02-09-2013, 10:29 PM | #11 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
जुलाई: जापानी सैनिकों ने दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बसी फ्रेंच कॉलोनियों पर कब्जा शुरू कर दिया। जवाब में अमेरिका ने उसे तेल निर्यात करने से मना कर दिया |
02-09-2013, 10:29 PM | #12 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
सितंबर: जर्मन वायुसेना के सैंकड़ो लड़ाकू विमानों ने रात में लंदन पर बमबारी शुरू कर दी। 57 रातों यानी मई 1941 तक जर्मन बमवर्षक विमान बमबारी करते रहे। इसमें लगभग 40 हजार लोग मारे गए। लंदनवासियों ने इसे हवाई हमला अभियान का नाम दिया था। |
02-09-2013, 10:30 PM | #13 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
जर्मनी, इटली और जापान ने एक त्रिपक्षीय संधि पर दस्तखत किए। इसमें उन्होंने ब्रिटेन और फ्रांस के खिलाफ युद्ध में हाथ मिला लिया। यह समझौता एक तरह से अमेरिका के लिए भी बड़ा खतरा था, जिसने ब्रिटेन और फ्रांस की मदद करना बंद कर दिया था। अमेरिका ने ब्रिटेन को पश्चिमी हैम्परशर में नेवल और एयरबेसों के एक्सचेंज के तहत 50 पुराने विध्वंसक दिए थे। |
02-09-2013, 10:30 PM | #14 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
अक्टूबर: 4 लाख पोलिस यहूदी वारसा के एक हिस्से में इकट्ठा किए गए। इसे वार्सा गेटो भी कहा जाता है। पोलैंड में लगातार यहुदियों के खिलाफ नाजी कैम्पेन जारी रहा। इस कैम्पेन के तहत 60 लाख यहुदियों और हजारों की तादाद में अल्संख्यकों का नरसंहार किया गया। इसी महीने में इटली ने ग्रीस पर हमला बोल दिया। इसमें जर्मन सैनिकों ने इटली सैनिकों मदद भी की। |
02-09-2013, 10:30 PM | #15 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
1941 जनवरी - जापानी एडमिरल इसोरोकू यामामोतो ने पर्ल हार्बर पर हमले की योजना बनाई। मार्च में ब्रिटेन को हथियारों और अन्य युद्ध सामग्रियों की सप्लाई के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने 'लैंड लीज' बिल पर हस्ताक्षर किया। |
02-09-2013, 10:31 PM | #16 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
अप्रैल - जर्मनी ने ग्रीस और यूगोस्लाविया को पराजित किया। जून में तीस लाख से ज़्यादा जर्मन सैनिकों ने सोवियत यूनियन पर हमला कर दिया। |
02-09-2013, 10:31 PM | #17 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
सितंबर - सोवियत यूनियन पर जर्मनी की विजय बरकरार रही। जर्मन सैनिकों ने लेनिनग्राड शहर (अब सेंट पीटर्सबर्ग) को चारो ओर से घेर लिया। जनवरी 1944 तक चली इस घेराबंदी में लेनिनग्राड शहर के पांच लाख से ज़्यादा लोग भुखमरी से मर गए। |
02-09-2013, 10:31 PM | #18 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
अक्टूबर - जापानी सेना और नेवी के अधिकारियों ने देश को अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया। जनरल हिडेगी टोजो सैन्य नियंत्रित सरकार में प्रधानमंत्री बन गए। जर्मनी की सबमरीन तारपीडो के हमले में अमेरिकी नेवी का 'रीबेन जेम्स' नष्ट होकर उत्तरी अटलांटिक में डूब गया। यह यूरोपियन वार में नष्ट होने वाला पहला अमेरिकी युद्धपोत था। इस हमले में युद्धपोत के 160 कू मेंबर्स में से केवल 45 ही जीवित बच पाए थे। |
02-09-2013, 10:31 PM | #19 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
नवंबर - अमेरिका ने जापान को चीन और इंडो-चाइना क्षेत्र से अपनी सेना हटाने को कहा। टोजो ने युद्ध करने का निर्णय लिया। अमेरिका से युद्ध टालने के लिए जापान ने कूटनीतिज्ञों के दल को वाशिंटगटन भेजा। जापानी एयरक्राफ्ट के छह लड़ाकू विमानों ने गुपचुप ढंग से उत्तरी जापान से पर्ल हार्बर की ओर उड़ान भरी। अमेरिका ने जापान को होने वाले तेल निर्यात पर पाबंदी लगा दी |
02-09-2013, 10:32 PM | #20 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
दिसंबर - जापान ने पर्ल हार्बर पर हमला कर दिया। लगभग उसी समय जापानी लड़ाकू विमानों ने फिलीपीन्स और दो अमेरिकी द्वीपों पर भी हमला किया। जापानी सैनिकों ने मलाया और थाइलैंड पर भी हमला कर दिया और शंघाई पर कब्जा कर लिया। इसी साल दिसंबर में जापानी सैनिकों ने बर्मा और हांगकांग पर हमला कर दिया। पर्ल हार्बर पर हमले के तीन दिनों बाद जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। |
Bookmarks |
Tags |
world-war-2, wwii |
|
|