17-09-2013, 04:53 AM | #2021 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
वाशिंगटन। अमरीका की राजधानी वाशिंगटन के अति सुरक्षित नौसेना यार्ड के मुख्यालय में सोमवार को अज्ञात लोगों के अंधाधुंध फायरिंग करने से कई लोग हताहत हो गए। संसद से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित इस मुख्यालय में फायरिंग में कम से कम 12 लोग मारे गए तथा 15 से ज्यादा घायल हैं। घायलों में 3 की हालत गंभीर है। समाचार लिखे जाने तक बाकी दो हमलावर नहीं पकड़े गए थे। सैन्य अधिकारयिों के मुताबिक, हमलावर तीन थे, जिनमें से दो सेना की वर्दी में थे। सुरक्षाबलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर मारा गया, जबकि दो की तलाश जारी है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि यह आतंकी हमला था या नहीं। वाशिंगटन पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना की समुद्र प्रणाली कमान के मुख्यालय में कोलंबिया के जिला पुलिस अधिकारी और एक अन्य अधिकारी समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:53 AM | #2022 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:54 AM | #2023 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
नौसेना ने एक बयान जारी करके कहा कि गोलीबारी अति सुरक्षा वाले मुख्यालय में हुई जिसमें करीब 3 हजार लोग काम करते हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस परिसर क ी पुलिस और आपात वाहनों ने घेराबंदी कर ली है। परिसर के ऊपर कई हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं तथा कुछ उसकी छत तक उतर आए हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि कायराना हमले के दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। वॉशिंगटन पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हमले की पहली रिपोर्ट भारतीय समयानुसार 18.06 बजे आई। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को गोलीबारी की घटना से अवगत कराया गया है। गोलीबारी की सूचना के बाद रीगन नेशनल हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। नौसेना का यह यार्ड 18वीं शताब्दी का है और नौसेना के सबसे पुराने प्रतिष्ठानों में से एक है। इसमें नौसेना प्रमुख का संचालन केंद्र है। यह हथियारों का विकास भी करता है। इसमें एक संग्रहालय भी है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:54 AM | #2024 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:55 AM | #2025 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
ऎसे थे हमलावर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हमलावर सेना की वर्दी में थे। हमलावरों में एक श्वेत बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है, हमलवारों ने काली शर्ट और काली हैट पहन रखी थी। लंबाई 5 फीट 10 इंच बताई है। एक की उम्र 50 साल है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:55 AM | #2026 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
3 दिन पहले धमकी अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ने शुक्रवार को ही कहा था, वह अमरीका में छोटे हमले करेगा, ताकि उसे आर्थिक रूप से लहूलुहान कर सके। 9/11 की 12वं बरसी पर उसने यह धमकी भरा ऑडियो जारी किया था। नेवी यार्ड का सालाना बजट 30 अरब डॉलर है। मरने वाले देशभक्त हैं। हम एक और चुनौती का सामना कर रहे हैं। इस बार राजधानी के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है। हम उन्हें पकड़ लेंगे।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:56 AM | #2027 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
गौरी बाबा की काली करतूत, डेढ़ साल से अंधे युवक से कुकर्म
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:56 AM | #2028 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
बलपुर। दरोगाघाट स्थित आश्रम में रहने वाले गौरी बाबा और उसके चार चेलों पर अंधे युवक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। युवक का आरोप है कि बाबा अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ डेढ़ साल से अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा था। सोमवार को सर्वधर्म मंडल की अध्यक्ष सरोज कांडा युवक को लेकर एसपी हरिनारायणचारी मिश्र के पास पहुंचीं, तो मामले का खुलासा हुआ। एसपी के निर्देश पर गोरखपुर पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गौरी बाबा को हिरासत में ले लिया। उधर, पीडित की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीडित युवक होशंगाबाद का निवासी है। 2010 में वह जबलपुर आया था। 10वीं तक उसने ब्रेन लिपि से पढ़ाई भी की है, लेकिन परिजन की उपेक्षा के कारण वह यहां आ गया। दो वर्ष से वह दरोगाघाट में गौरी बाबा के आश्रम में रह रहा था। युवक ने एसपी को बताया कि दिन भर भीख मांगकर शाम को वह आश्रम लौट आता था। वहां भजन करता और आश्रम में ही भोजन कर सो जाता था। डेढ़ वर्ष पहले गौरी बाबा ने एक रात उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। फिर यह सिलसिला चल पड़ा। गौरी बाबा उसे भोजन में कुछ नशीला पदार्थ खिला देता, जिसके बाद वह विरोध करने की हालत में नहीं रहता था। कुछ समय बाद गौरी बाबा के साथी पम्मू, पिंकी पटवा, विक्की साहू व बसोरी लाल भी उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगे। वे उसके साथ सामूहिक रूप से भी दुष्कृत्य करते थे।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:57 AM | #2029 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
हालत बिगड़ी पीडित युवक ने बताया कि लगभग ढाई माह पहले उसके साथ पांचों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत खराब हो गई थी। गौरी बाबा ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया था, पर चालक ने उसे अस्पताल ले जाने से मना कर दिया था।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
17-09-2013, 04:59 AM | #2030 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खबरे : कुछ हट के
नहीं सुधरा बाबा पीडित युवक ने अपने साथ हो रहे दुष्कृत्य की जानकारी कई लोगों को दी थी। लोग गौरी बाबा को डांटते, तो कुछ दिन तक वह शांत रहता। उसके बाद फिर उसकी हरकत शुरू हो जाती।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
Bookmarks |
|
|