22-04-2013, 02:47 PM | #28161 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
कोरबा। छत्तीसगढ के कोरबा जिले में पंचायत ने अनाचार की शिकार युवती और उसके परिजनों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। पंचायत ने युवती से आरोपी युवक को छुड़ाने का दबाव बनाया था। युवती ने उनकी बात नहीं सुनी तब यह फैसला किया गया। युवती के परिजनों ने आज यहां बताया कि कोरबा जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर दर्री थाना क्षेत्र के अंंतर्गत बरेड़ीमुड़ा गांव में वहीं के 19 वर्षीय आकाश दास ने लगभग तीन माह पूर्व युवती को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया था। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 का प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर कटघोरा उप जेल भेज दिया गया। युवक वर्तमान में जेल में है। इधर युवक के परिजनों द्वारा युवती के परिजनों से बार-बार मुलाकात कर इस बात के लिए राजी किये जाने का प्रयास किया जाता रहा कि जेल से युवक को छुड़ा लिया जाए। युवती के परिजन इस बात के लिए तैयार नहीं हुए तो युवक के परिजनों ने इस मामले में ग्रामीणों की बैठक बुलाई। रविवार को बस्ती में चौपाल लगाई गई और बैठक में प्रमुखों द्वारा पीड़ित युवती के परिजनों से युवक को जेल से छुड़ाने की बात कही गई। युवती के परिजन इस बात पर राजी तो हुए लेकिन शर्त रखी कि युवक का विवाह युवती के साथ कराया जाएगा। इसके बाद युवक के परिजनों ने युवक की उम्र 19 वर्ष होने का हवाला देते हुए कहा कि उसके 21 वर्ष होने पर विवाह कराने का आश्वासन दिया। इस पर युवती के परिजनों ने यह सब बातें लिख कर देने के लिए कहा, लेकिन पंचायत इसके लिए तैयार नहीं हुई और अंतत: युवती के परिजनों पर दबाव बनाते हुए उनका सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा कर दी गई। युवती की माता ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है और उसका परिवार काफी गरीब है, जबकि आरोपी युवक के परिजन साधन संपन्न हैं। उन्होेंने बताया कि गांव में बुलाई गई पंचायत में उनकी बातों को नहीं सुना गया। पंचायत ने आरोपी का पक्ष लेते हुए युवती और उसके परिजनों का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। युवती की मां ने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर दर्री थाना के प्रभारी एस.आर. सोनवानी ने बताया कि गांव में पंचायत बुलाकर पीड़ित युवती के परिवार का बहिष्कार करने का मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था और दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन सुलह नहीं हो पाई। पुलिस गांव में नजर रखे हुए है। यदि मामले में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हुई, तब पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:48 PM | #28162 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
बच्ची को दुष्कर्म के बाद नदी में फेंक कर मारने वाला आरोपी गिरफ्त से बाहर
बड़वाह (मप्र)। खरगौन जिले के ग्राम मारूगढ में मजदूर परिवार की सात साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद पानी में डुबोकर उसकी निर्मम हत्या कर देने वाला रिश्तेदार आरोपी रमेश हेदाराम (35) अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रविवार सुबह रूपारेल व वेदा नदी के संगम पर चट्टानों के किनारे निर्वस्त्र अवस्था में मुनिया (परिवर्तित नाम) का शव मिला था। भीकनगांव के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के एस रावत ने बताया कि पुलिस के दो दल आरोपी के रिश्तेदारों से संपर्क कर उसकी तलाश कर रहे हैं। आरोपी मजदूरी करता है तथा उसकी पत्नी पहले ही उसको छोड़कर जा चुकी है। रमेश, मुनिया को बहला फुसलाकर नदी पर ले गया था और शाम को रमेश वापस घर लौट आया था लेकिन बालिका के घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने रमेश से बार-बार पूछा लेकिन उसने दलील दी कि वह नहाने के लिए रुक गया था और उसने बालिका को पहले ही घर के लिए रवाना कर दिया था। मुनिया तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। वह अपने भाई-बहनों व दादी को यह कहकर घर से निकली थी कि वापस आकर सभी के लिए खाना बनाउंगी। मुनिया की मां खंडवा जिले के डूल्हार गांव में मजदूरी के लिए गई हुई थी। सूचना मिलते ही देर शाम वह रोते-बिलखते अपने गांव लौटी। जिला कलेक्टर डा. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को रेडक्रास की ओर से पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। क्षेत्रीय सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण यादव ने घटना को दुखद व शर्मनाक बताते हुए पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग शासन से की है। खरगौन जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमा सोलंकी ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि अतिशीघ्र आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने घटना की निन्दा करते हुए मामले की जांच हेतु एक कमेटी गठित की है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:48 PM | #28163 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
