24-03-2013, 10:46 AM | #31 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
1307 - अजेय माना जाने वाले दौलताबाद के किले पर पहली बार अलाउद्दीन खिलजी के शासन के दौरान मलिक कापूंर ने कब्जा किया। 1765 - ब्रिटेन ने क्वार्टर कानून लागू किया, जिसके तहत उसके उपनिवेश देशों को ब्रिटिश सैनिकों के लिए अस्थायी क्वार्टर देने की व्यवस्था की गई । 1801 - अलेक्जांद्र पी रोमानोव रूस के सम्राट बने। 1855 - ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा। 1878 - ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत। 1855 - पहली बार लंबी दूरी का टेलीग्राफ संदेश कलकत्ता से आगरा भेजा गया। 1883 - न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई। 1923 - यूनान गणराज्य बना ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
26-03-2013, 10:18 AM | #32 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
25 मार्च
1668 - अमेरिका में पहली बार घुड़दौड का आयोजन। 1669 - सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की जान गई । 1788 - समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित। 1807 - इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू। 1883 - विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण। 1896 - यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत। 1898 - स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को दी ब्रह्मचर्य की दीक्षा। 1901 - अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 55 लोगों की मौत। 1988 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया। 1995 - विख्यात मुक्केबाज माइक टाइसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा। 2001 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
26-03-2013, 10:47 AM | #33 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
26 मार्च
1552 - गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने। 1668 - इंग्लैंड ने बाम्बे इंडिया पर नियंत्रण किया। 1799 - नेपोलियन बोनापार्ट ने जापां फिलिस्तीन पर कब्जा किया। 1812 - वेनेजुएला के काराकास में भीषण भूकंप, 20 हजार की मौत। 1971 - बांग्लादेश आजाद हुआ। 1972 - भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरि ने पहले अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2013, 11:47 PM | #34 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
27 मार्च
1552 - सिखों के गुरु अंगद देव का निधन। 1794 - अमेरिका मे स्थायी नौसेना का गठन। 1841 - अमेरिका में पहली बार भाप के इंजन का परीक्षण किया गया। 1884 - पहली बार बोस्टन सिटी से न्यूयार्क के बीच लम्बी दूरी तक टेलीफोन से बातचीत हुई। 1924 - सोवियत संघ ने कनाडा को मान्यता दी। 1930 - अमेरिका में पहली बार समुद्री जहाज से रेडियो का प्रसारण हुआ। 1956 - अमेरिका सरकार ने 'डेली वर्कर' अखबार को जब्त किया। 1964 - अमेरिका के अलास्का में 8.4 तीव्रता वाले भूंकप से 118 लोगों की मौत हुई। 1970 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 1977- भारत में 3 दिसंबर 1971 से जारी आपातकाल हटाया गया। 1989 - दिल्ली की टीम ने पश्चिम बंगाल को एक पारी और 210 रन से हराकर रणजी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2013, 11:57 PM | #35 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
28 मार्च
1845 - मेक्सिको ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध तोडे। 1854 - क्रीमिया की लडाई के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1914 - एस एस कोमागाटा मारू ने 372 भारतीय युवाओं को लेकर हांगकांग से वेंकूवर की यात्रा शुरू की। 1939 - हॉलैंड के हंटर विमान ने अमेरिकी बमवर्षकों को मार गिराया। 1941 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से अंग्रेजों से छिपकर निकलने के बाद बर्लिन पहुंचे। 1994 - दक्षिण अफ्रीका के जोहान्नेसबर्ग में जुलु कबीले के सशस्त्र प्रदर्शन के दौरान 53 लोगों की मौत। 2006 - फ्रांस में प्रस्तावित रोजगार अनुबंध कानून के खिलाफ दस लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-03-2013, 12:05 AM | #36 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
29 मार्च
