09-11-2010, 09:58 AM | #331 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
डॉक्टर के फ्रेंड ने पूछा- भाभी जी कैसी हैं? डॉक्टर- यार! ओपरेशन के समय वो मेरी बात ही नहीं सुनती जब तक मैं उसे सिस्टर कहकर न बुलाऊँ। संता: हर महीने मैं अपने पिताजी खाली को चैक भेजता हूँ! बंता: यह तो बहुत अच्छी बात है, फिर आपके पिताजी उस चैक का क्या करते हैं? संता: दस्तखत करके मुझे वापिस भेज देते हैं! |
09-11-2010, 09:59 AM | #332 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
पापा: मैथ में क्यों फेल हुआ?
बेटा: एक दिन टीचर कहती है कि 5+3=8, दूसरे दिन कहती है कि 6+2=8, तीसरे दिन कहती है 4+4=8 फिर कहती है 7+1=8, उसे खुद कुछ नहीं पता मुझे क्या सिखाएगी। |
09-11-2010, 10:00 AM | #333 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
बेटा: पापा आप ममी के साथ क्यूं सोते हो?
पापा: साथ सोने से प्यार बढ़ता है इसलिए। बेटा: पापा, बेवकूफ मत बनाओ, इससे प्यार नहीं परिवार बढ़ता है। |
09-11-2010, 10:00 AM | #334 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
एक युगल की शादी को कई साल हो गए पर उनके कोई बच्चा नहीं हुआ। डॉक्टरों की मदद ली... पर व्यर्थ। आखिरकार वे ईश्वर की मदद लेने के लिए एक साधु के पास पहुंचे।
साधु : बेटे, तुम बहुत ही सही समय पर आए हो। मैं कुछ सालों के लिए तपस्या करने हिमालय पर्वत जा रहा हूं। उस तपस्या के दौरान मैं एक दीपक जलाऊंगा जिससे तुम्हें अवश्य ही संतान प्राप्त होगी। तपस्या खत्म करके जब साधु महाराज लौटे तब तक 15 साल बीत चुके थे। यह जानने के लिए कि उनके कोई संतान हुई या नहीं, अगले ही दिन वे उस युगल के घर पहुंचे। जैसे ही दरवाजा खुला तो साधु ने देखा कि लगभग एक दर्जन बच्चे आंगन में धमाचौकड़ी कर रहे हैं और हैरान-परेशान सी मां उनके बीच खड़ी हुई है। साधु : क्या ये सब तुम्हारे ही बच्चे हैं? महिला :हां। साधु : प्रभु को कोटि कोटि धन्यवाद। मेरी तपस्या सफल हुई। अच्छा यह बताओ, तुम्हारे पति दिखाई नहीं दे रहे, कहां गए हैं? महिला : हिमालय पर्वत। साधु : हिमालय पर्वत! क्यों? महिला : जो दीपक आपने जलाया था, उसे बुझाने के लिए... |
09-11-2010, 10:01 AM | #335 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
बेटी : पापा, मैं मां बनने वाली हूं।
पापा : बदतमीज, बेशर्म, नालायक! तुम्हें शर्म नहीं आती! बेटी : चिल्ला क्यों रहे हैं? आपने ही तो कहा था कि जब तक मैं कुछ बन नहीं जाती, आप मेरी शादी नहीं करेंगे! |
09-11-2010, 10:02 AM | #336 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
बस के गेट पर लटके हुए मुसाफिरों से कंडक्टर ने कहा : भाइयो, अंदर हो जाओ। इस तरह गेट पर लटकना आपकी जान के लिए खतरनाक है। लेकिन, जब कोई भी अंदर न हुआ तो कंडक्टर गुस्से में बोला : तुम्हें तुम्हारी पत्नी की कसम अंदर हो जाओ! इतना सुनना था कि जो मुसाफिर सीटों पर बैठे थे वे भी गेट पर आकर लटक गए।
|
09-11-2010, 10:02 AM | #337 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
अध्यापक (मंत्री के बेटे से) : बताओ, सूखे और बाढ़ में क्या फर्क है?
मंत्री का बेटा : सर, जमीन और आसमान का! अध्यापक : वह कैसे? मंत्री का बेटा : सर, सूखे में मेरे पापा जीप से दौरा करते हैं और बाढ़ में हेलीकॉप्टर से... |
09-11-2010, 10:03 AM | #338 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
एक आदमी हवाई जहाज में सफर कर रहा था।
एयर होस्टेस ने मुस्कुराकर उसका अभिवादन किया। अभिवादन का जवाब देते हुए आदमी ने कहा : आपकी शक्ल मेरी पत्नी से काफी मिलती है। इस बात पर एयर होस्टेस ने उसे एक तमाचा जड़ दिया। गाल सहलाते हुए आदमी ने कहा : शक्ल ही नहीं, आदत भी मिलती है... |
09-11-2010, 10:04 AM | #339 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
पुरुषों के लिए याद रखने योग्य पांच महत्वपूर्ण बातें...
पहली बात : एक ऐसी महिला से विवाह करें जो घर का काम-काज करे, समय पर अच्छा खाना पकाकर खिलाए, साफ-सफाई रखे और संभव हो तो नौकरी भी करे...। दूसरी बात : एक ऐसी महिला से विवाह करें जो आपका मनोरंजन करे और आपका ख़ास ख़याल भी रखे...। तीसरी बात : एक ऐसी महिला से विवाह करें जिस पर आप पूरा भरोसा कर सकें और जो आपसे झूठ न बोले...। चौथी बात : एक ऐसी महिला से विवाह करें जो आपके साथ रहना पसंद करे और जो सिर्फ़ आप पर ही मरे...। पांचवीं और सबसे महत्वपूर्ण बात : ये चारों महिलाएं एक-दूसरे से कभी न मिल पाएं। एक-दूसरे को कभी न जान पाएं... |
09-11-2010, 10:05 AM | #340 |
Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 124
Rep Power: 15 |
चोर घर में चोरी करने गया।
तिजोरी पर लिखा था, "तिजोरी को तोड़ने की जरूरत नहीं। 6783 नंबर लगाओ और सामने वाला लाल बटन दबाओ। जैसे ही बटन दबाया अलार्म बजा और पुलिस पहुंच गई। जाते वक्त चोर सेठ से बोला : आज मेरा इंसानियत से विश्वास उठ गया! |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|