09-02-2013, 12:12 AM | #23541 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
इंदौर। पीएसपीबी के गणशेखरन साथियान और पश्चिम बंगाल की कितिविका सिन्हा राय को शनिवार से यहां शुरू होने वाली 74वीं जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। कितिविका ने इस सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें पहली बार शीर्ष वरीयता दी गई है। ओलिंपियन अंकिता दास को दूसरी वरीयता मिली है। सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियन सौम्यजीत घोष और हरमीत देसाई की अनुपस्थिति के कारण साथियान को पहली वरीयता मिली है। घोष और देसाई अभी स्वीडन में हैं और मई में नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच एकल के लिए 40 लड़कों और 32 लड़कियों ने मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:13 AM | #23542 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
भारत ने कश्मीर में मिशन भेजने के ओआईसी प्रस्ताव को खारिज किया
नई दिल्ली। भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के इस सुझाव को शुक्रवार को खारिज कर दिया कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति के आकलन के लिए उसकी एक टीम को वहां जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके साथ ही भारत ने कहा कि ऐसे मामले संगठन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते और इस सम्बंध में पाकिस्तानी विदेश मंत्री का प्रस्ताव ‘दुष्प्रचार का प्रयास’ है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों या नियंत्रण रेखा की हालिया घटनाओं के सम्बंध में ओआईसी का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस सम्बंध में यूएनएमओजीआईपी की कोई प्रासंगिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के बयान में दिए गए दुष्प्रचार वाले प्रस्ताव न तो नए हैं और न ही मददगार हैं। प्रवक्ता से हाल ही में संपन्न ओआईसी संपर्क समूह की बैठक में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया था। पाकिस्तान का समर्थन करते हुए ओआईसी ने गुरुवार को भारत से कहा था कि उसे जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार स्थिति के आकलन के लिए ओआईसी टीम, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों और मानवीय संगठनों को वहां जाने की अनुमति देना चाहिए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:14 AM | #23543 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार विफल : कांग्रेस
कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर लिया आड़े हाथ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपहरण के आरोपी उपेंद्र सिंह के साथियों के द्वारा ट्रेन को रोककर उपेंद्र को छुड़ाने की घटना से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने शुक्रवार को यहां कहा कि राज्य में लगातार हत्या, दुष्कर्म, चोरी, डकैती, ठगी, लूट, छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है। छत्तीसगढ़ में सभी असुरक्षित और असहज महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है। भ्रष्टाचार, हत्याओं, दुष्कर्म, छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं और चोरी आदि की बढ़ती वारदातों के लिए राज्य की भाजपा सरकार की उदासीनता जिम्मेदार है। राज्य शासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह भ्रष्टाचार के खेल में व्यस्त है और पूरे राज्य में जनता अराजक माहौल से त्रस्त है। कानून व्यवस्था जिन हाथों में है वो पूरी तरह विफल हैं। त्रिवेदी ने कहा कि राज्य के आम लोगों में भय एवं अराजकता का वातावरण पूरी तरह हावी हो गया है। आम लोग अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस थानों एवं शासकीय संस्थानों में जाने से डरते हैं। आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा सरकार के कानून व्यवस्था की जवाबदारी संभाल रहे आला अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा एवं विश्वास की बहाली से इन्हें कोई सरोकार नहीं है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:15 AM | #23544 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
बोधगया पहुंचे राजपक्षे, नीतीश ने की अगवानी
गया। भगवान बुद्ध की नगरी और बिहार के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटनस्थल बोधगया में एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत गया के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ शुक्रवार को गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति राजपक्षे अपनी पत्नी सिरांथी राजपक्षे के साथ विशेष विमान से गया स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी आगवानी की। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति को गार्ड आफ आनर दिया गया। गया हवाई अड्डे से राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने चले गए। वह 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली से गया पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने बोधिवृक्ष के नीचे कुछ देर के लिए ध्यान और साधना भी की, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसके अलावा राजपक्षे ने महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया और श्रीलंका के बौद्ध विहार का दौरा भी किया। दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के सम्मान में होटल रायल रेसीडेंसी में एक भोज का आयोजन किया। बहरहाल श्रीलंका में सरकार और लिट्टे के संघर्ष के दौरान तमिलों की मौत और उनपर अत्याचार को लेकर