12-04-2014, 02:36 PM | #321 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
हैमबर्गर के आविष्कार का दावा उत्तर कोरिया के अखबार मिंजु जोसोन ने एक रिपोर्ट में कहा था कि किम जॉन्ग द्वितीय ने दो ब्रेड के बीच मीट वाली एक डिश का आविष्कार किया था, जिसे हैमबर्गर कहा जाता है। उन्होंने इसके उत्पादन के लिए फैक्ट्रियां भी लगाईं, ताकि वहां के लोग इसके जरिए पेट भर सकें। गधे का मांस खाने के शौकीन किम के एक पूर्व शेफ की मानें तो वो गधे का मांस खाने के शौकीन थे। 2004 में किम के शेफ ने खुलासा किया था कि उन्हें टेस्ची फ्रेंच वाइन, झींगा और गधे का मांस खाने का बेहद शौक था। |
13-04-2014, 05:29 PM | #322 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
दुनिया भर में खाने के अनोखे नियम
दुनिया भर में जैसे खाने का अलग-अलग अंदाज है। ठीक उसी तरह खाने के अपने अलग-अलग नियम कायदे भी होते हैं। ये नियम काफी हद तक देश की संस्कृति और वहां की परंपरा से प्रभावित होते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर खाना खाने के नियम बेहद अनोखे और चौंकाने वाले हैं। चीन की बात करें तो वहां मछली को पलटा नहीं जाता। एक तरफ से मछली को खाने के बाद उसे पलटने को अच्छा नहीं माना जाता है। यहीं नहीं, चीन में अगर खाने के बाद कोई डकारे ले रहा है, तो भी वहां के लोगों के लिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं है और ना ही इस पर नाराज़ होने की जरूरत है। ये खाने की तारीफ करने का अनोखा तरीका है। इसके जरिए लोग ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि खाना स्वादिष्ट था। ये तो ऐसे अनोखे नियम कायदों के सिर्फ नमूने भर हैं। इटली, जापान, इथियोपिया, कोरिया समेत तमाम देशों में ऐसे विचित्र नियम हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। |
13-04-2014, 05:30 PM | #323 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
इटली में खाने के बाद नहीं मिलता दूध इटली में खाना खाने के बाद लोग कभी भी दूध से संबंधित पेय पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करते। इसके पीछे उनका तर्क ये है कि खाना खाने के बाद दूध के पेय पदार्थों का इस्तेमाल नुकसानदेह होता है, क्योंकि इसकी वजह से पाचन शक्ति खराब हो जाती है। इसके बजाय वो सीधे एस्प्रेसो या ब्लैक काफी का इस्तेमाल करना बेहतर समझते है। खाने के बाद अगर आप कैपेचीनो का ऑर्डर करते हैं, तो हो सकता है कि आपको गुस्से का भी शिकार होना पड़े। |
13-04-2014, 05:30 PM | #324 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
नाइजीरिया में किसी के घर जाएं, तो चम्मच ना मांगे नाइजीरिया में किसी के घर खाने पर भी जा रहे हों, तो भी गलती से चम्मच ना मांगें। खासकर, महिलाएं अगर नाइजीरिया में कगोरो आदिवासियों के घर पर जा रही हों, तो चम्मच मांगने की सोचें भी नहीं। मार्गेरेट विस्सर के मुताबिक रात के खाने के दौरान महिलाओं को चम्मच मांगने की मनाही है, क्योंकि चम्मच को उग्रवाद को जन्म देने वाला माना जाता है। |
13-04-2014, 05:30 PM | #325 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
इथियोपिया में एक थाली का इस्तेमाल इथियोपिया में भी खाने का अलग ही अंदाज है। यहां आमतौर पर पूरा परिवार एक ही थाली में खाना खाता है। एक बड़ी सी थाली में पूरे परिवार का खाना परोसा जाता है, जिसे साथ मिलकर पूरा परिवार खाता है। सबके लिए अलग-अलग प्लेट्स का इस्तेमाल कभी मुश्किल से ही होता है, क्योंकि इसे बर्तनों की बर्बादी माना जाता है। |
13-04-2014, 05:31 PM | #326 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
जापान में चॉपस्टिक से खाना देने की मनाही जापान में कभी भी चॉपस्टिक के जरिए खाने को दूसरे की चॉपस्टिक से नहीं लिया जाता। दरअसल, जापान में शव के अंतिम संस्कार के वक्त हड्डियों को चॉपस्टिक के एक सेट के जरिए दूसरे को दिया जाता है। इसलिए खाना एक व्यक्ति से दूसरे शख्स को देने के लिए चॉपस्टिक का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है। |
13-04-2014, 05:31 PM | #327 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
थाईलैंड में फोक को मुंह में डालने की मनाही थाईलैंड में अगर फोक से खाना खाना भी है, तो उसे मुंह के अंदर डालने पर मनाही है। खाना खाने के लिए फोक का इस्तेमाल इस तरह से करना है कि वो मुंह के अंदर ना जाए। बस उस पर मौजूद खाने को ऊपर-ऊपर से मुंह में डाल लें। |
13-04-2014, 05:32 PM | #328 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
कोरिया में बड़ों के खाने का इंतज़ार कोरिया में परिवार के बड़े बुजुर्गों के खाना खाने के साथ ही परिवार के छोटे लोग खाना खाते हैं। इसके लिए चाहे उन्हें जितना भी इंतजार क्यों ना करना पड़े। घर के बड़े लोग जब खाना शुरू करेंगे , तभी उन्हें भी खाना शुरू करना होगा। इतना ही नहीं,उनके साथ-साथ तक खाना भी खाना पड़ेगा। ये कोई प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इसे खाने के शिष्टाचार के तौर पर देखा जाता है। |
13-04-2014, 05:36 PM | #329 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
ओ माय गॉड:
बाबरा (गुजरात)। अमरेली जिले का एक छोटा सा गांव बाबरा इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं। वह भी एक बकरे की वजह से। दरअसल इस गांव में एक बकरा है, जो रोजाना एक किलोग्राम दूध देता है। यह बकरा गांव में स्थित मंदिर के एक महंत के पास है। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। महंत के बताए अनुसार इस हैरतअंगेज घटना को देखने अब दूर-दराज के गांव वाले भी यहां आने लगे हैं। इस बारे में मंदिर के महंत सीमारामबापू का कहना है कि कुछ महीनों पहले तक यह साधारण बकरा ही था। लेकिन अचानक उसके थन निकल आए और जब उन्होंने उसे दुहना शुरू किया तो यह बिल्कुल बकरी के दूध जैसा ही था। इसमें भी आश्चर्य की बात यह है कि बकरे के थन को किसी भी समय दुहा जाए, उसमें से दूध आने लगता है। महंत के बताए अनुसार दिन भर में यह बकरा अब लगभग एक किलोग्राम दूध देने लगा है। |
13-04-2014, 05:36 PM | #330 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
|
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
|
|