18-01-2012, 05:36 PM | #2281 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
लंदन ! मक्के के पौधों में ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक ऐसे नए जीन की खोज की है जो पौधे से बीज में पोषक तत्वों के स्थानांतरण को नियमित करता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह जीन न केवल फसल उत्पादन में वृद्धि कर सकता है बल्कि खाद्य सुरक्षा में भी मददगार हो सकता है। आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और वारविक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उद्योग क्षेत्र की मदद से इस जीन की खोज की और इसका नाम उन्होंने मेज 1 रखा है। अपने निष्कर्ष में उन्होंने कहा है कि इस जीन की मदद से वैश्विक खाद्य उत्पादन बढाने में मदद मिल सकती है। ये निष्कर्ष ‘करंट बायोलॉजी’ के इस सप्ताह के अंक में प्रकाशित हुए हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जहां ज्यादातर जीनों में माता और पिता दोनों के क्रोमोसोम पाए जाते हैं, वहीं मेज 1 में केवल माता संबंधी क्रोमोसोम होते हैं। केवल एक अभिभावक को दर्शाने वाले जीन का यह असामान्य प्रकार मानव के कुछ जीनों में भी होता है जो गर्भावस्था में भ्रूण के विकास के दौरान मां से मिलने वाले पोषक तत्वों के नियंत्रण के लिए प्लेसेन्टा (गर्भ नाल) के विकास को नियमित करता है। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि पौधे भी बीज के विकास के दौरान पोषक तत्वों को नियमित करने के लिए इसी तरह की प्रणाली अपनाते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 05:37 PM | #2282 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
राहुल और दिग्विजय के खिलाफ वाद दायर
आजमगढ ! कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आजमगढ जिले की एक अदालत में मुसलमानों की भावनाएं उद्वेलित करने की कोशिश के आरोप में आज एक वाद दायर किया गया। जितेन्द्र सिंह नामक युवक ने आजमगढ के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विजेश कुमार सिंह की अदालत में यह वाद दायर किया। जितेन्द्र के वकील विंध्यवासिनी प्रसाद ने बताया कि दायर इस्तगासे में कहा गया है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ने गत 10 जनवरी को जिले के दौरे के दौरान सियासी फायदा लेने के लिये दिल्ली के बटला हाउस कांड का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि वाद के मुताबिक मामले के अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद सिंह ने मुसलमानों को लुभाने के लिये उस कांड को फर्जी करार दिया, जिससे मुसलमानों का दर्द एक बार फिर उभर गया। इस तरह उनकी भावनाएं उद्वेलित करने की कोशिश की गयी। वादकारी ने कहा है कि कांग्रेस महासचिवों की यह हरकत दुर्भाग्यपूर्ण है। लिहाजा, अदालत उन्हें तलब करके कार्रवाई करे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 05:38 PM | #2283 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नरेंद्र मोदी के खिलाफ न्यायालय की अवमानना से जुड़ी याचिकाएं खारिज
अहमदाबाद ! गुजरात उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही चलाने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। इन याचिकाओं में नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र को न्यायालय में चल रही कार्यवाही के दौरान मीडिया को सौंपने के कारण उनके खिलाफ यह कार्यवाही चलाने की मांग की गई थी। भीकाभाई जेठवा ने इस याचिका में कहा कि मोदी ने लोकायुक्त की नियुक्ति के मामले में राज्यपाल को वापस बुलाने के सिलसिले में प्रधानमंत्री को लिखे पत्र को उस वक्त सार्वजनिक कर दिया, जब सरकार ने इस नियुक्ति को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और मामला न्यायालय में चल रहा था। हालांकि न्यायमूर्ति अकील कुरैशी और न्यायमूर्ति सोनिया गोकानी की खंडपीठ ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से लिखा गया पत्र न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के इरादे से नहीं लिखा गया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 05:40 PM | #2284 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भोपाल के बाद ओरछा बना वालीवुड की पसंद
