![]() |
#3901 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() लास वेगास। मोहम्मद अली पिछले महीने 70 साल के हो गए लेकिन दुनिया के मशहूर लोग अब भी इस महानतम मुक्केबाज को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वीडियो संदेश के जरिए अली से कहा कि जन्मदिन मुबारक। मुक्केबाज के तौर पर आपको देखने का मजा ही कुछ और था। आपने दुनिया को हिला कर रख दिया था और आपने इससे प्रेरित भी किया। तमाम खिताबों और कई मशहूर मुकाबलों के बाद आज भी आप ऐसा कर रहे हैं। मोहम्मद अली के जन्मदिन पर यहां बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया था लेकिन स्वयं यह मुक्केबाज उसमें भाग नहीं ले पाया था। पार्टी में खेल, फिल्म, टेलीविजन और संगीत से जुड़ी नामी हस्तियों सहित लगभग 2000 लोगों ने भाग लिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3902 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके देंगे मुस्लिम आरक्षण : मुलायम
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने रविवार को मुस्लिम आरक्षण दिलाने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने अथवा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस अल्पसंख्यक वर्ग को आरक्षण उपलब्ध कराने का ऐलान किया। यादव ने अपने गृह जनपद इटावा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर सपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि मुसलमानों से कहना चाहते हैं कि उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार पर दबाव बनाएंगे और अगर वह नहीं मानी तो अपने स्तर से नियम कानून बनाएंगे ताकि राज्य सरकार ही मुसलमानों को आरक्षण दे दे। सपा प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ता में आने पर उनकी पार्टी ऐसी सरकार देगी जो देश के बाकी राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत होगी और वे उत्तर प्रदेश की नकल करेंगे। उन्होंने प्रदेश की बसपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रदेश पर पांच साल तक शासन किया लेकिन विकास का एक भी काम नहीं किया। यादव ने कहा कि सपा की पूर्ववर्ती सरकार ने राजभर, कुम्हार, धीमर, बिंद, केवट तथा प्रजापति समेत 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों के समान सुविधाएं दी थीं लेकिन मायावती सरकार ने वह व्यवस्था खत्म कर दी। उन्होंने वादा किया कि चुनाव के बाद राज्य की सत्ता में आने पर सपा इन जातियों के लिए की गई पुरानी व्यवस्था को बहाल करेगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3903 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
साइबर विशेषज्ञों ने जीएसएम नेटवर्क को हैक करने की जीवंत प्रस्तुति दी
पणजी। साइबर विशेषज्ञों के एक समूह ने यहां एक सम्मेलन में लोगों को यह दिखाकर आश्चर्यचकित कर दिया कि जीएसएम मोबाइल नेटवर्क का गलत इस्तेमाल हो सकता है और हैकर उपभोक्ता की जानकारी के बगैर उसके मोबाइल नंबर का प्रयोग कर सकते हैं। मैट्रिक्स सेल ने एक प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता के नेटवर्क पर हैकरों की तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने एक श्रोता के नंबर का उपयोग कर फोन किया जबकि उन्होंने श्रोता के न तो मोबाइल का प्रयोग किया और न ही सिम का। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, रक्षा और खुफिया अधिकारियों एवं नैतिक हैकरों के सम्मेलन नूलकॉन में जीएसएम सेवा प्रदाताओं की कमजोरियों का बखान करते हुए समूह ने दावा किया कि अधिकतर दूरसंचार नेटवर्क इनक्रिप्टेड सिग्नल नहीं हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आम बात है । समूह के एक सदस्य आकिब ने कहा कि अन्य मुद्दा कॉल करते समय मोबाइल नेटवर्क द्वारा उपभोक्ता के सत्यापन का है । बहरहाल भारतीय सेल्युलर आपरेटर्स संगठन के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने कहा कि यह असामान्य नहीं है और किसी भी संचालक के लिए हो सकता है। संचालकों के नेटवर्क को तीसरा पक्ष संभालता है जो वैश्विक खिलाड़ी (जैसे आईबीएम, एनएसएन) हैं । आपरेटरों के पास अपने नेटवर्क में किसी भी घुसपैठ का पता लगाने के तरीके और प्रोटोकॉल हैं। उन्होंने कहा कि जब भी ऐसी बातें होती हैं तो संज्ञान में इसे लाने के लिए आपरेटर भी फोन करते हैं। इसलिए ऐसी स्थितियों को संभालने के लिए आपरेटर भी सुसज्जित होते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3904 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
