07-05-2013, 02:42 PM | #29261 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में होगा दर्ज लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रगान ‘जन गण मन...’ के गायन से उस समय आसमान गूंज उठा जब यहां रमाबाई मैदान में एक लाख बीस हजार से ज्यादा लोगों ने एक स्वर में इसे गाया। इतिहास तो बना ही साथ में यह गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड में भी दर्ज होगा। गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड की एडजुडिकेटर फोरटुना बर्क ने कहा कि इसे रिकार्ड में दर्ज करने में अभी कुछ समय लगेगा, क्योंकि इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना होता है। बर्क ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि इतनी संख्या में राष्ट्रगान गाने का यह पहला मौका है और इसे गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड में जरूर दर्ज किया जाएगा। बर्क पर्यवेक्षक के तौर पर अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में आईं थीं। राष्ट्रगान समाप्त होते ही इस ऐतिहासिक क्षण के बारे में सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा ने कहा कि कभी न भूलने वाले इस कार्यक्रम में प्रशासन, स्कूल, कॉलेज और एनसीसी कैडेट्स का पूरा सहयोग मिला। आज का दिन गौरवशाली है, क्योकि देश ने राष्ट्रगान को लेकर इतिहास रचा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:53 PM | #29262 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
मित्रो, कल मैं अपरिहार्य कारणों से सूत्र को अपडेट नहीं कर पाया, अतः आज पहले प्रस्तुत हैं कल के कुछ प्रमुख समाचार और फिर ज़ारी रहेंगे आज के एकदम ताज़ा समाचार। धन्यवाद।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:53 PM | #29263 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
मालदीव में कोई स्थायी सैन्य शिविर नहीं : अमेरिका
वाशिंगटन। मालदीव में अमेरिका का कोई सैन्य ठिकाना या स्थायी सैन्य शिविर होने से इंकार करते हुए ओबामा प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने ‘स्टेटस आॅफ फोर्सेज एग्रीमेंट’ (एसओएफए) पर भारत के साथ विचार-विमर्श किया है। भारत एसओएफए पर मालदीव के साथ बातचीत कर रहा है और इस बारे में जल्द ही हस्ताक्षर होने की उम्मीद भी है। सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ब्लेक ने कहा कि मालदीव में सैन्य उपस्थिति रखने की हमारी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि एसओएफए मालदीव के साथ जारी अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए एक रूपरेखा तैयार करने का प्रयास है। मालदीव की एक समाचार वेबसाइट पर एसओएफए के मसौदे की कथित लीक हुई प्रति के साथ एक पोस्ट डाला गया था, जिसमें कहा गया था कि एसओएफए सैन्य सहयोग या किसी भी नई सैन्य मौजूदगी पर लागू होगा। इसके बाद भारत और श्रीलंका दोनों ने ही चिंता जाहिर की थी। इस बारे में पूछने पर ब्लेक ने कहा कि मैं यह आश्वासन देना चाहता हूं कि एसओएफए सैन्य सहयोग पर कोई शर्त लागू नहीं करेगा और न ही यह नई सैन्य मौजूदगी पर लागू होगा। बहरहाल, ब्लेक वेबसाइट पर डाले गए एसओएफए के कथित मसौदे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सके। ब्लेक ने कहा कि मैंने मसौदा नहीं देखा है, इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन इस पर बातचीत चल रही है। इस बारे में कुछ भी बहुत ज्यादा गोपनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एसओएफए को लेकर मालदीव के साथ जो बातचीत चल रही है, वह मुश्किल हो जाएगी। यह काम हम अपने सहयोगियों के साथ कर सकते हैं। एसओएफए करार की असत्यापित मसौदा प्रति के अनुसार, मालदीव अमेरिकी बलों को अपने यहां पोत बंकर इकाइयों, बंदरगाहों और अन्य सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति देगा। ब्लेक ने कहा कि अमेरिका के 100 से अधिक देशों के साथ एसओएफए है। उन्होंने कहा कि ये ऐसे करार हैं जिनके तहत भागीदार देशों के साथ हमारी सैन्य गतिविधियां यानी सामान्य अभ्यास होते हैं। उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर हम मालदीव के साथ सालाना नौसैनिक अभ्यास करते हैं। एसओएफए से ऐसी ही सहयोगात्मक गतिविधियों के लिए रूपरेखा मिल जाएगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:54 PM | #29264 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