टीकमगढ (मप्र) ! राजधानी भोपाल के बाद अब प्रसिद्ध पर्यटक एवं धार्मिक स्थल ओरछा भी वालीवुड की पसंद बनता जा रहा है। दो वर्ष पूर्व रा-वन की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय एवं अभिषेक बच्चन द्वारा लगभग 15 दिनों तक ओरछा में शूटिंग के बाद अब प्रसिद्ध फिल्म स्टार कैटरीना कैफ भी एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिये कल ओरछा पहुंची। वह यहां से अपनी टीम के साथ बुधवार को रवाना होंगी। फिल्म प्रोडक्शन टीम के मैनेजर मोहित ने बताया कि कैटरीना अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ कल ओरछा पहुंची हैं। वह यहां आज और कल मैंगो स्लाइस नामक शीतल पेय के विज्ञापन के लिये फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। मोहित ने कैटरीना के हवाले से बताया कि उन्हें ओरछा के पुरातात्विक महल, छतरिया और बेतवा नदी का किनारा बहुत अच्छा लगा है। इससे पहले भी ओरछा में रा-वन के शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय लगभग 15 दिनों तक ओरछा में ही रुके थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 05:41 PM | #2285 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
प्राचीन भाषा को बचाए रखने के लिये मोबाइल फोन ऐप्लीकेशन
मेलबर्न ! आस्ट्रेलियाई शोधकर्ता एक प्राचीन एवं लुप्तप्राय: भाषा के संरक्षण के लिये एक मोबाइल ऐप्लीकेशन शुरु करने जा रहे हैं। एबीसी के अनुसार, हजार सालों पुरानी भाषा ‘ईवाइद्जा’ आज क्रोकर द्वीप के सिर्फ 150 लोगों द्वारा बोली जाती है। यह भाषा उत्तरी भूभाग स्थित अर्नहेम लैंड की प्राचीनतम 50 भाषाओं में से एक है। मिंजिलैंग लुप्तप्राय: भाषा परियोजना के ब्रूस बिर्च स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह आस्ट्रेलिया की करीब 100 लुप्तप्राय: भाषाओं में से एक है। संघीय सहायता के तौर पर मिले करीब एक लाख अमेरिकी डॉलर से एक मोबाइल फोन ऐप्लीकेशन विकसित किया जा रहा है जिसमें इस भाषा का शब्दकोष और कई कहावतों का संकलन होग। बिर्च को उम्मीद है कि उनकी परियोजना से यह भाषा कई पीढियों तक बची रह पायेगी और इस ऐप्लीकेशन से युवा पीढी को इस भाषा से जुड़ने में मदद मिलेगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 05:42 PM | #2286 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
डार्विन के ‘खोये हुए’ जीवाश्मों का पता लगाया ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने
लंदन ! ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने बड़ी संख्या में उन जीवाश्मों का पता लगाया है जिन्हें प्रख्यात वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने खोजा था लेकिन करीब 150 साल से भी पहले ये जीवाश्म उनके दुर्लभ संग्रह से खो गए थे। लंदन विश्वविद्यालय के रॉयल होलोवे में जीवाश्म विज्ञानी डा. होवार्ड फाल्कन लैंग ने आज बताया कि लकड़ी के एक पुराने बक्से से टकरा कर वह लड़खड़ा गए। ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे में एक कोने पर पड़े इस बक्से के अंदर रखी कांच की स्लाइड्स में कुछ ‘लापता’ जीवाश्मों का पता चला। वहां रोशनी की मदद से आगे देखने पर फाल्कन लैंग ने एक स्पेसीमेन (जीवाश्म का नमूना) देखा जिस पर ‘सी. डार्विन ईएसक्यू’ का लेबल लगा था। फाल्कन लैंग ने कहा ‘‘मुझे कुछ देर यह सोचने में लग गई कि क्या स्लाइड पर सचमुच डार्विन के हस्ताक्षर हैं।’’ जल्द ही उन्हें अहसास हो गया कि जो स्पेसीमेन उन्हें मिला वह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा ‘‘ओह ... मैंने क्या खोज डाला?’’ उन्होंने बताया कि उन्हें डार्विन तथा उनके सहयोगियों द्वारा एकत्रित स्पेसीमेन्स की 314 स्लाइड्स का संग्रह मिला है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 05:42 PM | #2287 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
विटामिन-डी की कमी से हो सकती हैं कई बीमारियां
मेलबर्न ! एक नये शोध में पाया गया है कि आस्ट्रेलिया में रहने वाले तीन में से एक व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी है जिससे कई रोगो के जन्म लेने का खतरा है। ‘क्लीनिकल एंडोक्रिनोलोजी’ जर्नल में छपे इस शोध में 11000 लोगों से आंकडे जुटाये गये हैं। इसमें पाया गया है कि सूर्य की रोशनी से मिलने वाले इस विटामिन की सबसे ज्यादा कमी महिलाओं में है। साथ ही वे लोग जो कम शारीरिक श्रम करते हैं वे भी इसकी कमी के अधिक शिकार है। दीकन यूनीवर्सिटी के राबिन डैली ने बताया कि आस्ट्रेलिया में विटामिन डी कमी एक गंभीर स्वास्थ समस्या है। यह पूरे विश्व में भी पनपती जा रही है। सूर्य के प्रकाश में इसकी उपलब्धता के बावजूद भी आस्ट्रेñलिया के लोग इसके शिकार हैं। उन्होने बताया, ‘‘विटामिन डी की कमी से कई गंभीर बीमारियां पैदा होती हैं। हड्डियों की कमजोरी, हृदय संबंधी रोग, ओस्टोपोरेसिस, मांसपेशियों में कमजोरी, कैंसर और टाइप टू का मधुमेह जैसी बीमारियां पनप सकती हैं। इसकी कमी जगह और मौसम पर भी निर्भर करती पाई गई है। सर्दियों में इसका स्तर और भी कम हो जाता है और आस्ट्रलिया के दक्षिणी हिस्सों में रहने वालों मे इसकी ज्यादा कमी पाई गई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 05:43 PM | #2288 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अब तंदुरुस्त रहिए ‘आभासी व्यायाम’ के जरिये
