23-04-2014, 11:03 AM | #11 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
रेल के डिब्बे में एक सज्जन ने अपने सामने वाले व्यक्ति को चुपचाप बैठे देखकर बातचीत करने के इरादे से कहा- भाई साहब आपका रूमाल नीचे गिर गया है। इस पर उस व्यक्ति ने कहा- मेरा रूमाल गिर गया है, इससे आपको क्या मतलब? आपका कोट सिगरेट से जल रहा है, पर मैंने तो कुछ नहीं कहा कश्मीरी सेब बांकेलाल - यार मैं सोचता था कि इस दुनिया में सिर्फ मैं ही उल्लू हूं। प्यारेलाल - क्यों क्या हुआ? बांकेलाल - कल मैंने अपनी पत्नी को कश्मीरी सेब लाने को कहा था। प्यारेलाल - तो क्या हुआ? बांकेलाल - आज कश्मीर से फोन आया कि उसने सेब खरीद लिए है। |
23-04-2014, 01:22 PM | #12 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
सोच बदलो, देश बदलेगा ! कॉलेज वाली... मसालेदार होती है ! पड़ोस वाली... कड़क होती है ! ऑफिस वाली... मीठी होती है ! . घर वाली... फीकी होती है ! . होटल वाली... मस्त होती है ! . . 5 स्टार वाली... महंगी होती है ! . लेकिन एक बात है यार.. . . . . . . . चाय आखिर चाय होती है ! सोच बदलो, देश बदलेगा ! |
23-04-2014, 01:49 PM | #13 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
Quote:
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
|
23-04-2014, 01:52 PM | #14 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
मैं उल्लू का पट्ठा..
पप्पू अपनी मम्मी की सहेली को घर छोड़ने गया। घर दूर था, रात हो गई थी। देर हो गई तो आंटी सविता ने बोला- बेटा रात बहुत हो गई है, तुम यहीं बिट्टू के रूम में सो जाओ ! पप्पू बोला- नहीं आंटी, मैं यहीं सोफ़े पर सो जाऊँगा। अगले दिन सुबह एक बहुत ही सुंदर लड़की चाय लेकर आई.. पप्पू- आप कौन हो? लड़की- मैं बिट्टू ! आपका नाम? पप्पू- मैं उल्लू का पट्ठा.. *** पप्पू प्रेमी- तुम मेरे सपनों में, ख्वाबों में, जज्बातों में रहती हो। सलमा- भैया, तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है.. मैं तो दिल्ली में रहती हूँ। *** पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड सलमा से बहुत प्यार करता था। एक दिन वह मर गई, तो सलमा की एक सहेली नगमा पप्पू के पास आई और बोली- क्या मैं सलमा की जगह ले सकती हूँ? पप्पू- मुझे कोई ऐतराज नहीं, मगर कब्रिस्तान वालों से जाकर पूछ लो। |
07-05-2014, 10:50 AM | #15 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
एक दरवाजे पर एक घंटी लगी हुई थी, जिस पर लिखा था, 'डॉक्टर के लिए घंटी बजाइए।'
आधी रात को संता शराब में टुन्न उधर से निकला, उसने घंटी देखी, फिर ऊपर लिखी लाइन पढ़ी और फिर घंटी बजाने लगा। थोड़ी देर बाद दरवाजा खुला और आँखें मलता हुआ एक आदमी बाहर निकला। संता ने पूछा,"आप डॉक्टर हैं?" डॉक्टर: हाँ। संता: यह घंटी आप खुद नहीं बजा सकते? |
07-05-2014, 10:55 AM | #16 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
घर जैसा महसूस करते हैं एक आदमी की मौत हो गयी और उसे अपने कर्मों की कारण नर्क की प्राप्ति हुई। उसने वहाँ जाकर देखा कि हर देश के लिए अलग-अलग नर्क है। वह सबसे पहले अमरीकन नर्क में गया और पूछा कि,"यहाँ आत्माओं को किस तरह पीड़ा दी जाती है।" उसे बताया गया कि पहले तो वो आपको बिजली की कुर्सी के साथ बांध देते हैं, फिर उसमे करंट छोड़ दिया जाता है, फिर कीलों के बिस्तर पर नंगा लिटा दिया जाता है और फिर अमरीकन जल्लाद आता है और दिन भर कोड़े मारता है। आदमी यह सुनकर बहुत भयभीत हो गया और आगे बढ़ गया। आगे जाकर उसने अलग-अलग देशों के सभी नर्क देखे लेकिन सभी जगह लगभग एक ही तरह की सजा दी जाती थी। घूमते-घूमते वो आदमी आखिर कर भारतीय नर्क