02-09-2013, 10:32 PM | #21 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
1942 जनवरी - जापानी सेना के आगे मनीला और फिलीपीन्स ने घुटने टेक दिए। फरवरी में जापानी बेड़े के लड़ाकू विमानों ने ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पर बम गिराए। जावा समुद्र में लड़े गए युद्ध में जापान ने मित्र राष्ट्रों की हमलावर सेना को हरा दिया। |
02-09-2013, 10:32 PM | #22 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
अप्रैल - ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी सेना की पहली टुकड़ी पहुंची। लेफ्टिनेंट कर्नल जेम्स डूलिटिल के नेतृत्व में 16 अमेरिकी लड़ाकू विमानों का दल टोक्यो के 800 मील नज़दीक पहुंचा और जापान पर पहली बमबारी की। |
02-09-2013, 10:32 PM | #23 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
मई - कोरल सी के युद्ध में अमेरिकी युद्धपोतों ने न्यू गिनी की ओर अग्रसर जापानी हमलावर सेना को वापस मोड़ दिया। जून में अमेरिकी बेड़े के एयरक्राफ्ट्स ने जापानी सेना को चेतावनी दी और उन्हें बीच में ही रोक दिया। अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने चार जापानी युद्धपोतों को डुबो दिया। इस दौरान एक अमेरिकी युद्धपोत भी नष्ट हो गया। यह खाड़ी युद्ध का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। जापानी सैनिकों ने एलिटिएन द्वीपसमहू के एटू और किस्का की धरती पर कदम रखा। |
02-09-2013, 10:33 PM | #24 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
अगस्त - अमेरिकी नौसेना की टुकड़ियां जापान अधिकृत सोलोमन द्वीप समूह के ग्वादाकनाल में पहुंची। सितंबर में जापानी लड़ाकू विमानों ने ब्रूकिंग्स और ओरेगन के जंगलों में बमबारी की। अक्टूबर में ब्रिटिश सैनिकों ने मिस्र के अल अलामे में जर्मन और इतालवी सेना को हरा दिया। |
02-09-2013, 10:33 PM | #25 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
नवंबर - अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों ने फ्रेंच नॉर्थ अफ्रीका पर हमला कर दिया। दिसंबर में जर्मन सेना मास्को के नज़दीक पहुंच गई थी। लेकिन वहां के ठंडे वातावरण में वे हार गए। इसका असर सन् 1812 में नेपोलियन सेना पर भी पड़ा। |
02-09-2013, 10:33 PM | #26 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
जनवरी 1943: जापान ने न्यू गिनी को हथियाने प्रयास किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और अमेरिकी फौजों के आगे हार का मुंह देखना पड़ा। फरवरी में जर्मन सेना रूस के स्टालिनग्राड शहर (आज वोल्गोग्रेड) में समर्पण कर दिया था। सोवियत रेड आर्मी इसके बाद और भी ज्यादा तेजी हमले करने लगी। यह युद्ध 1945 में बर्लिन को कैप्चर करने के साथ ही खत्म हुआ था। |
02-09-2013, 10:34 PM | #27 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
अप्रैल: अमेरिकी कोड ब्रेकर ने जापानियों के रेडियो संदेश को पकड़ लिया। इसमें बताया गया कि एडमिरल यामामोतो सोलोमोन द्वीप के लिए उड़ रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उनके प्लेन को शूट कर दिया और उनकी मौत हो गई |
02-09-2013, 10:34 PM | #28 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
मई: इसी बीच, एक खुशखबरी अमेरिका के लिए आई। नेवी ने घोषणा की यूएसएस एरिजोना, उताह, ओक्लाहामा के छोड़कर पर्ल हार्बर में बर्बाद होने वाले सभी युद्धपोतों को फिर से रिपेयर कर लिया है और समुद्र में उतारा जाएगा। |
02-09-2013, 10:34 PM | #29 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
अमेरिकी बलों ने अलास्का का अटू द्वीप फिर से छुड़ा लिया है। जापानी फौजों ने एडेक शहर खाली कर दिया। इससे अलास्का का मुख्य द्वीप अलेयूटियन आईलैंड का जापानी कब्जे का अंत हुआ। |
02-09-2013, 10:35 PM | #30 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध
जून: जापानी विध्वंसक ने अमेरिका के छोटे अमेरिकी नेवी पोत पीटी-109 पर हमला करके डुबा दिया। इस पोत के कमांडेट थे जॉन एफ कैनेडी। इन्होंने अपने साथियों के साथ पांच घंटे समुद्र में तैर कर एक आइलैंड पर पहुंच कर जान बचाई। कैनेडी बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। इसी महीने में रॉयल एयरफोर्स और अमेरिका की आठवीं एयरफोर्स ने जर्मनी को घेरने के लिए उस पर 24 घंटे बमबारी शुरू कर दी। |
Bookmarks |
Tags |
world-war-2, wwii |
|
|