कोलंबो चोगम में शामिल नहीं होंगी एलिजाबेथ
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 40 साल में पहली बार इस साल नवंबर में श्रीलंका में आयोजित होने वाली राष्ट्रमंडल शिखर वार्ता में शामिल नहीं होंगी और उन्होंने अपने बेटे प्रिंस चार्ल्स को इसमें भेजने का फैसला किया है। वर्ष 1973 के बाद से पहली बार ऐसा होगा, जब 87 वर्षीय महारानी राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्र प्रमुखों की शिखर वार्ता (चोगम) में शामिल नहीं होंगी। यह घोषणा आज बकिंघम पैलेस ने की। एक प्रवक्ता ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि महारानी का प्रतिनिधित्व प्रिंस आॅफ वेल्स करेंगे। कारण यह है कि हम महारानी द्वारा की जाने वाली बहुत लंबी यात्रा की समीक्षा कर रहे थे और इसके नतीजतन वह इस साल के आखिर में राष्ट्रमंडल देशों की सरकारों के प्रमुखों के अधिवेशन में नहीं जाएंगी। इस साल चोगम विवादों में फंस गई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल समेत कुछ संगठन तब तक शिखर वार्ता का आयोजन नहीं करने की मांग कर रहे हैं, जब तक श्रीलंका के 26 साल के असैन्य युद्ध के अंतिम छह महीने में कथित मानवाधिकारों के दुरुपयोग के मामले में जांच नहीं की जाती। ब्रिटेन पर शिखर वार्ता के बहिष्कार का दबाव बन रहा है। कनाडा ने संकेत दिया है कि वह विशेष मानदंडों के पूरा नहीं होने तक इसमें शामिल नहीं होगा। हालांकि बकिंघम पैलेस ने कहा कि महारानी के शामिल नहीं होने के फैसले का लंका के राजनीतिक हालात से कोई लेना देना नहीं है। महारानी ने सबसे पहले 1973 में कनाडा के ओटावा में शिखर वार्ता में शिरकत की थी। हालांकि वह 1971 में सिंगापुर में आयोजित पहली चोगम बैठक में शामिल नहीं हुई थीं, लेकिन दो साल में एक बार होने वाले इस आयोजन में 1973 से लगातार मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:54 PM | #29265 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
फिनलैंड के विदेश मंत्री की पुस्तक का भारत में विमोचन
नई दिल्ली। ब्रिटेन में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना में अहम योगदान देने वाली सलमे दत्त और उनकी बहन हेला वुओलिजोकी की कहानी को फिनलैंड के विदेश मंत्री ने किताब की शक्ल दी है, जिसमें भारतीय सम्बंध भी झलकता है। ‘ए डेलीकेट शेड आॅफ पिंक’ शीर्षक वाली किताब लेखिका हेला और उसकी बहन सलमे की जिंदगी के इर्दगिर्द घूमती है। हेला को सोवियत संघ का जासूस समझा जाता था। उनकी बहन सलमे कम्युनिस्ट इंटरनेशनल पार्टी की प्रतिनिधि के तौर पर ब्रिटेन आई थीं। सलमे ने आॅक्सफोर्ड में पढ़ाई-लिखाई करने वाले चिंतक-विचारक और कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ ब्रिटेन के सदस्य रजनी पाम दत्त से शादी की। सलमे के पिता भारतीय थे, जिन्होंने 1921 में मासिक पत्रिका ‘लेबर मंथली’ की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने आखिर समय तक पत्रिका का संपादन किया। वह अक्सर भारत के बारे में और भारत से जुड़े विषयों पर लिखते थे। पुस्तक को मूल रूप से अंग्रेजी में लिखा गया था, लेकिन फिनिश मंत्री एरकी तुओमिओजा की इस किताब को पहली बार फिनिश भाषा में प्रकाशित किया गया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री शशि थरूर ने यहां पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन करने के बाद कहा कि मैं पहले ही 19 पुस्तकें लिख चुके मंत्री द्वारा लिखित पुस्तक के विमोचन का अवसर पाकर बहुत खुश हूं। यूरोपीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की चर्चित शख्सियत माने