17-06-2014, 07:42 PM | #31 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
संगकारा ने 61 और ओपनर कौशल सिल्वा ने 57 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जेम्स एंडरसन ने 25 रन देकर 4 विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 43 रन के खर्च पर तीन बल्लेबाजों को चलता किया, वहीं क्रिस जॉर्डन को दो विकेट मिले। पहली पारी में नाबाद 200 रन की पारी खेलने वाले जो रूट 'मैन ऑफ द मैच' रहे। संगकारा की हैट्रिक 36 साल के कुमार संगकारा ने मैच की पहली पारी में सेंचुरी लगाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। टेस्ट में यह उनकी सेंचुरी लगाते हुए लगातार तीसरी पारी रही। इससे पहले संगकारा ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 319 व 105 रन की पारी खेली थी। संगकारा ने टेस्ट सेंचुरी की हैट्रिक तो लगाई ही, साथ ही उन्होंने हैट्रिक की हैट्रिक भी पूरी की। 2010 से 2014 के बीच खेले मैचों में यह कारनामा उन्होंने रिकॉर्ड तीसरी बार किया है। इस दौरान कोई अन्य बल्लेबाज लगातार तीन टेस्ट सेंचुरी नहीं लगा सका। संगकारा से पहले साउथ अफ्रीका के हाशमि अमला ने फरवरी 2010 में तीन शतक लगाए थे। यह स्पेशल हैट्रिक लगाकर संगकारा ने सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों को पीछे कर दिया। यही नहीं, लॉर्ड्स के मैदान पर सेंचुरी लगाने का कारनामा कर उन्होंने सचिन, लारा और पोंटिंग समेत कई दिग्गजों की छुट्टी कर दी। संगकारा की सुपर हैट्रिक इस प्रकार से रही - पहली हैट्रिक 137 रन - बनाम इंडिया - 2 दिसंबर 2009 103 रन - बनाम इंडिया - 18 जुलाई 2010 219 रन - बनाम इंडिया - 26 दुलाई 2010 दूसरी हैट्रिक 142 रन - बनाम बांग्लादेश - 8 मार्च 2013 105 रन - बनाम बांग्लादेश - 8 मार्च 2013 139 रन - बनाम बांग्लादेश - 16 मार्च 2013 तीसरी हैट्रिक 319 रन - बनाम बांग्लादेश - 4 फरवरी 2014 105 रन - बनाम बांग्लादेश - 4 फरवरी 2014 147 रन - बनाम इंग्लैंड - 12 जून 2014
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
17-06-2014, 09:14 PM | #32 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: रिकॉर्ड बुक
Thanks for updates.....
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
21-06-2014, 09:35 AM | #33 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
बिन्नी का अद्भुत रिकॉर्ड:
जबान बांग्लादेश के खिलाफ सुरेश रैना की कप्तानी में वनडे सीरीज खेलने उतरी टीम इंडिया बेशक युवा हो लेकिन अब तक उसने दो वनडे मैचों में जो इस टीम ने किया है उससे भविष्य के लिए उम्मीदें जरूर जग गई हैं। पहले वनडे में जहां बल्लेबाजों ने कमाल दिखाया वहीं दूसरे वनडे में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को एक ऐसी सफलता और उम्मीद भी मिली जो शायद अतुल्नीय है। हम बात कर रहे हैं उस युवा ऑलराउंडर की जिसने फीफा विश्व कप के दिनों में भी क्रिकेट के जरिए सुर्खियां बटोर ली हैं। भारत के महानतम पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे व युवा ऑलराउंडर के रूप में आइपीएल और घरेलू क्रिकेट के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले स्टुअर्ट बिन्नी ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी धमाल मचा दिया। बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ 4.4 ओवर में महज 4 रन देकर 6 विकेट चटका डाले। नतीजतन महज 105 रन के अपने स्कोर की रक्षा करने उतरी टीम इंडिया ने बांग्लादेश को महज 17.4 ओवर में 58 रन के अंदर ही ढेर कर दिया। पूरी मेजबान टीम में सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके और पांच बल्लेबाज तो शून्य पर ही पवेलियन लौट गए। बिन्नी का अद्भुत रिकॉर्ड: बिन्नी ने मिथुन अली (26), कप्तान मुशफिकर रहीम (11), महमुदुल्लाह (0), नासिर होसैन (5) और मशरफे मुर्तजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया और इस दौरान अपने 4.4 ओवर में उनके दो ओवर मेडन भी रहे। भारत की तरफ से वनडे इतिहास का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी साबित हुआ। इससे पहले ये रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम पर था जिन्होंने 1993 में 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे। वहीं, ये गेंदबाजी प्रदर्शन विश्व वनडे इतिहास का नौवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। आइए एक नजर डालते हैं टॉप-10 वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन पर.. खिलाड़ी, बनाम, विकेट/रन, साल 1. चामिंडा वास (श्रीलंका), जिंबाब्वे, 8/19, 2001 2. शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान), वेस्टइंडीज, 7/12, 2013 3. ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया), नमीबिया, 7/15, 2003 4. एंडी बिकेल (ऑस्ट्रेलिया), इंग्लैंड, 7/20, 2003 5. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), भारत, 7/30, 2000 6. वकार यूनिस (पाकिस्तान), इंग्लैंड, 7/36, 2001 7. आकिब जावेद (पाकिस्तान), भारत, 7/37, 1991 8. विंसन डेविस (वेस्टइंडीज), ऑस्ट्रेलिया, 7/51, 1983 9. स्टुअर्ट बिन्नी (भारत), बांग्लादेश, 6/4, 2014 10. अनिल कुंबले (भारत), वेस्टइंडीज, 6/12, 1993
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-11-2014, 06:17 PM | #34 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
दुनिया की सबसे तेज पिचों में शुमार वाका ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में खेली 80 रन की पारी के दौरान उन्होंने सबसे तेज 7000 वनडे रन पूरे करने का कीर्तिमान अपने नाम किया।
गांगुली ने 24 अक्टूबर, 2001 को केन्या के खिलाफ पार्ल में हुए वनडे में यह कीर्तिमान बनाया था। उन्होंने कुल 174 पारियों में 7000 वनडे रन पूरे किए थे। डिविलियर्स ने 13 साल बाद कुल 166वीं पारी में 7000 का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 2 फरवरी 2005 को वनडे करियर का आगाज करने वाले डिविलियर्स ने 76 गेंदों में 4 चौके व 1 छक्का जड़ते हुए 80 रन बनाए थे। 61वां रन लेते ही उन्होंने गांगुली को पछाड़ दिया। विराट कोहली तोड़ सकते हैं डिविलियर्स का रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली वर्तमान में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जो डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। कोहली 137 पारियों में 6069 रन बना चुके हैं। 7000 रन का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें कुल 931 रनों की दरकार है। विराट का वर्तमान औसत 51.43 का है। यदि उनकी लय बरकरार रहती है तो वे अगली 18 पारियों में 7 हजारी बन जाएंगे। डिविलियर्स के रिकॉर्ड और विराट के वर्तमान आंकड़ों के बीच 29 पारियों का अंतर है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2015, 02:08 PM | #35 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान विराट कोहली ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। गुरुवार को उन्होंने यहां नाबाद 140 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह कप्तान के तौर पर शुरुआती तीन पारियों में तीन शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में एडिलेड टेस्ट में टीम की कमान संभालते हुए कोहली ने उस मैच में 115 और 141 रनों की पारी खेली थी। कोहली इस सीरीज में कुल चार शतक लगा चुके हैं। कोहली ने धोनी की कप्तानी में खेले गए मेलबर्न टेस्ट में 169 रन बनाए थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2015, 02:09 PM | #36 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में किसी एक सीरीज में सबसे अधिक 619 रन बनाने के राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। विराट कोहली अब तक 639 रन बना चुके हैं। द्रविड़ ने 2003 में चार मैचों की सीरीज में 123 के औसत से एक शतक की मदद से 619 रन बनाए थे। उसी साल वीवीएस लक्ष्मण ने चार मैचों में 494 रन जुटाए थे।
10 में से छह शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली टेस्ट करियर में अब तक कुल 10 शतक लगाए हैं, जिसमें से छह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक लगाने के मामले में विराट ने सुनील गावसकर, वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड, गोवर के रिकॉर्ड की बराबरी की। * इंग्लैंड के जैक हॉब्स : 9 * इंग्लैंड के वैली हेमंड : 7 * न्यूजीलैंड के हर्बर्ट सुटक्लिफ : 6 * इंडिया के सचिन तेंडुलकर : 6 * क्लाइव लॉयड/गावसकर/गोवर/विराट कोहली : 5 गावसकर के रिकॉर्ड की बराबरी की विराट कोहली ने एक सीरीज में चार शतक लगाने का कारनामा किया। उनसे पहले सुनील