05-02-2012, 01:52 PM | #2981 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
ह्यूस्टन (अमेरिका) ! अमेरिका में अंतरिक्ष यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर अनुसंधान करने वाली एक सरकारी संस्था ने अल्ट्रासांउड की ेऐसी तकनीक निकाली है जो आने वाले समय में गुर्दे की पथरी का इलाज बहुत आसान कर सकती है। अंतरिक्ष यात्रियों में वृक्क पथरी बनने की संभावना ज्यादा होती क्यों कि वे वहां जल का अधिक सेवन नहीं करते जिससे शरीर में पानी की कमी बनी रहती है। अमेरिका के नेशनल स्पेस बायोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनएसबीआरआई) अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी अल्ट्रासाउंड प्रौद्योगिकी खोजी है जिसकी मदद से अंतरिक्ष यात्रियों को गर्दे की पथरी की समस्या का वहीं असानी से इलाज किया जा सकता है। ‘ट्विंक्लिंग आर्टीफैक्ट’ प्रक्रिया पर आधारित इस उन्नत अल्ट्रासाउंड के जरिये पथरी के बनने का पता शुरूआती दौर में ही लग जाता है। इसी अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया से तरंगों के जरिए पथरी को शुरूआती दौर में ही बाहर कर दिया जाता है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल न केवल अंतरिक्ष बल्कि धरती पर भी किया जा सकता है। इससे पथरी के इलाज का तरीका ही बदल जाएगा। सस्थान में सधी मेडिकल प्रणालियों और प्रौद्योगिकी के विकास में लगी टीम के प्रधान अन्वेषणकर्ता डा. लारेंस क्रम ने कहा कि,‘‘ अंतरिक्ष में ऐसे प्रौद्योगिकी की जरूरत पड़ती है जो न केवल बहुमुखी हो बल्कि सस्ती और कम स्थान घरेती हो। अंतरिक्ष में काम आने वाले इन उपायों की मांग अब आम जनता भी करने लगी है।’’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 01:53 PM | #2982 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
आमिर का काम अविश्वसनीय : करीना
मुंबई ! बॉलीवुड के सभी खान अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी अदाकारा करीना कपूर ने कहा है कि आमिर खान का काम अविश्वसनीय है। करीना ने राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में आमिर के साथ काम किया था। रीमा कागती की सस्पेंस थ्रिलर ‘तलाश’ में इस अभिनेता के साथ वह एक बार फिर नजर आएंगी। करीना अब आमिर के भतीजे इमरान खान के साथ ‘एक मैं और एक तू’ में भी दिखेंगी। करीना ने एक फोटो प्रदर्शनी में यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं यह अवश्य कहना चाहूंगी कि आमिर का काम अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि वह बॉलीवुड के उस्ताद हैं जबकि इमरान अभी शुरूआत कर रहे हैं। इमरान के साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया। मुझे लगता है कि वह शानदार अभिनेता हैं।’’ इमरान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना की तस्वीरें भी खींची और यहां एक आर्ट गैलरी में उनकी तस्वीरों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की। करीना ने कहा, ‘‘ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी साथी कलाकार ने मेरी तस्वीर खींची है। ये तस्वीरें वाकई में अच्छी हैं और इसके लिए मैं इमरान का शुक्रिया अदा करती हूं।’’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 01:56 PM | #2983 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वसायुक्त भोजन की इच्छा के लिए जीन है जिम्मेदार
वाशिंगटन ! यदि आप खुद को अधिक वसा वाला भोजन करने से रोक नहीं पा रहे हैं तो इसमें आपका कोई कसूर नहीं है। अध्ययनकर्ताओं ने दावा किया है कि इसके लिए आप नहीं, बल्कि आपके शरीर में मौजूद एक खास तरह का जीन जिम्मेदार है। ‘ओबेसीटी’ जर्नल के मुताबिक पेन स्टेट विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने दावा किया है कि जिन लोगों में ‘सीडी 36 जीन’ के कुछ खास प्रकार होते हैं, वे अधिक वसा वाला भोजन करना पसंद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय टीम ने कहा कि वसायुक्त भोजन सभी लोगों को पसंद है। लेकिन हमने पहली बार यह जाहिर किया है कि जिन लोगों में ‘सीडी 36 जीन’ के कुछ खास प्रकार होते हैं वे अधिक वसा वाला भोजन ज्यादा पसंद करते हैं। इन लोगोंं में उन लोगों की तुलना में मोटापा का खतरा अधिक होता है, जिनमें इस जीन के यह प्रकार नहीं पाए जाते हैं। प्रो. कैथलीन केलर ने बताया कि जंतुओं में सीडी36 एक आवश्यक जीन है, लेकिन मानवों में इसका संबंध दिखाने के लिए हमारा अध्ययन प्रथम है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 01:58 PM | #2984 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