जाने वाले मंत्री ने इस किताब में भारतीय ताल्लुकात झलकाकर हमें इज्जत बख्शी है। पहली बार 2006 में फिनिश में प्रकाशित पुस्तक के अंग्रेजी अधिकार दिल्ली के प्रकाशक विजडम ट्री ने खरीदे। थरूर ने कहा कि यह किताब भारतीय ताल्लुकात झलकाते हुए दो विश्वयुद्धों के यूरोपीय इतिहास का दिलचस्प वर्णन है। उन्होंने कहा कि हेला वुओलिजोकी संयोग से लेखक की दादी हैं, लेकिन इसके बावजूद बहनों की कहानी दमदार है। रजनी पाम दत्त भारत में बहुत मशहूर हैं। भारत के बारे में लिखने वालों में वह संभवत: सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। विमोचन के मौके पर तुओमिओजा ने कहा कि पुस्तक का शीर्षक ब्रिटेन के तत्कालीन विदेश अधिकारियों द्वारा की गई टिप्पणी पर आधारित है, जिन्होंने हेला पर सोवियत संघ का जासूस होने का संदेह करते हुए उन्हें वीजा देने से इन्कार कर दिया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:57 PM | #29266 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
महोत्सव में प्राचीन लोकनृत्यों का मंचन
बरहमपुर। ओडिशा के गंजम जिले के लोककलाकारों ने यहां एक महोत्सव में अपने कार्यक्रम के जरिए कई प्राचीन एवं मृतप्राय: लोकनृत्यों और संगीत कलाओं में नई जान डाल दी। उन्होंने ‘दसाकाठिया, भरत लीला, गुदुकी, साक्षी नाच, घंटा मृदंग’ का मंचन किया और लोक गीत प्रस्तुत किए। एक नृत्य संगठन नूपुर के छात्रों ने रविवार की रात गंजम कला परिषद में बरहमपुर म्यूजिक सर्किल द्वारा आयोजित लोकनृत्य महोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पिछले तीन साल से महोत्सव का आयोजन कर रहे सर्किल के निदेशक सत्य महापात्रा ने कहा कि महोत्सव का उददेश्य लोकनृत्यों के बारे में जागरूकता फैलाना और युवाओं में हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति के बारे में रुचि पैदा करना है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:57 PM | #29267 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
भड़काऊ गतिविधियां बंद करे उत्तर कोरिया : अमेरिका
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया से कहा है कि वह भड़काऊ कार्रवाई बंद करे, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर वह और अधिक अलग-थलग पड़ जाएगा। वहीं, पेंटागन ने कहा है कि प्योंगयांग ने हाल में भड़काऊ गतिविधियों को विराम दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष सहायक और एशियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक डेनियल रसेल ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया के नेताओं को समझाना चाहता है कि वे इस सलाह को सुनें और उकसावे की कार्रवाई से बचें, क्योंकि भड़काऊ गतिविधियों से वे अलग-थलग पड़ जाएंगे। यह उल्लेख करते हुए कि बहुत से विश्लेषक यह आशंका जता रहे हैं कि उत्तर कोरिया की भड़काऊ गतिविधियों का नतीजा किसी तरह के बड़े मिसाइल परीक्षण के रूप में निकलेगा, उन्होंने कहा कि कोई इससे इन्कार नहीं कर सकता। रसेल व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष पार्क गुएन हाई की मुलाकात की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। दूसरी ओर, पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटल ने कहा कि उत्तर कोरियाइयों ने उकसावे की गतिविधि को विराम दिया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतररराष्ट्रीय दबाव, खासकर चीनी दबाव ने उत्तर कोरियाइयों को मिसाइल परीक्षण नहीं करने की बात समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:58 PM | #29268 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
कैरी रूस और इटली के दौरे पर