1849 - महाराज रणजीत सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र महाराजा दलीप सिंह से सत्ता छीन कर ईस्ट इंडिया कंपनी ने पंजाब की गद्दी पर अधिकार कर लिया। 1857 - ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं रेजीमेट के मंगल पांडेय ने कलकत्ता के निकट ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह किया। 1859 - ब्रिटिश सरकार ने बहादुर शाह द्वितीय को देश में हुए विद्रोह का दोषी करार देते हुए देशनिकाला देकर रंगून भेजा। 1924 - फ़्रांस में रेमंड प्वाइनकोर के तीसरे मंत्रालय ने कार्य आरंभ किया। 1947 - फ़्रांसीसी आधिपत्य के खिलाफ मेडागास्कर में विद्रोह हुआ। 1929 - मशहूर अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म। 2004 - कार्यस्थलों पर ध्रूमपान निषेध करने वाला आयरलैड पहला देश बना। 2008 - पचपन देशों और 370 शहरों ने ऊर्जा बचत करने के लिए पहली बार अर्थ आवर की शुरुआत की। 2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 एग्रीमेंट में दिए गए परमाणु र्इंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-03-2013, 12:32 AM | #37 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
30 मार्च
1432 - आटोमन साम्राज्य के सुल्तान मोहम्मद द्वितीय का जन्म। 1822 - फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ। 1842 - अमेरिका में पहली बार आपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया (ईथर) का इस्तेमाल किया। 1941 - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति वसीम सज्जाद का जन्म। 1949 - राजस्थान राज्य की स्थापना हुई तथा जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया। 1982 - नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की। 1992 - सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2002 - प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन। 2005 - मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन। 2006 - ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-03-2013, 01:49 AM | #38 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
31 मार्च
1774 - भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला। 1504 - सिखों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का जन्म। 1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। 1889 - फ्रांस में एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया। 1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने झंडे को अंगीकार किया। 1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई। 1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली। 1972 - भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन। 1980 - आखिरी आईसीएस अधिकारी निर्मल मुखर्जी सेवानिवृत हुए। 1983 - कोलंबियाई शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई। 1986 - मेक्सिको विमान दुर्घटना में सवार सभी 167 यात्रियों की मौत।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-03-2013, 11:12 PM | #39 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
एक अप्रैल
1839 - कोलकाता मेडिकल कालेज अस्पताल की शुरुआत। 1869 - नए कानून के तहत जनता पर आयकर लागू हुआ। 1878 - वर्तमान भवन में कोलकाता संग्रहालय जनता के लिए खोला गया। 1882 - डाक बचत बैक व्यवस्था की शुरुआत। 1889 - मद्रास का साप्ताहिक अखबार हिन्दू दैनिक अखबार बना। 1912 - ब्रिटिश सरकार ने भारत की राजधानी कोलकाता से हटाकर दिल्ली की। 1930 - देश में कानूनन शादी के लिए लड़की की उम्र 14 वर्ष तथा लड़के की 18 वर्ष निर्धारित की गई। 1933 - भारतीय वायुसेना का गठन हुआ। 1935 - भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना। 1936 - बिहार से पृथक उड़ीसा को नए राज्य का दर्जा मिला। 1954 - सुब्रतो मुखर्जी वायुसेना के पहले भारतीय अध्यक्ष बने। 1956 - कंपनी कानून लागू हुआ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
02-04-2013, 02:28 AM | #40 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
2 अप्रैल
1679 - मुगल बादशाह औरंगजेब ने हिंदुओं पर दोबारा जजिया कर लगाया। इससे पहले बादशाह अकबर ने इसे हटाया था। 1720 - पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन। 1870 - पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना। 1933 - क्रिकेट की दुनिया में नाम कमानेवाले प्रिंस रणजीत सिंह का निधन। 1889 - मद्रास का साप्ताहिक अखबार हिन्दू दैनिक अखबार बना। 1942 - कांग्रेस ने क्रिप्स प्रस्ताव का बहिष्कार किया। 1970 - असम से पृथक मेघालय राज्य की स्थापना। 1997 - सुमिता सिंहा ने अपने ऊपर से 3200 किलोग्राम वजन के ट्रक को गुजार कर रिकार्ड बनाया। 2011 - भारत ने श्रीलंका को हराकर क्रिकेट विश्वकप जीता।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|