जम्मू के सीमावर्ती इलाके में महिला के साथ बलात्कार
जम्मू। जम्मू जिले में अखनूर के सीमावर्ती इलाके में एक शादीशुदा महिला के साथ कथित तौर पर एक युवक ने बलात्कार किया। पुलिस ने आज यहां बताया कि महिला ने खोर पुलिस थाना में नारायण-पंडवाल गांव के रहने वाले संजय कुमार के खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि कल जब वह अपने घर में अकेली थी उसी समय संजय वहां घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसकी शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:49 PM | #28164 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी फरार
मुजफ्फर नगर (उत्तर प्रदेश)। शामली जिले में जसला गांव के एक युवक ने 10 वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आज बताया कि अपने घर के नजदीक खेल रही लड़की को आरोपी बलजोरा कश्यप ने अगवा कर लिया और कल शाम उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। क्रोधित ग्रामीणों ने घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपी को तत्काल पकड़ने की मांग की।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:49 PM | #28165 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
असम में नौ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार
सिलचर (असम)। असम के कछार जिले में दो अज्ञात व्यक्तियों ने नौ वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया । पुलिस ने आज बताया कि नौ वर्षीय लड़की करीमगंज से कटीगोरा उपखंड के कलैन पुलिस थाना क्षेत्र के पीचचोरा गांव अपने दादा से मिलने जा रही थी। रास्ते में दो नकाबपोश अज्ञात व्यक्तियों ने कल शाम उसे अगवा कर लिया। वे लड़की को कलैन टी गार्डन में सेक्शन नौ के एक घर ले गये और सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद उन्होंने लड़की को घर के बाहर चाय बगान में छोड़ दिया। काम से लौट रहे चाय बगान श्रमिकों ने लड़की को रोते हुए पाया और उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल लेकर गये जहां से उसे बाद में सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। लड़की की गर्दन पर चोट के निशान पाये गये हैं। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि बलात्कारियों ने बलात्कार के बाद उसे मारने का प्रयास किया होगा। पुलिस ने बताया कि फरार बलात्कारियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:50 PM | #28166 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
नकली सोना रखकर रिण लेने वाले दम्पती समेत पांच गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोना गिरवी रखकर कर्जे देने वाली एक कम्पनी में नकली सोना रखकर एक करोड रूपये का कर्जे लेने वाले दम्पती ओर इनके तीन साथियों को गिरफतार किया है। जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने आज बताया कि सोना गिरवी रखकर कर्जे देने वाली एक कम्पनी ने सत्यनारायण गुप्ता और उसकी पत्नी विशाखा के खिलाफ एक किलो नकली सोना रखकर एक करोड रूपये का कर्जे लेने का मामला दर्ज करवाया था। गिरवी रखा सोना नकली होने का खुलासा उस समय हुआ जब कम्पनी की सालाना गणना (आडिट) में सोने का परीक्षण किया गया। गिरफतार दम्पती कम्पनी में बारह बार सोना गिरवी रखकर कर्जे ले चुका है। सिंह के अनुसार दम्पती को गिरफ्तार कर कल अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दम्पती को पुछताछ के लिए सात दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौप दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार दम्पती के सहयोगी देवेन्द्र खंडेलवाल, विरेन्द्र और जितेन्द्र को आज गिरफतार किया । उन्होंने इस मामले में कुछ ओर गिरफतारी होने की संभावना व्यक्त की है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:50 PM | #28167 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
खुली जेल में सजा काट रहे कैदी की संदिग्धावस्था में मौत
बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल पुलिसथाना क्षेत्र में स्थित खुली जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की कल संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैदी काशीराम पुत्र मनफूल निवासी श्रीगंगानगर खुली जेल के परिसर में अचेत मिला। कैदी को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:51 PM | #28168 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
फॉरच्यूनर गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार
वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने कल रात शहर में छिपे फॉरच्यूनर गैंग के मुख्य सरगना जतिंदर सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया, जो फॉरच्यूनर समेत अन्य लग्जरी चार पहिया वाहनों से पंजाब एवं अन्य राज्यों में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस की स्पेशल ब्रांच को उसकी कई महीनों से तलाश थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मिश्र ने आज बताया कि पंजाब पुलिस को जतिंदर के वाराणसी में होने की सर्विलांस पर सूचना मिली थी। मामला स्थानीय पुलिस के संज्ञान में आते ही धरपकड़ तेज कर दी गयी। पुलिस ने नीचीबाग स्थित एक होटल में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। वह फर्जी नाम और पते पर होटल में ठहरा हुआ था। अजय कुमार ने बताया कि गत वर्ष 28 अगस्त को लुधियाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन बीते छह मार्च को जब उसे पुलिस अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार से न्यायालय ले जाया जा रहा था, तभी वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जतिंदर के खिलाफ पंजाब के विभिन्न जिलों में हत्या, लूट, डकैती और मारपीट समेत करीब 60 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि जतिंदर ने जिस फॉरच्यूनर गैंग का गठन किया है, उसका घटनाओं को अंजाम देने का अंदाज बिल्कुल जुदा और शाही है। गैंग फॉरच्यूनर सहित अन्य लग्जरी वाहनों से ही वारदातों को अंजाम देता है। खास बात यह भी है कि घटनाओं में गैंग सिर्फ 9 एमएम पिस्टल का ही प्रयोग करता है और छोटी-मोटी लूट की वारदातों के बजाय लग्जरी वाहनों और पांच लाख रूपये से ऊपर की लूट करता है। लुधियाना का रहने वाला जतिंदर एक संभ्रांत और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। उसने इंजीनियरिंग की पढाई की है। उसके पिता दर्शन सिंह सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी है। उसकी दो बहनों में से एक लुधियाना में तो दूसरी विवाहिता बहन ब्रिटेन में रहती है। पत्नी सतविंदर कौर कोलकाता में रहती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:57 PM | #28169 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
फ्रांस के नोबेल विजेता जीवविज्ञानी का निधन
पेरिस। चिकित्सा के क्षेत्र में 1965 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जीतने वाले फ्रांस के जीवविज्ञानी फ्रांस्वा जैकब का पिछले शुक्रवार को यहां निधन हो गया । वे 92 साल के थे । जैकब को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस की आजादी के लिए ऐतिहासिक योगदान देने के चलते प्रतिष्ठित ‘आर्डर दि ला लिबरेशन’ से भी नवाजा गया था । उन्होंने एंजाइम के वंशानुगत नियंत्रण और वायरस सिंथेसिस सम्बंधी खोज के लिए आंद्रे वाफ और जाक मोनोद के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। उन्होंने मुख्य रूप से बैक्टीरिया के जैनेटिक मैकेनिज्म का अध्ययन किया और अपने कार्यों के लिए उन्हें विश्वभर में बहुत सी प्रतिष्ठित फैलोशिप और मानद उपाधियां प्राप्त हुई। समझा जाता है कि जैकब को आगामी बुधवार को पेरिस के ला इनवेलिड्स मिलिट्री मोन्युमेंट में एक सैन्य समारोह में श्रद्धांजलि दी जाएगी ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
22-04-2013, 02:57 PM | #28170 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
नाइजीरिया में संघर्ष में 185 लोग मारे गए
अबूजा। शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी राज्य बोरनो में सेना और इस्लामी विद्रोहियों के बीच हुए संघर्ष में मछुआरा समुदाय के लगभग 185 लोग मारे गए हैं। स्थानीय प्रशासन के प्रमुख लवन कोले ने कल अधिकारियों को सूचित किया कि बरामद किए गए शवों को दफना दिया गया है, लेकिन मारे गए अन्य लोगों की तलाश अभी समाप्त नहीं हुई है। सेना के प्रवक्ता बिग्रेडियर जनरल आस्टिन इडोकपयी ने बताया कि विद्रोहियों ने मानव ढाल तैयार की और सैनिकों पर रॉकेट चालित ग्रेनेड तथा आधुनिक मशीनगनों से हमला किया। हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हरम 2009 से उत्तरी नाइजीरिया में हमले कर रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|