तेल उत्पादन नहीं बढाये ओपेक सदस्य देश : ईरान
तेहरान ! ईरान ने ओपेक सदस्य देशों से दैनिक तेल उत्पादन नहीं बढाने का अनुरोध किया है। यूरोपीय संघ ने ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में इसकी भरपाई के लिये संघ ओपेक के अन्य सदस्यों पर तेल उत्पादन बढाने का दबाव डाल सकता है। ईरान के तेल मंत्री रुस्त काजमी ने आज कहा कि उन्होंने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के मौजूदा अध्यक्ष इराक को पत्र लिखकर तेल उत्पादन नहीं बढाने का अनुरोध किया है। यूरोपीय संघ ने ईरान के तेल निर्यात पर 23 जनवरी को प्रतिबंध लगा दिया। इसके तहत यूरोपीय संघ अगले पांच महीने में धीरे-धीरे ईरान से तेल खरीद बंद कर देगा। यूरोपीय संघ ईरान के तेल निर्यात का करीब 20 प्रतिशत आयात करता है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के मकसद से पश्चिमी देशों ने यह कदम उठाया है। कासमी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने आपेक के मौजूदा प्रमुख से अन्य सदस्य देशों के हितों की रक्षा करने तथा सहयोग के नियम का पालन करने को कहा है।’’ ईरान ने सउदी अरब से भी अनुरोध किया है। सउदी अरब ओपेक का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और उसने कहा है कि वह ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंध से होने वाली कमी की भरपाई करने को तैयार है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 01:59 PM | #2985 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मिस्र में विरोध प्रदर्शन जारी, 10 की मौत
काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के पोर्ट सईद स्टेडियम की हिंसा को लेकर यहां बीते तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के साथ झड़प में 10 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों की संख्या में घायल हुए हैं। काहिरा में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारी गृह मंत्रालय की ओर कूच कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इनका आरोप है कि बुधवार को स्टेडियम की हिंसा साजिश का नतीजा थी। इस हिंसा में 74 लोग मारे गए। अलजजीरा के अनुसार स्वेज शहर में पुलिस के साथ झड़प में छह प्रदर्शनकारी मारे गए। काहिरा के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। सरकार का कहना है कि संघर्ष में पुलिस का एक जवान भी मारा गया है और 2,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मिस्र में ताजा हिंसा बीते गुरुवार को शुरू हो गई, जब पोर्ट सईद स्टेडियम की हिंसा के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने सेना के खिलाफ नारेबाजी की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया, जिससे प्रदर्शनकारी भी भड़क गए। स्टेडियम की घटना के विरोध में काहिरा और स्वेज के अलावा अलेक्जेंड्रिया में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बीती रात यहां कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 01:59 PM | #2986 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
जीवन के लिए मंगल है काफी शुष्क
लंदन। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि किसी भी तरह के जीवन के लिए मंगल ग्रह काफी शुष्क है। पत्रिका ‘जिओफिजिकल रिसर्च लेटर्स’ ने कहा है कि मंगल के लिए वर्ष 2008 के नासा फोएनिक्स मिशन के दौरान एकत्रित मिट्टी का इम्पीरियन कॉलेज लंदन की ओर से किए विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि इस लाल ग्रह ने 60 करोड़ वर्ष के सूखे का सामना किया है। तीन वर्ष के अनुसंधान से यह बात सामने आई कि मंगल ग्रह की सतह इतने लंबे समय तक सूखी रही कि किसी भी तरह के जीवन को जमीन के भीतर दुबके रहना होगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ग्रह पर करीब पांच हजार वर्ष तक पानी रहा होगा लेकिन जीवन के लिए सतह पर स्वयं को स्थापित करने के लिए यह बहुत कम समय है। विश्लेषण में यह पता चला है कि मंगल की मिट्टी भी चंद्रमा जैसी शुष्क परिस्थिति में ही बनी है। मिट्टी का नमूना मंगल के बर्फीले उत्तरी आर्कटिक क्षेत्र से ली गई थी। हालांकि अलग अध्ययन में यह बात सामने आई कि यह ग्रह इसी तरह की मिट्टी से ढका हुआ है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 02:00 PM | #2987 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अपने वोट की ताकत पहचानिए : प्रियंका गांधी
