04-12-2014, 07:02 PM | #21 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
आईबीएन-7 - 1 घंटा पहले अयोध्या। अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले के मुख्य मुद्दई हाशिम अंसारी के बयान के बाद अब इस मामले से जुड़े एक अन्य पक्षकार निर्मोही अखाड़ा भी अंसारी की बात से सहमत है। इनका कहना है कि इस मुद्दे पर हमेशा से राजनीति होती आई है और सुलह के बजाय कुछ लोगों ने निजी स्वार्थो के लिए राम मंदिर के नाम पर हिंदुओं व मुसलमानों को लड़वाया। वहीं निर्मोही अखाड़े के महंत रामदास ने कहा कि एक बार सुलह का प्रयास किया गया था, लेकिन विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कुछ नेताओं की वजह से ही हाशिम अंसारी और अखाड़ा परिषद के बीच सुलह नहीं हो पाई। |
06-12-2014, 08:58 PM | #22 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
कश्मीर में हमला, भारत के लोकतंत्र पर हमलाः मोदी
दैनिक जागरण - 34 मिनट पहले हजारीबाग। मिशन झारखंड के तहत हजारीबाग पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में सबसे पहले कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रदेश के संकल्प कुमार को श्रद्धांजलि देकर सभी शहीदों की कुर्बानी को नमन किया। मोदी ने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमला भारत के लोकतंत्र पर हमला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पार से आए आतंकियों ने भारत के लोकतंत्र पर हमले की निर्लज्ज कोशिश की लेकिन हमारे वीर सिपाहियों ने उनकी नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। |
06-12-2014, 08:58 PM | #23 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
आम आदमी करे बिजनेस क्लास में सफर: केजरीवाल
Live हिन्दुस्तान - 35 मिनट पहले विदेश यात्रा के दौरान विमान के बिजनेस क्लास में सफर करने पर विपक्ष के निशाने पर आये आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि भारत के लिए उनका सपना है कि वहां आम आदमी भी बिजनेस क्लास में सफर कर पाए। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने यहां इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की अबूधाबी इकाई द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारत के लिए हमारा सपना है कि आम आदमी भी बिजनेस क्लास में सफर कर पाए। |
06-12-2014, 09:00 PM | #24 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
चैंपियंस ट्रॉफी: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम ने पाकिस्तान को हराया
आज तक - 58 मिनट पहले सैम वार्ड के दो गोल की मदद से दुनिया की पांचवें नंबर की टीम इंग्लैंड ने पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हीरो चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में 3-1 से हराया, जबकि बेल्जियम ने पाकिस्तान को 'पूल-ए' के मैच में 2-1 से मात दी. पहला मैच खेल रहे वार्ड ने 27वें और 56वें मिनट में गोल दागा, जबकि पहला गोल एलेस्टेयर ब्रोगडोन ने छठे मिनट में किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र गोल क्रिस सिरियेलो ने 54वें मिनट में किया. दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया ने कमोबेश युवा टीम उतारी थी. |
07-12-2014, 01:19 PM | #25 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
27 वर्षीय लड़की के साथ कैब में रेप, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
Live हिन्दुस्तान - 28 मिनट पहले दिल्ली में कैब में 27 साल की लड़की के साथ रेप का आरोपी ड्राइवर को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर के अनुसार आरोपी शिवकुमार यादव को पुलिस मथुरा से दिल्ली ला रही है। रेप की यह घटना उस वक्त की है जब शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे 27 वर्षीय महिला कैब से अपने घर लौट रही थी। पीड़ित लड़की गुड़गांव की एक कंपनी में काम करती है और उसने एक उबर कैब कंपनी की कैब बुक की थी। महिला उस वक्त उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में स्थित अपने घर वापस आ रही थी। |
07-12-2014, 01:20 PM | #26 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
