23-11-2013, 05:15 PM | #231 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
मैच के आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी। पाकिस्तान के कप्तान हफीज ने गेंद थमाई सोहेल तनवीर को। तनवीर ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए डेविड मिलर और डुमिनी को बाउंड्री लगाने का मौका नहीं दिया। पहली चार गेंदों पर उन्होंने सिंगल दिया। उसके बाद पांचवीं गेंद पर मिलर ने 2 रन दौड़कर लिए। आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जरूर जड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
23-11-2013, 05:15 PM | #232 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के लिए कप्तान हफीज ने उमर अकमल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 102 रन की पार्टनरशिप की। साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए यह पाकिस्तानी जोड़ी द्वारा की अबतक की बेस्ट पार्टनरशिप है। वर्ल्ड क्रिकेट में प्रोटीज टीम के खिलाफ तीसरी बार किसी जोड़ी ने 100 प्लस रनों की साझेदारी निभाई है। हफीज और अकमल से ज्यादा रन सिर्फ क्रिस गेल व डेवॉन स्मिथ (145) और चिभाभा व ब्रेंडन टेलर (107) ने जोड़े हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
27-11-2013, 05:45 PM | #233 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
27-11-2013, 05:45 PM | #234 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम एक और ऐतिहासिक सेंचुरी का गवाह बन गया। वेस्ट इंडीज के खिलाफ आखिरी व निर्णायक वनडे में शिखर धवन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर तक नहीं कर पाए थे।
धवन ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए करियर का पांचवां वनडे शतक लगाया। उन्होंने भारतीय पारी के 29वें ओवर में सुनील नारायण की गेंद पर चौका जड़कर 100 का आंकड़ा पार किया। वनडे करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए उन्होंने 95 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों की मदद से 119 रन बनाए। यह उनकी इस साल की पांचवीं वनडे सेंचुरी भी रही। पारी के 38वें ओवर में ब्रावो ने उन्हें धीमी गेंद से फंसाया। धवन गलत शॉट खेलकर एक आसान रिटर्न कैच कप्तान ब्रावो को थमा बैठे और आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने रैना संग पांचवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े। साल 2013 में टीम इंडिया के बेस्ट वनडे बैट्समैन रहे धवन ने इस सेंचुरी के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 2008 से वनडे मैचों के लिए तरसे ग्रीन पार्क स्टेडियम में सुनील गावसकर ने करियर की 34वीं टेस्ट सेंचुरी लगाई थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
27-11-2013, 05:46 PM | #235 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
27-11-2013, 05:46 PM | #236 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
सबसे तेज 5 शतक
वनडे के रिकॉर्ड्स में शिखर धवन विराट कोहली को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने करियर की महज 28वीं पारी में पांचवां सैकड़ा जड़कर विराट को मीलों दूर पीछे छोड़ दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में इतनी कम पारियां खेलते हुए 5 शतक लगाने वाले वे महज दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ श्रीलंका के उपुल थरंगा ने किया था। सबसे कम पारियों में 5 वनडे सेंचुरी लगाने वाले बैट्समैन ये रहे- शिखर धवन / उपुल थरंगा - 28 पारियां हाशिम अमला - 30 पारियां रेयान टेन डुशेट - 32 पारियां जहीर अब्बास - 35 पारियां
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
27-11-2013, 05:47 PM | #237 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
कोहली की बराबरी
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने के मामले में शिखर धवन ने विराट कोहली और रिकी पोंटिंग समेत कई धुरंधरों की बराबरी कर ली। धवन ने करियर के सभी 5 शतक 2013 में ही बनाए हैं। विराट कोहली ने पिछले साल 5 सेंचुरी लगाईं थीं। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है, जिन्होंने 1998 में 65.31 के औसत से 9 शतक लगाए थे। सचिन ने 1996 में 6 और 2001 में 4 शतक लगाने का कारनामा भी किया था। धवन ने पांचवीं सेंचुरी लगाकर हाशिम अमला (2010), एबी डिविलियर्स (2010), विराट कोहली (2012), ग्रीम स्मिथ (2005), उपुल थरंगा (2006), रिकी पोंटिंग (2003, 2007), सनथ जयसूर्या (2006), यूसुफ योहाना (2002), मैथ्यू हेडन (2007) और हर्शेल गिब्स (2002) की बराबरी कर ली। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले टॉप 5 बैट्समैन ये रहे- सचिन तेंडुलकर (1998) - 9 शतक सौरव गांगुली (2000) - 7 शतक गैरी कर्स्टन (1996) - 6 शतक सचिन तेंडुलकर (1996) - 6 शतक राहुल द्रविड़ (1999) - 6 शतक
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
31-12-2013, 05:47 PM | #238 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस साल भारत के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया जाएगा। मुंबई में 11 जनवरी को होने वाले बीसीसीआई के सालाना पुरस्कार समारोह में सीनियर और जूनियर स्तर पर देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाएगा। इनका एक अक्टूबर 2012 से 30 सितंबर 2013 तक का प्रदर्शन आधार रहेगा।
अश्विन ने इस अवधि में आठ टेस्ट में 43 विकेट लिए जिसमें चार बार पारी के पांच विकेट शामिल है। इसके अलावा उन्होंने दो अर्धशतक समेत 263 रन भी बनाए। वहीं 18 वनडे में उन्होंने 24 विकेट और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन विकेट लिए। इस पुरस्कार के तहत ट्रॉफी और पांच लाख रुपए दिए जाते हैं। अब तक सचिन तेंडुलकर (2006-07 और 2009-10), वीरेंद्र सहवाग (2007-08), गौतम गंभीर (2008-09), राहुल द्रविड़ (2010-11) और विराट कोहली (2011-12) यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
31-12-2013, 05:48 PM | #239 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंडियन बल्लेबाज रहे पुजारा। उन्होंने 8 मैचों में 85.70 के औसत से 857 रन बनाए, जिसमें तीन सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शुमार रहीं। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने नाबाद 206 रन की पारी खेलकर नया इतिहास रचा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
31-12-2013, 05:48 PM | #240 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के कप्तान का बल्ला भी जमकर बोला। 8 टेस्ट मैचों में जहां उन्होंने 51.70 के औसत से 517 रन बनाए, वहीं 15 वनडे मैचों की 12 पारियों में उन्होंने 56.25 के औसत से 450 रन भी ठोके। धोनी ने वनडे और टेस्ट दोनों में 1-1 सेंचुरी लगाई। इसके अलावा उन्होंने दोनों ही फॉर्मेट्स में विकेटकीपिंग भी संभाली।

Bookmarks |
|
|