भवानीगढ़। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने मतदाताओं को उनके वोट की ताकत का एहसास कराया और अपने सांसद भाई राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार पर केन्द्रीय योजनाओं का धन हड़प करने का आरोप लगाया। राहुल के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले जगदीशपुर के भवानीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम कनौजिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रियंका ने प्रदेश की मायावती सरकार पर केन्द्रीय योजनाओं के धन को हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जो पैसे आपके लिए भेजे जाते हैं, वे यहां की सरकार खा जाती है। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में जनता के लिए भेजा जाने वाला धन उस तक नहीं पहुंचता है। उसे बीच में ही रोक लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि केन्द्र की तरफ से कितनी योजनाएं आती हैं और उनके लिए कितना पैसा दिया जाता है मगर वह प्रदेश में अटक जाता है। मतदाताओं को अपने वोट की ताकत पहचानने की नसीहत देते हुए प्रियंका ने कहा कि आप अपनी शक्ति को समझिए। अपने वोट की ताकत पहचानिए। किसी को तभी विधायक बनाइए जब वह आपके लिए काम करे। उसकी नीयत साफ हो। नेताओं की आदत है कि वे आपको अपनी शक्ति का एहसास नहीं होने देते ताकि आप समझें कि आपमें शक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद राहुल ने क्षेत्र की जनता के लिए विशेष योजना बनाई है लेकिन क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक नहीं होने से विकास में रूकावट पैदा हो रही है। प्रियंका ने कहा कि क्षेत्र में अलग-अलग पार्टियों के सांसद तथा विधायक होने से काम में रूकावट पैदा होती है। केन्द्र और सांसद निधि से जितना काम कराया जा सकता है वह तो होता है लेकिन विधायक के स्तर से सहयोग नहीं मिलता। ऐसे में जगदीशपुर की जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए जरूरी है कि क्षेत्रीय विधायक भी कांग्रेस के ही हों। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को होने वाला चुनाव सिर्फ आपके क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले 22 सालों में सरकारों ने आपका विकास नहीं कराया जबकि इसी दौरान बाकी जगह विकास हुआ है और लोगों का भविष्य मजबूत हुआ। प्रियंका ने कहा कि आज दस्तूर बदल गया है और जिनका धर्म जनता की सेवा करना है वह खुद ही उसे परेशान करते हैं। उन्हें लगता है कि वे थोड़ा बहुत काम करके आप पर एहसान कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि यह आपका हक है। सेवा उनका काम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 22 साल से मौकापरस्ती की राजनीति रही है। विभिन्न पार्टियों के नेता कभी जाति के तो कभी मजहब के आधार पर आपसे वादे करते हैं, गुमराह करते हैं और आपके अधिकारों को छीनते हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों में फर्क यह है कि वह सभी को समान रूप से देखती है। वह किसी एक जाति या धर्म को आगे नहीं बढ़ाती। इससे सबका फायदा होता है। विकास होता है और सबका भविष्य मजबूत बनता है। उन्होंने जनता से कहा कि आप ही सोचिए कि आपको आगे क्या चाहिए। आपको भविष्य बनाना है, अपने आसपास पाठशाला, पानी, बिजली चाहिए या नहीं। कांगे्रस ने आपके भले के लिए अनेक नीतियां बनाई हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 02:02 PM | #2988 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
बांग्लादेश के मुक्तिसंग्राम पर बनेगी बॉलीवुड फिल्म
नई दिल्ली। अगर एक पुस्तक प्रकाशक और बॉलीवुड निर्माताओं के बीच बातचीत सफल रही तो 1971 में हुए बांग्लादेश के मुक्तिसंग्राम पर बॉलीवुड में पहली फीचर फिल्म का निर्माण किया जा सकता है। यह फिल्म बांग्लादेशी पत्रकार और लेखक अनीसुल हक के लिखे उपन्यास पर आधारित होगी। यह उपन्यास एक ऐसी महिला की कहानी है जो पाकिस्तान के खिलाफ हुए बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में अपने इकलौते बेटे आजाद को खो देती है। बॉलीवुड के तीन-चार फिल्म निर्माता इस कहानी को रूपहले पर्दे पर उतारने के लिए बातचीत कर रहे हैं। पलिंप्सेस्ट पब्लिशर्स का प्रकाशक मंडल हक के उपन्यास ‘मां’ के अंग्रेजी अनुवाद ‘फ्रीड्म्स मदर’ पर फिल्म के निर्माण के लिए निर्माताओं से बातचीत कर रहा है। ‘मां’ 2003 में प्रकाशित हुई थी। किताब का अंग्रेजी अनुवाद फाल्गुनी रे ने किया है। अनुवाद की गई पुस्तक आज ऐसे समय रिलीज की गई जब बांग्लादेश अपने मुक्तिसंग्राम