वहीद ने गयूम की पुत्री को दिया महत्वपूर्ण विदेश मंत्रालय
माले। जल्द चुनाव के लिए तिथि घोषित करने की पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की मांग के बीच मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और महत्वपूर्ण विदेश विभाग पूर्व राष्ट्रपति मामून गयूम की बेटी धुन्या मामून को सौंपा। वहीद ने शेख मोहम्मद शहिम अली सईद को इस्लामी मामलों का तथा मोहम्मद मुइज्जू को आवास एवं पर्यावरण मंत्री का दायित्व सौंपा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति गयूम की बेटी धुन्या मामून को विदेश राज्य मंत्री नियुक्त किया। विदेश मंत्री का पद खाली है । इस बीच नशीद की बर्खास्तगी की जांच के लिए यहां आए राष्ट्रमंडल देशों के एक मंत्री स्तरीय कार्य दल ने शनिवार को राष्ट्रपति कार्यालय में वहीद से देश के हालात और उसके समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर चर्चा की । वहीद ने उन्हें आश्वसन दिया कि वह संविधान एवं कानून के दायरे में मुद्दों का हल ढूंढेगे । इस बीच शनिवार रात यहां इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में 21 वर्षीय एक युवक ने दम तोड़ दिया । उसे चाकू मारा गया था । एक अन्य घटना में एक 17 वर्षीय बालक को शनिवार रात पीटा गया जिसका इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है । एक 43 वर्षीय व्यक्ति तथा एक विदेश विशेषज्ञ को भी शनिवार रात चाकू मारा गया । यह स्पष्ट नहीं है कि ये घटनाएं देश में चल रही राजनीतिक अशांति का नतीजा हैं अथवा नहीं ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3905 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
रॉकी एस का परिधान पहनकर रैंप पर चले बिपाशा व माधवन
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और ‘जोड़ी ब्रेकर्स’ फिल्म में उनके सह कलाकार आर माधवन विल्स इंडिया फैशन वीक के चौथे दिन चर्चित डिजाइनर रॉकी एस के वैवाहिक संग्रह को पहनकर रैंप पर चले। बंगाली बाला बिपाशा लाल और नीले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। बिपाशा और शेरवानी पहने माधवन ने हाथों में हाथ डालकर रैंप पर चले। इस मौके पर बिपाशा ने कहा कि मैं बहुत व्यस्त हूं । मेरे पास एक दूल्हा ढूंढने के लिए समय नहीं है। माधवन इस काम में मेरी मदद करेंगे। मेरे लिये वह ‘जोड़ी मेकर’ हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3906 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
दुबई में छोटे नवाब ने की फेरारी की सवारी
दुबई। अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के प्रचार के लिए दुबई में लाल रंग की फेरारी ड्राइव की। ‘छोटे नवाब’ के नाम से मशहूर 41 साल के सैफ शनिवार को यहां फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे थे। 50 करोड़ की लागत से बनी ‘एजेंट विनोद’ 22 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात में प्रदर्शित हो रही है। सैफ ने यहां के समाचार पत्र ‘गल्फ न्यूज’ से कहा, एजेंट विनोद जासूसी पृष्ठभूमि पर बनी ऐक्शन फिल्म है। फिल्म में वाहनों की रफ्तार को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से कार और बाइक चलाना सीखने के साथ ही मैंने यह भी सीखा कि ऊंची इमारतों से छलांग कैसे लगाई जाए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3907 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
नई दूरसंचार नीति अप्रैल अंत तक
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने नई दूरसंचार नीति - एनटीपी 2011 - लागू करने के लिए समयसारणी तैयार कर ली है जिसके मुताबिक इसे इस साल अप्रैल के अंत तक मंजूरी मिल जाएगी। नई दूरसंचार नीति पर कैबिनेट नोट का प्रारुप कल तक संबंधित मंत्रालयों के पास पहुंच जाएगा जिस पर छह मार्च तक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। इस नीति के जरिए दूरसंचार क्षेत्र में पारदर्शिता और स्पष्टता लाने का प्रावधान है। दूरसंचार मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ मंत्रियों के समक्ष दी गई प्रस्तुति के मुताबिक मसौदा नोट 21 मार्च तक मंत्रिमंडल के पास विचार के लिए पहुंचेगा और अप्रैल अंत तक इस पर अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।