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी रूस और मास्को के दौरे पर रवाना हो गए हैं। समझा जाता है कि इन दोनों देशों में कैरी अपने समकक्षों के साथ बातचीत में सीरिया, उत्तर कोरिया और अफगानिस्तान के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन प्साकी ने कल बताया कि मास्को में कैरी रूसी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दोनों पक्षों के बीच सीरिया, उत्तर कोरिया और अफगानिस्तान के अलावा अन्य द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। जेन ने बताया कि मास्को में कैरी ईरान, उत्तर कोरिया और अफगानिस्तान के मुद्दों पर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आठ मई को कैरी रोम जाएंगे, जहां वह इतालवी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और अफगानिस्तान, सीरिया के साथ साथ पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और अन्य द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रोम में कैरी जॉर्डन के विदेश मंत्री नासेर जुडेह से मिलेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसराइल के कानून मंत्री जिपी लिवनी के साथ वह शांति के उपायों पर चर्चा करेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:58 PM | #29269 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
इस महीने दूर होंगी छात्र वीजा की खामियां: नैपोलिटानो
वाशिंगटन। अमेरिका का कहना है कि वह वर्तमान छात्र वीजा प्रणाली में तकनीकी खामियों को दूर करने को लेकर काम कर रहा है। इस प्रणाली की मदद से बोस्टन मैराथन बम विस्फोट मामले के एक आरोपी कजाखस्तानी नागरिक को देश में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई, जबकि उसका नाम अब स्कूल में पंजीकृत नहीं है। गृह सुरक्षा सचिव जैनेट नैपोलिटानो के हवाले से ‘पोलिटिको’ ने कहा कि मुझे लगता है कि इस महीने के अंत तक हम इस मुद्दे का तकनीकी समाधान ढूंढ पाएंगे। गृह सुरक्षा विभाग इस प्रणाली की दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रयासरत है और तब तक अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग को देश में प्रवेश करने वाले छात्रों के वैध वीजा की ‘निजी रूप से हाथ से जांच’ करने के निर्देश दिये गए हैं। नैपोलिटानो ने कहा कि हम फिलहाल यह कर रहे हैं कि छात्र वीजा सूचना की निजी रूप से हाथ से जांच की जाएगी, क्योंकि यह हमेशा बदलती रहती है, कभी नए छात्रों को जोड़ा जाता है, कभी छात्रों को हटाया जाता है। फिलहाल जांच निजी रूप से हाथ से की जा रही है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि किन परिस्थितियों में कथित संदिग्ध को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई, जबकि उसके वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी। बोस्टन विस्फोटों के बाद कई सांसदों और अन्य सदस्यों ने वीजा जांच प्रक्रिया में खामियों को दूर करने की मांग की थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
08-05-2013, 04:58 PM | #29270 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
डॉ. पटेल के खिलाफ एक और मामला दर्ज
मेलबर्न। भारतीय मूल के सर्जन जयंत पटेल पर ब्रिसबेन की एक अदालत में 2004 में की गई एक सर्जरी के दौरान एक मरीज को कथित रूप से गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए आरोप लगाया गया। 62 वर्षीय पटेल के खिलाफ अदालत में सुनवाई के दौरान यह आरोप लगाया गया। हालांकि इस दौरान पटेल अदालत में मौजूद नहीं थे। एएपी की रिपोर्ट के अनुसार पटेल पर 2004 में 65 वर्षीय इयान वोवल की सर्जरी के दौरान बिना जरूरत के उसका कोलन हटाने का आरोप लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभियोजन पक्ष के वकील डेविड मेरेडिथ ने ब्रिसबेन जिला अदालत में पटेल के खिलाफ अभियोग पेश किया। मामले की सुनवाई सितंबर के आखिर में होगी और इसके तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है। एक अन्य मामले में अदालत ने 13 मार्च को पटेल को मर्विन मॉरिस की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया था। पटेल ने मॉरिस के गुर्दे में रक्तस्राव के इलाज के लिए उसकी आंत का एक हिस्सा हटाया था, जिसके तीन सप्ताह बाद 14 जून 2003 को उसकी मौत हो गई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|