की 40वीं सालगिरह मना रहा है। पलिंप्सेस्ट पब्लिशर्स के मुख्य कार्यकारी निदेशक भास्कर रॉय ने कहा कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप को समेटने वाली इस उपन्यास की कथावस्तु में अपार सिनेमाई क्षमता है। हमारे प्रकाशक बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं के साथ संपर्क में हैं लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। रॉय ने कहा कि आजाद की कहानी पूरे उपमहाद्वीप के लोगों को अपील करेगी क्योंकि उसका जन्म कानपुर में हुआ था। उसकी पढ़ाई कराची विश्वविद्यालय में हुई और बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के दौरान वह हमेशा के लिए गुम हो गया। अपने दोस्तों के साथ मुक्ति संग्राम में शामिल रहे आजाद को पाकिस्तानी सैनिक पकड़ लेते हैं। सैनिक उसकी मां से कहते हैं कि आजाद की सजा पर रोक लगा दी जाएगी अगर वह अपने दोस्तों के खिलाफ गवाह बने। लेकिन आजाद की जान की परवाह ना करते हुए उसकी मां जेल में उससे मिलने पर उसे अपने साथियों के बारे में कुछ भी नहीं बताने के लिए कहती है। आजाद अपनी मां से घर का बना चावल लाने के लिए कहता है जो उसने बहुत दिनों से नहीं खाए थे। लेकिन जब अगले दिन उसकी मां उसके लिए चावल लेकर जाती है तो आजाद वहां से गायब होता है। इस दिन के बाद से आजाद की मां चावल खाना बंद कर देती है। इसके 14 साल बाद 1985 में उसकी मौत हो जाती है लेकिन उसकी मां कभी चावल को हाथ तक नहीं लगाती। हक ने यह उपन्यास लिखने से पहले आजाद के दोस्तों को ढूढने के लिए बहुत कोशिशें की। हालांकि भारत ने बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है लेकिन अभी तक भारत में इस विषय पर कोई फिल्म नहीं बनी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 02:03 PM | #2989 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ही होगा अगला मुख्यमंत्री : राहुल
संतकबीरनगर/सिद्धार्थनगर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव के बाद सूबे में कांग्रेस का ही मुख्यमंत्री होगा। राहुल ने कहा कि आपने मेरी दादी (इंदिरा गांधी) पर विश्वास किया, पिताजी (राजीव गांधी) पर भरोसा किया और अब मुझे पर विश्वास कीजिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि बसपा सरकार तरह-तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसे जनता ने नकार दिया है और चुनाव के बाद कांग्रेस ही जीतकर आने वाली है तथा प्रदेश में पार्टी की ही सरकार बनेगी। राहुल ने कहा कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाना अत्यावश्यक है, क्योंकि वह किसी एक जाति या धर्म के लिए नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक ही नजर से देखती है और उनके लिए काम करती है। संतुलित विकास के लिए कांग्रेस को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और केरल समेत विभिन्न कांग्रेस शासित राज्यों में विकास की झलक दिखती है और उत्तर प्रदेश को कांग्रेस ही तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-02-2012, 02:04 PM | #2990 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
समान धरातल पर हैं भारत, चीन के साथ संबंध : अमेरिका
वाशिंगटन। भारत और चीन के साथ मजबूत संबंधों के लिए प्रयासरत अमेरिका ने कहा है कि दोनों एशियाई देशों के साथ उसके संबंध समान धरातल पर हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि भारत के साथ हमारे मजबूत द्विपक्षीय संबंध है। अमेरिका एशियाई धुरी के केंद्र में है, हम एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत बना रहे हैं विशेष रूप से भारत और चीन जैसी उभरती हुई शक्तियों के साथ। उन्होंने कहा कि ये ऐसे संबंध हैं जो एशिया के साथ अगली सदी के दौरान अमेरिका के सम्पर्कों की रूपरेखा तय करेंगे। टोनर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह ऐसा संबंध नहीं है जिससे एक पक्ष को फायदा और दूसरे को नुकसान हो। हमें दोनों देशों के साथ मजबूत संबंध की जरु रत है और हम सभी को साथ मिलकर काम करना जरूरी है। अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री राबर्ट बर्न्स की ओर से ‘द बास्टन ग्लोब’ में लिखे गए उस स्तंभ के बारे में पूछे जाने पर जिसमें कहा गया है कि एशिया में चीन के प्रभाव को कम करने के लिए भारत अमेरिका का सामरिक साझेदार है, उन्होंने कहा कि हमारे बीच हमेशा ही ऐसे मामले होंगे जिन पर हम असहमत होंगे लेकिन हमारे साझा हित के महत्वपूर्ण क्षेत्र भी हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|