22-02-2013, 06:08 PM | #21 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने ओपनर ऐड कोवन को स्टंप आउट किया। कोवन महज 29 रन बना कर पवेलियन लौटे। अपने घर चेन्नई में पहला टेस्ट खेल रहे अश्विन ने करियर में चौथी बार कोवन का विकेट लिया है। कोवन के अलावा इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक, न्यूजीलैंड के डेनियल फ्लिन और वेस्ट इंडीज के मार्लन सैमुअल्स को भी अश्विन 4-4 बार आउट कर चुके हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:08 PM | #22 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
100वां टेस्ट खेल रहे भज्जी बड़ी शान के साथ मैदान में फील्डिंग के लिए उतरे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:09 PM | #23 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
मेजबान कप्तान धोनी ने सिक्का उछाला और क्लार्क ने सही कॉल करते हुए टॉस जीत लिया।
जैसे ही रवि शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है, वैसे ही क्लार्क के चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ कहा, वी विल बैट फर्स्ट।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:10 PM | #24 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
यूपी के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई टेस्ट के साथ करियर का आगाज किया। टेस्ट में उनकी शुरुआत वनडे जैसी धमाकेदार नहीं रही।
वनडे में भुवनेश्वर ने करियर की पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी ओपनर को आउट किया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने उन्हें यह मौका नहीं दिया। पहले स्पेल में भुवनेश्वर ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 15 रन दिए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:17 PM | #25 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क भारतीय मैदानों पर जीत के इरादे से यहां आए हैं। इसका सबूत उन्होंने चेन्नई टेस्ट के लिए अपने प्लेयिंग इलेवन के सेलेक्शन में दे दिया।
स्पिनर्स के लिए जन्नत रही चेन्नई की पिच पर क्लार्क ने एक या दो नहीं, बल्कि तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। क्रिकेट पंडित इसे क्लार्क द्वारा खेला एक जुआं कह रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम में पप (पिल्ले) के नाम से मशहूर क्लार्क ऐसा नहीं मानते। शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता यह किसी प्रकार का जुआं है। हम पीटर सिडल, मिचेल स्टार्क और जेम्स पैटिंसन जैसे तीन स्पेशलिस्ट पेसर के साथ खेल रहे हैं। हेनरिक्स के रूप में हमारे पास एक बेहतरीन ऑलराउंडर है और स्पिन अटैक का जिम्मा नाथन लियॉन, डेविड वार्नर और मुझ पर है।" क्लार्क के इस फैसले के पीछे टीम इंडिया के दिग्गजों की एक कमजोरी है। क्लार्क ने अपने साथियों के साथ बैठ कर इसका गहन अध्ययन करने के बाद ही इस प्लेयिंग इलेवन का सेलेक्शन किया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:17 PM | #26 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के मैन इन फॉर्म कप्तान धोनी तेज गेंदबाजी के आगे ढीले पड़ जाते हैं। उनकी इस कमजोरी को उजागर करते हैं ये आंकड़े जिन्हें देखने के बाद ही क्लार्क ने बनाया है अपना गेम प्लान। 31 दिसंबर 2012 तक खेले 73 टेस्ट मैचों की 66 पारियों में धोनी को फास्ट बॉलर्स ने आउट किया है। 60 बार वे राइट आर्म पेस अटैक के आगे ढेर हुए, तो 13 बार उन्हें खब्बू तेज गेंदबाजों ने ठिकाने लगाया। धोनी की कमजोरी रही है बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ करना। इसी के कारण वे 20 बार विकेटकीपर द्वारा लपके गए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:18 PM | #27 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग पेस अटैक के सामने कमजोर रहे हैं। अब तक 102 टेस्ट मैच खेल चुके वीरू 177 पारियों में से 121 बार तेज गेंदबाजी के आगे ढेर हुए हैं। सीधे हाथ के तेज गेंदबाज वीरू के लिए सिरदर्द रहे हैं। राइट आर्म पेस अटैक का सामना करते हुए 105 बार वीरू ने अपना विकेट गंवाया। उनका डिफेंस भी फास्ट बॉलिंग के खिलाफ कमजोर रहा। इसी कारण वे 20 बार क्लीन बोल्ड हुए और 17 बार lbw जज किए गए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:19 PM | #28 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
सचिन तेंडुलकर
टीम इंडिया के सबसे सीनियर बैट्समैन सचिन तेंडुलकर की दुखती रग फास्ट बॉलिंग ही रही है। अब तक खेली 320 टेस्ट पारियों में से 190 बार उन्हें फास्ट बॉलर्स ने आउट किया। इसमें से राइट आर्म फास्ट बॉलर्स ने उन्हें 169 बार ढेर किया है। खब्बू तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए 21 बार सचिन ने अपना विकेट गंवाया। करियर में 53 बार क्लीन बोल्ड हुए तेंडुलकर का 45 बार फास्ट बॉलर्स ने स्टंप उखाड़ा है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:19 PM | #29 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
विराट कोहली
टीम इंडिया के प्रोमिसिंग बैट्समैन विराट कोहली भी टेस्ट की पिच पर पेस अटैक के आगे कमजोर रहे हैं। 14 मैचों की 25 पारियों में से 16 बार उन्हें फास्ट बॉलर्स ने आउट किया है। वे हर बार राइट आर्म पेसर के आगे ढेर हुए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-02-2013, 06:20 PM | #30 |
VIP Member
|
Re: Ind Vs Aus 2013: updates
मुरली विजय
गौतम गंभीर के स्थान पर सहवाग के जोड़ीदार बनने की दौड़ में सबसे आगे मुरली विजय की कमजोरी भी फास्ट बॉलिंग है। 12 मैचों की 20 पारियों में से 15 बार उन्हें तेज गेंदबाजों ने ठिकाने लगाया है। इसमें से 14 बार वे राइट आर्म और एक बार वे लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलिंग का शिकार बने हैं। 15 में 7 बार उन्हें विकेटकीपर ने लपका है, जबकि 4 बार वे अन्य फील्डरों द्वारा लपके गए।

Bookmarks |
|
|