लंदन ! क्या आप सुबह सुबह उठकर बाहर व्यायाम करने के लिये जाने में कतराते है। तो आपके लिये यह एक अच्छी खबर है। दरअसल अब आप अपने घर में बैठे बैठे ही गेम खेलते हुये व्यायाम कर सकते हैं। ‘वर्चुअल वर्ल्ड’ अर्थात आभासी दुनिया के इस दौर में एक नये शोध के जरिये वैज्ञानिक ‘एक्सर गेम्स’ विकसित करने जा रहे हैं जो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से तंदरुस्त रखेगा। शोध में पाया गया है कि ‘एक्सर गेम्स’ ऐसे वीडियो गेम्स हैं जो खेलने वाले को व्यायाम करने का आभास कराते हैं और उसकी शारीरिक व मानसिक क्षमताओं में इजाफा करते हैं। अध्ययन के लिये विभिन्न आयु के 101 स्वयंसेवियों की मदद से पता लगाया गया कि इन गेम्स को खेलने वाले वास्तव में साइकिल चलाने वालों से ज्यादा तीव्र याद्दाश्त रखते हैं। ‘अमेरिकन जर्नल आफ प्रिवेंटिव मेडिसिन’ के अनुसार इन ‘एक्सरगेम्स’ को तीन महीनों तक सप्ताह में सिर्फ दो या तीन बार खेलने पर ही सुधार दिखने लगता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 06:00 PM | #2289 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
व्हाइट हाउस परिसर में धुंआ बम फेंका
वाशिंगटन ! अमेरिकी राष्ट्रपति भवन के परिसर में आज एक धुआ बम फेंके जाने के बाद उसे करीब एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। यह घटना इस भवन की सुरक्षा में भयंकर चूक मानी जा रही है। व्हाइट हाउस के बाहर कल वाल स्ट्रीट घेराव आंदोलन के करीब 1000 प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान यह घटना घटी। जब उच्च सुरक्षा वाले व्हाइट हाउस परिसर में धुंआ बम नजर आया तब अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली संघीय एजेंसी सिक्रेट सर्विस में हड़कंप मच गया। व्हाइट हाउस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और आसपास के मार्गों को बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से वहां से हटा दिया गया। राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा उनकी पत्नी मिशेल ओबामा घटना के समय व्हाइट हाउस परिसर में नहीं थे। ओबामा, मिशेल के 48वें जन्मदिन पर उन्हें रात्रिभोज के लिए एक रेस्त्रां में ले गए थे। घटना के बाद ओबामा दंपति बिना किसी परेशानी के व्हाइट हाउस लौट चुका है। सिक्रेट सर्विस के प्रवक्ता जार्ज ओगिलवी ने कहा कि गिरफ्तारियां नहीं हुई है और एजेंसी घटना की जांच कर रही है। पालिटिको ने खबर दी है, ‘‘घटनास्थल पर मौजूद एक एजेंट के अनुसार किसी धुएं वाले बम जैसी वस्तु के कारण व्हाइट हाउस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।’’ राष्ट्रपति के साथ लौट रहे पत्रकारों को हालांकि अपनी जगह से जाने की अनुमति नहीं दी गयी। ब्रीफिंग कक्ष में करीब 45 मिनट तक रोके जाने के बाद व्हाइट हाउस का एक अधिकारी पत्रकारों के समूह को व्हाइट हाउस से बाहर 17नंबर सड़क की ओर निकाल ले गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2012, 06:24 PM | #2290 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
एजाज के म्यूजिक वीडियो से इंटरनेट की दुनिया में हंगामा
इस्लामाबाद। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें पाकिस्तान मेमोगेट कांड के मुख्य किरदार पाकिस्तानी-अमेरिकी उद्योगपति मंसूर एजाज महिला रेसलर्स (पहलवानों) के एक मैच की कमेंटरी कर रहे हैं। इस मैच में भाग लेने वाली प्रतिभागियों ने बहुत कम कपड़े पहने हुए हैं। मेमोगेट (गोपनीय दस्तावेज) कांड के कारण वर्तमान में पाकिस्तान में सरकार, सेना, खुफिया विभाग आईएसआई और न्यायपालिका के बीच मतभेद उभर कर सामने आए हैं तथा सेना और सरकार के बीच काफी तनावपूर्ण स्थिति है। डीजे और रिमिक्सर जूनियर जैक के हिट गाने ‘स्टुपिडिस्को’ का यह वीडियो कल रात ही ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। ट्विटर पर आने के बाद पाकिस्तानी इंटरनेट उपभोक्ताओं ने इस वीडियोे को अन्य सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर भी साझा किया है। इस वीडियो में एजाज ‘मिस डबल डी’ और ‘नास्टी नास्टी’ नामक दो महिला रेसलरों के बीच मैच की कमेंटरी कर रहे हैं। ट्विटर पर ही कुछ लोगों ने इस वीडियो की सत्यता पर सवाल भी खड़े किए हैं। जिसके जवाब में एक यूजर ने कहीं से एक वीडियो निकाला है जिसमें मंसूर को इस वीडियो की शूट में भाग लेते हुए दिखाया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|