18-04-2013, 08:00 PM | #31 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
- फ्रांस की फ्लोरा देवी फूलों की देवी हैं। अफ्रीका में देवी कुशोदा की पूजा विभिन्न रूपों में होती है। पौराणिक कुश द्वीप आज के अफ्रीका को माना जाता है। वहां के आदिवासियों की प्रमुख देवी कुशोदा हैं। |
18-04-2013, 08:26 PM | #32 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों को साझा करने के लिए आपका हार्दिक आभार बन्धु ,,,
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
28-04-2013, 10:54 PM | #33 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
भगवान विष्णु के 10 अवतार कौन-कौन से हैं ? हिन्दू धर्म मान्यताओं में भगवान विष्णु जगतपालक माने जाते हैं। धर्म की रक्षा के लिए हिन्दू धर्मग्रंथ श्रीमद्भागवतपुराण के मुताबिक सतयुग से लेकर कलियुग तक भगवान विष्णु के 24 अवतार माने गए हैं, जिनमें से दस प्रमुख अवतार 'दशावतार' के रूप में प्रसिद्ध हैं। ये दस अवतार हैं - 1. मत्स्य अवतार - मछली के रूप में 2. कूर्म अवतार - कछुए के रूप में 3. वराह अवतार - सुअर के रूप में 4. नरसिंह अवतार - आधे शेर और आधे इंसान के रूप में 5. वामन अवतार - बौने ब्राह्मण के रूप में 6. परशुराम अवतार - ब्राह्मण योद्धा के रूप में 7. श्रीराम अवतार - मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में 8. श्रीकृष्ण अवतार - 16 कलाओं के पूर्ण अवतार के रूप में 9. बुद्ध अवतार - क्षमा, शील और शांति के रूप में 10. कल्कि अवतार ( यह अवतार कलयुग के अंत में होना माना गया है) - सृष्टि के संहारक के रूप में |
28-04-2013, 10:56 PM | #34 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
क्या है देव और दानवों के माता-पिता का नाम? हिन्दू धर्मग्रंथों के मुताबिक देवता धर्म के तो दानव अधर्म के प्रतीक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौराणिक मान्यताओं में देव-दानवों को एक ही पिता किंतु अलग-अलग माताओं की संतान बताया गया है। इसके मुताबिक देव-दानवों के पिता ऋषि कश्यप हैं। वहीं, देवताओं की माता का नाम अदिति और दानवों की माता का नाम दिति है। |
28-04-2013, 10:57 PM | #35 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
कौन है हिन्दू धर्म के पांच प्रमुख देवता? हिन्दू धर्म मान्यताओं में पांच प्रमुख देवता पूजनीय है। ये एक ईश्वर के ही अलग-अलग रूप और शक्तियां हैं। जानिए इन पांच देवताओं के नाम और रोज उनकी पूजा से कौन-सी शक्ति व इच्छाएं पूरी होती हैं - सूर्य - स्वास्थ्य, प्रतिष्ठा व सफलता विष्णु - शांति व वैभव शिव - ज्ञान व विद्या शक्ति - शक्ति व सुरक्षा गणेश - बुद्धि व विवेक |
09-05-2013, 08:16 PM | #36 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
कद्रू का अपने पुत्रों को श्राप
महाभारत के अनुसार ऋषि कश्यप की कद्रू व विनता नाम की दो पत्नियां थीं। कद्रू सर्पों की माता थी व विनता गरुड़ की। एक बार कद्रू व विनता ने एक सफेद रंग का घोड़ा देखा और शर्त लगाई। विनता ने कहा कि ये घोड़ा पूरी तरह सफेद है और कद्रू ने कहा कि घोड़ा तो सफेद हैं लेकिन इसकी पूंछ काली है।