पहुंचा। वहाँ उसने देखा कि आत्माओं की लम्बी कतारें लगी हुई थी। हैरान होकर उसने वहाँ भी सजा के बारे में पूछा कि यहाँ किस प्रकार की सजा दी जाती है जो इतनी लम्बी कतार बना कर सब यही खड़े हुए हैं? उसे बताया गया कि, "यहाँ सबसे पहले आपको बिजली की कुर्सी के साथ बांध देते हैं फिर उसमे करंट छोड़ दिया जाता है, फिर आपको कीलों के बिस्तर पर नंगा लिटा दिया जाता है और फिर भारतीय जल्लाद आता है और दिन भर आपको कोड़े मारता है।" आदमी परेशान होकर बोला कि, "ऐसी ही सजा तो बाकी सारे देशों के नर्क में भी मिलती है पर वहाँ तो इतनी भीड़ नहीं है पर यहाँ इतनी भीड़ क्यों है?" तो किसी ने उसकी परेशानी दूर की और उसे इसका कारण बताया कि, "क्योंकि यहाँ भीड़ के कारण बदहाली है, मैन्टेन्स भी ठीक नहीं है, बिजली भी आती नहीं जिस कारण करंट वाली कुर्सी काम में नहीं आती, कीलों वाले बिस्तर से लोग कीलें चुरा कर ले गए हैं और कोड़े लगाने वाले जल्लाद भी कम हैं और वो भी आकर अपनी हाज़िरी लगा कर कैंटीन में चले जाते हैं, जिस कारण यहाँ लोग बस चक्कर ही काटते रहते हैं और घर जैसा महसूस करते हैं!" |
07-05-2014, 02:27 PM | #17 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
सगाई से पहले
लड़का: शुक्र है भगवान् का इस दिन का तो मैं कब से इंतज़ार कर रहा था। लड़की: तो मैं जाऊं? लड़का: नहीं बिल्कुल नहीं। लड़की: क्या तुम मुझ से प्यार करते हो? लड़का: हाँ करता था, करता हूँ और करता रहूँगा। लड़की: कभी मेरे साथ धोखा करोगे? लड़का: नहीं इस से अच्छा तो मैं मर जाऊं। लड़की: क्या मुझे प्यार करोगे। लड़का: हाँ-हाँ क्यों नहीं। लड़की: तुम मुझे मरोगे? लड़का: नहीं मैं ऐसा आदमी नहीं। लड़की: क्या मैं तुम पर विश्वास कर सकती हूँ? लड़का: हां। लड़की: ओह प्रिये। और शादी के बाद की कहानी जान ने के लिए इसे नीचे से ऊपर पढो। |
07-05-2014, 02:29 PM | #18 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
गलत नंबर लग गया। लड़की: कौन हो तुम? पप्पू: हसरत तेरी। लड़की: देखते हो क्या? पप्पू: सूरत तेरी। लड़की: करते हो क्या? पप्पू: पूजा तेरी। लड़की: काफ़िर हो क्या? पप्पू: सोच है तेरी। लड़की: चाहते हो क्या? पप्पू: मोहब्बत तेरी। लड़की: पछताओगे। पप्पू: किस्मत मेरी। लड़की: राखी सावंत हूँ मैं। पप्पू: ओ तेरी, सॉरी आंटी गलत नंबर लग गया। |
07-05-2014, 02:33 PM | #19 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
एक बार सेना का एक जवान अपने अधिकारी से आठ दिन की छुट्टी मांगने गया तो अधिकारी ने उसे टालने की गरज से कहा, "जाओ पहले दुश्मन की सेना का एक टैंक ले आओ।"
दूसरे दिन जवान सचमुच दुश्मन का एक टैंक लेकर आ गया, इस पर अधिकारी ने आश्चर्यचकित होकर पूछा, "ये तुमने कैसे किया?" जवान: इसमें कौन सी बड़ी बात है साहब जी, जब उन्हें आठ दिन की छुट्टी चाहिए होती है तो वे हमसे टैंक ले जाते हैं। |
07-05-2014, 02:37 PM | #20 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: क्यों उदास हुए डॉक्टर?
शर्मीली बुढिया!
एक बार एक बूढी महिला अपने घर के आँगन मैं बैठी स्वेटर बुन रही थी कि तभी अचानक एक आदमी उसकी आँख बचाते हुए उसकी कुर्सी के नीचे बम रख कर भाग गया। आदमी को इतनी जल्दी में भागते हुए देख, कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने आँगन में झाँक कर देखा तो उनकी नज़र बुढिया की कुर्सी के नीचे रखे बम पर पड़ी। यह देख कर उन लोगों ने बुढिया को आगाह करने के लिए घर के बाहर से ही चिल्लाना शुरू कर दिया "बुढिया बम है, बुढिया बम है।" यह शोर-गुल सुन कर बुढिया एक पल के लिए चौंकी और फिर शर्माते हुए बोली, " अरे अब वो बात कहाँ, बम तो मैं जवानी में होती थी।" |
Bookmarks |
|
|