विरोध-प्रदर्शन की आंच बोधगया में भी पहुंची। वामपंथी छात्र संगठन आल इंडिया स्टुडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने राजपक्षे के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) राकेश कुमार दुबे ने बताया कि महाबोधि मंदिर के मुख्य द्वार के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे दो छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से एक बैनर भी जब्त किया गया है जो वे कपड़े में छिपाकर लाए थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के चार अन्य सहयोगी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। संवाददाताओं के पूछे गए सवाल के जवाब में राजपक्षे ने कहा कि यह एक धार्मिक स्थल है। यहां राजनीति की बातें नहीं होनी चाहिए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:15 AM | #23545 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
करुणाकरन ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व
चेन्नई। द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि के नेतृत्व में शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भारत दौरे के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन किए गए। करुणानिधि ने राजपक्षे पर द्वीपीय गणराज्य में तमिलों के ‘विनाश’ की कोशिश करने का आरोप लगाया है। काली कमीज पहने प्रदर्शनकारी ‘तमिल ईलम सपोर्टर्स आर्गनाइजेशन’ के बैनर के तहत एकत्र हुए और उन्होंने राजपक्षे के खिलाफ नारे लगाए। करुणानिधि ने राजपक्षे पर आरोप लगाया कि उन्होंने न केवल तमिल आबादी के ‘विनाश’ की कोशिश की, बल्कि तमिल भाषा को खत्म करने का भी प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कोषाध्यक्ष एम. के. स्टालिन और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:16 AM | #23546 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
सुरक्षा व्यवस्था चुस्त
तिरुपति। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की तिरुपति मंदिर की यात्रा को देखते हुए मंदिर के आस-पास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की खबरें आ रही थीं कि श्रीलंका के राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर तमिलनाडु आधारित कुछ विद्रोही संगठन समस्या खड़ी कर सकते हैं। हवाई अड्डे पर और यहां के आस-पास के इलाकों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। मंदिर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राजपक्षे शनिवार को तड़के सुबह ही मंदिर में प्रार्थना करने आएंगे। वे मंदिर के पुजारियों द्वारा किए जाने ‘सुप्रभात वेदोच्चारण’ में भी हिस्सा लेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:16 AM | #23547 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
‘सिफारिशी पत्र’ में सोनिया के निजी सचिव के फर्जी दस्तखत, पुलिस ने शुरू की जांच
नई दिल्ली। एक केंद्रीय मंत्री को हाल ही में भेजे गए पत्र में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव का दस्तखत फर्जी पाया गया है। यह मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़े की इस घटना की जांच शुरू कर दी है। एनएसी में सोनिया के निजी सचिव धीरज श्रीवास्तव का फर्जी लेटरहेड और फर्जी दस्तखत जनजातीय मामलों के मंत्री किशोर चंद्र देव को भेजे गए एक ‘सिफारिशी पत्र’ में इस्तेमाल किया गया था। पत्र में एक शख्स को एक सरकारी संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी। दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने कभी भी देव को कोई पत्र नहीं लिखा और उनके दस्तखत फर्जी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धीरज श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:17 AM | #23548 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
दिल्ली में छोटा, अमेठी में बड़ा परिवार
राहुल ने फिर साधा यूपी सरकार पर निशाना अमेठी। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ‘रोड शो’ शुक्रवार को दूसरे भी जारी रखा और उत्तर प्रदेश सरकार पर फिर निशाना साधा। मुंशीगंज स्थित अतिथिगृह में ठहरे राहुल ने अपने दिन की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके की। उसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी तथा अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। वह अमेठी में एक कपड़े की दुकान पर भी गए और चाय पी। ढोल, नगाड़ों की धुन और फूलों की बारिश के साथ हुए स्वागत से प्रसन्न राहुल ने कहा कि दिल्ली में वह अपने ‘छोटे परिवार’ के साथ रहते हैं, लेकिन अमेठी उनका ‘बड़ा परिवार’ है और उसका विकास उनकी प्राथमिकता है। गौरीगंज में राहुल को लड्डुओं से तौला भी गया। उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार के प्रति तल्ख रुख बरकरार रखते हुए राहुल ने दोहराया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा कि किसान नाखुश हैं, उन्हें खाद और बीज नहीं मिल रहा है। बिजली की समस्या है, बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा बहुत परेशान हैं। इसके पूर्व, मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे ‘शिक्षा मित्रों’ ने राहुल से मुलाकात नहीं होने के विरोधस्वरूप मुंशीगंज गेस्ट हाउस के सामने प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में राहुल ने शिक्षा मित्रों से मुलाकात की और उन्हें हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:17 AM | #23549 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
क्या प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं राय?
