18-10-2017, 04:21 PM | #221 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
अनिल कुम्बले / Anil Kumble अनिल कुम्बले ने 132 टैस्ट मैचों में कुल 619 विकेट लिए इसके अलावा 271 ODI मैचों में कुल 337 विकेट लिए
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) Last edited by rajnish manga; 26-04-2018 at 07:37 AM. |
18-10-2017, 11:34 PM | #222 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (18 October)
आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनायें: 1878 - थॉमस एल्वा एडिसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी। 1922 - ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बाद में बदलकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) किया गया। 1931 - बिजली के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ। 1954 - टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) Last edited by rajnish manga; 18-10-2017 at 11:37 PM. |
19-10-2017, 12:01 AM | #223 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (19 October)
आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनायें: 1745 – मशहूर किताब 'गुलीवर की यात्राएं' के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ। ^ 1853 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी। 1950 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की था. बाद में उन्हें भारत साकार द्वारा भारत रत्न तथा नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. वेटिकन ने उन्हें संत के रूप में भी मान्यता दी. 1970 – आज के दिन रूस के सहयोग से स्वदेश में निर्मित MIG 21 को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) Last edited by rajnish manga; 21-10-2017 at 04:59 PM. |
20-10-2017, 11:37 AM | #224 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (20 October)
आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनायें: 1568: मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया. ^ 1973: ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया. 2011: लीबिया पर 40 साल एकछत्र राज करने वाले तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी गृहयुद्ध में मारा गया.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
20-10-2017, 11:33 PM | #225 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (21 October)
आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनायें: 1296 – अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली। 1934 – नेताजीसुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिन्द फ़ौज की स्थापना की। 1951 - भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। (1977 में इसका विलय जनता पार्टी में हुआ. 1980 में यह पार्टी अपने नए अवतार में भारतीय जनता पार्टी ने नाम से वजूद में आयी)। 1954 - भारत और फ़्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवंबर से लागू हुआ। 1970 - नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया। (Born: March 24, 1914 / Died: September 12, 2009) वे एक अमरीकी कृषि वैज्ञानिक थे. उन्होंने अनाज का उत्पादन बढाने के लिए नयी तकनीक का सहारा लिया और उसके आधार पर उन्होंने संसार में हरित क्रान्ति का श्रीगणेश किया.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) Last edited by rajnish manga; 21-10-2017 at 12:00 AM. |
21-10-2017, 12:12 AM | #226 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (21 October)
यश चोपड़ा / Yash Chopra फिल्म निर्माता-निर्देशक (27/9/1932 - 21/10/2012)
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
21-10-2017, 05:04 PM | #227 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (21 October)
यश चोपड़ा / Yash Chopra (Died 21 October) फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। उनकी पढ़ाई लाहौर में हुई। 1945 में इनका परिवार पंजाब के लुधियाना में बस गया था। यश चोपड़ा कभी इंजीनियर बनना चाहते थे। वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भी जानेवाले थे, लेकिन उनकी किस्मत कहीं और लिखी हुई थी। फिल्मों में करियर बनानेका सपना लिए वो बंबई आए थे। यशचोपड़ा ने बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत बड़े भाई बी आरचोपड़ा और आई एस जौहर के साथ की। साल 1959 में उन्होंने पहली फिल्म 'धूल काफूल' का निर्देशन किया। कई सफल फिल्मों के बाद 1973 में उन्होंने अपनीप्रोडक्शन कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ की स्थापना की। >>>
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) Last edited by rajnish manga; 21-10-2017 at 05:06 PM. |
21-10-2017, 05:08 PM | #228 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (21 October)
यश चोपड़ा / Yash Chopra (Died 21 October) स्टार को सुपरस्टार बनाने वाला पारस यशचोपड़ा ने अपनी फिल्मों से कई सितारों को स्टारडम का दर्जा दिलाया। 1975 में फिल्म 'दीवार' से उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन की 'एंग्री यंग मैन' की छवि बनाई। अमिताभ की लीड रोल वाली पांच फिल्में 'दीवार' (1975), 'कभी-कभी (1976), 'त्रिशूल' (1978), 'काला पत्थर' (1979), 'सिलसिला' (1981) यश चोपड़ा की बेहतरीन फिल्में हैं। वहीं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान केसाथ बतौर निर्देशक यश चोपड़ा ने 'डर', 'दिल तो पागल है' और 'वीर ज़ारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। शाहरुख के साथ यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' रही।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
21-10-2017, 05:14 PM | #229 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (21 October)
यश चोपड़ा / Yash Chopra (Died 21 October 2012) रोमांटिक फिल्मों के जादूगर: यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्मों का जादूगर कहा जाता था। उनकी अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ भी रोमांटिक फिल्म थी। 2012 में अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा था कि ये उनकी अंतिम फिल्म है और अब वो रिटायर होकर परिवार कोवक्त देना चाहते हैं। यश चोपड़ा रिटायर तो हो गए लेकिन परिवार को वक्त नहीं दे पाए। 21 अक्टूबर, 2012 को डेंगू के चलते उनका निधन हो गया था। परिवार: उनकी पत्नी का नाम पामेला चोपड़ा है। यश और पामेला के दो बेटे आदित्य और उदयहैं । बड़े बेटे आदित्य भी निर्देशक हैं। उन्होंने साल 2014 में अभिनेत्री रानी मुखर्जी से शादी की है। वहीं, उनके छोटे बेटे उदय चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेता हैं। इन दिनों वो एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्माण में भी किस्मत आजमा रहे हैं। पुरस्कार व सम्मान: 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सेनवा जा गया था। वहीं, 2005 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान मिला। फिल्मों की शूटिंग के लिए यश चोपड़ा को स्विट्ज़रलैंड सबसे ज्यादा पसंद था। अक्टूबर 2010 में स्विट्ज़रलैंड में उन्हें वहां एक अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।स्विट्ज़रलैंड में उनके नाम पर एक सड़क भी है और एक ट्रेन भी चलाई गई है।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) Last edited by rajnish manga; 21-10-2017 at 07:47 PM. |
21-10-2017, 11:11 PM | #230 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: और आज की हमारी शख्सियत हैं
और आज की हमारी शख्सियत हैं (21 October)
बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर का जन्मदिन भी आज ही है. (वे 21/10/1931 को पैदा हुये और 14/8/2011 को उनका स्वर्गवास हुआ). आज हम उन्हें आदर सहित याद करते हैं. बॉलीवुड फिल्मों की प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं अभिनेत्री हेलेन जिन्होंने क्लब नृत्यों को अपनी विशेष शैली में प्रस्तुत किया का जन्म दिनांक 21/10/1939 को हुआ था. उन्हें हमारी शुभ कामनायें.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
Bookmarks |
|
|