07-12-2014, 01:24 PM | #31 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
आईबीएन-7 - 15 घंटे पहले नई दिल्ली। जालंधर का नूरमहल भी हिसार के बरवाला आश्रम के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। दिव्य ज्योति संस्थान में मौजूद आशुतोष महाराज के शिष्य भी रामपाल के आश्रम की तरह पुलिस से टकराने के मूड में हैं। इस आश्रम के लोग भी आम श्रद्धालुओं को अपने और पुलिस के बीच ढाल बनाने की कोशिश में है। ये खबर उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो श्रद्धा की चादर लेकर जालंधर के नूरमहल में शीष झुकाते रहे हैं। आशुतोष महाराज के श्रद्धालुओं को ये जान लेना बेहद जरूरी है। आने वाली 12 और 13 दिसंबर को दिव्य ज्योति संस्थान में एक सत्संग होने जा रहा है। अगर आप इस संस्थान के सत्संग में शामिल होते रहे हैं ... |
07-12-2014, 09:31 PM | #32 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
सुषमा स्वराज ने गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने पर जोर दिया
एनडीटीवी खबर - 1 घंटा पहले नई दिल्ली: विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने केंद्र से भगवत गीता को राष्ट्रीय धार्मिक ग्रंथ बनाने की सिफ़ारिश की है। स्वराज ने आज कहा कि इस संबंध में केवल औपचारिकता रह गई है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस पर कहा कि लोकतंत्र में संविधान 'पवित्र पुस्तक' है। सुषमा 'गीता के 5,151 वर्ष पूरे होने के' मौके पर यहां लाल किला मैदान में आयोजित 'गीता प्रेम महोत्सव' को संबोधित कर रहीं थीं जहां विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करना चाहिए। इ |
07-12-2014, 09:32 PM | #33 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
अमेरिका में 5 लाख डॉलर में नीलाम हुए राजकुमारी डायना के 5 गाउन
Zee News हिन्दी - 2 घंटे पहले लॉस एंजिलिस : अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना के वे पांच गाउन करीब पांच लाख डॉलर में नीलाम हुए हैं जिन्हें उनके लिए डिजाइन किया गया था अथवा उन्होंने पहना था। इनमें से तीन गाउन ब्रिटेन की मशहूर डिजाइनर कैथरीन वाकर द्वारा तैयार किए गए थे। कैथरीन डायना की नजदीकी दोस्त और पसंदीदा डिजाइनर रही हैं। एक गाउन कैरोलीन चार्ल्स और एक अन्य को जांड्रा रोडेस ने तैयार किया है। कैथरीन वाकर के डिजाइन किए हुए गाउन अपने बुनियादी कीमत से अधिक में बिके। नीलामी में इनकी कीमत 60,000 डॉलर से 80,000 डॉलर के बीच रखी गई थी। |
08-12-2014, 04:42 AM | #34 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
दुष्कर्म का आरोपी कैब ड्राइवर गिरफ्तार
दैनिक जागरण - 10 मिनट पहले मथुरा, जागरण संवाददाता। गुडग़ांव की बहुराष्ट्रीय कंपनी की कर्मचारी से कैब (टैक्सी कार) में दुष्कर्म करके भागे ड्राइवर शिवकुमार यादव को रविवार शाम यहां दबोच लिया गया। दिल्ली पुलिस उसे साथ ले गई। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पता चला है कि वह मूलत: मैनपुरी जिले का रहने वाला है। दिल्ली के सराय रोहिल्ला की इंद्रलोक कॉलोनी में मां के साथ रह रही 25 वर्षीय युवती शनिवार को ऑफिस से निकलने के बाद दोस्तों के साथ वसंत विहार में एक पार्टी में गई थी। वहां से नामचीन उबर कैब कंपनी की कैब से घर लौटते समय ड्राइवर शिवकुमार यादव ने उससे दुष्कर्म किया और भाग निकला। |
08-12-2014, 04:44 AM | #35 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
अर्जेंटीना से हारा भारत
नवभारत टाइम्स - 4 घंटे पहले चैंपियंस ट्रोफी हॉकी में भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। संडे को कलिंगा स्टेडियम में पूल-बी के तहत खेले गए बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 4-2 से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारत अपने पूल में सबसे नीचे चौथे पायदान पर पहुंच गया। आकाश ने खाता खोला. पहला क्वॉर्टर गोलरहित रहने के बाद आकाशदीप सिंह ने हाफटाइम से ठीक पहले 30वें मिनट में गोल कर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कुछ सेकंड बाद ही हालांकि अर्जेंटीना की ओर से लुकास विला ने गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को खत्म किया। |
08-12-2014, 04:45 AM | #36 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की खबर, ट्रेन पठानकोर्ट में रोकी गयी