इस प्रस्तुति में कहा गया कि प्रस्तावित नियमों के तहत परिचालकों को आठ मेगाहर्ट्ज (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर जहां ऊपरी सीमा 10 मेगाहर्ट्ज है) तक के स्पेक्ट्रम अपने पास रखने और आठ फीसद का समान लाईसेंस शुल्क अदा करने की अनुमति होगी। नए नियमों के तहत विलय और अधिग्रहण के मानदंड लचीले होंगे और परिचालक भी नीलामी के जरिए तय सीमा से ज्यादा फ्रीक्वेंसी हासिल करने के लिए मुक्त होंगे। पिछली दूरसंचार नीति करीब एक दशक पहले 1999 में लागू की गई थी जबकि भारत के फोन उपभोक्ताओं की संख्या 20-30 लाख थी। अब इनकी संख्या बढकर 80 करोड़ हो गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3908 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बेनी प्रसाद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढी का कहना है कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। रूढी ने आज यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद ने बार बार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिससे मजबूर होकर चुनाव आयोग को देश के इतिहास में पहली बार संवैधानिक संकट से निपटने के लिए राष्ट्रपति की मदद लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के वोट हथियाने के लिए कांग्रेस हर चुनाव में मुसलमानों का हितैषी होने का ढोंग करती है। राजीव गांधी द्वारा लोकपाल बिल को संवैधानिक दर्जा दिए जाने का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वह कौन से लोकपाल विधेयक को संवैधानिक दर्जा देंगे, अन्ना हजारे का लोकपाल या वह लोकपाल विधेयक जिसे कांग्रेस पार्टी ने बनाया। रूढी ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ बसपा सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार और पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार को गुंडा सरकार करार देते हुए कहा कि मुलायम सिंह की सरकार में महिलाओं के साथ बलात्कार, खुलेआम छेड़छाड़ और गुंडागर्दी के मामले बढ जाते हैं तथा माया सरकार में प्रदेश का सारा पैसा स्वयं की मूर्तियों, हाथी, पार्कों के पत्थरों पर खर्च होता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3909 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
‘एजेंट विनोद’ से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार की उम्मीद : सैफ
लंदन। दिनेश जैन के साथ थ्रिलर फिल्म ‘एजेंट विनोद’ बनाने वाले अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि इस फिल्म के 100 करोड रुपए से ज्यादा कारोबार की उम्मीद है। फिल्म के प्रोमोशन के लिए यहां आये सैफ ने कहा ‘यह फिल्म मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों में प्रदर्शित होगी और 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार करने की उम्मीद है।’ साठ करोड़ रुपए की लागत से बन रही यह फिल्म 19 महीनों में पूरी हुयी। भारत सहित दुनियाभर में इसके 3500 प्रिंट जारी किए जाएंगे। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे सैफ ने कहा ‘यह पैसा वसूल फिल्म होगी...।’ दिनेश ने कहा कि यह एक मनोरंजक फिल्म है जिसमें एक भारतीय नायक है। भारतीय दर्शकों के हिसाब से इसे बनाया गया है। मोरक्को, रुस, उजबेकिस्तान, ब्रिटेन और भारत सहित 12 देशों में इसकी शूटिंग हुयी है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती का है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#3910 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
गोवा में गरीबों को मुफ्त बिजली और पानी
कांग्रेस ने जारी किया चुनाव के लिए घोषणा पत्र पणजी। कांग्रेस ने अगले महीने होने जा रहे गोवा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर गरीबों को 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पानी देने का वादा किया गया है। कांग्र्रेस महासचिव आस्कर फर्नांडीस ने राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं की मौजूदगी में यह घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अगले पांच साल में आवास बोर्ड निगम के माध्यम से 5000 फ्लैट एवं कच्चे मकान उपलब्ध कराकर आवास की समस्या का हल करने का भी आश्वासन दिया। घोषणा पत्र में कहा गया है कि हम धान की परती जमीन का सर्वेक्षण करने तथा उसे कृषि योग्य बनाने के वास्ते कार्ययोजना सुझाने के लिए एक कृषि विशेषज्ञ समिति भी बनाएंगे तथा जमीन से सम्बंधित विवादों के हल के लिए त्वरित अदालतों का गठन किया जाएगा। कांग्रेस ने मौजूदा झुग्गीवासियांं का पुनर्वास कराकर गोवा को मलिन बस्ती से मुक्त करने का भी वादा किया है। उसके अलावा भी उसने कई वादे किए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|