गावसकर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 शतक लगाए थे। इस सीरीज में गावसकर ने 774 रन बनाए थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा एक सीरीज में बनाए गए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है। इसके बाद गावसकर ने 1978-79 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे। एक सीरीज में सर्वाधिक शतक: सर क्लाइड वैलकॉट के नाम हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के वैलकॉट के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 1955 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच शतक लगाए थे। डॉन ब्रैडमैन ने एक सीरीज में चार शतक बनाने का कारनामा तीन बार किया है। उन्होंने 1932 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 1948 में इंडिया के खिलाफ और 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही सीरीज में चार-चार शतक लगाए। खिलाड़ी देश खिलाफ शतक कब सर क्लाइड वैलकॉट वेस्ट इंडज ऑस्ट्रेलिया 5 1955 डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका 4 1931-32 मोहम्मद युसूफ पाकिस्तान वेस्ट इंडीज 4 2006 जैक कैलिस साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज 4 2003-04 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया भारत 4 2014-15 विराट कोहली भारत ऑस्ट्रेलिया 4 2014-15
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2015, 02:20 PM | #37 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में 84 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 10 नवंबर 2000 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में पहली बार कप्तानी संभाली थी।
महेंद्र सिंह धोनी ने 11 अप्रैल 2008 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहली बार कप्तानी की थी। कानपुर में हुए उस मैच में उन्होंने कुल 32 रन बनाए थे। हालांकि, डेब्यू टेस्ट के बाद धोनी ने लगातार पांच पारियों में हाफ सेंचुरी लगाई थी। इंडिया के लिए कप्तानी डेब्यू मैच में सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे - विजय हजारे - 164* रन - 2 नवंबर 1951 - बनाम इंग्लैंड, नई दिल्ली सुनील गावसकर - 116 रन - 24 जनवरी 1976 - बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड दिलीप वेंगसरकर - 102 रन - 25 नवंबर 1987 - बनाम वेस्ट इंडीज, दिल्ली विराट कोहली - 107 रन* - 11 दिसंबर 2014 - बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2015, 02:21 PM | #38 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2015, 02:22 PM | #39 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
डिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भी सेंचुरी लगा कर उन्*होंने इस टेस्ट मैच में 256 रन बनाए। बतौर कप्तान डेब्यू मैच में इतना रन कभी किसी ने नहीं बनाया। उन्होंने 46 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। बतौर कप्तान डेब्यू मैच में न्यूजीलैंड के ग्राहम डाउलिंग ने 22 फरवरी 1968 में इंडिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में 244 रन (239+5) बनाए थे।
डेब्*यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले इंडिया के इकलौते कप्तान सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान रहे हैं, लेकिन विराट ने धमाकेदार डेब्यू से इन सभी को पीछे कर दिया है। गांगुली ने बतौर कप्तान डेब्यू पर 84 रन की पारी खेली थी, वहीं धोनी पचासा तक नहीं लगा सके थे। ऑस्ट्रेलिया में ट्विन सेंचुरी का रिकॉर्ड विराट कोहली से पहले वेस्ट इंडीज के रोहन कन्हाई ने ऑस्ट्रेलिया में ट्विन सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 27 जनवरी 1961 में खेले गए मैच में 117 व 115 रन की पारियां खेली थीं। संयोग से वह मैच भी एडिलेड में खेला गया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-01-2015, 02:23 PM | #40 |
VIP Member
|
Re: रिकॉर्ड बुक
बतौर कप्*तान पहले मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी अब विराट कोहली ही हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विजय हजारे के नाम था, जिन्होंने 1951 में 164 रन (दोनों प*ारियों में) बनाए थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Tags |
record book |
|
|