कद्रू ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए अपने सर्प पुत्रों से कहा कि तुम सब सुक्ष्म रूप में जाकर घोड़े की पूछं से चिपक जाओ जिससे कि उसकी पूंछ काली दिखाई दे और मैं शर्त जीत जाऊं। कुछ सर्पों ने कद्रू की बात नहीं मानी तब कद्रू ने अपने उन पुत्रों को श्राप दिया कि तुम सभी जनमजेय के सर्प यज्ञ में भस्म हो जाओगे। |
09-05-2013, 08:28 PM | #37 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
ऋषि किंदम का राजा पाण्डु को श्राप महाभारत एक बार राजा पाण्डु शिकार खेलने वन में गए। उन्होंने वहां हिरण के जोड़े को मैथुन करते देखा और उन पर बाण चला दिया। वास्तव में वो हिरण व हिरणी ऋषि किंदम व उनकी पत्नी थी। तब ऋषि किंदम ने राजा पाण्डु को श्राप दिया कि जब भी आप किसी से मैथुन करेंगे उसी समय आपकी मृत्यु हो जाएगी। |
09-05-2013, 08:37 PM | #38 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
नारद का भगवान विष्णु को श्राप शिवमहापुराण के अनुसार एक बार देवऋषि नारद एक युवती पर मोहित हो गए। उस कन्या के स्वयंवर में वे भगवान विष्णु के रूप में पहुंचे लेकिन भगवान की माया से उनका मुंह वानर के समान हो गया। भगवान विष्णु भी स्वयंवर में पहुंचे। उन्हें देखकर उस युवती ने भगवान का वरण कर लिया। यह देखकर नारद मुनि बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने भगवान विष्णु को श्राप दिया कि जिस प्रकार तुमने मुझे स्त्री के लिए व्याकुल किया है उसी प्रकार तुम भी स्त्री विरह का दु:ख भोगेगे। |
09-05-2013, 08:37 PM | #39 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
राजा अनरण्य का रावण को श्राप वाल्मीकि रामायण के अनुसार रघुवंश में एक परम प्रतापी राजा हुए थे जिनका नाम अनरण्य था। जब रावण विश्वविजय करने निकला तो राजा अनरण्य से उसका भयंकर युद्ध हुई। उस युद्ध में राजा अनरण्य की मृत्यु हो गई लेकिन मरने से पहले उन्होंने रावण को श्राप दिया कि मेरे ही वंश में उत्पन्न एक युवक तेरी मृत्यु का कारण बनेगा। इन्हीं के वंश में आगे जाकर भगवान श्रीराम ने जन्म लिया और रावण का वध किया। |
09-05-2013, 08:37 PM | #40 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: रोचक तथ्य - धार्मिक
माण्डव्य ऋषि का यमराज को श्राप महाभारत के अनुसार माण्डव्य नाम के एक ऋषि थे। राजा ने भूलवश उन्हें चोरी का दोषी मानकर सूली पर चढ़ाने की सजा दी। सूली पर कुछ दिनों तक चढ़े रहने के बाद भी जब उनके प्राण नहीं निकले तो राजा को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने ऋषि माण्डव्य से क्षमा मांगकर उन्हें छोड़ दिया। तब ऋषि यमराज के पास पहुंचे और उनसे पूछा कि मैंने अपने जीवन में ऐसा कौन सा अपराध किया था कि मुझे इस प्रकार झूठे आरोप की सजा मिली। तब यमराज ने बताया कि जब आप 12 वर्ष के थे तब आपने एक फतींगे की पूंछ में सींक चुभाई थी, उसी के फलस्वरूप आपको कष्ट सहना पड़ा। तब ऋषि माण्डव्य ने यमराज से कहा कि 12 वर्ष की उम्र में किसी को भी धर्म-अधर्म का ज्ञान नहीं होता। तुमने छोटे अपराध का बड़ा दण्ड दिया है इसलिए मैं तुम्हें श्राप देता हूं कि तुम्हें शुद्र योनि मे एक मानव के रूप में जन्म लेना पड़ेगा। ऋषि माण्डव्य के इसी श्राप के कारण यमराज ने विदुर के रूप में जन्म लिया। |
Bookmarks |
|
|