प्रभात खबर - 1 घंटा पहले नयी दिल्ली : जम्मू से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की खबर के बाद पठानकोर्ट में ट्रेन रोक दी गई . पंजाब पुलिस ने इस ट्रेन की घेटों तक तलाशी ली. टीवी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी एक्प्रेस में बम होने की खबर जम्मू-कश्*मीर के डीजीपी ने दी जिसके बाद ट्रेन को पठानकोट में रोक कर तलाशी ली गयी. बम की खबर के बाद यात्रियों में हडकंप मच गया. आपको बता दे कि पिछले दिनों जम्मू कश्*मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर देश के हर कोने की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. इस हमले में कुल 21 लोग मारे गए थे |
08-12-2014, 04:45 AM | #37 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
चीन के वरिष्ठ नेता को दिया जा सकता है मृत्युदंड
दैनिक जागरण - 7 मिनट पहले बीजिंग। चीन के वरिष्ठ नेता झाउ योंगकांग को मौत की सजा सुनाई जा सकती है। झाउ पर अश्लीलता, भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के अलावा सरकार की गोपनीय जानकारियां लीक करने का आरोप है। समाचार पत्र "साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट" के अनुसार, सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के नेता झाउ पर उनके मातहत बो शिलाई के खिलाफ लगे आरोपों से मिलते-जुलते आरोप लगे हैं। शिलाई को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। झाउ पर देश की गोपनीय जानकारियां लीक करने का भी आरोप है। इसलिए में उन्हें मौत की सजा सुनाई जा सकती है। |
08-12-2014, 04:47 AM | #38 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
कनाट प्लेस में वाईफाई प्रयोग सफल: टाटा डोकोमो
Zee News हिन्दी - 13 घंटे पहले नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख कारोबारी स्थल कनाट प्लेस में वाई फाई सेवा को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। टाटा डोकोमो ने यह दावा करते हुए कहा है कि वाई फाई सेवाओं के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए वह कई अन्य स्थानों पर भी इस तरह की सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। टाटा डोकोमो ने एनडीएमसी के साथ मिलकर कनाट प्लेस को वाईफाई जोन में बदला है। दो सप्ताह पहले ही यह सेवा शुरू की गई। यहां स्मार्टफोन, टैबलेट व लैपटाप आदि पर वाईफाई के जरिए इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है। टाटा डोकोमो टाटा टेलीसर्विसेज का ब्रांड है। |
08-12-2014, 04:48 AM | #39 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
यूपी बीजेपी अध्यक्ष का दावा, प्राचीन तेजो महालय मंदिर का हिस्सा है ताजमहल
बहराइच: दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को वक्फ बोर्ड के हवाले किए जाने की मांग के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज यह कहकर विवाद को नया मोड दे दिया कि विश्व ऐतिहासिक विरासत ताजमहल प्रचीन तेजो महालय मंदिर का हिस्सा है। बाजपेयी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुगल शासक शाहजहां ने मंदिर की कुछ जमीन को राजा जय सिंह से खरीदा था। बाजपेयी का दावा है कि इससे संबंधित दस्तावेज अभी भी मौजूद हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा जमाये बैठे उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां की नजर अब विश्व विरासत इमारत ताजमहल पर है। |
08-12-2014, 04:49 AM | #40 |
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33 |
Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
मोहम्मद हफीज का ऐक्शन अवैध, बोलिंग बैन
नवभारत टाइम्स - 3 घंटे पहले पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी और ऑफ स्पिन बोलर मोहम्मद हफीज का बोलिंग ऐक्शन जांच में अवैध पाया गया है। इसके साथ ही उनके इंटरनैशनल क्रिकेट में बोलिंग पर रोक लगा दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुताबिक ताजा जांच के बाद पाया गया है कि हफीज की कोहनी बोलिंग करते वक्त 15 डिग्री से ज्यादा घूमती है जो कि नियमों के खिलाफ है। हफीज के अवैध ऐक्शन की शिकायत पिछले महीने अबु धाबी में न्यू जीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान की गई थी। हफीज अपने बोलिंग ऐक्शन में सुधार के बाद दोबारा जांच के लिए निवेदन कर सकते हैं। |
Bookmarks |
Tags |
ब्रेकिंग न्यूज़, breaking news, mhf latest news |
|
|