18-04-2013, 07:56 PM | #21 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
21- जब काफी समय तक राम-रावण का युद्ध चलता रहा तब अगस्त्य मुनि ने श्रीराम से आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करने को कहा, जिसके प्रभाव से भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। |
18-04-2013, 07:56 PM | #22 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
22- रामायण के अनुसार रावण जिस सोने की लंका में रहता था वह लंका पहले रावण के भाई कुबेर की थी। जब रावण ने विश्व विजय पर निकला तो उसने अपने भाई कुबेर को हराकर सोने की लंका तथा पुष्पक विमान पर अपना कब्जा कर लिया। |
18-04-2013, 07:56 PM | #23 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
23- रामायण के अनुसार एक बार रावण अपने पुष्पक विमान से कहीं जा रहा था तभी उसे एक सुंदर स्त्री दिखाई दी, उसका नाम वेदवती था। भगवान विष्णु को पति रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही थी। रावण ने उसके बाल पकड़े और अपने साथ चलने को कहा। उस तपस्विनी ने उसी क्षण अपनी देह त्याग दी और रावण को श्राप दिया कि एक स्त्री के कारण ही तेरी मृत्यु होगी। उसी स्त्री दूसरे जन्म में सीता के रूप में जन्म लिया। |
18-04-2013, 07:57 PM | #24 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
24- रावण जब विश्व विजय पर निकला तो वह यमलोक भी जा पहुंचा। वहां यमराज और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। जब यमराज ने रावण के प्राण लेने के लिए कालदण्ड का प्रयोग करना चाहा तो ब्रह्मा ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया क्योंकि किसी देवता द्वारा रावण का वध संभव नहीं था। |
18-04-2013, 07:57 PM | #25 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
25- रावण के पुत्र मेघनाद ने जब युद्ध में इंद्र को बंदी बना लिया तो ब्रह्माजी ने देवराज इंद्र को छोडऩे को कहा। इंद्र पर विजय प्राप्त करने के कारण ही मेघनाद इंद्रजीत के नाम से विख्यात हुआ। |
18-04-2013, 07:58 PM | #26 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
यूनान, मिस्त्र, रोम आदि देशों में भी होती है देवी पूजा
- यूनान में नेमिशस व डायना नामक देवी की पूजा की जाती है। नेमिशस को वहां प्रतिशोध की देवी माना जाता है। मान्यता है कि यह शक्ति आसुरी प्रवृत्तियों का नाश करती हैं। वहां डायना को दुर्गा मानते हैं। यूनान के राजा शक्ति पूजा के रूप में लाल वस्त्र पहन नारी का श्रृंगार कर यानी नारी रूप धारण करके नेमिशस और डायना की पूजा करते थे। यूनान के राजा फिसियाड के समय में तो समूचे देश में शक्ति पूजा की जाती थी। वहां के ओलम्पिक पर्वत पर शक्तिपीठ है। |
18-04-2013, 07:59 PM | #27 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
- मिस्त्र की देवी का नाम आइसिस है। वे सर्पधारिणी रुद्राणी हैं। मान्यता है कि वे मिस्त्र पर आए संकटों को हरती हैं। मिस्त्रवासियों का मानना है कि उनकी महारानी हेप्त दुर्गा का अवतार थीं। रामयुग में भी इस क्षेत्र का वर्णन मिलता है। बताया जाता है सीताजी की खोज में वान जिस लोहित सागर तक गए थे, वह वर्तमान में लाल सागर है। |
18-04-2013, 07:59 PM | #28 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
- चीन में कात्यायनी देवी के रूप में नील सरस्वती की उपासना होती है। नील सरस्वती दस महाविद्याओं में शामिल देवी तारा ही हैं। |
18-04-2013, 07:59 PM | #29 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
- रोम में वेस्ता की मान्यता थी। वेस्ता के मंदिर की वेदी में सदैव अग्नि जलती थी। विवाह की कामना से कुमारियां वेस्ता की पूजा करती थीं। कोरिया में औषधि देवी की पूजा होती थी। वे कोरिया की शक्ति देवी हैं। उत्तरी कोरिया में सूर्यादेवी की पूजा होती थी। |
18-04-2013, 07:59 PM | #30 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
- इटली में फेमिना सौंदर्य की देवी मानी जाती हैं। वे नारियों में उल्लास का संचार करती हैं। पर्व के अवसर पर देवी फेमिना की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती हैं। |
Bookmarks |
|
|