आप पढ़ने आयेंगे आपको। अरे जो आप का लिखा न पढ़े सोचिये वो अपना कितना नुकसान कर रहा है? |
10-11-2010, 12:05 PM | #17 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
4. जटिल मुद्दे जटिल से जटिल मुद्दे उठाइये। साधारण मुद्दे आप साधारण लोगों के लिखने के लिये छोड़ दें। जितना आप जटिल मुद्दों पर लिखेंगे उतनी ही आपकी और आपके सूत्र की महानता बढ़ेगी। इसके लिए आप नियमित सर्च करें और लगातार टीपते रहें| |
10-11-2010, 12:07 PM | #18 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
5. जटिल भाषा अपनी भाषा को इतना जटिल रखें कि अच्छा भला पढ़ा लिखा पाठक भी हीनभावना का शिकार हो जाये। संस्कृत के शब्दों का खुल कर प्रयोग करें। चाइनीस शब्दों का प्रयोग भी कर सकते हैं। अब आप तो जानते ही हैं कि चाइना ने कितनों को हीनभावना का शिकार बनाया हुआ है। आप जितने कम लोगों की समझ में आएंगे आपको विशेष समझने वाले व्यत्क्रमानुपात में बढ़ते जाएंगे. |
10-11-2010, 12:09 PM | #19 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
6. विवाद खड़े करें अपने सूत्र को हिट करने का यह आम और सर्वाधिक इस्तेमाल में लाया जाने वाला नुस्खा है। अब आपको विवाद खड़े करने के कुछ नये नुस्खे लाने होंगे जैसे की सांस लेने से कैंसर हो सकता है या पानी पीने से कैंसर हो सकता है। अब यदि कोइ इस बात का प्रतिकार करे तो पलट कर उसी पर वार करें और कहें कि तुम्ही हो जिसकी वजह से हवा और पानी की यह हालत हुई है। |
10-11-2010, 12:10 PM | #20 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
7. आला तबके के लिये लिखें आम आदमी की भाषा में आम आदमी के बारे में कभी न लिखें नहीं तो आपका सूत्र भी आम बन कर रह जायेगा। हमेशा आला तबके को ध्यान में रख कर लिखें। |
Bookmarks |
Tags |
discussions, forum anthem, forum songs, forum talks, satires, witty replies |
|
|