दिग्विजय ने कैग पर साधा निशाना नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मनमोहन सरकार पर टिप्पणी करने के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय की कड़ी आलोचना करते हुए सवाल किया कि क्या वह देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। सिंह ने कहा कि कैग का कामकाज देश के संविधान में परिभाषित है और सभी को संविधान के अनुरूप अपना काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि न्यायपालिका, कार्यपालिका का काम करने लगेगी और कैग नीतियां बनाएगा तथा सिविल सोसायटी कानून बनाने लगेगी तो लोकतंत्र कैसे चलेगा। उन्होंने सवाल किया कि कैग यदि लेखाकार नहीं तो क्या बनना चाहते हैं। क्या वह प्रधानमंत्री बनना चाहते है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो-तीन वर्ष से विभिन्न मामलों में अपनी रिपोर्टों को लेकर कैग सत्तारूढ़ दल के नेताओं के निशाने पर रहे है। उन पर अपनी सीमाओं से बाहर जाने के आरोप लगते रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-02-2013, 12:18 AM | #23550 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
संवैधानिक प्राधिकारों को दायरे में रहना चाहिए : तिवारी
सरकार की आलोचना के लिए कैग पर निशाना साधा चेन्नई। विदेशी जमीन पर सरकार की आलोचना करने के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक पर निशाना साधते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि संवैधानिक प्राधिकारों को लक्ष्मण रेखा के दायरे में रहना चाहिए। तिवारी ने कहा कि यह सर्वाधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैग ने अपनी संख्या (2 जी घोटाले में 1.76 लाख करोड़ रुपए के अनुमानित घाटे) की शुद्धता को जायज ठहराने के बजाय सरकार की विदेशी जमीन और विदेशी मंच पर आलोचना करने को चुना। वह कैग विनोद राय द्वारा हारवर्ड के केनेडी स्कूल में गुरुवार को दिए गए बयान पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। तिवारी ने कहा कि सवाल संख्या की शुद्धता के बारे में है। हमारा सवाल नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से है कि कहां 1.76 लाख करोड़ रुपए का नुकसान है। वह अब भी बरकरार है। यह पहला मौका नहीं है जब कैग ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि संवैधानिक प्राधिकारों को लक्ष्मण रेखा का पालन करना चाहिए। यह कहा था राय ने : हारवर्ड के केनेडी स्कूल में व्याख्यान देते हुए राय ने कहा था कि कैग साठगांठ वाले पूंजीवाद का पर्दाफाश करने का प्रयास करेगा और सरकार को सलाह दी कि वह उद्यमों का समर्थन करे, न कि उद्यमियों का। राय ने कहा कि हम भ्रष्टाचार का सफाया करने में सक्षम न हों, लेकिन हमारा प्रयास साठगांठ वाले पूंजीवाद के दृष्टांतों को उजागर करना है। सरकार को उद्यम को समर्थन देते दिखना चाहिए, न कि उद्यमियों को। राय दूरसंचार और कोयला जैसे विभिन्न घोटालों पर सरकार की आलोचना का शिकार हुए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|