मुलायम के घर बेटी की शादी का शगुन लेकर पहुंचे लालू
दैनिक जागरण - 36 मिनट पहले लखनऊ। उत्तर प्रदेश और बिहार के दो सियासी घरानों के बीच आज रिश्तों का 'शगुन' होना है। इसे निभाने के लिए लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ मुलायम सिंह यादव के घर पहुंच गए हैं। मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने उनकी हवाई अड्डे पर अगवानी की और आवास की ओर लेकर निकल पड़े। उल्लेखनीय है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सांसद पौत्र तेज प्रताप यादव के बीच रिश्ता तय है। आज 'शगुन' की रस्म निभायी जानी है। |
07-12-2014, 01:20 PM | #27 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
408 नंबर की जर्सी पहनकर खेलेगी ऑस्ट्रेलिया XI
ABP News - 1 घंटा पहले नई दिल्ली: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने द्विंगत क्रिकेटर फ्लिप ह्यूज्स की याद में श्रृद्धांजलि समारोह आजोजित किया है. पहले टेस्ट के दौरान दोनों टीमें अपने हाथ पर ब्लैंक-बैंड पहनकर खेलेंगी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम और उनके टीम स्टाफ के सभी मेंबर इस मुकाबले में 408 नंबर लिखी जर्सी पहनेगी. 408 फ्लिप ह्यूज्स की टेस्ट जर्सी का नंबर था. अपने देश के लिए टेस्ट कैप पहनने वाले वो 408वें खिलाड़ी थे. इस मुकाबले में मैदान पर मैजूद सभी खिलाड़ी और दर्शक 63 मिनट के लिए मौन रखेंगे. |
07-12-2014, 01:21 PM | #28 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
मोदी इफैक्ट! शेयर बाजारों में विदेशी निवेश एक लाख करोड़ रुपए के पार
Zee News हिन्दी - 37 मिनट पहले नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी दिन-प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऊंचाई को छू रहा है। मोदी सरकार के सकारात्मक कदमों के चलते विदेशी निवेशकों ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक देश के शेयर बाजारों में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। बाजार एक्सपर्ट का भी कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद सुधरने, केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को स्पष्ट बहुमत तथा नई सरकार के विभिन्न सुधारात्मक कदमों का विदेशी निवेशकों पर सकारात्मक असर पड़ा है। |
07-12-2014, 01:21 PM | #29 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
मालदीव जल संकट : भारत ने 12 सौ टन ताजा पानी भेजा
एनडीटीवी खबर - 1 घंटा पहले माले/नई दिल्ली: भारत ने जल संकट से जूझ रहे मालदीव को 12 सौ टन से अधिक ताजा पानी भेजा है। देश की राजधानी माले में जल संयंत्र के आग से क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यह संकट पैदा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भारत का आईएनएस सुकन्या बीती रात माले पहुंचा और इसने करीब 25 टन पानी वहां टैंकरों और सिंटेक्स की टंकियों को मुहैया कराया। रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) संयंत्र के जरिये और 15 टन ताजा पानी उपलब्ध कराया गया। यह ताजा जल बाद में टैंकरों को मुहैया करा दिया गया। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि नौसेना का एक अन्य टैंकर आईएनएस दीपक मुंबई से 800 टन ताजा जल लेकर गया है |
07-12-2014, 01:23 PM | #30 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
चीन में भूकंप में एक बच्*चे की हुई मौत, 15 घायल
Inext Live - 1 घंटा पहले चीन के दक्षिणी-पश्चिमी युन्नान प्रांत में भूकंप के झटके महसूस क*िए गए हैं. ज*िससे इन 2 झटकों में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए है. सात अक्तूबर को आए भूकंप के बाद का यह झटका था. पहले आए भूकंप में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी और 300 अन्य घायल हो गए थे. चीन में भूकंप में एक बच्*चे की हुई मौत, 15 घायल. मदद में जुटा प्रशासन जानकारी के मुताब*िक जिंग्गु काउंटी में शाम 6 बजकर 20 मिनट पर आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस क*िए गए. |
Bookmarks |
Tags |
ब्रेकिंग न्यूज़, breaking news, mhf latest news |
|
|